icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उदयपुर की लेकसिटी में जल संकट विकराल, पेजल सप्लाई चरमराई

Udaipur, Rajasthan:लेकसिटी उदयपुर में पेजल की समस्या विकराल रूप लेने लगी है। मानसून सीजन में हुई कम बारिश से शहर की झीले इस बार खाली रह गई। जिसका सीधा असर पेजल सप्लाई पर पड़ा। पीएचईड विभाग शहर में तीन दिन में एक बात पानी की सप्लाई कर रहा है। उसमें भी दबाव कम होने के कारण शहर कोट के अंदर ऊपरी इलाको में रहने वाले लोगो के घरों तक पानी नही पहुंच पा रहा है। लोगो का कहना है कि शाम के 6 से 8 बजे तक पानी की सप्लाई का समय है। लेकिन दबाव कम होने के कारण उनके घरों तक पानी नही पहुंच रहा है। महज आधे घण्टे तक पानी आता है। इस दौरान वे महज पीने का पानी है भर पाते है। यही हालात रहे तो उन्हें शहर छोड़ना पड़ेगा। पानी की समस्या से परेशान लोगो से बातचीत हुई
0
0
Report

हरियाणा भाजपा के दो साल पूरे पर कांग्रेस का सवाल-हिसाब, वरुण चौधरी ने हमला

Ambala, Haryana:हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार के कामकाज का हिसाब मांगा है. अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने अंबाला में प्रेसवार्ता कर सरकार को बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, बढ़ते कर्ज और चुनावी वादों के मुद्दे पर घेरा. उन्होंने गुब्बारा फोड़कर सरकार के दो साल के कार्यकाल पर तंज कसते हुए इसे जुमलों और धुएं की राजनीति बताया. सांसद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों पर भी सवाल उठाए. इसके अलावा एसआईआर और बिजली वितरण के समानांतर लाइसेंस के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने का प्रयास किया. हरियाणा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने अंबाला में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार से उसके दो साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा. इस दौरान उन्होंने गुब्बारा फोड़कर सरकार पर तंज कसा और कहा कि सरकार जश्न मना रही है, जबकि जनता परेशानियों के चलते जश्न नहीं मना पा रही. सांसद वरुण चौधरी ने सरकार के संकल्प पत्र में किए गए वादों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा खत्म करने, बेरोजगारी दूर करने और कानून व्यवस्था सुधारने की बात की जा रही है, तो हरियाणा में इन कामों को करने से सरकार को कौन रोक रहा है? उन्होंने पंजाब में बुलेट ट्रेन चलाने की बात के बीच हरियाणा में पैसेंजर ट्रेनों के बंद होने का मुद्दा भी उठाया.इसके साथ ही सांसद ने चंडीगढ़ में हरियाणा के अधिकारों, राजधानी और हाईकोर्ट में हिस्सेदारी तथा प्रदेश के हिस्से का पानी लाने जैसे मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा. उन्होंने हरियाणा पर बढ़ते कर्ज का जिक्र करते हुए दावा किया कि वर्ष 2014 तक प्रदेश पर 70 हजार 925 करोड़ रुपये का कर्ज था, जबकि भाजपा के कार्यकाल में यह बढ़कर 3 लाख 91 हजार 435 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. प्रेसवार्ता के दौरान सांसद वरुण चौधरी ने एसआईआर के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा. उन्होंने कहा कि भाजपा घुसपैठियों के नाम पर वोट काटने की बात करती है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं کرتی कि कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सवाल चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर उठाए जाते हैं, तो जवाब भाजपा की ओर से क्यों दिया जाता है. वहीं, गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने के मुद्दे पर भी सांसद वरुण चौधरी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ऊर्जा मंत्री की ओर से अदालत में चुनौती देने की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग यानी एचईआरसी के अध्यक्ष की नियुक्ति हरियाणा सरकार ने की है और अब सरकार अपने ही आयोग के फैसले को अदालत में चुनौती देने की बात कर रही है. सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है.
0
0
Report

हरियाणा सरकार के दो साल: कांग्रेस सैलजा बोली- रिपोर्ट कार्ड बेहद खराब

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे होने के विरोध में में कांग्रेस के नेताओ की अलग-अलग जगह हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस *चंडीगड़ में कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की पीसी* हरियाणा की भाजपा सरकार से कुमारी सैलजा ने मांगा दो साल का हिसाब हमे ऐसा कुछ नही दिख रहा की 2 साल में कुछ ऐसा इस सरकार ने किया हो जिसके लिए इन्हें शाबाशी दें - कुमारी सैलजा बेरोजगारी आज प्रदेश में चरम पर है - - कुमारी सैलजा नशा अपराध प्रदेश में आज बढ़ रहा है - - कुमारी सैलजा पेपरलीक ,शिक्षा सबका हाल बुरा आज हर क्षेत्र का रिपोर्ट कार्ड बेहद बुरा कुमारी सैलजा ने कहा भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल का श्वेतपत्र जारी करे 20 प्रमुख चुनावी वादों की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने की मांग महिलाओं को 2100 रुपये देने के वादे पर सरकार से जवाब मांगा, कितनी महिलाओं को मिल रहा लाभ दो लाख सरकारी नौकरियों और पांच लाख रोजगार अवसरों पर सवाल सरकार जारी करें आंकड़े कितना रोजगार दिया, कितनी वैकेंसी खाली 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की घोषणा का हिसाब मांगा कुमारी सैलजा ने 24 फसलों की MSP पर खरीद के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग कितने किसानों को मिल रहा इसका लाभ ,कितनी फसल असल मे एमएसपी पर खरीद रही सरकार पांच लाख आवास के वादे पर पूछा— कितने मकान बने, कितने सौंपे? 500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना के लाभार्थियों का विवरण मांगा मुफ्त डायलिसिस, छात्रवृत्ति और सामाजिक पेंशन पर भी जवाब तलब कितने लोगों को मिल रहा सुविधाओं का लाभ रेल कॉरिडोर, रैपिड रेल और अरावली जंगल सफारी पार्क की प्रगति बताने की मांग जनता को घोषणाएं नहीं, ठोस परिणाम और जवाब चाहिए- कुमारी सैलजा
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में महेश शर्मा-भराला का जोरदार स्वागत, राम मंदिर पर राजनीतिक बात नहीं

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में आज भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा और पूर्व मंत्री सुनील भराला पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि International एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता सड़क मार्ग से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरिश द्विवेदी के बस्ती स्थित आवास के लिए रवाना हुए, जहां वे उनकी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने राम मंदिर को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर हर बार मन आह्लादित हो जाता है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद संतों और महापुरुषों ने जिस भव्य और दिव्य राम मंदिर की कल्पना की थी, उसका निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्योहार मनाने के बाद पावन धरती अयोध्या के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। भगवान राम सनातन प्रेमियों और भारतवासियों की आत्मा के कण-कण में बसे हैं। राम मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, इसलिए इन विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी को श्रद्धा और भावना के साथ भगवान राम के दर्शन करने चाहिए। वहीं, आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुनील भराला ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक चुनाव का परिणाम आने के 24 घंटे बाद से ही अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं। कांग्रेस अपने प्रत्याशियों और सीटों का चयन करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देगी。
0
0
Report

बीजापुर में शहीद स्मृति दिवस: वीर जवानों को श्रद्धांजलि, देशभर में श्रद्धा

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर न्यू पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र की अशोक वाटिका में 21 अक्टूबर को शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान देशभर में शहीद हुए जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में देशभर के 154, छत्तीसगढ़ के 6 और बीजापुर जिले के 2 शहीद जवानों को याद किया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जवानों और शहीद परिवारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया। इस अवसर पर शहीद परिवारों को श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। एसपी उमेश गुप्ता ने ऑपरेशन काचीलवार का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह बीजापुर के दो जवानों ने नक्सलियों का डटकर मुकाबला किया, उन्हें खदेड़ा और मार गिराने के बाद वीरगति प्राप्त की। शहीद स्मृति दिवस पर जवानों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
0
0
Report

युवती ने छेड़छाड़ के आरोपी को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने छेड़छाड़ करने वाले मनचले को सबक सिखा दिया। रेलवे माल गोदाम के पास युवक राह चलती युवती से छेड़छाड़ कर रहा था, विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। गुस्साई युवती ने दौड़कर उसे स्कूटी से गिरा दिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अन्य महिलाओं ने भी उसकी धुनाई की। माफी मांगते हुए मनचले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि जब युवती माल गोदाम रेलवे कॉलोनी के पास पहुंची तो स्कूटर सवार एक युवक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली दी और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लोगों ने घेरकर आरोपी को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी पर बैठकर भागने लगा। यह देख युवती पीछे दौड़ी और युवक की कॉलर पकड़ कर उसे स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इस दौरान एक महिला पहुंच गई और उसने भी युवक को कई थप्पड़ मारे। पिटाई के बाद मनचला युवक हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। लोगों ने फोन करके पुलिस को बुलाया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

सातारा बैंक चुनाव: महायुती में सीट बंटवारे से तनाव, 21 में 10 सीटों का फार्मूला तय

Satara, Maharashtra:सातारा जिल्हा मध्यवर्ती बँकेच्या निवडणुकीत महायुतीचा जागावाटपाचा तिढा सुटल्याची माहिती समोर येत आहे. २१ संचालक पदांपैकी १० जागांवर महायुतीत फॉर्म्युला ठरला असून पाच जागा भाजप आणि राष्ट्रवादी शिवसेनेसाठी पाच जागा देण्यात आल्याची सूत्रांची माहिती आहे.. उर्वरित ११ जागांवर निवडणूक पार पडणार आहे. त्याचा अनुषंगाने भाजप प्रमुख पदाधिकारी नेतेमंडळी यांची स्वतंत्र बैठक एका हॉटेलमध्ये सुरू आहे तर दुसरीकडे दुसऱ्या हॉटेलमध्ये राष्ट्रवादी आणि शिवसेनेच्या प्रमुख नेत्यांची बैठक पार पडत आहे.. सातारा जिल्हा मध्यवर्ती बँकेच्या निवडणुकीमध्ये दहा वर्षांच्या कामकाजाच्या निकषामुळे मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले, खासदार उदयनराजे भोसले आणि खासदार नितीन पाटील यांच्यासह अनेक दिग्गज नेते अर्ज माघारी घेण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे. दिग्गजांच्या माघारीमुळे कार्यकर्त्यांना संधी मिळणार आहे .अर्ज माघारीच्या अंतिम टप्प्यात साताऱ्याच्या राजकारणात मोठ्या घडामोडी घडू लागले आहेत या घडामोडींकडे संपूर्ण जिल्ह्याचं लक्ष आता लागलं आहे याचाच आढावा घेतला आहे.
0
0
Report

गुढ़ाकला में पेड़ पर शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के गुढ़ाकला गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर बैठी हुई अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुढ़ाकला निवासी शोभा लाल कुशवाहा के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मृतक पेड़ के ऊपर बैठा हुआ है। प्राथमिक तौर पर वहां पर एक हंसिया भी मिला है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर और अन्य सभी बिंदुओं को, उनकी मानसिक स्थिति, इन सभी चीजों को समीक्षा में लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार मौके से एक हंसिया बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस का कहना है कि चोट लगने के बाद व्यक्ति पेड़ पर कैसे चढ़ा, ये जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

आगरा MLC चुनाव में भाजपा-सपा की टक्कर चमकी: त्रिकोणीय मुकाबला की आशंका

Agra, Uttar Pradesh:21 oct आगरा स्लग MLC 11 सीटो पर MLC चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी हो चुकी है,जिसमें आगरा सीट भी शामिल है,आगरा में स्नातक खण्ड पर एक लाख 90 हजार से ज्यादा मतदाता है जिसमें अकेले आगरा में 24426 मतदाता है जो 262 बूथ पर मतदान करेंगे तो वही शिक्षक खंड पर 150 मतदान केंद्र बनाए गए है,जिसमें 50 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे,जिसमें आगरा में 15788 मतदाता है इस बार आगरा सीट पर खंड स्नातक में कुल 13 और खंड शिक्षक में 12 उम्मीदवार मैदान में है भाजपा से खंड स्नातक से मानवेंद्र प्रताप सिंह और खंड शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी मैदान में,जबकि सपा से शशांक यादव उर्फ सीटू और खंड शिक्षक में आकाश अग्रवाल मैदान में है आगरा सीट की बात करें तो पिछली बार स्नातक खण्ड पर भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की थी तो वही खंड शिक्षक पर निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने जीत का परचम लहराया था इस बार ये दोनों ही फिर मैदान में है,भाजपा से मानवेंद्र प्रताप सिंह खंड स्नातक से और खंड शिक्षक से आकाश अग्रवाल इस बार सपा से चुनाव मैदान में है इस बार भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है,क्योंकि आकाश अग्रवाल पिछली बार निर्दलीय जीत चुके है और अपने वोटो बैंक के साथ सपा का वोटर भी जुड़ेगा जबकि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जता रही है और दोनों सीटों पर जीत का दावा कर रही है हालांकि़ इस बार खण्ड स्नातक पर आगरा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है क्योंकि निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल भी मैदान में है और दोनों प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे सकते है जबकि खंड शिक्षक पर भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी और सपा से आकाश अग्रवाल दोनों मजबूत स्थिति में नजर आ रहे है
0
0
Report

जिला अस्पताल बौराड़ी में एक्स-रे टेक्नीशियन की कमी से मरीजों को परेशानियाँ

New Tehri, Uttarakhand:जिला अस्पताल बौराड़ी में एक ही एक्स-रे टेक्नीशियन होने से परेशानी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने का प्रयास तो किया जा रहा है लेकिन स्टाफ की कमी के चलते ये प्रयास सफल होता नहीं दिख रहा है, एक्स-रे की बात करें तो जिला अस्पताल में एक ही एक्स-रे टेक्नीशियन होने से वर्क लोड बढ़ जाता है और दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी होती है; जबकि वो भी छुट्टी चले जाएं तो एक्स-रे के लिए लोग को भटकना पड़ता है और ऋषिकेश देहरादून जाना पड़ता है। मामले में सीएमओ डॉ रामप्रकाश का कहना है कि एनएचएम से स्वीकृति मिल गई है और TNM के जरिए एक और एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति कर दी गई है जिससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी; वही CT स्कैन के लिए भी स्टाफ की जल्द नियुक्ति की जाएगी।
0
0
Report

हमीरपुर में गौशालाओं के भूसा चारे के भुगतान की मांग पर जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- गौशालाओं के भूसा चारा के भुगतान की मांग को लेकर प्रधान संगठन (प्रशासकों) ने सौंपा ज्ञापन, प्रधान संगठन ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा, सुमेरपुर क्षेत्र के प्रधानों (प्रशासकों) ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताई अपनी समस्या, करीब 4 माह से भूसा चारा का भुगतान न होने पर गौशाला संचालन में आ रही समस्या, प्रधानों ने जिला अधिकारी से मुलाकात कर भुगतान कराने की लगाई गुहार, मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जल्दी ही भुगतान कराने का दिया आश्वासन, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार से गंगनहर की वार्षिक बंदी: यूपी के कई जिलों में पानी और खेती पर प्रभाव

Haridwar, Uttarakhand:#हरिद्वार/उत्तराखंड स्लग - वार्षिक गंगनहर बंदी हर वर्ष की तरह हरिद्वार से निकलने वाली गंगनहर का पानी आज मंगलवार रात से बंद हो जाएगा। गंगनहर की वार्षिक बंदी का असर नोएडा, एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पड़ सकता है, जहां पेयजल और सिंचाई के लिए नहर के पानी पर निर्भरता है। गंगनहर बंदी के दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक साफ सफाई और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। वहीं, हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी यह बंदी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव रुकने से गंगनहर किनारे करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित घाटों के निर्माण कार्यों में भी तेजी आएगी। यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि हर वर्ष की तरह दशहरे से लेकर दिवाली तक गंग नहर का पानी इस वर्ष भी बंद किया जाएगा। साफ सफाई और मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण होने के बाद दीपावली की रात को फिर से गंग नहर में जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
0
0
Report

पंजाब विधानसभा सत्र में CM भगवंत मान के इस्तीफे की मांग, प्रताप सिंह बाजवा मोर्चा

Bathinda, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਅਸਤੀਫਾ.. ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਹੋਮ ਮਨਿਸਟਰ ਨੇ ਵੀ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਸਵਾਲ ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਖੜੇ ਹਨ ਕਿ ਸਾਰਾ ਬਾਰਡਰ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲ ਹੈ ਫਿਰ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਰੁਕ ਰਿਹਾ। ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਡਰੱਗ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਡਰ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਰਹੇਗਾ ਅਹਿਮ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਅਪੋਜੀਸ਼ਨ ਲੀਡਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿੱਥੇ ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ। ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਸੈਸ਼ਨ ਚੱਲਣਾ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਅਸਤੀਫਾ ਮੰਗਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਡਰੱਗਜ਼ ਅਤੇ ਲਾਇਨ ਆਰਡਰ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਅਹਿਮ ਰਹੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਡਰਗਸ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਖਤਮ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਖਤਮ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦਾ ਜੀ ਕਰਦਾ ਹੈ ਉਹ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੰਦਾ ਹੈ ਗੈਂਗਸਟਰਵਾਦ ਵੱਡੇ ਲੈਵਲ ਤੇ ਫੈਲ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਮੈਂ ਫੂਸ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ 200 ਰੁਪਆ ਹਰ ਕਿਸਾਨ ਤੋਂ ਲੁੱਟ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਹ ਅਹਿਮ ਮੁੱਦਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਹੋਮ ਮਨਿਸਟਰ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਸਿਰਫ ਅਫਸੋਸ ਕਰ ਨਹੀਂ ਆਏ ਹੋਲਜਣਦੇ ਕੀ ਨੂੰ ਲੋੜ ਨਹੀਂ ਆਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਹੋਮ ਮਿਨਿਸਟਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਵਾਦ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਸ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਸਿਰਫ ਇਹ ਕਹਿ ਦੇਣਾ ਕਿ 31 ਦਸੰਬਰ 20੨9 ਤੱਕ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰ ਦੇਵਾਂਗੇ ਜੇ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇਹ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦਾ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਹੋਮ ਮਿਨਿਸਟਰ ਦੇ ਕੋਲ ਸੀਬੀਆਈ ਐਨਆਈਏ ਅਤੇ ਈਡੀ ਵਰਗੀਆਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਹਨ ਫਿਰ ਨਸ਼ਾ ਕਿਵੇਂ ਬਾਡਰ ਪਾਰ ਤੋਂ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਮੈਂ ਮਾਨਸਾ ਜਾਵਾਂਗਾ ਅਤੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨਾਲ ਅਫਸੋਸ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਕਿ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜੋ ਨਸ਼ਿਆਂ ਲਈ ਲੜਦਾ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਬਾਰੇ ਪਹਿਲਾਂ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇ ਵਾਲੇ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਵੀ ਇਹ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਿਰਫ ਮੈਂ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਸਬੂਤ ਹਾਂ ਕਿ ਮੇਰੇ ਬੇਟੇ ਨੂੰ ਸ਼ਰੇਆਮ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰਨੀਆਂ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਹੁਤ ਮਾੜੀ ਹੈ। ਇਹ ਵੀ ਸਵਾਲ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਚੁੱਕਣੇ ਹਨ。 ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਅਪੋਜ਼ੀਸ਼ਨ ਲੀਡਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ। ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top