271124
गोंडाः वजीरगंज पुलिस ने चलाया दो पहिया वाहन जांच अभियान, 40हजार रुपये का काटा ई-चालान
Wazir Ganj, Uttar Pradesh:वजीरगंज पुलिस ने रविवार शाम को दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाकर बिना हेलमेट और कागजात के 25 वाहनों से 40 हजार रुपये का ई-चालान काटा। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश के तहत अभियान चलाकर वजीरगंज बाजार के झिलाही मोड़ पर दोपहिया वाहनों की जांच की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची पुलिस का सात दिवसीय ट्रैफिक जागरूकता अभियान: सीट बेल्ट के महत्व पर जोर
Ranchi, Jharkhand:एराजधानी रांची यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रांची पुलिस ने सात दिवसीय विशेष ट्रैफिक जागरूकता अभियान चला रही है रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सात दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर अभियान के दूसरे दिन करमटोली चौक में ट्रैफिक एसपी के मौजूदगी में वाहन चालकों को जागरूक किया गया खास कर ऐसे वाहन चालक जो सीट बेल्ट नहीं लगते है जागरुकता अभियान के दूसरे दिन सीट बेल्ट को लेकर खास अभियान चयूलाया गया साथ ही स्कूटी बाइक सहित ऑटो चालकों को भी नियम तोड़ने पर ट्रैफिक नियम से जुड़ी बारीकियों को बताया गया....0
0
Report
सीईआईआर पोर्टल से जोधपुर पुलिस ने 151 मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने के लिए सीईआईआर यानी संचार साथी पोर्टल अब पुलिस के लिए बड़ा मददगार साबित हो रहा है। जोधपुर पूर्व पुलिस ने अभियान चलाकर 151 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद किए हैं। करीब 25 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। खास बात यह है कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से जोधपुर पूर्व पुलिस अब तक 1074 मोबाइल बरामद कर चुकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएं और सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक करवाएं, ताकि पुलिस तकनीकी माध्यम से मोबाइल को ट्रेस कर उसे वापस दिला सके.0
0
Report
रीवा के चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले में लगातार सामने आ रही चंदन के पेड़ों की चोरी की घटनाओं के बाद अमहिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर चंदन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुनसान इलाकों में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते थे और दिन के समय चंदन के पेड़ों की रेकी किया करते थे। आरोपिले पहले यह पता लगाते थे कि चंदन का पेड़ कहां मौजूद है और वहां तक पहुंचने का रास्ता व लोकेशन कैसी है। इसके बाद रात के अंधेरे में बेहद शातिराना तरीके से चंदन के पेड़ को काटकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाते और जमीन के अंदर छिपा देते थे। फिलहाल आरोपी चोरी किए गए चंदन को कहां और किसे बेचते थे, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी सामने आ सकते हैं, जिसके चलते उनकी तलाश और धरपकड़ की जा रही है। अमहिया थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चंदन चोरी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
गोंडा निर्वाचन कार्यालय के पास ईवीएम-वीवीपाट जांच के दौरान लग्जरी कार में आग
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिला निर्वाचन कार्यालय के पास आज मंगलवार दोपहर उसे समय हड़कंप मच गया जब गोंडा के जिला निर्वाचन कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के EVM,VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आए दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग में तैनात सीतापुर के रहने वाले इंजीनियर अविचली श्रीवास्तव की लग्जरी कार में आग लग गई। धुआं उठता देख तत्काल गार्ड द्वारा इंजीनियर अविचल श्रीवास्तव को सूचना दी गई तत्काल इंजीनियर अविचलक श्रीवास्तव इस पूरी प्रक्रिया से हटकर के नीचे पहुंचे। जहां देखा कि उनकी गाड़ी में भीषण तरीके से आग लगी हुई है पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब आग नहीं बुझी तो तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों द्वारा आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरीके से आकर काबू पाया गया है तब तक पूरी तरीके से लग्जरी कर दो करके जलकर कबाड़ बन चुकी थी। आग लगने के कारणों लेकर के गोंडा फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है घटना के वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था ना ही गाड़ी स्टार्ट थी। लैपटॉप जरूरी कागजात और कई सामान भी जल करके पूरी तरीके से राख हो गए हैं।0
0
Report
कानपुर देहात स्कूल में डांट से छात्र ने कीटनाशक पीकर जान बचाने की कोशिश
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:13 साल के छात्र ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश, शिक्षकों पर प्रताड़ना के आरोप कानपुर देहात में स्कूल में कथित तौर पर डांट और मारपीट से परेशान 13 साल के छात्र द्वारा कीटनाशक दवा पीने का मामला सामने आया है. छात्र के पिता ने स्कूल की शिक्षिकाओं समेत पांच लोगों पर बेटे को पीटने, कमरे में बंद करने और पुलिस बुलाकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिवली कोतवाली में लिखित शिकायत दी है. हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. दरअसल, शिवांश नाम का 13 वर्षीय छात्र निहुटा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता है. परिजनों के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह रोज की तरह स्कूल गया था. करीब 11 बजे घर लौटने के बाद वह काफी परेशान नजर आया. आरोप है कि मौका पाकर उसने घर में रखी खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे कानपुर नगर के कल्याणपुर स्थित नारायण अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया. सोमवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद छात्र घर लौट आया है. पिता का आरोप है कि होश में आने के बाद शिवांश ने बताया कि चार-पांच दिन पहले भी स्कूल के कुछ शिक्षकों ने उसके साथ मारपीट की थी. आरोप है कि घटना वाले दिन रेखा, अर्चना, उमा, संजय और कल्पना ने उसे पीटा. पिता के मुताबिक, छात्र ने आरोप लगाया कि रेखा ने उसके बाल पकड़कर सिर दीवार से टकराया और सभी ने उसे कमरे में बंद कर दिया. साथ ही पुलिस बुलाकर जेल भेजने की बात कही गई. पिता का आरोप है कि इसी डर और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर छात्र ने कीटनाशक पी लिया. जब उन्होंने स्कूल की प्रधानाध्यापिका से घटना की जानकारी मांगी तो कथित तौर पर उन्हें भी धमकाया गया. फिलहाल पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिवली कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
पत्थलगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान करंट से चार मजदूर घायल, दो की मौत
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा सामने आया। बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य करते समय तार के संपर्क में आने से चार श्रमिक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ने लाइन बंद करने को कहा था, लेकिन तार में करंट प्रवाहित रहा। मृतकों की पहचान अलेख एक्का और टोमन ध्रुव के रूप में हुई है; अन्य कर्मचारी गरियाबंद और महासमुंद जिले के निवासी बताए गए हैं। सुरक्षा मानकों की पालना को लेकर भी प्रश्न उठ रहे हैं और मामले की जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात हो रही है।0
0
Report
Advertisement
मोदीनगर में गन्ने के खेत के अंदर अज्ञात शव: पवन शर्मा की पहचान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के बेखरवा गांव में गन्ने के खेत के अंदर एक अज्ञात शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की तो शव की पहचान पवन शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच करने में जुटी हुई है。0
0
Report
यूपी डिफेंस कॉरिडोर के दमखम पर टिकी निगाहें, ब्रह्मोस मिसाइल बना आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का अंतिम दिन है जहाँ डिफेंस पैवेलियन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यूपी डिफेंस कॉरिडोर ने यहां अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। भ्रमहोस मिसाइल के इस मॉडल पर सबकी नज़र हैं। सुपरसोनिक स्पीड वाली यह मिसाइल जमीन, समुद्र और हवा से दागी जा सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन में कहा था कि यूपी में बन रही ब्रह्मोस पाकिस्तान की नींद उड़ा रही है। तीनो मॉडल्स और लखनऊ के डिफेंस कॉरिडोर के मॉडल को दिखाते हुए।0
0
Report
अमेठी में चोरों का आतंक: शहीद स्मारक थाना के पास हाईवे पर चोरी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे किनारे पिकअप खड़ी कर भैंस खोलकर ले गए अज्ञात चोर, भैंस को ले जाते हुए संदिग्ध व्यक्ति CCTV कैमरे में कैद, कंजास गांव में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत, लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की गश्त और कार्रवाई पर उठे सवाल, ग्रामीणों का सवाल—चोरों पर पुलिस का खौफ क्यों नहीं, हाईवे किनारे सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर भी सवाल, ग्रामीणों ने चोरों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की, पीड़ित ने थाना पर दी लिखित में सूचना, भाले सुल्तान थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे कंजास गांव का, CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में EVM-VVPAT FLC चेकिंग जारी: चुनाव तैयारी तेज
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में EVM और VVPAT मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग यानी FLC का कार्य जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के नामित नोडल अधिकारियों ने FLC हॉल पहुंचकर जांच प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी पीएस ध्रुव और रूपेश कुमार वर्मा ने FLC हॉल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने EVM और VVPAT की जांच में लगे BEL के इंजीनियरों से FLC कार्य की जानकारी ली। इस दौरान FLC हॉल की व्यवस्थाओं के साथ ही विजिट रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। वहीं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने नोडल अधिकारियों को जिले में चल रही निर्वाचन तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने FLC कार्य को व्यवस्थित और सकुशल पूरा करने के निर्देश दिए।0
0
Report
संभल दंगे: NSA रद्द, जफर अली का बड़ा बयान
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज पर लगाई गई NSA रद्द किये जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा हो रही है। विवादित जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली का बड़ा बयान सामने आया है। पुलिस प्रशासन ने पुलिस कस्टडी में दिए गए बयानों के आधार पर मुल्ला अफरोज पर गलत NSA लगाया गया था, जो कोर्ट में टिक नहीं पाया। जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी व्यक्त की, कहा यह फैसला संभल दंगे के अन्य आरोपियों को भी लाभ पहुंचा सकता है और बाकी आरोपियों पर लगी NSA भी रद्द होगी। विवादित जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली इस मामले के खुद भी आरोपी हैं और हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहे हैं।0
0
Report
खेड़ली रेल गांव में रिटायर्ड सूबेदार के घर चोरी, सोने-चांदी और नकदी चुराए गए चोर
Alwar, Rajasthan:रिटायर्ड आर्मी सूबेदार के सूने मकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर अलवर जिले के खेड़ली रेल गांव में चोरों ने एक रिटायर्ड आर्मी सूबेदार के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। इसी दौरान चोरों ने पास स्थित एक एक्सपोर्ट मशीन सेंटर को भी निशाना बनाया, जहां से टाउजर के बने पीस चोरी कर लिए, जबकि भारी मशीन और इन्वर्टर को ले जाने में वे नाकाम रहे。 जानकारी के अनुसार खेड़ली रेल गांव में धोबीटा कुएं के पास रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार रामस्वरूप के घर सोमवार रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रामस्वरूप पिछले करीब 15 दिनों से तबीयत खराब होने के कारण अपने बेटे कमल सांखला के साथ अलवर में रह रहे थे। घर पर उनकी पुत्रवधू आशा सांखला रहती थीं。 आशा सांखला ने बताया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सोमवार को आंगनबाड़ी का सामान वितरित करने के बाद वह करीब 3 बजे अपने ससुर और पति के पास अलवर चली गई थीं। उनके घर से जाने के बाद रात में चोरों ने सूना मकान देखकर वारदात को अंजाम दिया。 मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद आशा सांखला मौके पर पहुंचीं तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। परिजनों के अनुसार चोर करीब 50 से 100 ग्राम चांदी के आभूषण, हाथ-पैर के चांदी के कड़े, चांदी के पांच सिक्के, चांदी के चांद-सूरज, सोने का ओम और करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने पास ही स्थित भगवान सिंह के एक्सपोर्ट मशीन सेंटर को भी निशाना बनाया। यहां से चोर टाउजर के बने पीस चोरी कर ले गए, लेकिन मशीन और इन्वर्टर भारी होने के कारण उन्हें ले जाने में सफल नहीं हो सके。 घटना की सूचना खेड़ली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और चोरी की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में CM योगी का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हवाई सर्वे, राहत योजनाओं पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।0
0
Report
Krishnanagar में नीली दुर्गा पूजा: 296वीं वर्षगांठ का इतिहास और परंपरा
Krishnanagar, West Bengal:নদিয়া অনুপ কুমার দাস কৃষ্ণনগরে নীল দুর্গা পুজো৷ ভাবতে অবাক লাগলেও নদিয়ার কৃষ্ণনগরে চট্টোপাধ্যায় বাড়িতে অপরাজিতা রং অর্থাৎ নীল রঙের দুর্গা পূজিত হয়ে আসছে ৷ যদিও পুজোর শুরু ওপার বাংলায় ৷ তবে প্রতিমার গায়ের রং নীল হওয়ার নেপথ্যেও রয়েছে ইতিহাস ৷শোনা যায়, বহু বছর আগে বাংলাদেশের বরিশাল জেলায় বামরাইল গ্রামে চট্টোপাধ্যায়দের পূর্বপুরুষদের হাতে শুরু হয়েছিল এই দুর্গাপুজো ৷ সেই সময় কোনও বাড়িতে বিদ্যুৎ ছিল না ৷ এহেন অবস্থায় রং করার সময় আলো না থাকায় প্রতিমার গায়ে ভুলবশত নীল রং দিয়ে ফেলেন মৃৎশিল্পী ৷এরপর তিনি গভীর চিন্তায় পড়ে যান দেবীর গায়ের রং নীল হয়ে যাওয়ায় ৷ এরপর ওই নীল রং মুছতে গেলে শিল্পী এবং বাড়ির সদস্যদের মা স্বপ্নাদেশ দেন ৷ সেই আদেশে দেবী জানান, তাঁকে যেন নীল অপরাজিতা বর্ণেই পুজো করা হয় ৷ সেই থেকেই নীল দুর্গা পূজিত হয়ে আসছে ৷ তবে এখন পুজো চলে এসেছে এপার বাংলার কৃষ্ণনগরে ৷ আগে এই পুজোতে বুলিশ প্রথা থাকলেও 2006 সাল থেকে হাইকোর্টের নির্দেশে তা বন্ধ হয়ে যায় ৷ জৌলুস কম কিছুই নয় আজও,পুজোর চারদিন দেবীর ভোগে থাকে নানান রকমের পদ সঙ্গে প্রতিদিন মাছ ৷আজও নবমীতে কলার বড়া দেওয়ার রেওয়াজ রয়েছে ৷ এছাড়াও তেঁতো কোনও পদ রান্না করে দিতে হয় ৷ তা সে তেঁতো ডাল হোক বা শুক্তো ৷ দশমীতে পান্তাভাত, কচুর শাক, ডালের বড়া ও গন্ধরাজ লেবু শুকনো লঙ্কা ভাজা দিয়ে মাকে বিদায় জানানো হয় ৷ বর্তমান পরিবারে নতুন বউরা পুজো সামাল দেয় বাড়ির বয়স্ক শ্বাশুড়ি মায়েদের সাথে ৷ এবছর 296 তম পুজো。0
0
Report
बगैर अखिलेश की अनुमति: सपा दफ्तर में घुसने पर शिवपाल-धर्मेंद्र यादव पर रोक!
Noida, Uttar Pradesh:शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव को बिना अखिलेश की अनुमति के सपा दफ्तर में घुसने पर प्रतिबंध : रोहित अग्रवाल का बड़ा दावा रोहित अग्रवाल रालोद प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
