Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271502

Gonda: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर चित्रगुप्त कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

Jan 24, 2025 06:28:05
Colonelganj, Uttar Pradesh

करनैलगंज के चित्रगुप्त कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महादेव मौर्य ने किया। तहसीलदार मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित की और नेताजी को नमन किया। उन्होंने नेताजी के जीवन संघर्ष और देश के प्रति उनके बलिदान के बारे में बताया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Feb 20, 2026 04:35:25
Begusarai, Bihar:एंकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति “भारतवंशी” है, कोई भी खुद को बाबर या औरंगजेब की औलाद न समझे। गिरिराज सिंह ने कहा,जो लोग इस देश में रहते हैं, वे सब प्रभु श्रीराम के वंशज हैं। मदनी हों या आदनी, जो भी गलतफहमी में हैं और ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसे ख्याल रखते हैं, वे ध्यान से सुन लें — जब-जब कोई औरंगजेब बनने की कोशिश करेगा, तब-तब महाराणा प्रताप उसके सामने खड़े दिखाई देंगे। जबकि AI समिट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इसे “अव्यवस्थित पीआर तमाशा” करार दिए जाने पर भी गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि कार्यक्रम में चीनी उत्पादों का इस्तेमाल हुआ। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल गांधी का व्यवहार और भारत के विकास के प्रति उनकी आलोचना यह बताती है कि वे भारत विरोधी मानसिकता के नेता बन गए हैं। समझ में नहीं आता कि वे भारत के हैं या भारत के विरोधियों के। उन्होंने आगे कहा कि जहां दुनिया भर के नेता विदेशों में जाकर अपने देश की प्रगति का प्रचार करते हैं, वहीं राहुल गांधी देश की शिकायत करते हैं। संसद के अंदर विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय उनकी भाषा भारत को बदनाम करने वाली लगती है। इस दौरान पवन खेड़ा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में कोई माहौल नहीं बनाया जा रहा है, बल्कि विकास की बात हो रही है। वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग को काम नहीं करने देने के आरोप पर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। ममता बनर्जी चुनाव आयोग के साथ नॉन-कोऑपरेशन करवा रही हैं। अब यह नहीं चलेगा। वहां कानून का राज चलेगा, सरिया कानून नहीं। वही केरल स्टोरी 2’ फिल्म को लेकर चल रही बहस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि फिल्म सच को दिखा रही है और फिल्म निर्माता को देश के सामने सच रखने का अधिकार है।अगर सच नहीं दिखाया जाएगा तो देश को बार-बार दिग्भ्रमित किया जाएगा।
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Feb 20, 2026 04:34:55
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में प्राथमिक शाला खिलोरा महिला के शिक्षिका को बच्चों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी गेंद राम चतुर्वेदी ने शिक्षिका सुचिता निषाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है आदेश में यह स्पष्ट है कि निलंबन की अवधि में उन्हें ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से संबद्ध रखा जाएगा। बीते दिनों स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने शासकीय प्राथमिक शाला खिलोरा में शिक्षिका पर बच्चों को शारीरिक दंड देने, गाली-गलौज करने, उन्हें अपमानित करने और स्कूल के कुक साथ अभद्रता के मामले में स्कूल में तालाबंदी कर विरोध किया था, जिसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले की विस्तृत जाँच की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी है जाँच पूरी होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन का फैसला लिया।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Feb 20, 2026 04:34:22
Payikapuram, Andhra Pradesh:ऊधम सिंह नगर जिले की आईटीआई कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मौलाना बाबा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने जिनके नाम पर अंधविश्वास फैलाकर ग्रामीणों से करोड़ो रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार सरताज अली और उसके दो साथी शफीक अहमद और मोहम्मद आरिफ ने बड़े शातिराना तरीके से जिन्न के नाम पर गांव के भोले भाले और कम पढ़े लिखे लोगो को पहले तो बरगलाया और फिर रुपए दो गुना करने का लालच देकर उन्हें ठगी का शिकार बना लिया। इन तीनों शातिर ठगों ने लोगों को विश्वास में लेकर कई तरह की स्कीम शुरू कर दी और इन स्कीमों की आड़ में करीब 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की। जब ठगी से पैसा आने लगा तो आरोपियों ने घर, प्लॉट, कार खरीदने शुरू कर दिए। इन ठगों की पोल तब खुली जब लोगों ने स्कीमों में जमा धन वापिस मांगी तो आरोपियों ने पैसा वापिस करने की बजाय लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बांसखेड़ा गांव के शकील अहमद ने तीनों ठगों के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया। उसी मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों सरताज अली उर्फ कादरी बाबा, शफीक अहमद और मोहम्मद आरिफ को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 20, 2026 04:34:07
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गांव खेतापुर स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल, 30 जनवरी 2026 का बताया जा रहा मामला अमरोहा जनपद के गांव खेतापुर स्थित एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे पढ़ाई की बजाय मजदूरी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युवक बंटी सैनी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह वीडियो 30 जनवरी 2026 का है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो उन्होंने दूर से अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया था, जिसमें बच्चे स्कूल परिसर में काम करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रबंधन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं और यह देखना होगा कि मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Feb 20, 2026 04:32:59
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Feb 20, 2026 04:30:51
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Feb 20, 2026 04:30:15
Noida, Uttar Pradesh:मैट्रिक परीक्षा का चौथा दिन , छूटे छात्रों को अप्रैल में मिलेगा दूसरा मौका पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 का आज चौथा दिन है। राज्यभर के सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जा रही है। लगभग 15 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और पटना समेत सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है。 इस बीच बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। यदि किसी कारण से किसी छात्र का पेपर छूट गया है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए अप्रैल में विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें वे अपना छूटा हुआ exam दे सकेंगे。 अभिभावकों ने बोर्ड के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा निर्णय है, इससे मेहनत करने वाले बच्चों का साल खराब नहीं होगा और उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 04:25:29
Moradabad, Uttar Pradesh:निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत जायद-2026 में गन्ना अन्तः फसली-उर्द खेती हेतु उर्द बीज मिनीकिट हेतु प्राप्त ऑनलाइन बुकिंग के सापेक्ष लाभार्थी का ई-लाटरी के माध्यम से चयन... उ0प्र0 शासन कृषि अनुभाग-3 के शासनादेश के अनुसार निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत जायद-2026 में गन्ना अन्तः फसली-उर्द खेती के लिए उर्द बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु जिन कृषकों द्वारा विभागीय पोर्टल पर बुकिंग की गयी थी,उन लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से जनपद स्तरीय समिति के समक्ष जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में विकास भवन सभागार मुरादाबाद में लाभार्थियों का चयन किया गया,जनपद के समस्त किसान भाई जिन्होंने उपरोक्त योजनान्तर्गत उर्द बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु बुकिंग कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल पर किया था वो विकास भवन सभागार मुरादाबाद में उपस्थित हुए जिसक़े बाद ई-लाटरी की प्रक्रिया की गई... उप क़ृषि निदेशक संतोष कुमार दृवेदी ने कहा कि समस्त किसान भाईयो को सूचित किया जाता है कि जायद फसल 2026 मे गन्ने की अंत:फसली के रुप मे मूंग फसल के लिए agridarsan.up.gov.in. पर नि: शुल्क मूंग बीज हेतु बुकिंग चल रही है, जिसके लक्ष्य पोर्टल पर विकासखण्डवार / जनपदवार दिखाई देगें। किसान भाईयो द्वारा अपने लैपटॉप, डैस्कटॉप अथवा किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल agridarsan.up.gov.in. पर जाने पर किसान कार्नर के पास बीज मिनिकीट / गन्ना अंत: फसली बुकिंग प्रारम्भ पर जाने के बाद जिला या ब्लाक स्लेक्ट करें, इसके पश्चात बुकिंग प्रकार में जाकर लॉटरी पर क्लिक करके मूंग बीज को स्लेक्ट कर बुकिंग कर लाभ उठा सकते है। > लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा > उक्त योजनाओं के अन्तर्गत जनपद में इच्छुक कृषकगण उपरोक्त बीजों की बुकिंग दिनांक 24-02-2026 को रात्रि 12.00 बजे से पूर्व ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संतोष कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक, मुरादाबाद द्वारा जनपद के कृषकों से आह्वान किया गया कि इच्छुक किसान अन्तिम समय की प्रतीक्षा न करते हुए समय से कृषि विभाग के पोर्टल से गन्ने की अत:फसली के रुप मे मूंग के बीजों की बुकिंग करने का कष्ट करें।
68
comment0
Report
Feb 20, 2026 04:20:15
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में स्टेशन रोड पर बाइक सवार युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, रील बनाने के चक्कर में बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क पर किया जानलेवा स्टंट, स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार बाइक के साथ स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल, राहगीरों और खुद की जान जोखिम में डालकर उड़ाई जा रही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, खुले साइड स्टैंड के साथ एक पहिया पर हवा में उठाकर बाइक दौड़ा रहे स्टंटबाज, स्टंटबाजों का करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो हो रहा वायरल, सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्टंटबाजों पर कब कसेगा कानूनी शिकंजा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के टाउन हॉल के पास का मामला।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 20, 2026 04:19:05
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के छत्तरगाछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीब मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है. इस सरकारी अस्पताल में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मरीजों को इंजेक्शन और ड्रेसिंग करते नजर आते हैं, तो वही अस्पताल से गरीबों को मुफ्त में मिलनेवाली जीवन रक्षक दवाओं को अस्पताल के कर्मियों के द्वारा अस्पताल परिसर में जलाकर फेंक दिया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में तीन डॉक्टरों की नियुक्ति होने के बावजूद ड्यूटी से डॉक्टर गायब रहते हैं, जिससे गार्ड और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी इलाज संभाल रहे हैं. चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्याम लाल मरांडी और महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उनकी बहाली चतुर्थ वर्गीय कर्मी पीयून के पद पर हुई है, लेकिन कंपाउंडर न होने और प्रभारी चिकित्सक के आदेश पर वे मरीजों को इंजेक्शन लगाते हैं. इस अस्पताल में सबसे चौकाने वाली बात ये है कि मुफ्त में मिलने वाली जीवन रक्षक दवाओं को अस्पताल परिसर में जलाकर जमीन में फेंक दिया गया. वही किशनगंज सांसद डॉ. मुहम्मद जावेद आजाद ने इसे गरीब मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ बताया और तत्काल जांच की मांग की है. वही जिला पदाधिकारी विशाल राज से पूछने पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद सम्बंधित पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 20, 2026 04:18:46
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत माफिया का ट्रैक्टर राजस्थान बॉर्डर तक पीछा कर जब्त एंकर- चंबल अंचल में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्ती जारी है। मुरैना वन मंडल की टीम ने राजघाट चंबल क्षेत्र से अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने की बड़ी कार्रवाई की। वन विभाग की टीम को देखते ही रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर भाग निकलला और राष्ट्रीय राजमार्ग–44 पर बेकाबू तरीके से वाहन दौड़ाने लगा। जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में समस्त गेम रेंजर एवं वनमंडल स्टाफ ने दबिश देकर स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर में भरी लगभग 2 घनमीटर अवैध चंबल नदी की रेत को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से भगाते हुए मध्य प्रदेश की सीमा पार कर राजस्थान की ओर निकल गया। पीछा करते हुए टीम राजस्थान के धौलपुर जिले की सागरपाड़ा चौकी तक पहुंची। वहां चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। संयुक्त कार्रवाई में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान पुलिस की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सागरपाड़ा चौकी, धौलपुर के सुपुर्द सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और वाहन राजसात (जब्ती) की कार्रवाई की जाएगी। जब्त ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। गौरतलब है कि चंबल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वन विभाग और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप की स्थिति
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top