Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

गोंडा के करनैलगंज में संदिग्ध मौत, होली के मौके पर महिला की मौत

AKAtul Kumar Yadav
Mar 04, 2026 09:35:29
Gonda, Uttar Pradesh
जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चकसेनिया गांव की रहने 45 वर्षीय नीलम देवी का आज घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने घर के अंदर से 45 वर्षीय मृतक नीलम देवी के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी है। इसके साथ मृतक महिला के पति इंदल कुमार और बेटे मनोज कुमार को करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा सूचना दी गई है दोनों पानीपत दिल्ली से गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि आज गांव की ही कुछ महिलाएं नीलम देवी से होली खेलने के लिए घर पहुंची तो देखा कि नीलम देवी तख्त पर पड़ी हुई है। जोर-जोर से आवाज देने पर भी नहीं उठ रहे हैं इसके बाद महिलाओं ने जब नीलम देवी को इधर-उधर हिलाया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है और ओंठ के बाएं तरफ से खून निकल रहा है। तत्काल घर से बाहर निकाल कर महिलाओं ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश तिवारी को सूचना दी मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने करीमगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है मृतक महिला के पति और मृतक महिला का बेटा दोनों बाहर रहते हैं घर पर ही महिला सिर्फ अकेले रहती थी जिसकी आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शरीर पर प्रथम दृष्टिया जांच के दौरान कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले है। बाएं तरफ ओंठ के पास खून निकल रहा था अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SLSanjay Lohani
Mar 04, 2026 10:32:36
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 04, 2026 10:31:14
Sikar, Rajasthan:रींगस में पुलिस ने धूमधाम से मनाई होली, स्टाफ ने एक-दूसरे को रंग लगाकर दी शुभकामनाएं एंकर सीकर जिले के रींगस में आमजन की होली के दूसरे दिन शहर में पुलिस की होली उत्साह और सौहार्द के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस थाना परिसर और जीआरपी चौकी में रंग-गुलाल उड़ते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में थानाधिकारी सुरेश कुमार, जीआरपी थानाधिकारी श्रीचंद तथा चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश सैनी सहित पुलिस स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पारंपरिक तरीके से होली खेली और मिठाइयों के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। थानाधिकारी सुरेश कुमार व श्रीचंद जाखड़ ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का पर्व है। पुलिस की होली आमजन की होली के अगले दिन मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिससे त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी सके। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शांति, सौहार्द और सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 04, 2026 10:30:22
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र में संचालित नितिन स्पिनर्स लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सुरक्षा सप्ताह के तहत परिचर्चा और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य परिचालन अधिकारी संदीप गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर की। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन की शपथ दिलाई गई। सेफ्टी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न सुरक्षा उपकरणों और उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य संस्कृति को मजबूत करना रहा।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 04, 2026 10:21:46
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, होली विशेष - उदयपुर जिले के ग्राम पंचायत बलीचा की होली होली पर मेवाड़ की परम्पराओं में झलकता है शौर्य और स्वाभिमान दहकते कंडों पर दौड़ जाते हैं खेरवाड़ा - उपखंड नयागांव के बलीचा गांव में होलिका दहन पूर्णिमा के अगले दिन यानी धुलंडी पर होता है सुबह से ही दहन के लिए आसपास के गांवों व सीमावर्ती गुजरात के गांवों से आदिवासी समाज के लोग एकत्रित होते हैं। युवाओं की टोलियाँ हाथों में बंदूक लेकर नाचते गाते इकट्ठे होते हैं समाज के मोतबीर महिलाएं पुरुष सभी एकत्र होते हैं फिर शुरू होता है ढोल की थाप पर गैर नृत्य डाडीयो के बजाज तलवारों से किया जाता है इसके बाद दोपहर 2:00 बजे बाद शुरू होता है शोर्य का खेल दहकती होली के बीच खड़े डाडे को तलवार से काटना यहां की परम्परा है इसके लिए युवा प्रयास शुरू कर देते हैं जितने वाले को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top