Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
Budgam में JK Apni Party की महिला बैठक Dar के नेतृत्व में उन्नति
SBShowket Beigh
Mar 04, 2026 10:19:05
Srinagar,
JK Apni Party's women's meeting was held at Gogoo Humhama, Budgam, led by Sr. Vice President Mukhtar Ahmad Dar. The event saw a significant turnout, with many people joining the party. The influx of new members is attributed to Dar's efforts during Ramadan, showcasing his leadership and commitment to the community. Speaking at the meeting, Dar emphasized the party's focus on women's empowerment and social welfare. He highlighted the importance of community engagement and encouraged attendees to participate in upcoming events. Party members praised Dar's dedication, citing his efforts to address local issues and provide support to those in need. His leadership has resonated with residents, who see him as a champion of their rights and interests. The meeting concluded with a renewed sense of purpose, as members vowed to work together towards a brighter future for Budgam. With Dar at the helm, the party is poised to make significant strides in the region.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
Mar 13, 2026 19:15:46
Chowk, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र के जंगल गुलरिहा तुलसीपुर चौराहे पर एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बकरी द्वारा केले के पत्ते खा लेने को लेकर शुरू हुआ यह झगड़ा एक चाय दुकानदार की हत्या में बदल गया। रामअवतार और श्याम मोहन उर्फ छोटू चौहान की चाय की दुकानें चौराहे पर आमने-सामने हैं। दो दिन पहले बकरी द्वारा केले का पत्ता खा लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार की शाम रामअवतार अपनी दुकान पर जलौनी लकड़ी लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान पास में मौजूद छोटू चौहान और उसकी पत्नी से फिर से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर छोटू चौहान ने कुदाल के बेंट से रामअवतार पर हमला कर दिया। वार इतना जोरदार था कि रामअवतार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के ग्रामीण घायल रामअवतार को तुरंत लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोल्हुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
165
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 13, 2026 18:45:43
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष मजबूती से सरकार को घेरता हुआ नजर आया। हालांकि सरकार भी हर मोर्चे पर डटी हुई नजर आई देखिए ये रिपोर्ट। 9 मार्च से उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभी भाषण के साथ राज्य के बजट सत्र की शुरुआत हुई। बजट सत्र के पहले दिन ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट सदन के पटल पर रखा। उत्तराखंड का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 11000 करोड रुपए मूल्य का पेश किया गया। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि बजट सत्र विपक्ष के लिहाज से बहुत कामयाब रहा। विपक्ष ने पूरी मजबूती के साथ प्रश्न कल से लेकर शून्य काल तक सरकार को पूरी तरह से घेरने का कार्य किया है। विपक्ष ने नियम 310 और नियम 58 के तहत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा है। विपक्ष ने शुरू से ही एक विस्तृत बजट सत्र का आयोजन करने के लिए सरकार को कहा। लेकिन सरकार सिर्फ 5 दिन का बजट सत्र लेकर आई। विपक्ष पूरी मजबूती के साथ इस बजट सत्र में सरकार को कई मुद्दों पर गिरता हुआ नजर आया। बजट सत्र को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की उत्तराखंड का ऐतिहासिक बजट इस बार पेश हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में जब वह वित्त मंत्री थे तो उन्होंने एक हजार करोड रुपए का बजट पेश किया था इस बार मुख्यमंत्री ने 1 लाख 11000 करोड रुपए का बजट पेश किया है। इस बजट में उत्तराखंड के हर वर्ग का ध्यान रखा गया। महिलाओं की आर्थिक की क्यों मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के साधन किसानों के लिए संसाधन विकसित करने और गरीब के लिए बड़ी योजनाओं का प्रावधान किया गया है। प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि विपक्ष भले ही कितना भी दावा करें। लेकिन विपक्ष सदन में सरकार पर झूठे आरोप लगता ही नजर आया
173
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 13, 2026 18:45:28
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले में प्रशासनिक मर्यादाओं को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शहर के SDM कार्यालय में पदस्थ एक बाबू कार्यालय के अंदर ही शराबखोरी करते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार कार्यालय समय के दौरान ही बाबू कमरे में बैठकर शराब पी रहा था, जिसकी सूचना किसी कर्मचारी ने अधिकारियों तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही Anurag Tiwari मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान कार्यालय परिसर में शराब पीने की पुष्टि होने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय में इस तरह की अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है। यह घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
250
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 13, 2026 18:45:15
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले में सुशासन की एक नई तस्वीर देखने को मिली है। 'प्रशासन आपके द्वार' की अवधारणा को साकार करते हुए जिला प्रशासन की पूरी टीम एक ही बस में सवार होकर ग्राम पोन्डी पहुँची। यहाँ आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में न केवल ग्रामीणों की शिकायतें सुनी गईं, बल्कि मौके पर ही 159 आवेदनों का त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। वीओ - बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत CEO सुनील चंद्रवंशी और अपर कलेक्टर समेत जिले के तमाम आला अधिकारी जब एक साथ बस में सवार होकर गाँव पहुँचे, तो ग्रामीणों ने तिलक लगाकर उनका भव्य अभिनंदन किया। प्रशासन का यह मानवीय और संवेदनशील चेहरा चर्चा का विषय बना हुआ है। वॉइस ओवर - शिविर के दौरान योजनाओं की झड़ी लग गई। 120 राशन कार्ड, 84 श्रम कार्ड और 39 लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही प्रदान किए गए। दिव्यांगों को सिलाई मशीन, ट्राईसाइकिल और श्रवण यंत्र बाँटे गए, तो वहीं 10 परिवारों को उनके पक्के आवास की चाबियाँ सौंपी गईं। इसके साथ ही कृषि और मत्स्य पालन से जुड़ी सामग्री का भी वितरण किया गया। बाइट - दिव्या मिश्रा, कलेक्टर बालोद
167
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 13, 2026 18:31:48
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरातील गायत्री नगर परिसरातील एका डंपिंग ग्राउंडला रात्री भीषण आग लागली. डंपिंग ग्राउंडमध्ये साठलेला कचर्‍याने तात्काळ पेट घेतला, यामुळे संपूर्ण परिसरात घबराट पसरली. आगीचे कारण सध्या अज्ञात आहे. तथापि, डंपिंग ग्राउंडमध्ये आग लागल्याने मोठ्या प्रमाणात धुराचे लोट निर्माण झाले, यामुळे आजूबाजूच्या परिसरात काळा धूर पसरला आणि आकाशात धुराचे लोट निर्माण झाले. घटनेची माहिती मिळताच भिवंडी निजामपूर महानगरपालिकेच्या अग्निशमन दलाच्या गाड्या घटनास्थळी पोहोचल्या. आगीवर नियंत्रण मिळविण्यासाठी अग्निशमन दलाने तात्काळ मदत आणि बचाव कार्य सुरू केले. अग्निशमन विभाग सध्या आग विझवण्याचे प्रयत्न करत आहे. कोणतीही जीवितहानी झाल्याचे वृत्त नाही, परंतु धुरामुळे परिसरातील रहिवाशांना त्रास होत आहे.
182
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 13, 2026 18:31:28
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो रानीबांध गांव में शुक्रवार की देर रात पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आ जाने से साठ वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका बिहार के बांका जिला के बौसी एकहरी गांव की रहनेवाली बतायी जा रही है. बताया गया कि शुक्रवार की रात में वह किसगो स्थित रिश्तेदार के घर से गादिकला स्थित अपनी बहन के जा रही थी. इसी क्रम में हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. इधर घटना के बाद हाइवा के चालक के द्वारा हाइवा को लेकर भागने की कोशिश की जा रही थी, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा हाइवा में आग लगा दी गयी है. इधर घटना की सूचना पर हीरोडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस के द्वारा आग को बुझाने के लिए अग्निशमन वाहन को बुलाया गया, हीरोडीह के थाना प्रभारी महेश चन्द्र ने घटना की पुष्टि की है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और मौके पर पुलिस बल की टीम मुस्तेद है. वहीं घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है..
173
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 13, 2026 18:31:12
Noida, Uttar Pradesh:यहाँ एक वीडियो भी दिया जा रहा है जो अफगान रक्षा मंत्रालय के हवाले से है अफगानिस्तान की मीडिया के अनुसार तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस अभियान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहत जिले में सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया गया है। तालिबान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एक ड्रोन हमले में कोहत में एक सैन्य किले और युद्ध कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को वीडियो फुटेज जारी किया, जिसमें एक ड्रोन को निशाना बनाए गए स्थानों की ओर उड़ते हुए दिखाया गया है। एक बयान में, तलिबान ने कहा कि हमलों में पाकिस्तानी बलों द्वारा उपयोग की जाने वाली सैन्य सुविधाएं, कमांड सेंटर, डिपो और बैरक नष्ट हो गए। मंत्रालय ने दावा किया कि हमले में महत्वपूर्ण हताहत और सामग्री नुकसान हुआ है, हालांकि आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने अभी तक कोहत में सैन्य स्थलों पर ड्रोन हमले के तालिबान के दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। शुक्रवार को पहले, पाकिस्तानी विमानों ने कथित तौर पर अफगानिस्तान के कई प्रांतों में हवाई हमले किए, जिनमें काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका शामिल हैं, तलिबान अधिकारियों के बयानों के अनुसार। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने कहा कि उसने काबुल के पुल-ए-चरखी क्षेत्र में रात भर के हवाई हमलों के बाद कम से कम चार नागरिकों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमलों के आदान-प्रदान से अफगानिस्तान में पाकिस्तान और तलिबान अधिकारियों के बीच बढ़ते तनाव का पता चलता है, जिससे आगे की वृद्धि और क्षेत्र में नागरिकों के लिए बढ़ते जोखिम की चिंता बढ़ रही है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 2 ड्रोन को रोक लिया गया है, जिसके कारण इस्लामाबाद एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।
135
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 13, 2026 18:30:11
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मनोज तिवारी ने नियम 58 में प्रदेश की बढ़ी हुई स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा में भाग लिया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा से लेकर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बहुत खराब हैं। पहाड़ों में अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं, अक्सर मरीजों को हल्द्वानी या देहरादून रेफर करना पड़ता है। पहाड़ों में MRI, CT स्कैन, यहां तक की अल्ट्रासाउंड तक की मशीन नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में दूरस्थ क्षेत्रों में बहुत सारी दिक्कतें हैं; गर्भवती महिलाओं से लेकर बुजुर्ग लोगों को इलाज के दौरान दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है।
207
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 13, 2026 18:17:33
115
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 13, 2026 18:17:06
Ujjain, Madhya Pradesh:होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, 92 हजार रुपये के सिलेंडर जब्त उज्जैन। वर्तमान में भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए एलपीजी की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने, गैस एजेंसियों की मॉनिटरिंग करने और कालाबाजारी तथा अफरा-तफरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से उज्जैन जिले में बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीमों ने शहर और जिले के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की। खाद्य अधिकारी संतोष कुमार सिमोलिया ने जानकारी देते बताया कि जांच के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। इस दौरान कुल 38 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 92 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान तोपखाना और महाकाल घाटी क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों सहित तराना, खाचरोद और महिदपुर के कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का दुरुपयोग पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आदेश 2000 के तहत कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि किसी होटल, ढाबे या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट - खाद्य अधिकारी संतोष कुमार सिमोलिया
232
comment0
Report
Advertisement
Back to top