Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271123

Gonda - शिक्षिका निधि ने बच्चों को कराया अंको का ज्ञान

Apr 29, 2025 15:53:21
Gonda, Uttar Pradesh

गोंडा, बच्चे खेल खेल में ज्यादा सीखते हैं और उत्साहपूर्वक सीखते हैं । इसी मूल सिद्धांत के आलोक में कलंदर पुर तोर की शिक्षिका निधि ने एक अंक की संख्या लिखित कागज बच्चों के गले में लटकाकर एक बच्चे को नेतृत्व देकर अंको की पहचान कर लाइन में लाने को कहा। सम्बंधित बच्चे ने उत्साहपूर्वक अंक चिन्हित करते हुए आरोही क्रम से बच्चों को लाइन से लगवाया । खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी डाॅ समय प्रकाश पाठक ने खेल - खेल में सीखाने पर बच्चों और विद्यालय के शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 16, 2026 02:50:36
Azamgarh, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। ब्रेजा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर बलरामपुर पुलिस चौकी घायल युवक को अस्पताल भेजवाये। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। कप्तानगंज क्षेत्र के निवासी अभिषेक गुप्ता देर रात ब्रेजा कार से घर जा रहे थे; उसी समय इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली से पीछे से टक्कर हो गई, कार का बायाँ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर ट्राली से अलग हो गया। एयरबैग खुलने से युवक की जान बची, जबकि वह घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती किया गया है।
100
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 02:48:35
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाली महिला सुरक्षा सखियों का सम्मान किया गया। करीब 20 सुरक्षा सखियों को दुपट्टा पहनाकर, उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन नीमकाथाना जीआरपी थाने में किया गया, थानाधिकारी श्रीचंद जाखड़ की अध्यक्षता में। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याधर शर्मा रहे। कार्यक्रम का आयोजन रींगस की पवन गैस एजेंसी के तत्वावधान में और शेखावाटी पत्रकार संस्थान की प्रेरणा से किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिला सुरक्षा सखियां रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की मदद करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। वे बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने-उतारने में सहायता करती हैं और यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करती हैं। समाज सेवा की भावना से किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है।
155
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 02:48:04
47
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 02:47:50
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ डोडा पोस्त चुरा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 951 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि फतेहपुर कोतवाली प्रभारी महेन्द्र कुमार नेमय पुलिस जाप्ते के साथ विशेष अभियान के तहत नाकबंदी के दरम्यान सालासर चुरू हाईवे फतेहपुर पर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चुरा कब्जे में रखना पाया जाने पर आरोपी मुकेश राणा के कब्जे से 951 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। जिस से अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना अधिकारी महेन्द्र कुमार मय जाब्ता द्वारा विशेष अभियान के तहत की गई गश्त नाकाबंदी के दौरान एन एच 52 सालसार चुरू हाईवे पर दौराने नाकाबंदी मुकेश राणा के कब्जे से 951 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया जाकर आरोपी मुकेश राणा निवासी दाहा, पुलिस थाना दोघट जिला बागपत को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
168
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 02:47:36
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन – नीमकाथाना सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के पाटन में आज चलने-फिरने में असमर्थ नितीश ने UPSC में 847वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 847वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।नितीश कुमार यादव गांव खटौटी कला के पूर्व सरपंच श्रद्धानंद यादव और श्रीमती केला देवी के सुपुत्र हैं। महज तीन फुट कद और लगभग 21 किलो वजन के नितीश बचपन से ही गंभीर बीमारी और असहनीय दर्द से जूझते रहे। डॉक्टरों ने परिवार को यहां तक कह दिया था कि नितीश को पूरी जिंदगी दवाइयों के सहारे ही गुजारनी पड़ेगी। बीमारी के कारण वे 12–13 वर्ष की उम्र तक स्कूल भी नहीं जा सके।इसी दौरान गांव के लोगों ने परिवार को सजाड़ा धाम स्थित बाबा त्रिलोक भारती महाराज के शिव मंदिर में जाने की सलाह दी। वहां जाने के बाद नितीश के जीवन में नया आत्मविश्वास जागा और धीरे-धीरे उनका दर्द कम होने लगा। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई की शुरुआत की। पढ़ाई के प्रति नितीश की लगन इतनी थी कि उनकी मां उन्हें गोद में उठाकर स्कूल तक लेकर जाती थीं।आर्थिक रूप से साधारण परिवार और शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद नितीश ने कभी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने लगातार संघर्ष करते हुए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पांच प्रयास किए और आखिरकार 847वीं रैंक हासिल कर अपनी मेहनत और जज्बे का लोहा मनवा दिया।नितीश की सफलता यह साबित करती है कि मजबूत हौसला, विश्वास और निरंतर प्रयास से कोई भी व्यक्ति कठिन से कठिन बाधाओं को पार कर अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है। उनकी इस प्रेरणादायक उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।नितीश का ननिहाल रामसिंहपुरा में है। रविवार को जब वे अपने ननिहाल पहुंचे तो ननिहाल पक्ष के लोगों ने उन्हें घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ भव्य जुलूस निकाला। इसके बाद भेरुजी महाराज और भैया बाबा के मंदिर पहुंचकर धोक लगाई।कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर दिलीप यादव ने कहा कि व्यक्ति कभी शरीर से कमजोर नहीं होता, बल्कि मानसिक रूप से कमजोर होता है। नितीश कुमार ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से ही मंजिल हासिल होती है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को नितीश से प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल दात्ताराम यादव, पंचायत समिति सदस्य रामस्वरूप यादव, अलीपुर के पूर्व सरपंच अमर सिंह यादव, कृष्ण यादव (शिमला नेवी) सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में नितीश की माता श्रीमती केला देवी, ताई श्रीमती सुरेश यादव, पिता श्रद्धानंद यादव, ताऊ हीरानंद यादव, कैलाश यादव (छाजा की नांगल), भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजौर, हवलदार कैलाश यादव (रामसिंहपुरा), महावीर यादव (मिंडाला की ढाणी), पूर्व सरपंच सतपाल यादव, भूप सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राम सिंह जागीरदार, हवा सिंह यादव (बल्लुपुरा), रोहिताश यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे。 बाइट नितीश कुमार यादव
67
comment0
Report
Advertisement
Back to top