271305
गोंडाः मसकनवां में निर्मल नीर योजना के तहत बनी पानी टंकी का पांच साल सप्लाई बंद
Ghurahu Jot, Uttar Pradesh:मसकनवां कस्बे के रानी जोत में प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट निर्मल नीर योजना के तहत करोड़ों की लागत से बना पानी टंकी बिना किसी काम के होकर रह गई है। पानी की सप्लाई पांच साल से ठप है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में आग त्रासदी के बाद पालतू जानवरों को बचाते देखें
Noida, Uttar Pradesh:PETS BEING RESCUED AFTER FIRE TRAGEDY IN LUCKNOW0
0
Report
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग: कई मौतें, कई घायल, प्रशासन हाईअलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा。0
0
Report
कानपुर जेल में बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से कारण स्पष्ट होंगे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर जिला जेल में बंद एक बंदी की रविवार शाम इलाज के दौरान उर्सला अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सेक्स रैकेट के आरोप में रावतपुर थाना पुलिस ने आरोपी को करीब एक महीना पहले 16 मई को गिरफ्तार किया था। मृतक की पहचान हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर कर्रही निवासी 52 वर्षीय अंबिका सिंह के रूप में हुई है। रविवार शाम जेल परिसर के भीतर अचानक तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने बंदी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद देर शाम इलाज के दौरान बंदी ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक बंदी अत्यधिक शराब पीने का आदी था और लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत के कुर्रा गांव में अवैध मजार हटाने के बाद माहौल सामान्य
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत शहर से सटे कुर्रा गांव में बनी मजार पर अवैध निर्माण का ज़ब विरोध उठा तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही मजार पर हुए निर्माण को हटाने का निर्णय ले लिया। मुस्लिम लोगों ने हेमर मशीनों की मदद से मजार के लिंटर और चहारदीवारी को तोड़ दिया। जिसका वीडियो भी वायरल है। दरअसल बीते 16 जून को इसी गांव की 9 साल की हिंदू बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। बच्ची को घर में दो दिन तक बंधक बनाकर 68 साल के आरोपी मोहम्मद उमर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी उमर को गिरफ्तार क़र जेल भेज दिया था। अब शिकायत की गई थी कि पीड़िता के मकान के पास एक मजार अवैध रूप से बना है। प्रशासन के नोटिस के बाद लोगो ने निर्माण को हटा लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि गांव में स्थित सैयद बाबा की मजार काफी पुरानी है। वर्ष 2020 में बारिश और अन्य समस्याओं से बचाव के लिए इसकी चहारदीवारी बनवाकर लिंटर का निर्माण कराया गया था। अब यह निर्माण स्वयं हटा लिया। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।0
0
Report
श्रीगंगानगर-जवाहर नगर थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट से दो मजदूरों की मौत
श्रीगंगानगर-जवाहर नगर थाना इलाके में हुआ बड़ा हादसा हाई वोल्टेज विधुत लाईन का करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत निर्माण कार्यं करते समय मजदूर और मिस्त्री आए करंट की चपेट में हादसे में दोंनो की हुई मौके पर मौत छत पर लौहे का सरिया डालते समय हाई वोल्टेज लाईन से टकराया सरिया सरिया टकराने से हुआ हादसा जवाहर नगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर मृतकों के शवों को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया0
0
Report
लखनऊ के कोचिंग 센टर में आग: 14 बच्चों की मौत, उच्चस्तरीय जांच की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, "इस घटना में 14 बच्चों की मौत हो गई है और चार घायल बच्चों को KGMC ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अलीगढ़ में अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द करके घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराना है। घटना कैसे और क्यों हुई, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। अधिकारियों ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और पुष्टि की है कि अब कोई बच्चा वहां फंसा नहीं है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बिना किसी नरमी के सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने पीड़ित परिवारों को पूरा समर्थन देने की बात दोहराई है और कहा है कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।"0
0
Report
Advertisement
ब्रिजेश पाठक के बारे में ताजा अपडेट जारी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
LKO आग में कमजोर नहीं: मुख्यमंत्री ने राहत की गारंटी दी, 14 हताहत, 4 घायल
Noida, Uttar Pradesh:अच्छे से इलाज मिले पीड़ित परिवारों के साथ सरकार कड़ी है हम हर सम्भव मदद करेंगे भयावह घटना सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया अब कोई हताहत नहीं है कड़ी कार्यवाही होगी मुख्यमंत्री ने बहुत दुख व्यक्त किया है 4 घायल, 14 हताहत0
0
Report
शिक्षकों के कौशल संवर्धन हेतु एसबीटी पब्लिक स्कूल में एजुकेशनल वर्कशॉप आयोजित
Deoria, Uttar Pradesh:ग़ौरीबाजार क्षेत्र के बख़रा विशुनपुरा स्थित एसबीटी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय एजुकेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय प्रभावी कक्षा प्रबंधन रहा, जिसमें प्रशिक्षक प्रिया सेंगर ने शिक्षकों को विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला के दौरान कक्षा में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने, सकारात्मक शिक्षण वातावरण विकसित करने तथा आधुनिक शिक्षण तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षक प्रिया सेंगर ने कहा कि प्रभावी कक्षा प्रबंधन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है और इसके माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी ने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाली ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों के ज्ञान, दक्षता एवं शिक्षण कौशल को अद्यतन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने शिक्षकों से कार्यशाला में प्राप्त नवीन जानकारियों और तकनीकों को नियमित शिक्षण कार्य में अपनाने का आह्वान किया। कार्यशाला के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से एमबीडी ग्रुप के जनरल मैनेजर दीपक मिश्रा एवं प्रशिक्षक प्रिया सेंगर को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर एमबीडी ग्रुप के जनरल मैनेजर दीपक मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी, प्रशासक दिवाकर पांडेय, मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी, अबू दानिश सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट ने CAG ऑडिट का रास्ता साफ किया, नेक्सस उजागर
Delhi, Delhi:दिल्ली के ऊर्जा मंत्री श्री आशीष सूद जी ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि - “बिजली कंपनियों द्वारा सीएजी (CAG) ऑडिट का विरोध करने के लिए दायर याचिका को आज माननीय हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बिजली कंपनियों द्वारा हाई कोर्ट में सीएजी ऑडिट का विरोध करने के लिए जाने से आम आदमी पार्टी सरकार, अरविंद केजरीवाल और बिजली कंपनियों के बीच चल रहे नेक्सस (मिलीभगत) की सच्चाई दिल्ली की जनता के सामने उजागर हो गई है। दिल्ली सरकार ने पूरे पॉलिटिकल विल और दृढ़ संकल्प के साथ हाई कोर्ट में दिल्ली की जनता के हितों का पक्ष रखा। इसी का परिणाम है कि माननीय हाई कोर्ट ने बिजली कंपनियों की आपत्तियों को खारिज करते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई और सीएजी ऑडिट का रास्ता साफ कर दिया है। अब सीएजी ऑडिट की सुनवाई माननीय उपराज्यपाल कर सकेंगे। दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और बिजली कंपनियों के इस नेक्सस को उजागर करने तथा दिल्ली की जनता को बिना किसी अतिरिक्त बोझ के निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपनी इस प्रतिबद्धता के लिए अंतिम क्षण तक लड़ते रहेंगे कि दिल्ली की जनता पर बिजली दरों में बढ़ोतरी के रूप में एक रुपये का भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा।0
0
Report
राजस्थान का 3200 MW कोयला टेंडर रद्द, उपभोक्ताओं ने राहत की उम्मीद जताई
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान ने 3,200 MW कोयला पावर टेंडर किया रद्द ! RUVITL ने 3,200 MW थर्मल टेंडर निरस्त किया, CEA रिपोर्ट बनी आधार 11 जून को RUVITL ने जारी किया आदेश इस फैसले से उपभोक्ताओं को संभावित अधिशेष उत्पादन क्षमता की लागत वहन करने से राहत मिल सकती है। क्षमता वृद्धि पर विशेषज्ञों और उपभोक्ता समूहों ने उठाए थे सवाल ऊर्जा क्षेत्र के विश्लेषकों का कहना है कि- थर्मल टेंडर की वापसी इस बढ़ती समझ को दर्शाती है कि- राजस्थान की तेजी से बढ़ती नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, उभरती बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियाँ और अंतर-राज्यीय बिजली उपलब्धता महंगे नए कोयला आधारित उत्पादन की आवश्यकता को कम कर सकती हैं।0
0
Report
जवाहर नगर में हाई वोल्टेज हादसा: निर्माण मजदूरों की मौत, सरिये से टकराई लाइन
Noida, Uttar Pradesh:श्री गंगानगर जवाहर नगर थाना इलाके में हुआ बड़ा हादसा हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत निर्माण कार्य करते समय मजदूर और मिस्त्री आए करंट की चपेट में हादसे में दोनों की मौके पर मौत छत पर लोहे का सरिया डालते समय हाई वोल्टेज लाइन से टकराया सरिया सरिया टकराने से हुआ हादसा जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची मृतकों के शवों को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया0
0
Report
Advertisement
खंडवा में मानसून की दस्तक, तेज हवा-बारिश से मौसम बदला
Khandwa, Madhya Pradesh:BREAKING खंडवा खंडवा में बदला मौसम, मानसून ने दी दस्तक । खंडवा में आज सुबह रिमझिम और फिर शाम को तेज हवा और कड़कड़ाती बिजली के साथ हुई बारिश । तेज हवा आंधी के साथ हुई बारिश ने मानसून की दस्तक दी। तेज हवा आंधी से कई इलाकों में सड़कों पर गिरे पेड़। मानसून की राह तक रहे लोगों के चेहरे पर बारिश से खुशी, गर्मी से मिली राहत,0
0
Report
फर्रुखाबाद के कायमगंज में भट्टा मालिक पर बंधुआ मजदूरी का आरोप; वेतन नहीं मिला, मारपीट-धमकी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कायमगंज में भत्ते मलिक पर बंधुआ मजदूरी करने का मजदूरों ने लगाया आरोप। काम किया पूरा पैसा नहीं दिया। मजदूरी का भुगतान न मिलने पर मजदूरों ने जिलाधिकारी से गुहार, भट्टा मालिक पर मारपीट व धमकी का आरोप। फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के कुछ मजदूरों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर एक ईंट-भट्टा मालिक पर मजदूरी का भुगतान न करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार मजदूरों का आरोप है कि उन्होंने कायमगंज क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्टे पर कार्य किया था, लेकिन भट्टा मालिक द्वारा उनकी करीब 10 लाख रुपये से अधिक की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। मजदूरों का कहना है कि जब उन्होंने अपने बकाया भुगतान की मांग की तो भट्टा मालिक और उसके समर्थकों ने उनके साथ अभद्रता की तथा मारपीट कर धमकाया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हाल ही में जब वे दूसरे भट्टे पर काम करने जा रहे थे, तब रास्ते में उनका वाहन रोककर दोबारा पुराने भट्टे पर काम करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमki दी गई। मजदूरों का यह भी आरोप है कि उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए गए। मामले को लेकर मजदूरों ने जिलाधिकारी से न्याय दिलाने, बकाया मजदूरी का भुगतान कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रशासन ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है और बाइट-शंकर पीड़ित मजदूर0
0
Report
कलेक्टर का आश्वासन: 8 मांगों के हल के साथ ग्रामीणों का प्रदर्शन खत्म
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - ग्रामीणों की 8 सूत्रीय मांगों पर कलेक्टर का आश्वासन, तब जाकर खत्म हुआ प्रदर्शन एंकर...... सीता नदी अभ्यारण टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गरियाबंद जिले सहित धमतरी जिले के 52 गांवों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का प्रदर्शन प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया..... ग्रामीणों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर अविनाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा...... कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए बताया कि जिन मांगों पर तत्काल कार्रवाई संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाएगा..... वहीं, सड़क, स्कूल, पुल-पुलिया, बिजली और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी कुछ मांगें सीता नदी अभ्यारण टाइगर रिजर्व क्षेत्र से संबंधित होने के कारण वन विभाग की स्वीकृति आवश्यक है..... ऐसे मामलों में फॉरेस्ट विभाग से अनुमति मिलने के बाद आवश्यक कार्यों को शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया गया...... कलेक्टर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन और कलेक्ट्रेट घेराव समाप्त कर दिया...... इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण शांतिपूर्वक कलेक्ट्रेट परिसर से वापस सिहावा क्षेत्र की ओर लौट गए..... ग्रामीणों ने कहा कि यदि तय समय में मांगों पर कार्रवाई शुरू नहीं हुई, तो वे दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे..... वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि नियमों और आवश्यक स्वीकृतियों के तहत विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा बाईट -मनोज कुमार साक्षी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाईट - संजय नेताम ग्रामीण बाईट - सिरधन सोम ग्रामीण बाईट - अबिनाश मिश्रा कलेक्टर धमतरी0
0
Report
Advertisement
