icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271123
RPRam Pratap VermaFollow24 Jan 2025, 05:10 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली गैंग: फर्जी माइक्रो फाइनेंस से साइबर ठगी, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार - ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त आशीष गैलवार को साइबर सेल ने लखनऊ से पकड़ा - मोबाइल लोकेशन के आधार पर चिनहट थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी - पूछताछ में बैंक खाता उपलब्ध कराने और गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क में रहने की बात सामने आई - फर्जी लोन के नाम पर प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी मनी और बीमा शुल्क वसूलने का आरोप - विभिन्न राज्यों में गिरोह से जुड़ी 16 साइबर शिकायतें दर्ज मिलीं - करीब ₹1.42 करोड़ की साइबर फ्रॉड रकम बैंक खातों में होल्ड होने की जानकारी - पूर्व में गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग उपकरण और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए थे - 350 पासबुक, 21 रजिस्टर, 6 ब्लैंक चेक, फर्जी पहचान पत्र और कई मोहरें बरामद हुई थीं - गिरफ्तार आरोपी के पास से लावा प्राइम का की-पैड मोबाइल बरामद - साइबर क्राइम थाने में BNS और IT एक्ट की धाराओं में दर्ज है मुकदमा - लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से साइबर पुलिस ने की गिरफ्तारी.
0
0
Report
Advertisement

नीतीश कुमार ने नालंदा में महाबोधि एजुकेशन ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया

Nalanda, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को नालंदा पहुंचे। वहां उन्होंने महाबोधि महाविद्यालय में नवनिर्मित महाबोधि एजुकेशन ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री जमा खान, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री जमा खान ने नीतेश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में ऐसा काम किया है, जिससे लोग आज भी प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर चलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। बाढ़ के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जमा खान ने कहा कि सदन चलने के दौरान विपक्ष के नेता फरार रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और आगे भी इसी तरह काम जारी रहेगा। वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार नालंदा पहुंचकर कार्यकर्ताओं और लोगों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेहतर कार्य और विकास को लेकर नीतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया है।
0
0
Report

पटना के फ्लाईओवर पर बस पलट गई, यातायात बाधित

Patna, Bihar:पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बुधवार को पारस अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड की बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया। अनियंत्रित बस फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई और डिवाइडर को पार करते हुए दूसरे लेन में पहुंच गई। इस दौरान सड़क किनारे लगे कई गमले भी टूट गए। दूसरे लेन में पहुंचने के बाद बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एसपी, एसडीपीओ समेत पुलिस और प्रशासन के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की। बस के फ्लाईओवर पर पलटने के कारण वाहनों की आवाजाही कुछ समय तक प्रभावित रही। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए बस को टो कर सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की स्पष्ट सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर के काशीराम अस्पताल: डॉक्टर की गैरमौजूदगी में ड्राइवर दवाइयों की पर्ची बना रहा

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के काशीराम सरकारी अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। अस्पताल के ओपीडी कक्ष में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में उनका ड्राइवर कुर्सी पर बैठकर मरीजों को दवाइयां लिखता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में ईएमओ पद पर तैनात डॉ. रामकेश किसी मामले में कोर्ट में गवाही के लिए गए हुए थे। डॉक्टर की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उनका ड्राइवर देव ओपीडी कक्ष में बैठ गया और मरीजों का पर्चा बनाकर दवाइयां लिखने लगा। मामला की गंभीरता को देखते हुए काशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वीडियो संज्ञान में आते ही डॉ. रामकेश से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमएस ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि डॉक्टर की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा, दोबारा अस्पताल या ओपीडी में कोई बाहरी व्यक्ति पाया गया, तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा।
0
0
Report

चंदौली के सरकारी अस्पताल में नवजात गायब, परिजनों में हंगामा; पुलिस जांच शुरू

Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली के सरकारी अस्पताल से नवजात बच्ची गायब होने से हड़कंप डिलीवरी के बाद बच्ची के गायब होने की सूचना से परिजनों में मचा हड़कंप पिता का आरोप—एक महिला बच्ची को अपनी बहन की बेटी बताकर ले जा रही थी दो छात्राओं ने बच्ची को महिला द्वारा ले जाने की जानकारी पिता को दी परिजनों ने शोर मचाया तो ठेला वालों ने महिला को पकड़ लिया सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और बच्ची को थाने ले गई, मामले की जांच शुरू बच्ची के पिता राधेश्याम ने कार्रवाई की मांग की मामले की जांच में जुटी पुलिस मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के राजकीय महिला अस्पताल का मामला
0
0
Report

ब्लैक स्पॉटों पर कार्रवाई: यातायात पुलिस ने 91 चालान, 72 लेन उल्लंघन

Begun, Rajasthan:जिले में सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को तेज गति से वाहन चलाने वाले 91 चालकों के चालान किए गए, जबकि लेन ड्राइविंग नियम के उल्लंघन पर 72 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई ہوئی। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 12 चालकों पर भी कार्रवाई की गयी। पुलिस द्वारा ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की समझाइश दी जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

पंडरिया के किसानों को ₹30 प्रति किलो पर 50 किलो चीनी

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा बाजार में ₹80 किलो चीनी, पंडरिया के गन्ना किसानों को ₹30 किलो में मिली 50 किलो चीनी एंकर बाजार में जहां चीनी की कीमत करीब 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, वहीं कबीरधाम जिला के पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों को 30 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराई गई। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के 11 हजार से अधिक शेयरधारी किसानों को 50 किलो चीनी का वितरण किया गया। रियायती दर पर चीनी मिलने से किसानों में खुशी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान शक्कर कारखाना परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन भी किया गया。 विधायक भावना बोहरा ने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 की रिकवरी राशि किसानों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की उत्पादकता और आमदनी बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र से गन्ने की उन्नत किस्म का बीज भी लाया गया है。 इसके अलावा किसानों की मांग पर करीब 3 किलोमीटर सड़क निर्माण को करोड़ों रुपये की लागत से स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई। इस सड़क से खेतों से शक्कर कारखाने तक गन्ना पहुंचाने में किसानों को सुविधा होगी。 कार्यक्रम में किसानों ने गन्ने के बोनस की राशि बढ़ाने की मांग भी रखी। विधायक ने उनकी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया。 बॉइट-भावना बोहरा, पंडरिया विधायक
0
0
Report

हांसी सेक्टर-6 चोरी: महिला आरोपी उषा गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Hansi, Haryana:सेक्टर-6 में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार 20 से 22 तोला सोना, 250 ग्राम चांदी नुमा धातु और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी अभी ओर लाखों का समान बरामद करना बाकी हांसी। सेक्टर-6 स्थित एक मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हांसी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हांसी के डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि थाना शहर हांसी में चोरी की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 सितंबर की देर रात उसके मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायत के अनुसार, चोर मकान से करीब 60 तोला सोना, 620 ग्राम चांदी और 2.50 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए थे。 मामले की जांच पुलिस हांसी द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम ने वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सामने आया कि वारदात से पहले दो युवकों ने मकान की रेकी की थी। इसके बाद दोनों युवक मकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने उषा निवासी हांसी को गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि उषा ने चोरी के सामान में से कुछ सामान अपने मकान में छिपाकर रखा था। इसके अलावा वारदात के बाद उसने दोनों आरोपियों को अपनी स्कूटी पर हांसी बस स्टैंड तक छोड़ा था। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 20 से 22 तोला सोने के आभूषण, करीब 250 ग्राम चांदी नुमा धातु और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। बरामद आभूषणों की शिकायतकर्ता और सुनार की मौजूदगी में शिनाख्त भी करवाई गई। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल दोनों अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

NDMC ने वाल्मीकि सदन के 145 क्वार्टर खाली कराने के निर्देश जारी किए

New Delhi, Delhi:नई दिल्ली में असुरक्षित रिहायशी क्वार्टरों को खाली करने का निर्देश, NDMC की तरफ़ से नोटिस जारी किया दिल्ली के वाल्मीकि सदन के 145 क्वार्टरों को जल्द कर दें खाली, इन इमारतों को असुरक्षित और मरम्मत के लायक नहीं होने के कारण रहने के लिए ठीक नहीं माना गया है। सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद अब दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम और NDMC एक्शन मिस्टर है, दिल्ली में जगह जगह खतरनाक बिल्डिंग को चिन्हित कर खाली कराया जा रहा है। दिल्ली में वाल्मीकि सदन के 8 ब्लॉक के 145 टाइप-1 क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। यह आदेश एनडीएमसी की ओर से जारी किया गया है। Structural Assessment में इन इमारतों को बेहद जर्जर, असुरक्षित बताया गया है एनडीएमसी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 10 सितंबर को गई जांच में 1965-66 और 1985-86 में बने इन ब्लॉकों की मजबूती पर सवाल उठे थे। इन सभी को खतरनाक माना गया है ईसलिए किसी भी अप्रिय हादसे को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। खाली कराए जा रहे 145 टाइप-1 क्वार्टरों में से 81 क्वार्टर 1965-66 में बने तीन मंजिला ब्लॉकों में हैं, जबकि 64 क्वार्टर 1985-86 में बनाए गए चार मंजिला ब्लॉकों में शामिल हैं।
0
0
Report

विश्व ओजोन दिवस: मुख्य सचिव ने जनजागरूकता पोस्टर का विमोचन, सतत शीतलन पर जोर

Jaipur, Rajasthan:विश्व ओजोन दिवस पर मुख्य सचिव ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन जयपुर- विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने सचिवालय में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से जारी जन जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक कवच है और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि ओजोन संरक्षण को जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देखने की आवश्यकता है। बढ़ते तापमान और शीतलन की बढ़ती जरूरत के बीच ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की है। इस अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्षा अपर्णा अरोरा ने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण मानव स्वास्थ्य, पारिस्थितिकी तंत्र और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने ऊर्जा दक्ष एवं पर्यावरण अनुकूल शीतलन तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार ने कहा कि मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल ओजोन संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग की महत्वपूर्ण सफलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों से पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान संभव है। राज्य स्तरीय कार्यशाला में पर्यावरण सचिव शैलजा देवल ने ऊर्जा दक्षता, रिसाइक्लिंग और पानी की बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। विशेषज्ञों ने ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के नियंत्रण और सतत शीतलन तकनीकों पर जानकारी साझा की। विश्व ओजोन दिवस 2026 की थीम ‘शीतल ग्रह के लिए वैश्विक कार्यवाही’ रखी गई है। कार्यक्रम में ओजोन संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top