Gonda - करेन्ट के चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर के ग्राम पसका के निहाल पुरवा के एक दलित परिवार में उस समय चीख पुकार मच गया, जब करेन्ट के चपेट में आकर 25 वर्षीय संतोष नामक कथित बिजली ऑपरेटर युवक की मौत हो गयी। मृतक के चाचा इंदर ने बताया कि मलियन पुरवा खेत में उनका भतीजा बुधवार की सुबह अचानक करेन्ट के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक के पिता विजय पाल गौतम ने पुलिस को फौती सूचना दी है। एसएचओ तेज प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
