271503
Gonda - जर्जर विद्युत लाइन पर शुद्धिकरण का कार्य शुरू
Bangawan, Uttar Pradesh:गोंडा क्षेत्र के रंजीतपुर फीडर के जर्जर विद्युत लाइन पर शुद्धिकरण का कार्य शुरू हो गया है,बिजली विभाग के लाइन मैन राहुल गौतम ने बताया कि फीडर के जर्जर खम्भो व तार को बदला जा रहा है।लाइन के शुद्धिकरण से फॉल्ट कम होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद टोल पर सुरक्षा गार्ड राजेंद्र की मौत: हार्ट अटैक बनाम टक्कर विवाद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे मुंह के बल गिरा, 25 सेकेंड बाद मौत,VIDEO:फरीदाबाद में टोल बैरियर के पास तड़पता रहा कर्मचारी; परिवार बोला- कार ने टक्कर मारी थी फरीदाबाद में गुरुग्राम रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी अचानक बैरियर के पास मुंह के बल जा गिरा। वह करीब 25 सेकेंड तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा। इसके बाद वह अचेत हो गया। तभी दूसरा कर्मचारी दौड़कर उसके पास पहुंचा और उसे संभाला। कुछ ही देर में दूसरे कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि राजेंद्र टोल की इमरजेंसी लाइन पर तैनात था। वहां एक वैगनआर कार ने पीछे हटते समय उसे टक्कर मार दी। इससे उसका सिर सड़क से टकराया। आरोप है कि कार चालक ने राजेंद्र के एक सहयोगी को इलाज के नाम पर 1 हजार रुपए दिए और मौके से फरार हो गया। इसके करीब 10 मिनट बाद राजेंद्र बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों का आरोप है कि टोल प्रबंधन ने एंबुलेंस से राजेंद्र को अस्पताल नहीं पहुंचाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 1 सितंबर की है। अब राजेंद्र की मौत का वीडियो सामने आया है। हालांकि, ग्वाल पहाड़ी पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, टोल पर कार से टक्कर मारने का कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। 13 साल से टोल पर ड्यूटी कर रहा था राजेंद्र मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला राजेंद्र (36) पिछले करीब 13 साल से फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर बने बंधवाड़ी टोल पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। वह गांव बंधवाड़ी में अपनी बहन के घर पर ही रहता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी 10 साल की बेटी, 8 साल का बेटा और सबसे छोटा 5 साल का बेटा है। करीब 5 साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो चुका था। वह अकेले ही बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। आरोप- वैगनआर कार ने पीछे हटते समय मारी टक्कर परिजन राकेश ने आरोप लगाया है कि 1 सितंबर को राजेंद्र ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक वैगनआर कार ने पीछे हटते समय उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह नीचे गिर गया और उसका सिर रोड से टकरा गया। उस समय उसके दूसरे सहयोगी कर्मचारी ने उसे उठाकर बिठा दिया। कार चालक ने सहयोगी को 1 हजार रुपए दिए और इलाज कराने की बात कहकर गाड़ी लेकर वहां से चला गया। 10 मिनट बाद ही बिगड़ी हालत राकेश का आरोप है कि टक्कर मारने वाली कार के टोल से निकलने के करीब 10 मिनट बाद ही राजेंद्र की हालत बिगड़ने लगी। वह मदद के लिए कर्मचारियों के पास गया, लेकिन टोल बूथ के पास पहुंचते ही जमीन पर गिर गया। जहां वह करीब 1 घंटे तक पड़ा रहा। टोल के किसी भी कर्मचारी ने उसे अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। राजेंद्र के सिर में चोट लगी थी। 1 घंटे बाद रिश्तेदार पहुंचे राकेश ने बताया कि टोल कर्मचारियों ने राजेंद्र के रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद परिजन टोल पर पहुंचे, लेकिन तब तक राजेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजन उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टोल इंचार्ज बोले- 3 महीने पहले हटी एंबुलेंस जब इस मामले को लेकर टोल इंचार्ज राजेंद्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 3 महीने पहले तक टोल रिलायंस के द्वारा चलाया जा रहा था। उस समय टोल पर एंबुलेंस हुआ करती थी, लेकिन अब पीडब्ल्यूडी के द्वारा टोल चलाया जा रहा है। अभी यहां कोई एंबुलेंस नहीं रहती। इससे ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस बोली- हार्ट अटैक से हुई मौत गुरुग्राम पुलिस की ग्वाल पहाड़ी चौकी के इंचार्ज नरबीर के मुताबिक, पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया。0
0
Report
हनुमानगढ़ में सोने-चाँदी के आभूषण चोरी: आरोपी अनिल कुमार गिरफ्तार, CCTV से सुराग
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: सोने चाँदी के आभूषण और नगदी चोरी मामले का ख़ुलासा, गोलूवाला थाना पुलिस को मिली सफलता, अज्ञात चोर घर से साढ़े तीन लाख की लगदी और सोने चाँदी के आभूषण गया था ले, पुलिस ने। आदतन आरोपी अनिल कुमार को किया गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान चोरीशुदा सामान भी किया बरामद, करीब 200 सीसीटीवी और आसूचना के जरिए चोर तक पहुंची पुलिस, आरोपी के खिलाफ पहले से NDPS, चोरी और मारपीट के 9 मामले दर्ज, ASI श्रीभगवान ने टीम सहित पाई सफलता0
0
Report
धौलपुर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान, शहर-गांव जलमग्न
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। नदी, नाले, तालाब, पोखर और जलाशय पानी से लबालब हो गए हैं। कई स्थानों पर उफान की स्थिति बनी हुई है। शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। जल संसाधन विभाग की 06.09.2026 सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में धौलपुर में 65 MM, सैपऊ में 61 MM, उमराह सागर पर 49 MM, बाड़ी में 35 MM और तालाबशाही में 33 MM बारिश दर्ज हुई है। औसत बारिश 36.5 MM रही है। जिले में अब तक कुल औसत बारिश 595.9 MM 91.7% हो चुकी है। बांधों में कुल जलभराव 162.50 एमक्यूम 92.99% पहुंच गया है। पार्वती बांध से छोड़ा पानी, चंबल चेतावनी निशान पर: लगातार बारिश के बीच पार्वती बांध से पार्वती नदी में पानी रिलीज किया गया है। पार्वती बांध में 93.47% पानी भर चुका है। पानी छोड़े जाने के बाद पार्वती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। नदी के आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इधर चंबल नदी भी उफान पर है। 24 घंटे में चंबल का जलस्तर करीब 8 मीटर बढ़ गया। कल 121.80 मीटर था जो आज 129.60 मीटर पहुंच गया। चेतावनी निशान 129.79 मीटर है, यानी महज 19 सेमी दूर है। खतरे का निशान 130.79 मीटर है। आज चंबल का डिस्चार्ज 7086 क्यूमेक है। उटंगन नदी का गेज भी 156.95 मीटर पहुंच गया है, जबकि चेतावनी 158.80 मीटर है। बाड़ी-सैपऊ मार्ग पर 3 फीट चादर, संपर्क कटने की आशंका: नदी-नालों के उफान पर आने से कई सड़क मार्गों पर संकट बढ़ गया है। सैपऊ-बाड़ी पार्वती मार्ग पर पार्वती नदी की करीब तीन फीट पानी की चादर चल रही है। पुलिस और प्रशासन ने आवागमन रोक दिया है। लोगों को नए पुल से निकाला जा रहा है। यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो जिला मुख्यालय से कई गांवों और कस्बों का सड़क संपर्क कट सकता है। ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं तक पहुंच की चुनौती खड़ी हो गई है। जलभराव वाली सड़कों, पुलियों और रपटों पर प्रशासन ने बांस-बल्ली और बोल्डर लगाकर आवागमन बंद करने के निर्देश दिए हैं। शहर की एक दर्जन कॉलोनियों में जलभराव, बाजार बंद: लगातार बारिश का असर धौलपुर शहर में भी दिखाई दे रहा है। बीती रात से चल रही बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। शहर की करीब एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में जलभराव की विकट स्थिति बन गई है। कई घरों में पानी घुस गया। सड़कें पानी में डूब गई हैं। बाजार बिल्कुल बंद हो गए। सुबह दैनिक कार्यों के लिए जाने वाले लोग घरों में कैद हो गए। बस्तियों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में घरों और दुकानों के आसपास पानी जमा है। फसलों को भारी नुकसान की आशंका: लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने से खरीफ की फसलों पर संकट गहरा गया है। कई खेतों में पानी जमा होने से फसलों के खराब होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि खेतों से जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो भारी नुकसान हो सकता है। वास्तविक नुकसान का आकलन पानी उतरने के बाद ही हो सकेगा। प्रशासन के सामने अब जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी, प्रभावित मार्गों पर निगरानी और नदी-नालों के किनारे बसे लोगों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है。0
0
Report
Advertisement
खुईया पुलिस ने नशा सप्लायर अमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : खुईया पुलिस ने नशा सप्लायर अमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया, नोहर पुलिस द्वारा पकड़ी हेरोइन मामले में आया था नाम, तस्कर से 8.38 ग्राम हेरोइन हुई थी बरामद, जाँच के बाद वांछित सप्लायर को किया गिरफ्तार, एसआई सुरेंद्र कुमार ने मय टीम दिया कार्रवाई को अंजाम0
0
Report
विजयपुरा चौराहे पर कार-पिकअप भिड़ंत, चालक घायल जयपुर रेफर
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर विजयपुरा चौराहे पर कार-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत,हादसे के बाद कार सड़क किनारे जा पहुंची,पिकअप पशु को लेकर खंडेला की ओर जा रही थी, जबकि कार सवार तीन लोग दुकान से घर लौट रहे थे,कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल,जयपुर किया रेफर,कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला, अन्य लोगों को भी लगी चोटें,हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंचने पर लोगों में नाराजगी,क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात करवाया सुचारू,विजयपुरा चौराहे पर हुए हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़,देर रात्रि का है मामला0
0
Report
नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा की कोर कमेटी बैठक: बूथ स्तर मजबूत निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:नगर परिषद चुनाव को लेकर बैठक भाजपा कार्यालय में हुआ कोर कमेटी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन प्रदेश संगठन महामंत्री अजय ने ली बैठक चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर हुआ मंथन बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के दिए दिशा-निर्देश भाजपा की एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने पर जोर भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद चुनाव में भाजपा की विजय का लिया संकल्प0
0
Report
Advertisement
दिल्ली मुकुंदपुर में टूटी पुलिया अब सुरक्षा दीवार के साथ सुरक्षित हुई
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मुकुंदपुर जनता विहार इलाके में Zee मीडिया की खबर के बाद अब सुरक्षा दीवार और सेफ्टी वॉल बन कर तैयार हो चुकी है। कुछ दिन पहले उसी नाले की टूटी पुलिया पर हादसे होते थे; एक स्कूटी सवार भी नाले में गिर गया था। स्थानीय लोगों की चिंता थी कि स्कूल पास में है और बच्चों व राहगीरों के लिए खतरा बना था। खबर ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और अब पुलिया पर सेफ्टी वॉल बाउंड्री का निर्माण पूरा हो गया है, जिससे वाहन चालकों और स्कूल के बच्चों को राहत मिली है। जी मीडिया की रिपोर्ट के कारण जिम्मेदार प्रशासन ने कार्रवाई की और मुकुंदपुर जनता विहार में स्थिति पहले से बेहतर दिख रही है।0
0
Report
झारखंड मुख्य चुनाव अधिकारी ने संथाल परगना में एसआईआर हेतु सहयोग की अपील की
Sahibganj, Jharkhand:संथाल परगना के चार दिवसीय दौरे पर साहिबगंज पहुंचें झारखण्ड के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रविकुमार ने लोगो से एस आई आर में सहयोग करने की अपील की हैँ. मुख्य चुनाव अधिकारी ने साहिबगंज से लोगो को अपील करते हुए कहा की झारखण्ड में एस आई आर जारी हैँ. 15 सितम्बर तक लोगो की शिकायत का निवारण किया जा रहा हैँ. इस मतदाता सूची में सभी का नाम होना अनिवार्य हैँ. इस लिए जिनको भी किसी प्रकार की त्रुटि हैँ वो इस दौरान ठीक करा सकता हैँ. चाहे फॉर्म 6,7और 8 भरकर नाम सुधारना हो, पता ठीक कराना हो, उम्र सुधारना हो सभी कार्य करा सकते हैँ. हमारा BLO दिन रात काम कर रहा हैँ इसलिए आपलोग सामने आये और एस आई आर कराने में सहयोग करे.0
0
Report
रोहतास: सोन बराज से पानी का डिस्चार्ज घटाने से डेहरी-नासरीगंज में खतरा कम
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहाँ डेहरी के इंद्रपुरी स्थित सोन बराज से अब सीधे सोन नदी में पानी का फ्लो कम कर दिया गया है। बता दे की कुल 69 गेट को खोल दिया गया था। जिसमें से दो गेट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। जिसके बाद अभी भी 67 गेट को खोल कर रखा गया है। आज सुबह में जहां सोन बैराज से कुल तीन लाख 54 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। वही आज शाम होते होते पानी के डिस्चार्ज को और कम किया गया है। डीएम दीपक कुमार मिश्रा के अनुसार आज शाम में ये डिस्चार्ज 2 लाख 90 हजार पानी पहुंच गया है। जिसे बैराज से सीधे सोन नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है। जैसे-जैसे सोन बराज पर दबाव कम हो रहा है। वैसे-वैसे बराज से सीधे सोन नदी में पानी के डिस्चार्ज को कम किया जा रहा है। जिस कारण बराज के बाद वाले इलाके जैसे डेहरी, नासरीगंज, दरिहट आदि क्षेत्र में अब खतरा कम रहा है। बताया गया है कि अभी भी वाण सागर से 71 हजार क्यूसेक पानी इंद्रपुरी के पहुंच रहा है।0
0
Report
Advertisement
जयंत को चवन्नी कहे जाने पर सियासी घमासान, सपा-आरएलडी में भिड़ंत तेज
Noida, Uttar Pradesh:जयंत को ‘चवन्नी’ बताने पर सियासी संग्राम सपा नेता IP सिंह ने जयंत की पत्नी चारू चौधरी पर किया वार सपा नेता के बयान पर RLD में उबाल, रोहित अग्रवाल ने दी चेतावनी RLD प्रवक्ता बोले- राजनीति में समाज और परिवार को घसीटा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे रोहित अग्रवाल का पलटवार- राजनीतिक विरोध अपनी जगह, परिवार और समाज को निशाना बनाना स्वीकार नहीं0
0
Report
पंचकुला में गिद्ध संरक्षण पर राष्ट्रीय कार्यशाला: मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई
Panchkula, Haryana:पंचकूला पहुंचे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव... पंचकूला में आज होगा राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन... केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव पंचकूला मे आज अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस-2026 के अवसर पर ‘From Crisis to Recovery – Conserving India’s Vultures’ विषय पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि कर रहे हैं शिरकत... 'अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस-2026’ पर देशभर के विशेषज्ञ जुटे... पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) तथा प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गिद्धों के संरक्षण, उनके सामने मौजूद चुनौतियों और इनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं गणमान्य व्यक्ति गिद्ध संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखते हैं। गौरतलब है कि गिद्ध प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र में मृत जीवों के अवशेषों को तेजी से नष्ट कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इनके संरक्षण को जैव विविधता और स्वस्थ पारिस्थिकी तंत्र के लिए बेहद अहम माना जाता है।0
0
Report
मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर कांग्रेस प्रवक्ता कमल ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई
Ranchi, Jharkhand:रांची मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर की प्रतिक्रिया0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट दौरे में सीएम योगी बाढ़ प्रभावितों से मिलेंगे, हवाई सर्वे होगा
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट के दौरे पर पहुंचेंगे। वे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थिति की जानकारी लेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने दौरे की तैयारियां पूरी कर ली हैं और मंडल व प्रदेश स्तर के अधिकारी भी इन तैयारियों में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी चित्रकूट दौरे पर रहेंगे और दोनों नेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर प्रभावितों से संवाद करेंगे।0
0
Report
भारी बारिश से अलकनंदा- मंदाकिनी जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:Rudraprayag भारी बारिश के बाद अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ा / विज़ुअल0
0
Report
घाघरा के जलस्तर बढ़ने से गोंडा के तटीय इलाकों में बाढ़, 5000 लोग प्रभावित
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण तटीय इलाकों के रहने वाले लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। तरबगंज तहसील क्षेत्र के ब्योन्दा माझा,ऐली परसौली,गढ़ी,दत्त नगर,साखीपुर,जबरनगर,नई बस्ती समेत 10 मजरों की लगभग 5000 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को आने-जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यहां पर 30 से अधिक नाव लगाई है नाविक की भी तैनाती की गई है जिसमें लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। इन गांवों के मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है सड़क और पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है बच्चे बाढ़ के पानी में तैर रहे हैं आने-जाने में लोगों की दिक्कत हो रही है। लोग जल भराव से होकर के जा रहे हैं इन गांवों के चारों तरफ पानी भर गया है। कुछ गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है और कुछ गांव में आज देर शाम तक बाढ़ का पानी पूरी तरीके से घुस जाएगा। ऐली परसौली,बहादुरपुर के रहने वाले कई ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर भी पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं। आज रविवार सुबह 8.30 बजे घाघरा नदी का जलस्तर 106.360 मीटर दर्ज किया गया यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से 29 सेंटीमीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है घाघरा नदी में आज 367600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसमें गिरजा बैराज से 183738,शारदा बैराज से 168408,सरयू बैराज से 15454 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इन गांवों के आसपास पानी भरने से पशुओं के चारे का संकट गहरा गया है चारे के लिए किसानों को नाव का सहारा लेकर के जाना पड़ रहा है। पर्याप्त चारा भी नाव से नहीं ला पा रहे है दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर मजदूरी करने भी नहीं जा पा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा नाव, स्टीमर और हनुमान रथ के माध्यम से इन बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर के लोगों को लंच पैकेट उपलब्ध करवाया जा रहा है साथ ही साथ इन लोगों को दवाई भी वितरण की जा रही है। हालांकि अभी लोगों के घरों के अंदर पानी नहीं घुसा है गांव के चारों तरफ और मुख्य मार्गों पर ही पानी है.0
0
Report
Advertisement
