271002
गोंडा के यू-ट्यूबर पर लखनऊ में IAS किंजल सिंह ने दर्ज कराया मुकदमा
Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की आईएएस अधिकारी किंजल सिंह ने गोंडा के यू-ट्यूबर उस्मान सैफी के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना के अनुसार आरोप है कि यू-ट्यूबर ने उनके दिवंगत माता-पिता के बारे में भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। साथ ही ये भी बता दे कि किंजल सिंह वर्तमान में यूपी की मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग की महानिदेशक हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिपरिया पुलिस ने अपहृत नाबालिग बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा पिपरिया पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार. कबीरधाम जिले की पिपरिया पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को बिलासपुर जिले के ग्राम पोसरा से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आरोपी विशाल धोबी (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 भी जोड़ी गई है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।0
0
Report
गंगाघाट के नए गंगापुल चौराहे पर गणेश बर्तन भंडार में चोरी, घटना CCTV में कैद
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के नए गंगापुल चौराहे स्थित गणेश बर्तन भंडार को चोरों ने देर रात निशाना बनाया। अज्ञात चोर दुकान से नकदी (या सामान, यदि पुष्टि हो तो जोड़ें) लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल चोरी गए सामान और नकदी की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। "CCTV में कैद हुई चोरी! गंगाघाट के गणेश बर्तन भंडार को चोरों ने बनाया निशाना"0
0
Report
खूंटी-तोरपा मार्ग पर बस-कार भिड़ंत, दो घायल; गड्ढे हादसे की वजह
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बस व कार के बीच भिड़ंत से दो लोग घायल , कार के परखच्चे उड़े। खूँटी कोलेबिरा राज्य राजमार्ग तीन पर तोरपा थाना क्षेत्र के ममरला में अंजनी नामक यात्री बस और एक्सयूवी 700 कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर होने से कार सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर की घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही बस को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जुटी स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस मंगाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं कार सवार घायलों को कड़ी मशक्कत से कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा भेज दिया है। घायल कार सवार का पहचान गुमला निवासी 25 वर्षीय पंकज कुमार और उड़ीसा निवासी 25 वर्षीय कलिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बस सिमडेगा से रांची और कार रांची से सिमडेगा की ओर जा रहे थे। टक्कर की घटना के बाद बस में सवारी यात्रियों को मामूली चोटें भी लगी है। तोरपा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाना लाने की तैयारी कर रही है। वहीं घटना का कारण सड़क पर बने गड्ढा बताया जा रहा है। जहाँ सड़क निर्माण में गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण शुरु से ही जगह जगह अलकतरा छोड़ दिया है और गड्ढे हो गये हैं। जिससे बचाने का व हन चालक प्रयास करते हैं जिसके कारण दुर्घटना होती है। वहीं घायलों की स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार घटनास्थल पर वाहनों की आपसी भिड़ंत हो चुकी है। इसमें से कई लोग जान मन के खतरे उठा चुके हैं। ग्रामीणों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त किया जाए और जो भी संवेदक गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किए हैं उसके ऊपर कारवाई किया जाए।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के अवैध क्लिनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-नवजात की मौत, सवाल फिर प्रशासन पर
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक बार फिर अवैध क्लिनिक में इलाज के नाम पर लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज की इमरती कॉलोनी स्थित सिंह हेल्थ केयर में प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद एक कथित दलाल उन्हें इस क्लिनिक तक ले गया, जहां इलाज के नाम पर लापरवाही बरती गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक को सील कर एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर मौत के बाद ही कार्रवाई क्यों होती है। मृतका के पति के मुताबिक गुरुवार को वह अपनी पत्नी को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। आरोप है कि इसी दौरान एक कथित दलाल ने उन्हें गुमराह कर इमरती कॉलोनी स्थित सिंह हेल्थ केयर ले जाने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि यहां सुरक्षित प्रसव हो जाएगा। परिजनों का आरोप है कि क्लिनिक पहुंचने पर खून की कमी बताकर उनसे बाहर से खून मंगवाया गया। इसके बाद पहले सामान्य प्रसव का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोप है कि बाद में अप्रशिक्षित लोगों ने ऑपरेशन किया, जिसमें नवजात की मौत हो गई। वहीं प्रसूता की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जब शरीर में कोई हलचल नहीं बची तो क्लिनिक प्रबंधक ने लाइफ सपोर्ट के सहारे वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि परिजनों का दावा है कि महिला की मौत क्लिनिक में ही हो चुकी थी। वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी गुलाब शंकर ने बताया कि संबंधित क्लिनिक के अवैध रूप से संचालित होने की जानकारी पहले से थी और इसका आवेदन भी विचाराधीन था। लेकिन कार्रवाई पूरी होने से पहले यह घटना हो गई। फिलहाल क्लिनिक को सील कर दिया गया है और एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़ा होता है। जिला मुख्यालय से चंद दूरी पर अवैध क्लिनिक आखिर किसके संरक्षण में संचालित हो रहा था। जिले में पहले भी ऐसे कई मामलों में जच्चा-बच्चा की जान जा चुकी है, लेकिन हर बार कार्रवाई किसी मौत के बाद ही होती है। आखिर स्वास्थ्य विभाग अवैध अस्पतालों और क्लिनिकों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं कर पाता, यह सवाल एक बार फिर पूरे सिस्टम के सामने खड़ा है। मृतक प्रसूता के पति0
0
Report
तमिलनाडु के तिरुवरूर में भारी बारिश और आंधी-तूफान से इलाके प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:Heavy rain Thiruvarur, Tamil Nadu: Heavy rain accompanied by strong winds and thunderstorms lashed several parts of the district.0
0
Report
नौगांव में पटेल- कुशवाहा परिवार के बीच हिंसक संघर्ष, 6 घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र मे मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष हो गया ,नौगांव थाने के लुगासी के मड़रका गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ,पटेल और कुशवाहा परिवार के बीच लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थरों से हमला हुआ। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है,जानकारी के अनुसार एक दिन पहले कुशवाहा परिवार ने पटेल परिवार को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। ,इसकी शिकायत अजय पटेल ने नौगांव थाने में की थी। ,आरोप है कि पुरुषोत्तम कुशवाहा, गोरेलाल कुशवाहा और रामरतन कुशवाहा ने पटेल परिवार के घर के पास बने बाड़े में बंधी भैंसों को छोड़ दिया और दीवार तोड़ दी। ,विरोध करने पर श्यामलाल पटेल पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया गया।,बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार आधा दर्जन लोगो पर भी हमला कर दिया गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घायलों को पहले नौगांव CHC ले जाया गया। वहां से श्यामलाल पटेल, दरवेश पटेल और कामता पटेल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है,घटना का बीडीओ सोशल मीडिया मे बायरल हो रहा है ,घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।0
0
Report
Advertisement
गांधी सागर से पानी छोड़कर बून्दी के किसान खुश; बिरला ने सीएम से समाधान किया
Kota, Rajasthan:गांधी सागर से आया कोटा-बून्दी के किसानों के लिए पानी बिरला की पहल पर मध्यप्रदेश सरकार ने छोड़ा पानी पहली बार सीधे गांधी सागर से छोड़ा गया पानी कल बून्दी के किसानों ने बिरला से जताई थी चिंता आज सुबह बिरला ने सीएम मोहन यादव से वार्ता कर निकाला समाधान नहर में पानी छोड़ने से किसानों में हर्ष की लहर बड़ी संख्या मे किसानों ने स्पीकर बिरला का जताया आभार किसानों की हर समस्याओं के समाधान के प्रतिबद्ध - बिरला0
0
Report
उच्च शिक्षा मंत्री ने गर्रा नदी पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैजपुर में भ्रमण किया और गर्रा नदी के किनारे जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा भी लिया। इस मौके पर तहसील के अधिकारी गण मौजूद रहे। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी पूर्व प्रधान शशि कुमार त्रिवेदी के आवास पर पहुंची। यहां पर उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश दिए। तत्पश्चात गर्रा नदी पर पहुंची और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने मौजूद तहसील अधिकारियों से कहा बाढ़ की स्थिति को देखकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है, इसलिए किसी भी ग्रामवासी को बाढ़ की स्थिति में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों के लिए राशन व्यवस्था की भी उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी स्पष्ट रूप से कहा बाढ़ प्रभावित ग्रामीण के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाए। उनको मिलने वाली दवाएं प्रचुर मात्रा में मौजूद रहे और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पहले से ही रहने के सारे इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने बताया उनके क्षेत्र का यह बाढ़ प्रभावित इलाका है। अक्सर यहां पर बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं इसलिए उनके क्षेत्र के ग्रामीणों को बाढ़ के समय कोई दिक्कत पेश नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
धान की रोपाई के दौरान सर्पदंश की आशंका, वृद्धा की मौत
Bhithauli, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरिया टोले में सर्पदंश से एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार दोपहर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।जानकारी के अनुसार, पिपरिया टोला निवासी 65 वर्षीय पियारी देवी, पत्नी बृजनाथ, गुरुवार शाम धान की रोपाई के लिए खेत में गई थीं। घर लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। मृतका के पुत्र लोरिक ने बताया कि उनकी मां के शरीर का रंग हरा पड़ने लगा था। परिजनों का अनुमान है कि खेत में काम करने के दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया था, लेकिन उस समय इसका पता नहीं चल सका। रात में उनकी हालत लगातार गंभीर होती गई और उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। वृद्धा की मौत से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
FSDA ने आगरा में नकली दवा नेटवर्क पर बड़ी छापेमारी की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में नकली दवाओं के नेटवर्क पर FSDA की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों की टीमों ने मारा छापा。 कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में कम्मू टोला स्थित वंश फार्मा और मोहन ट्रेडर्स की जांच जारी。 एएस कॉम्प्लेक्स, मुबारक महल में भी दवा कारोबारियों के रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच。 चेमोरल फोर्ट, ऑक्साल्जिन डीपी, टेल्मा-40 समेत कई ब्रांड की संदिग्ध दवाओं की लिंक जांच。 राजस्थान में प्रतिबंधित IPill और Unwanted-72 जैसी दवाएं भी जांच के दायरे में。 जांच में श्री जी फार्मा से नकली ऑक्साल्जिन डीपी की सप्लाई का कनेक्शन सामने आने का दावा。 मोहन ट्रेडर्स पर श्री जी फार्मा से भारी मात्रा में नकली दवा खरीदने के आरोपों की जांच。 मोहन ट्रेडर्स पर पहले भी कई बार छापेमारी हो चुकी, Gelvas Met के 40 कार्टन पूर्व में सीज किए जा चुके。 पुदुचेरी से खरीदी गई Gelvas Met के 40 कार्टन अर्जुन फार्मास्यूटिकल्स के अनूप गुप्ता द्वारा मोहन ट्रेडर्स क़ो किये गए थे सप्लाई FSDA पूरे सप्लाई चेन की जांच कर रही है, दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान जारी।0
0
Report
बद्रीनाथ दान विवाद: पुजारी का दावा—आरोप गलत, 32 कैमरे सब कुछ साफ़
Noida, Uttar Pradesh:चमोली, उत्तराखंड: बद्रीनाथ में दान को लेकर हुए विवाद पर बद्रीनाथ मंदिर के पुजारी (हक-हकूकधारी) कहते हैं, "...यह आरोप सही है या गलत—मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। ऐसे आरोप लगना ही बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है इससे धाम को नुकसान पहुंचा है... मैंने पहले कभी, न तो अपने पिता से और न ही दादाजी से, जैसे किसी घोटाले के बारे में सुना, और न ही मैंने खुद कभी ऐसा कुछ देखा है। अगर वाकई ऐसा कुछ हुआ है, तो मुझे भरोसा है कि मंदिर समिति और प्रशासन इसे सुलझा सकते हैं और सुलझाएंगे सच पूरी तरह सामने आना चाहिए... इसमें बिल्कुल भी राजनीति नहीं होनी चाहिए... यहां 32 कैमरे लगे हुए हैं... मुझे नहीं लगता कि पहले कभी ऐसा कोई घोटाला हुआ है, और न ही अब ऐसा होने की कोई संभावना है..."0
0
Report
बारां अडानी पावर प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 5 युवा नेताओं की गिरफ्तारी
Baran, Rajasthan:बारां जिले के कवाई में अडानी पावर प्लांट के खिलाफ दोबारा आंदोलन शुरू करने से पहले ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कवाई पुलिस ने शांतिपूर्ण धरना देने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता तरुण मीणा सहित पांच प्रमुख युवा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीएम कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद कवाई क्षेत्र में तनाव का माहौल है और सैकड़ों महिलाओं ने पुलिस थाने का घेराव कर भारी विरोध प्रदर्शन किया। अडानी पावर प्लांट कवाई में कार्यरत मजदूरों के वेतन को बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं को लेकर युवा व सामाजिक संगठन लगातार मांग कर रहे हैं। करीब 20 दिन पहले भी सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने थर्मल पावर प्लांट के बाहर एक बड़ा धरना दिया था। उस समय प्रशासन और प्रबंधन ने 20 दिनों के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का लिखित या मौखिक आश्वासन दिया था। आश्वासन की अवधि बीत जाने के बाद भी जब मजदूरों की मांगों और क्षेत्र की समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो युवाओं ने आज फिर से आंदोलन और शांतिपूर्ण धरने का ऐलान किया था। आंदोलन शुरू हो पाता, उससे पहले ही कवाई पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आंदोलनकारियों को रोकने के लिए घेराबंदी कर दी। पुलिस ने खेड़ली फाटक के पास से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे निम्नलिखित प्रमुख चेहरों को गिरफ्तार कर लिया0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ में भारी बारिश से अलकनंदा नदी उफान पर
Noida, Uttar Pradesh:बद्रीनाथ, उत्तराखंड: इलाके में लगातार हो रही बारिश के बीच अलकनंदा नदी उफान पर है।0
0
Report
सुरेश ढाका केस: पिता को 20 करोड़ खनन लीज, SIT-आर्थिक नेटवर्क की जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर सुरेश ढाका केस में नया मोड़ ढाका के पिता को मिली 20 करोड़ की खनन लीज,जांच की मांग कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को गहन जांच-पड़ताल के लिए लिखा पत्र किरोड़ी मीणा ने पत्र में पेपर लीक मास्टरमाइंड फरार ढाका केस में ,SIT से जांच और आर्थिक नेटवर्क खंगालने की मांग रखी स्पर्धा चौधरी निभा रही ढाका का नेटवर्क? सोशल मीडिया वीडियो से हुआ खुलासा! सुरेश ढाका के पिता को मिली 20 करोड़ की खनन लीज पर सवाल पत्र में दावा -सुरेश ढाका के पकड़े जाने पर कांग्रेस नेता और SOG अधिकारी भी आएंगे जद में मंत्री मीणा ने सीएम को लिखा पत्र,पेपरलीक मामलें में फरार आरोपी सुरेश ढाका के नजदीकी लोगों पर गहन जांच की रखी मांग0
0
Report
बोकारो पुलिस ने 50,000 रुपये छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई। बैंक से पैसे निकालकर ले जा रही महिला से 50 हजार की छिनतई करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार। बरामद हुई बुलेट और 23 हजार नगद। 9 जून को पेटरवार गेस्ट हाउस के आगे 49,000 रुपये लूटने की घटना को भी स्वीकारा। एक अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास। आरोपी दिलीप तिवारी पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया सहित बोकारो के विभिन्न थानों में 6 कांडों में है मामला दर्ज। बतातें चले कि आवेदिका मंजू देवी, पति स्व. जगदीश महतो, ग्राम कोनारबेड़ा ने शिकायत की कि वे बैंक ऑफ इंडिया पेटरवार से 50,000 रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से जा रही थीं। जरा टाड़ व्यापार मंडल भवन के सामने सुनसान जगह पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों ने पैसा छिन लिया। इस पर पेटरवार थाना क्षेत्र का मामला। घटना के तुरंत बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था जहां तकनीकी और मैनुअल सूचना के आधार पर 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 38 वर्षीय दिलीप तिवारी और 32 वर्षीय ब्रजेश कुमार शर्मा दोनों चन्दनक्यारी थाना क्षेत्र के सहरजोरी का रहनेवाला है। दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने ही 8 जुलाई को 50,000 रुपये की छिनतई की थी। साथ ही इन्होंने 9 जून को पेटरवार गेस्ट हाउस के आगे 49,000 रुपये लूटने की घटना को भी अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। मौका से बरामदگی भी की गई है जहां एक बुलेट मोटरसाइकिल और नगद 23,000 रुपये बरामद किया है। एक आरोपी दिलीप तिवारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है जहां ये शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ 6 कांड दर्ज हैं जहां पेटरवार थाना, चास थाना और सियालचौरी थाना सेक्टर 4 थाना, चंदनकियारी थाना सहित पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रघुनाथPUR थाना में मामला दर्ज है。0
0
Report
Advertisement
