गोंडाः जुगाड़ के पुल से नदी पार कर रहे ग्रामीण
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विजय गढवा के बेतहनिया घाट पर अभी भी पुल की दरकार है। ग्रामीण यहां जुगाड़ के पुल से नदी पार कर रहे हैं। टूटे विद्युत पोल और बांस-बल्ली से बनाए गए पुल पर जिंदगी रोज चल रही है। यहां अनहोनी कब हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन विवशता में लोग खतरों से खेलकर नदी पार कर रहे हैं। कुंआना नदी का बेतहनिया घाट गोंडा और बलरामपुर दोनों जिलों को आपस जोड़ता भी है। लगभग तीन दर्जन से अधिक गांवों का आना-जाना इस घाट से ही रहता है। यहां अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
