icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow21 Dec 2024, 05:43 pm

गोंडाः बांग्लादेश में हिंदुओं की हिंसा पर सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया

Colonelganj, Uttar Pradesh:

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार को लेकर पूरे देश में हिंदू समुदाय आक्रोशित है जिसको लेकर आज करनैलगंज क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से देकर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार, हत्या, विस्थापन और महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार पर हस्तक्षेप करने की मांग की। यही नहीं ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वर्ष 1971 की भांति सेना भेजकर हिंदुओं के जान माल की रक्षा करें।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ताजुल मस्जिद में हिन्दुओं की एंट्री पर विरोध, मस्जिदों में काली पट्टी का प्रदर्शन

Bhopal, Madhya Pradesh:वक़्फ़ में हिन्दूओं की एंट्री की लड़ाई मस्जिद तक आई, जुमे की नमाज मुस्लिम काली पट्टी के साथ, कर रहे विरोध प्रदर्शन - एमपी वक़्फ़ बोर्ड में हिंदुओं को सदस्य बनाने के खिलाफ मस्जिद से विरोध ... - भोपाल के मुस्लिमो ने जुमे की नमाज विरोध वाली... - मुस्लिमो ने काली पट्टी बांधकर खुदा की इबादत की... - इससे पहले ईंट से ईंट,पत्थर से पत्थर बजाने की चेतावनी और काजी का इस्तीफा हो चुका है... - एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक ताजुल मसाजिद में मुस्लिमो ने पोस्टर लेकर वक़्फ़ में हिन्दुओ की एंट्री का विरोध किया... - मुस्लिमो ने सीएम मोहन यादव के फ़ोटो वाले पोस्टर दिखाए... - मुस्लिमो की चेतावनी आज काली पट्टी बांधकर विरोध है यदि आगे हमारी मांग पूरी नही हुई हिन्दुओ को बाहर नही किया गया तो सड़क पर उतरेंगे हमारी मस्जिदों को छीनने की तैयारी है...बड़े उलेमाओं को मुस्लिमो की चेतावनी विरोध में नही उतरे ठीक नही होगा... - विरोध की लड़ाई में मासूम भी काली पट्टी बंधे नजर आए कई लोगो को ये तक पता नही था कि किस बात का विरोध है
0
0
Report

आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार गिरोह पकड़कर आगामी चुनाव से पहले बड़ा खुलासा किया

Agra, Uttar Pradesh:आगरा पुलिस ने विधानसभा और पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। खेरागढ़ थाना पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक थार समेत 9 एमएम की 11 अवैध पिस्टल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक राजस्थान और दूसरा हाथरस का रहने वाला है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। थाना खेरागढ़ पुलिस ने दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक राजस्थान का निवासी है, जबकि दूसरा हाथरस का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 9 एमएम की 11 अवैध पिस्टल बरामद की हैं। शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिसके आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपी हथियार कहां से लाते थे, किन राज्यों से सप्लाई होती थी और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आगामी प्रधानी और विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन हथियारों की सप्लाई की तैयारी तो नहीं की जा रही थी।पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

जम्मू-कश्मीर: विपक्षी नेता ने अब्दुल्ला परिवार पर रोजगार नीति में पक्षपात का आरोप

Srinagar, Uttarakhand:जम्मू-कश्मीर में विपक्ष के नेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अब्दुल्ला परिवार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। शर्मा ने दावा किया कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार योग्य उम्मीदवारों को नियमित रोजगार के अवसर देने के बजाय अपने निजी हितों के लिए आउटसोर्स की गई निजी एजेंसियों के माध्यम से नौकरियां भर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति पूरे जम्मू-कश्मीर के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्यायपूर्ण है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए शर्मा ने आगे आरोप लगाया कि अब्दुल्ला परिवार "कई वर्षों से कश्मीर के लोगों का शोषण कर रहा है।" उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की भी मांग की और सरकार से योग्यता-आधारित नियुक्तियां सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
0
0
Report

डोटासरा का आरोप: OBC डेटा से चुनाव करवाने की साजिश, कोर्ट जाएंगे

Jaipur, Rajasthan:PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बयान कहा - OBC आयोग के गठन के बाद आयोग को 3 महीने में रिपोर्ट देनी थी। परिसीमन के काम को भी सरकार ने लटका कर रखा। राजधरा ऐप को लेकर बोले डोटासरा। कहा - ऐप में सिटिजन का ऑप्शन शुरू किया है, इसमें कोई भी व्यक्ति कुछ भी डाटा भरेगा। सरकारी कर्मचारियों की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं। इस डाटा से सरकार चुनाव कराना चाहती है, यह लीगल नहीं है। OBC को कम दिखाने की साजिश की जा रही है। सर्वे में बेईमानी की जा रही है, हम फिर से कोर्ट जाएंगे। सरकार यही चाहती है कि किसी ना किसी तरीके से चुनाव अटकें। डोटासरा ने सरकार से मांग की, कहा - OBC का डाटा भरा जा रहा है, उसे प्रमाणित कौन करेगा, यह सरकार बताए। डोटासरा ने कहा, जरूरत पड़ी तो हम कोर्ट में जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

50 बाल विवाह: सांसद देवसिंह चौहान ने नैतिक जवाबदेही ली, एक ही तहसील में दिखी नाजायज प्रथाओं پر हंगामा

Kheda, Gujarat:એક જ તાલુકામાં 50 બાળ લગ્ન: સાંસદે લીધી નૈતિક જવાબદારી ​17-18 વર્ષની દીકરીઓ બની રહી છે માતા, તંત્ર કેમ ઊંઘતું ઝડપાયું? ​નડિયાદના સ્ટેજ પરથી સાંસદ દેવુસિંહ ચૌહાણનું મોટું નિવેદન. સામાન્ય રીતે નેતાઓ પોતાની સિદ્ધિઓના ગુણગાન ગાતા થાકતા નથી, પરંતુ ખેડાના સાંસદ દેવુસિંહ ચૌહાણે જાહેરમાં પોતાની અને સિસ્ટમની નિષ્ફળતાનો સ્વીકાર કરીને સૌને ચોંકાવી દીધા. નડિયાદ ખાતે યોજાયેલા ‘સંકલ્પથી સિદ્ધિ તરફ: ટીબી મુક્ત ખેડા’ અભિયાનના એક કાર્યક્રમમાં સ્ટેજ પરથી બોલતા સાંસદે સ્વીકાર્યું કે, ખેડાના માત્ર એક જ તાલુકામાં તાજેતરમાં 50 જેટલા બાળ લગ્ન થયા છે અને આ રોકવામાં જનપ્રતિનિધિ તરીકે અમે નિષ્ફળ રહ્યા છીએ. સ્વાસ્થ્યના કાર્યક્રમમાં સાંસદે જે રીતે સામાજિક દૂષણ પર ખુલ્લેઆમ પ્રહારો કર્યા છે, તે વહીવટી તંત્ર અને સમાજ બંને માટે લાલબત્તી સમાન છે. સ્પીચ બાઈટ : દેવુસિંહ ચૌહાણ ( સાંસદ ખેડા )
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान विधानसभा के 75 साल: लोकतंत्र महाकुंभ शुरू, पूर्व विधायक सम्मानित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष विधान गौरव यात्रा पर आयोजित होगा कार्यक्रम वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का होगा समागम स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस कांफ्रेंस देवनानी ने कहा, ऐतिहासिक गौरव का दिन आ रहा है 1952 से अब तक की यात्रा पर होगी चर्चा 15 जुलाई को लोकतंत्र का महाकुंभ होगा सभी पूर्व विधायकों को भेजा गया है न्यौता अतीत का संस्मरण करेंगे, भविष्य पर मंथन करेंगे 15 जुलाई को पहला कार्यक्रम विधानसभा में होगा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे 272 पूर्व विधायकों ने कार्यक्रम की स्वीकृति दी सीएम भजनलाल शर्मा रहेंगे मौजूद 75 में विधानसभा में बने दो दर्जन कानूनों पर होगी चर्चा जागीरदारी उन्मूलन, लगान खात्मे से जुड़े कानूनों पर होगी चर्चा पूर्व सीएम अशोक गहलोत अध्यक्षता करेंगे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे होंगी शामिल 100 वर्षीय पंडित रामकिशन भी सत्र में शामिल होंगे उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन होंगे कार्यक्रम में शामिल 6 बार विधायक रहे 26 नेता होंगे सम्मानित अध्यक्ष रहे नेताओं को भी करेंगे सम्मानित वर्तमान 35 सांसदों को भी किया गया आमंत्रित वर्षभर में तीन कार्यक्रम और आयोजित होंगे देशभर की महिला और युवा विधायकों से जुड़े कार्यक्रम भी राजस्थान विधानसभा करेगी आयोजित स्पीकर वासुदेव देवनानी
0
0
Report
Advertisement

संविधान का अधिकार लेकर यूपी घूमें मुकेश सहनी, पुलिस के हस्तक्षेप पर कानूनी कदम

Noida, Uttar Pradesh:मैं संविधान के अधिकार से यूपी आ रहा हूँ, कोई नहीं रोक सकता: मुकेश सहनी सरकार के इशारे पर पुलिस कर रही व्यवधान पैदा : मुकेश सहनी का आरोप पटना/लखनऊ, 10 जुलाई। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर उनके संगठनात्मक कार्यक्रमों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। महाराजगंज में प्रस्तावित रात्रि प्रवास कार्यक्रम से पहले देर रात पुलिस अधिकारियों द्वारा अनुमति और कार्यक्रम को लेकर पूछताछ किए जाने पर उनकी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से टेलीफोन पर तीखी नोकझोंक हुई। मुकेश सहनी ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। उनके रात्रि प्रवास के दौरान किसी होटल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात तथा सामान्य चर्चा होती है। यह कोई सार्वजनिक सभा या भीड़ जुटाने वाला कार्यक्रम नहीं है, इसलिए ऐसी स्थिति में किसी प्रकार की अनुमति लेने का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही उनका प्रोटोकॉल संबंधित प्रशासन को भेज दिया गया था, इसके बावजूद रात करीब डेढ़ बजे पुलिस अधिकारियों द्वारा होटल पहुंचकर अनावश्यक सवाल पूछे गए। सहनी ने स्पष्ट कहा कि भारत के किसी भी राज्य या जिले में जाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और उन्हें इस अधिकार से कोई वंचित नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस उनके कार्यक्रमों में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है। सहनी ने संबंधित अधिकारी से कहा कि पुलिस को किसी राजनीतिक दल के एजेंडे पर नहीं, बल्कि संविधान और कानून के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके शांतिपूर्ण कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न की गई तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेंगे। मुकेश सहनी ने कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती, सरकारें बदलती रहती हैं, इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों को निष्पक्ष रहते हुए कानून और संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top