icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लगभग 100 साल बाद बुंदेलखंड में चीतों की वापसी: दो चीते छोड़े जाएंगे

Sagar, Madhya Pradesh:लगभग 100 साल बाद फिर बुंदेलखंड की धरती पर होगी चीतों की वापसी..एंकर/ एमपी के बुंदेलखंड अंचल ने कभी चीतों की अच्छी खासी नस्ल थी लेकिन करीब 100 साल पहले से यहां की धरती से चीते लुप्त हो गए और अब एक बार फिर 100 साल बाद यहां चीतों की आहट सुनाई देगी और इलाका अपने पुराने स्वरूप में आएगा। दरअसल एमपी सरकार ने देश के सबसे बड़े टाइगर रिज़र्व रानी दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में दो चीते छोड़ने का निर्णय लिया है और 7 तारीख को सीएम डॉ मोहन यादव ये चीते टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे। सालों बाद आ रहे इन चीतों को लेकर इलाके के खुशी की लहर है और टाइगर रिजर्व को भी तैयार किया जा रहा है। टाइगर रिजर्व के डीएफओ रजनीश सिंह के मुताबिक केंद्रीय कमेटी के निर्णयों के आधार पर ही जगह और चीतों की संख्या तय की गई है और ये आंकड़ा भी सरकार के पास ही है जहां तक दुर्गावती टाइगर रिजर्व का सवाल है यहां का माहौल चीतों के लिए एक दम सही है और कई चीजों में तो यहां का इलाका अफ्रीकन इलाकों से मिलता जुलता है और यही वजह है कि सालों पहले तक यहां चीतों के अलावा कैट प्रजाति के दूसरे जानवरों का बसेरा था। बाइट/ रजनीश सिंह ( डीएफओ रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर)
0
0
Report
Advertisement

आमेर महल में 10–21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद, नवरात्रि मेले के कारण फैसला

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- शारदीय नवरात्रि मेले को देखते हुए आमेर महल में हाथी सवारी का संचालन 10 से 21 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। आमेर महल परिसर स्थित शिला माता मंदिर और जलेब चौक में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आमेर महल अधीक्षक डॉ राजेश छोलक ने बताया कि इस अवधि में आमेर महल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। पर्यटक सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक महल का भ्रमण कर सकेंगे। मेले के दौरान पर्यटकों के प्रवेश की व्यवस्था सिंह पोल द्वार से की गई है। आमेर महल प्रशासन ने दर्शनार्थियों की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए हाथी सवारी को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। नवरात्रि के दौरान शिलामाता मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। ऐसे में जलेब चौक और आमेर महल परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने तथा पर्यटकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद रहेगी, लेकिन आमेर महल में पर्यटकों का प्रवेश निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा。
0
0
Report

जोधपुर पश्चिम पुलिस ने 2,000 रुपये के इनामी टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर पश्चिम पुलिस के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टॉप-10 वांछित और 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी POCSO एक्ट और संबंधित धाराओं के प्रकरण में वांछित था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से पुलिस की विशेष टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ओसियां क्षेत्र में मौजूद है। तकनीकी सहयोग और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने एक फैक्ट्री में दबिश देकर आरोपी को दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report

इंटर्न डॉक्टरों को ₹21,500 स्टाइपेंड मांग, 24 घंटे भूख हड़ताल जारी

Ujjain, Madhya Pradesh:₹9,383 से बढ़ाकर ₹21,500 स्टाइपेंड करने की मांग, दो छात्राएं 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठीं उज्जैन के धनवंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार को करीब 250 छात्र-छात्राएं एकजुट हुए और सरकार का ध्यान अपनी मांग की ओर दिलाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। इसके बाद दो छात्राएं 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गईं। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उन्हें ₹9,383 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है, जबकि उनकी मांग है कि इसे MBBS इंटर्न के बराबर ₹21,500 प्रतिमाह किया जाए। छात्रों का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान वे नाइट ड्यूटी और इमरजेंसी ड्यूटी समेत कई जिम्मेदारियां निभाते हैं, इसलिए स्टाइपेंड में बढ़ोतरी जरूरी है। छात्रों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 सितंबर को स्टाइपेंड बढ़ाने की घोषणा की थी। अब उनकी मांग है कि इस संबंध में जल्द से जल्द लिखित आदेश जारी किया जाए。 फिलहाल आंदोलन के बावजूद अस्पताल की OPD सेवाएं जारी हैं। छात्रों का कहना है कि वे मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते। हालांकि, मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल और भूख हड़ताल की चेतावनी दी है。
0
0
Report
Advertisement

मिर्जापुर : लहुरियादह में बन रहे स्कूल का निर्माण कार्य रुका, वन विभाग की टीम ने रुकवाया

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow2m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : जिले का चर्चित लहुरियादह में बन रहे स्कूल का काम फिर रुका, वन विभाग की टीम ने रुकवाया प्राथमिक विद्यालय का काम, पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने वीडियो जारी कर निर्माण लटकाने के लगाए आरोप तो शुरू हुआ था काम,राजस्व की टीम ने गांव में जाकर की थी नापी,वन विभाग के रेंजर ने गांव में पहुचते है मजदूरों और मिस्त्री का उठा ले गए समान, 25 लाख से ज्यादा का जारी है विद्यालय के लिए बजट, डीएम रहते दिव्या मित्तल ने पहुचाया था गांव में पानी, आज़ादी के बाद पहली बार गांव में पानी पहुचता देख नाराज जनप्रतिनिधियो ने अपने कार्यकर्ताओ से लहुरियादह गांव के पानी सप्लाई के पाइप को तोड़ावाया गया था,हर बार गांव के विकास को लेकर शुरू होती है राजनीति.
0
0
Report

हजारीबाग में DAV की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा मिश्रा के घर चोरी; घटना याद

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के लाखे दुर्गा मंदिर के सामने DAV की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा मिश्रा के घर में रात के वक्त चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर के पीछे की खिड़की को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज अलमारी व बक्से को खंगालकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया。 बताया गया कि चोर घर से एक सोने की चेन, दो कान की बालियां, दो अंगूठियां, तीन घड़ियां, पायल और करीब 20 हजार रुपये नकद ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में हड़कंप मच गया। सुषमा मिश्रा के मुताबिक, इससे पहले दिसंबर 2019 में भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। दोबारा चोरी की वारदात से परिवार में चिंता का माहौल है。 पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी की वारदात को लेकर आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए टिकट बिक्री तेज, सुरक्षा पुख्ता इंतजाम

Ranchi, Jharkhand:रांची में क्रिकेट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले के लिए जहां एक तरफ लोगों की भारी भीड़ है तो वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। स्टेडियम के अंदर पिच से लेकर ग्राउंड तक सभी को तैयार करने में ग्राउंड स्टाफ जुटे हुए हैं। कल दोनों टीम का आगमन रांची में होने जा रहा है इसको लेकर एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू होटल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। टिकट काउंटर और ऑनलाइन मिलकर पहले दिन करीब 8000 टिकट की बिक्री हुई इसके बाद आज भी टिकट काउंटर पर लोग पहुंचे हैं। वही जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे का कहना है कि अगर आज 5 बजे तक टिकट काउंटर खुले रहेंगे और अगर टिकट बाकी रहे तो कल भी टिकट की बिक्री होगी।
0
0
Report

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20: स्टेडियम से एयरपोर्ट तक सुरक्षा कड़ा घेरा

Ranchi, Jharkhand:रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है खिलाड़ियों की सुरक्षा से लेकर दर्शकों की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था तक, हर पहलू पर पुलिस अधिकारियों ने मंथन किया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, एएसपी कोतवाली निखिल राय समेत कई डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में स्टेडियम की सुरक्षा, होटल की सुरक्षा, ट्रैफिक रूट और दर्शकों की निगरानी समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। खिलाड़ियों के एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम तक आने-जाने के लिए विशेष रूट तय किए गए हैं, जहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा स्टेडियम में प्रवेश और निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ शहर के महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। बाईट....पारस राणा, सिटी एसपी रांची रांची पुलिस का फोकस साफ है—मुकाबला शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। इसके लिए स्टेडियम से लेकर होटल और एयरपोर्ट रूट तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया जा रहा है।
0
0
Report

नरकटियागंज के स्कूल में छात्रों का हंगामा, MDM खाना न मिलने पर थाली फेंकी

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूली छात्रों ने जमकर बवाल काटा एमडीएम खाना खाने से इनकार कर दिया और थाली फेक दिया मामला शिवगंज के वार्ड नम्बर आठ का है छात्रों का आरोप है कि खाना में गुणवक्ता नहीं है लगातार खराब खाना दिया जा रहा है एक छात्रा ने एक शिक्षक पर बैड टच का आरोप लगाया है सूचना पर स्कूल में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह पहुंचे उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है एक शिक्षक जिस पर बैड टच का आरोप है उस शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है हंगामा की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और एक शिक्षक को हिरासत में लिया है
0
0
Report
Advertisement

आमेर महल में 10–21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद, नवरात्रि मेले सुरक्षा कारणों से

Jaipur, Rajasthan:शारदीय नवरात्रि मेले को देखते हुए आमेर महल में हाथी सवारी का संचालन 10 से 21 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। आमेर महल परिसर स्थित शिला माता मंदिर और जलेब चौक में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आमेर महल प्रशासन ने बताया कि इस अवधि में महल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा; पर्यटक सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक महल का भ्रमण कर सकेंगे। मेले के दौरान पर्यटकों के प्रवेश की व्यवस्था सिंह पोल द्वार से की जाएगी। दर्शनार्थियों की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए हाथी सवारी को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है। नवरात्रि के दौरान शिलामाता मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है, ऐसे में जलेब चौक और आमेर महल परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने तथा पर्यटकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद रहेगी, लेकिन आमेर महल में पर्यटकों का प्रवेश निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा。
0
0
Report

शिक्षा विभाग ने 38 पूर्व कर्मियों को फिर से नियुक्त किया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर SI भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा विभाग ने पूर्व कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, शिक्षा विभाग के वह कार्मिक जो पहले इसके विभाग में कार्यरत थे लेकिन SI भर्ती परीक्षा 2021 में सिलेक्शन होने के चलते वह शिक्षा विभाग के पद से त्यागपत्र देकर सब इंस्पेक्टर बन गए थे, लेकिन सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हुई पेपर लीक व अन्य धांधलियों के चलते हैं सरकार ने उसे भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया, भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी जो पहले शिक्षा विभाग में कार्य थे वो बेरोजगार हो गए, बड़ी बात है कि शिक्षा विभाग ने उन कर्मचारियों को फिर से अपना लिया, शिक्षा विभाग से त्यागपत्र देकर गए 38 कर्मचारियों को शिक्षा विभाग ने वापस अपनाने विभाग में उसी पद पर ज्वाइन करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए, शिक्षा निर्देशक ललित कुमार ने अपने आदेश में कहा कि सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर भर्ती में शामिल विभाग के वह कार्मिक जो भर्ती परीक्षा रद्द होने से पुन शिक्षा विभाग में पदभार ग्रहण करना चाहते हैं उन सबको वापस पदभार ग्रहण करवाया जाएगा, ऐसे में प्रदेश भर में ऐसे 38 कर्मचारी हैं जो की पूर्व में शिक्षा विभाग के कार्मिक थे और 2021 की भर्ती परीक्षा में पुलिस इंस्पेक्टर बन गए, शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने अपने आदेश में कहा कि परीक्षा में किसी तरह की धांधाली में व्यक्ति की मिलीभगत ना हो वह किसी आपराधिक मामले में सजायाफ्ता न हो ऐसे व्यक्ति को वापस उसी पद पर ज्वाइन करवाया जाएगा, पुराने पुराने कार्य का सेवाकाल भी माना जाएगा, बड़ी बात यह है कि शिक्षा विभाग 38 कर्मचारियों को वापस पदभार ग्रहण करवाने के साथ ही पुरानी तारीख में किए गए पदभार के अनुसार ही उन्हें वेतन भत्ते एवं प्रमोशन का लाभ भी देगा, शिक्षा विभाग से त्यागपत्र देकर पुलिस इंस्पेक्टर बने उन कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सौगात है जो भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद बेरोजगार हो गए थे लेकिन शिक्षा विभाग उन्हें बिना किसी परीक्षा कंपटीशन या मेरिट के वापस उसी पद पर जॉइनिंग देगा।
0
0
Report

टोंक के सभापति मयंक गोयल ने नेहरू पार्क निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए

Tonk, Rajasthan:टोंक के सभापति मयंक गोयल ने नेहरू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभापति ने टूटे हुए झूलों की मरम्मत, खराब फव्वारों को शीघ्र चालू करवाने, आवश्यक स्थानों पर नई लाइटें लगवाने एवं राष्ट्रीय ध्वज लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क में नियमित स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर सभापति श्री मयंक गोयल ने कहा कि “दीपावली से पूर्व पूरे टोंक शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना मेरा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने में नगर परिषद के साथ-साथ शहरवासियों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। मैं टोंकवासियों से अपील करता हूं कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।” उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन के सहयोग से टोंक को स्वच्छता की दिशा में एक बेहतर शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top