गोंडाः बल्लीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज के बल्लीपुर गांव मे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने संविधान बचाने के लिए सभी दलों की राय पर सहमति जताई। बल्लीपुर गांव में पूर्व कृषि मंत्री स्व. विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के आवास पर सपा के मनोज यादव जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, सूरज सिंह, विजय पासवान, जयसेन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अयोध्या यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव: नवरात्रि-दशहरा को लेकर डीएम की बैठक, लापरवाही पर होगा एक्शन
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। आगामी नवरात्रि और दशहरा सहित अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों को सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, यातायात और मूर्ति विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। नगर निकायों को साफ-सफाई, फॉगिंग और चूना छिड़काव कराने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। खाद्य विभाग को मिलावटखोरी रोकने के लिए जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने मूर्ति पंडालों पर पुलिस की तैनाती, डीजे की ऊंचाई नियंत्रित रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, रामलीला आयोजक, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बाइट डीएम उन्नाव घनश्याम मीणा
