icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow2 Jan 2025, 12:58 pm

गोंडाः राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने शुरू की युवा संवाद यात्रा, प्रदेश के सभी जिलों में जाकर छात्रों से करेंगे संवाद

Imarti Bisen, Uttar Pradesh:

राष्ट्रीय छात्र पंचायत द्वारा आज से युवा संवाद यात्रा के कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही सरयू प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में छात्रों से संवाद किया गया। यह यात्रा गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और अयोध्या होते हुए उत्तर प्रदेश के 75 जनपद में जाएगी जिसका समापन लखनऊ में किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया कि युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सभी युवाओं और छात्रों से संवाद किया जाएगा जिसमें उनकी शैक्षिक और सामाजिक समस्याओं को लेकर उच्च स्तर तक पहुंचाई जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ह हिसामपुर में रात दो बजे लूट: सोने के आभूषण तोड़कर बदमाश फरार

Tonk, Rajasthan:देवली टोंक हिसामपुर में रात 2 बजे लूट की सनसनीखेज वारदात, सो रहे व्यक्ति के कानों से सोने के झेले तोड़कर फरार हुए बदमाश एंकर... देवली उपखंड के नासिरदा थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में रात के समय लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बघेरा रोड स्थित मकान में पत्नी के साथ सो रहे रामप्रसाद कीर के कानों से दो अज्ञात बदमाश सोने के झेले तोड़कर फरार हो गए। अचानक हुए हमले से दंपती घबरा गए। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई。 पीड़ित रामप्रसाद कीर के अनुसार, वह रात करीब 2 बजे अपने मकान में पत्नी के साथ सो रहे थे। इसी दौरान काले कपड़े पहने दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और अचानक उनके कानों पर झपट्टा मारकर दोनों कानों से सोने के आभूषण तोड़ लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले。 दंपती ने किया बदमाशों का पीछा अचानक हुई वारदात से घबराए दंपती ने शोर मचाया और बदमाशों के पीछे दौड़े। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी बघेरा की ओर भागे। दंपती ने करीब 50 मीटर तक उनका पीछा किया, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण बदमाशों का पता नहीं चल सका। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी भी जाग गए और आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा。 पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही नासिरदा थाना प्रभारी रोडूराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवली से पुलिस की स्पेशल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर संभावित साक्ष्य जुटाए। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की तथा फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है। अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है。 बाइट 01 पीड़ित
0
0
Report

कान्हा टाइगर रिजर्व में CDV से बाघों की मौतों का खतरे भरा असर फैल रहा है

Mandla, Madhya Pradesh:कान्हा में CDV का खतरा कान्हा टाइगर रिजर्व में क्या बाघों के लिए अदृश्य वायरस बना जानलेवा खतरा? कैनाइन डिस्टेंपर वायरस यानी CDV की आशंका ने एक बार फिर कान्हा के बाघों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 6 अक्टूबर को कान्हा के क्वारंटीन सेंटर में उपचाराधीन एक बाघ की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, प्रबंधन से जुड़े दावों के मुताबिक पिछले एक साल में CDV से 9 बाघों की मौत हो चुकी है। अब चिंता और बढ़ गई है... ग्राम अरौली में महिला पर हमला करने वाले बाघ का रेस्क्यू तो कर लिया गया, लेकिन क्या यह बाघ भी CDV संक्रमण की चपेट में है? फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रहा है। लेकिन सवाल बड़ा है - अगर आशंका सही निकली तो संक्रमण कितना फैल चुका है? कितने बाघ इसकी चपेट में हैं? और लगातार हो रही मौतों की वजहों को रोकने के लिए क्या ठोस रणनीति अपनाई जा रही है? वीओ - एक तरफ गांवों में बाघों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत...तो दूसरी तरफ कान्हा के जंगल में बाघों की लगातार मौतें चिंता बढ़ा रही हैं। अब इस चिंता के केंद्र में है - कैनाइन डिस्टेंपर वायरस... यानी CDV एक वायरल बीमारी, जो संक्रमित कुत्तों से वन्यजीवों तक पहुंच सकती है और बाघों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। 6 अक्टूबर को कान्हा के क्वारंटीन सेंटर में उपचाराधीन एक बाघ की मौत हुई। वहीं, पिछले एक साल में CDV की आशंका के बीच 9 बाघों की मौत का दावा किया जा रहा है। ऐसे में अरौली से रेस्क्यू किए गए बाघ ने चिंता की नई वजह पैदा कर दी है। क्योंकि अब सवाल सिर्फ ग्रामीणों की सुरक्षा का नहीं...बाघों की सेहत और उनके संरक्षण का भी है। बाइट - पीके वर्मा - सहायक संचालक - कान्हा टाइगर रिजर्व। वीओ - अरौली में महिला पर हमले के बाद इस बाघ को रेस्क्यू कर लिया गया है। अब उसकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है। क्या बाघ CDV से संक्रमित है? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन अगर संक्रमण की पुष्टि होती है तो सवाल और गंभीर हो जाएंगे । क्या बाघों के बीच संक्रमण की निगरानी पर्याप्त है? क्या संदिग्ध बाघों की समय पर पहचान हो रही है? और क्या संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी प्रोटोकॉल जमीन पर लागू है? एंकर - एक तरफ इंसान और बाघ के बीच बढ़ता टकराव... दूसरे तरफ बाघों की लगातार मौतों का सिलसिला... और अब CDV संक्रमण की आशंका। अरौली से रेस्क्यू किए गए बाघ की जांच रिपोर्ट क्या सामने लाती है, इस पर सबकी नजर है। सबसे बड़ा सवाल यही— क्या कान्हा के बाघों पर मंडरा रहे इस वायरस के खतरे की वैज्ञानिक तरीके से पड़ताल होगी? क्या संदिग्ध बाघों के सैंपल लेकर संक्रमण की स्थिति स्पष्ट की जाएगी? और अगर CDV संक्रमण की पुष्टि होती है... तब कान्हा के बाघों को बचाने के लिए प्रबंधन की अगली रणनीति क्या होगी? क्योंकि सवाल सिर्फ एक बाघ का नहीं... कान्हा के पूरे बाघ कुनबे की सुरक्षा का है। ग्राफिक्स के जरिये मौतों के आंकड़े । सीडीव्ही से कान्हा टाइगर रिजर्व में हुई बाघ की मौत की संख्या 2026 की उपलब्ध रिपोर्टों और NTCA के टाइगर मॉर्टेलिटी रिकॉर्ड को मिलाकर देखें तो 8 अक्टूबर 2026 तक कान्हा टाइगर रिजर्व में CDV (Canine Distemper Virus) से जुड़ी कम से कम 9 बाघों की मौत की रिपोर्ट सामने आ रही है। हालांकि, कुछ शुरुआती मौतों को उस समय “संदिग्ध CDV” कहा गया था और बाद की जांच/रिपोर्टों में संख्या अलग-अलग बताई गई है। एनटीसीए की रिपोर्ट में दर्ज मौतें CDV से जुड़ी मौतों की तारीखें तारीख मौत विवरण 21 अप्रैल 2026 1 शावक सरही रेंज, अमाही बाघिन के चार शावकों में पहला 23 अप्रैल 2026 1 शावक अमाही के शावकों में दूसरा 25 अप्रैल 2026 1 शावक अमाही के शावकों में तीसरा 29 अप्रैल 2026 2 शावक अमाही बाघिन और उसका चौथा शावक 19 मई 2026 1 नर बाघ मुक्की रेंज, करीब 5 वर्ष उम्र; CDV की आशंका/संक्रमण से जुड़ी मौत 23 जून 2026 1 नर बाघ करीब 3 वर्ष का बाघ, उपचार के दौरान मौत 6 अक्टूबर 2026 1 बाघिन करीब 3 वर्ष की बाघिन, मुक्की उपचार केंद्र में मौत इन तारीखों से कुल 8 मौतें सीधे तौर पर प्रमुख रिपोर्टों में दर्ज होती हैं। लेकिन 7 अक्टूबर की ताजा रिपोर्टों में CDV से मौत का आंकड़ा 9 बताया गया है। इनमें बताया गया है कि 26 अगस्त को बेहद कमजोर हालत में मिली करीब 3 वर्षीय बाघिन को उपचार के लिए लाया गया था और 6 अक्टूबर को उसकी मौत हुई । उसके नमूने जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं। कुल मिलाकर ये आंकड़े बताते हैं के कभी बाघों के लिए उनका आश्रय स्थल ओर मुफीद पनाहगाह कहलाने वाला कान्हा टाइगर रिजर्व अब टाइगरों के लिए सेव नही ?
0
0
Report

नीतीश कुमार के नाम पर कार्यक्रम, फरक्का जल संधि पर NDA का स्पष्ट स्टैंड

Patna, Bihar:संजय झा ने कहा है वीडियो में अब सभी कार्यक्रम नीतीश कुमार के नाम पर किए जाएंगे जिसको लेकर लेकर दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा नीतीश कुमार जी ने पार्टी कोशिका है इसमें कहां कोई दो मत है। फरक्का जल संधि को लेकर हमारी पार्टी का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि बिहार के 14 करोड़ लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई है। 1996 में जब फरक्का जल संधि हुई थी, तब बिहार के हितों का ध्यान नहीं रखा गया। हमारी मांग है कि इस संधि का नवीनीकरण नहीं होना चाहिए। अगर नवीनीकरण होता भी है, तो बिहार की वर्ष 2050 तक की पानी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई जाए। बिहार बाढ़ और सुखाड़, दोनों से प्रभावित होता है। इसलिए इन समस्याओं को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लिया जाना चाहिए। यही हमारी पार्टी का स्पष्ट स्टैंड है। एमएलसी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर आज एनडीए की बैठक होने जा रही है। एनडीए की बैठकें समय-समय पर होती रहती हैं और बैठक के बाद मीडिया के साथियों को पूरी जानकारी दी जाएगी। हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि विधान परिषद की सभी आठों सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित हो। हम सभी सीटों पर एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और आठों सीटों पर जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे। कौन क्या कर रहा है, इस पर भी हमारी नजर है。
0
0
Report
Advertisement

रामपुर में बीच सड़क महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की भूमिका पर सवाल

Rampur, Uttar Pradesh:Rampur, UP: रामपुर में गंज थाना क्षेत्र की एक सड़क पर एक महिला के साथ बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि महिला का नाम हलीमा खातून है. वीडियो में कई लोग महिला के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं और घटना की पुष्टि स्थानीय थाना क्षेत्र से की जा रही है. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से स्पष्ट जानकारी मांगी जा रही है. अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि विवाद कैसे शुरू हुआ और मारपीट करने वाले कौन थे. पुलिस के अभी तक की कार्रवाई के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच मामले की तात्कालिक जांच और पीड़ित को न्याय दिलाने के कदमों पर चर्चा तेज है.
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur के सरकारी स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार गिरने से तीन छात्राएं घायल

Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुज़फ्फरपुर के अहियापुर क्षेत्र में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहियापुर की छत से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीनों छात्राएं घायल हो गईं। दुर्घटना के समय 7वीं कक्षा की छात्राएं छत पर खेल रही थीं और एक छात्रा को बचाने के प्रयास में अन्य दो वहां पहुँचीं, जिससे वे भी करंट की चपेट में आ गईं। घायल छात्राओं को आनन-फानन में SKMCH भर्ती कराया गया है, जिसमें एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने नैतिक जिम्मेदारी नहीं निभाई और छत के पास हाईटेंशन तार के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। गम्भीर लापरवारी के आरोप में विभागीय जाँच का निर्देश दिया गया है। जिससे यह स्पष्ट है कि सुरक्षा के अभाव में यह हादसा हुआ है और स्कूल प्रशासन और बिजली विभाग दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर के किसानों ने भूख हड़ताल के साथ मुआवजा-बीमा की मांग पर धरना समाप्त किया

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- जय जवान जय किसान संगठन से जुड़े किसानों ने शुरू किया धरना, विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान, अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सर्वे और मुवावजे को लेकर किसानों का अनशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यवर्ती सर्वे लागू कराए जाने की मांग, अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे और बीमा की मांग, अतिवृष्टि से तिल मूंग उड़द मूंगफली जैसी फसलों का हुआ नुकसान, जिला प्रशासन से वार्ता के बाद किसानों ने समाप्त किया धरना, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोल चबूतरे का मामला।
0
0
Report

रायपुर में भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज: टिकट बिक्री शुरू, स्टेडियम अपडेट्स

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत VS जिम्बाब्वे महिला T20 मुकाबले नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे तीनों मैच मैच को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की पीसी संघ के अध्यक्ष विजय शाह ने बताया शाम 7 बजे से शुरू होगा मुकाबला 12 अक्टूबर शाम 4 बजे से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, टिकिट जिनी एप्प से मिलना होगा शुरू लोअर स्टैंड की टिकट 250 रुपये में मिलेगी तीनों मैचों की सीरीज टिकट 499 रुपये में उपलब्ध दो टिकटों का कॉम्बो 350 रुपये में मिलेगा प्लैटिनम टिकट 3500, गोल्ड 2500 और सिल्वर 2000 रुपये में कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 70 हजार रुपये, सिंगल कॉर्पोरेट टिकट 3500 रुपये पूरी तरह डिजिटल होगी टिकट व्यवस्था, फिजिकल टिकट की जरूरत नहीं QR कोड स्कैन कर स्टेडियम में मिलेगी एंट्री एक आईडी से अधिकतम 6 टिकट बुक करने की सुविधा ग्राउंड वाटर इस्तेमाल पर NGT प्रकरण में मैच आयोजन को न्यायालय से क्लीयरेंस स्टेडियम में STP इंस्टॉल, पानी की खपत पर नजर रखने फ्लो मीटर भी लगाया गया बाइट- विजय शाह, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा में वन्यजीव प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता: 250 विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में वन्यजीव प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग सरमथुरा धौलपुर: वन्यजीव सप्ताह 2026 के अंतर्गत सरमथुरा में वन्यजीव प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टाइगर वॉच के बाघ मित्र कार्यक्रम के तहत पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 250 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वन्यजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 9 के अभी शर्मा ने प्रथम, नरेंद्र प्रजापति ने द्वितीय तथा वैष्णवी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 की काजल मीणा प्रथम, कक्षा 12 की लक्ष्मी शर्मा द्वितीय तथा कक्षा 10 की खुशबू गौड़ एवं रिजवान मलिक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। संस्था की ओर से सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह सराहनीय रहा
0
0
Report

झुंझुनूं में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए ईवीएम प्रशिक्षण शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर ईवीएम प्रशिक्षण पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज जिला परिषद सभागार में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को दी ट्रेनिंग ईवीएम तैयार करने, उम्मीदवारों के नाम सेट करने की दी जानकारी बूथ-वार्ड सेटिंग और मशीनों की सीलिंग का दिया प्रशिक्षण 8 अक्टूबर को आरओ और एआरओ का भी हो चुका प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को आरओ स्तर पर ईवीएम टीमों को देंगे ट्रेनिंग पंचायती राज आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत जिला परिषद सभागार में ईवीएम तैयार करने और उनके संचालन से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को ईवीएम की तैयारी, कमीशनिंग, उम्मीदवारों के नाम सेट करने, बूथ और वार्ड निर्धारित करने तथा मशीनों की सीलिंग करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसीईओ रामनिवास ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों को ईवीएम के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना है, ताकि चुनाव के दौरान मशीनों को तैयार करने और उनका उपयोग करने में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों (बीएलएमटी) को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं, 8 अक्टूबर को पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) का पूरे दिन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव में ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। ऐसे में मशीनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार करना और उनकी कमीशनिंग करना महत्वपूर्ण है। आज प्रशिक्षित किए जा रहे ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक 12 अक्टूबर को अपने-अपने आरओ स्तर पर जाकर ईवीएम तैयार करने वाली टीमों को प्रशिक्षण देंगे। इसमें मशीनों की सेटिंग, उम्मीदवारों के नाम निर्धारित करने, बूथ और वार्ड की सेटिंग तथा सीलिंग की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया जाएगा। पंचायती राज चुनाव को लेकर आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया ko व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारियों का हिस्सा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top