Gonda - ठंडक बढ़ने से किसानों को रबी फसलों के अच्छी पैदावार की उम्मीद
Gonda, Uttar Pradesh:रबी की फसलों के अच्छे पैदावार के लिए उचित ठंडे तापमान का होना अति आवश्यक है। जनपद में बढ़ती हुई ठंड ने गलन के साथ किसानों का उत्साह बढ़ गया है। कारण यह कि बिना ठंडक और गलन के रबी की फसलों का ना तो उचित विकास होगा और ना ही गेहूँ में कल्लों की संख्या बढेगी। ठंडी बढ़ने से किसानों को मवेशियों का चारा दाना, गोबर पानी करने में काफी दिक्कतें होती हैं। सरसों ,चना , मटर खेतों में लहलहा रहे हैं।चीनी मिलें पूराई के लिए चालू हो गयी है। जनपद में चीनी उत्पादन का कार्य प्रारम्भ हो गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|