Gonda - प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत महिला लाभार्थियों को मिला गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी चेक
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा, जिला पंचायत सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जनपद के महिला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के चेक वितरित किए गए. जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जा रही है. इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए ₹519 की सब्सिडी दी जा रही है. इस अवसर पर लाभार्थी महिलाओं ने सरकार की इस पहल के प्रति आभार जताया और कहा कि इससे उनके घरेलू बजट में राहत मिलेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
