271002
गोंडाः पुलिस सर्विलांस टीम ने 176 खोए हुए स्मार्टफोन को किया बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:सर्विलांस सेल द्वारा खोये हुए प्रत्येक मोबाइल की लगातार ट्रैकिंग कर 176 मोबाइल विभिन्न जनपद और राज्यों से बरामद किया। बरामद की गई विभिन्न कम्पनियों वीवो, रेडमी, ओप्पो, सैमसंग, रियलमी आदि मोबाइल कीमत लगभग 26 लाख बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके मोबाइल दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली डूसू: ABVP चारों सीटों पर आगे, सतीश उपाध्याय ने दी शुभकामनाएं
New Delhi, Delhi:दिल्ली डूसू चुनाव मतगणना के रुझान मे एबीवीपी चारो सीटों پر आगे बढ़ रही हैं जीत की और पहली प्रतिक्रिया सतीश उपाध्याय बीजेपी विधायक ने एबीवीपी को शुभकामनाएं दी साथ ही कहा एबीवीपी जीतेगी बाइट... सतीश उपाध्याय विधायक बीजेपी0
0
Report
इमरान मसूद: लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी, राहुल गांधी की पहल से जागरूकता बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नंदीग्राम कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर कहा, "ये लोग डर गए हैं और ये साम दाम दंड भेद सब इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव आयोग को उन्होंने कठपुतली बना लिया है। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई चल रही है और इसके लिए राहुल गांधी ने जो पहल की है, उससे लोगों को समझ आ रहा है। अब लोकतंत्र, संविधान को बचाना है...हम लड़ाई लड़ेंगे और हर परिस्थिति में चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस के लोग डरेंगे नहीं..."0
0
Report
रतनगढ़ के खुडèra में मिट्टी धंसने से दो भाइयों की मौत, एक गंभीर
Churu, Rajasthan:मवेशियों को चराने गए दो भाइयों मिट्टी में धँस गए; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर रतनगढ़। तहसील के गांव खुडेरा चारणान निवासी भगवानाराम नायक ने रिपोर्ट दी कि उसका पोता अमन व अंकित मवेशियों को लेकर गांव के जोहड़ के पास सरकारी भूमि पर गए थे। वहाँ रेत के टीले से अंकित व अमन नीचे गिर गए और मिट्टी धंस गई, जिससे वे मिट्टी में दब गए। पास में खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को अवगत करवाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को मिट्टी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित पुत्र मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन पुत्र सुरेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। अमन का जयपुर में उपचार चल रहा है। घटना के बाद जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच सीआई संदीप कुमार कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
तखतपुर के खेत में करंट तार से चौकीदार की मौत, मर्ग जांच शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। तखतपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रात के अंधेरे में करील लेने निकला एक चौकीदार खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के आसपास बिजली का करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। इसी तार की चपेट में आने से पेंड्री निवासी गंगाराम कोल की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के चनाडोंगरी का है, जहां पेंड्री निवासी गंगाराम कोल एक निजी फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रात के समय गंगाराम करील लेने के लिए दूसरे खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह चनाडोंगरी निवासी दिलहरण सूर्यवंशी के खेत में पहुंचा। खेत में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। रात के अंधेरे में गंगाराम इस तार को देख नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के बाद तखतपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि खेत में करंट प्रवाहित तार किस तरह लगाया गया था, उसमें बिजली का करंट कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। करील लेने के लिए घर से निकला गंगाराम शायद नहीं जानता था कि खेत की ओर जाने वाला यह रास्ता उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। एक खेत से दूसरे खेत की ओर जाते वक्त करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अब पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी परिस्थितियां और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
जेएमएम का MMDAR कानून के विरोध में झारखंड धरना
Sahibganj, Jharkhand:केंद्र सरकार के MMDAR कानून के खिलाफ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आज पूरे प्रदेश में प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध कर रही है। इसी कड़ी में साहिबगंज के सदर प्रखंड मुख्यालय सहित जिले के सभी नौ प्रखंडों में JMM धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्त्ता शामिल हुए। धरना में शामिल हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इस कानून के माध्यम से झारखण्ड के जनता का हक़ छीने रही है। खनिज-झारखण्ड की धरती में और टैक्स वसूलेंगे केंद्र सरकार और फिर भीख के रूप में हमें हमारा हिस्सा देंगे। यह झारखण्ड में नहीं चलेगा। केंद्र सरकार को कृषि कानून के जैसा इस कानून को भी वापस लेना होगा। इस धरना में जेएमएम के राजेश राम, युवा नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश साह, राकेश कुमार, आफताब आलम सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल हुए।0
0
Report
हेमंत सोरेन ने दिवंगत विमला प्रधान को श्रद्धांजलि दी; झारखंड में शोक की लहर
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति --308/2026 19 सितंबर 2026 लोअर करमटोली, रांची मुख्यमंत्री श हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लोअर करमटोली, रोड नंबर-2, रांची स्थित झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान जी के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की पूर्व मंत्री आदरणीय श्रीमती विमला प्रधान जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है। सार्वजनिक जीवन में स्व० विमला प्रधान जी का योगदान एवं जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे राज्य के विकास के लिए लंबे समय तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका इस तरह चले जाना झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान जी समाज के हर वर्ग-समुदाय के कल्याण के लिए तत्पर रहने वाली एक सजग और कर्मठ राजनेता थीं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री श्रीमती विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और रांची स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने विगत शुक्रवार रात अंतिम सांस ली.0
0
Report
Advertisement
बरनाला में महंगाई पर आम जनता की सीधी बातचीत: सरकार से उपायों की मांग
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में पिंड दी सथ कार्यक्रम के तहत बढ़ती महंगाई को लेकर शहरवासियों, व्यापारियों और आम परिवारों से बातचीत की गई. लोग कह रहे हैं कि महंगाई ने परिवारों के बजट को बिगाड़ दिया है; रोजमर्रा की वस्तुएँ महंगी हो रही हैं; बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्च बढ़ रहे हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर महंगाई पर साफ दिख रहा है. व्यापारी मंदी और खरीदारी में कमी से प्रभावित हैं. जमाखोरी रोकने और जरूरी वस्तुओं की कृत्रिम कमी रोकने की मांग है. ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से कई चीजों की कीमतें बढ़ती हैं. महंगाई से सामान्य परिवारों की जीवनशैली पर असर पड़ रहा है; केंद्र और राज्य सरकारों को ठोस कदम उठाने चाहिए.0
0
Report
तहसील तरबगंज में समूर्ण समाधान दिवस
Gonda, Uttar Pradesh:तहसील तरबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई कर पीड़ितों की समस्याओं का निराकरण किया0
0
Report
कर्णप्रयाग के स्कूलों में शिक्षक कमी से बच्चों के भविष्य पर संकट
Karnaprayag, Uttarakhand:सरकारें भले ही सब पढो सब बढो का नारा दे रही है लेकिन जब स्कूलों में शिक्षक ही नही होने तो बच्चे आखिर कैसे पढ़ेंगे कैसे बढ़ेंगे , कर्णप्रयाग ब्लाक के अटल आदर्श राजकीय इंटर कालेज नैनिसेंण शिक्षकों की कमी जूझ रहा है । बच्चो के भविष्य की चिंता को लेकर अभिवावको ने कर्णप्रयाग में खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर तालेबंदी कर नारेबाजी कर जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग की । अटल आदर्श राजकीय इण्टर कालेज नैनिसेंण इन दिनों शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है । विद्यालय में लंबे समय से पांच विषयो में शिक्षकों की रिक्तियां बनी हुई है जिससे बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है । शिक्षकों की मांग को लेकर आज क्षेत्रीय जनता ने कर्णप्रयाग में खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर तालेबंदी कर नारेबाजी की, कहा कि लम्बे समय से शिक्षकों की कमी से विद्यालय जूझ रहा है । लेकिन न तो विभाग और न ही सरकारें इसका संज्ञान ले रहा है । विद्यालय में शिक्षकों की कमी से नोनिहालो का भविष्य चौपट हो रहा है । अभिवाहको ने चेतावनी दी कि जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नही की तो आंदोलन किया जाएगा ।0
0
Report
Advertisement
कोटा में सुनीता ने निगम जीत का दावा, कांग्रेस की जीत की हवा?
Noida, Uttar Pradesh:कोटा कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पहुंची निगम किया जीत का दावा0
0
Report
युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: Sangaria ke Ratnpura mein yuvak Vikas Kumar chadha pani ki tanki par, Parshadon ko pareshan karne ke maamle mein virodh jataate hue tanki par chadha yuvak, suchna par Tehsildar Monika mauke par pahunchi, yuvak se samjhaish ka prayaas jari, yuvak ka aarop—sarkar police ke zariye nav nirvachit Congress parshadon ko giraftar karane ka prayaas kar rahi, parshadon ke khilaf ki karyavahi ke virodh mein pani ki tanki par chadhkar yuvak ne jataaya virodh0
0
Report
जयपुर एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल से फ्लाइट कनेक्टिविटी दोगुनी, BANKOK और मुंबई expansions
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से फ्लाइट संचालन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जयपुर से विभिन्न शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ने जा رہی है। वहीं इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी में बैंकॉक के लिए फ्लाइट फिर से शुरू होने जा रही है। दरअसल अक्टूबर माह के अंतिम रविवार से देश-दुनिया में फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव होता है। देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर 25 अक्टूबर से फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल लागू हो जाएगा। इस नए शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट पर एयर कनेक्टिविटी में एक साथ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि वर्तमान में एविएशन सेक्टर की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। फरवरी में ईरान-अमेरिका युद्ध के हालात के बाद से ही एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी विमानों के ईंधन की दरों में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण एयरलाइंस ने फ्लाइट संचालन में कटौती कर दी है। जबकि हवाई किराए की दरें अधिक हो गई हैं। लेकिन अब विंटर शेड्यूल में जब राजस्थान में पर्यटन सीजन चलेगा, तब जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अभी जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 47 फ्लाइट संचालित हो रही हैं। विंटर शेड्यूल में घरेलू फ्लाइट्स की संख्या ही 60 के पार होगी। वहीं कुल फ्लाइट संख्या 65 से अधिक रहने की संभावना है। आपको बता दें कि अभी सबसे अधिक 8 फ्लाइट मुम्बई के लिए चल रही हैं। विंटर शेड्यूल में मुम्बई के लिए रोजाना 13 फ्लाइट संचालित होंगी।0
0
Report
Advertisement
हनोंमानगढ़ के संगरिया थाने के बाहर कांग्रेस का विरोध; विधायक ने दुरुपयोग का आरोप
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : संगरिया थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी, पार्षदों से जुड़े मामले को लेकर सुबह से थाने के बाहर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग, कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया ने पुलिस के दुरुपयोग का लगाया आरोप, विधायक ने पार्षदों को धमकाने के आरोपों पर सरकार की नीति पर जताई नाराजगी, अभिमन्यु पूनिया बोले- लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए, पार्षदों के साथ इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं0
0
Report
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मोदी-योगी को बताया देश के लिए घातक, खूब के तंज
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला में शनिवार को हुई प्रेसवार्ता से पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व में धनौरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे क्रिकेटर ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौपला पुलिस चौकी के निकट फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।0
0
Report
जयपुरी के अल्बर्ट हॉल 21 महीनों के लिए बंद, 25.49 करोड़ में रिनोवेशन
Jaipur, Rajasthan:अल्बर्ट हॉल 21 महीने तक बंद रहेगा,25 करोड की लागत से होगा रिनोवेशन का काम,हाईटैक बदलाव होगा जयपुर-जयपुर का अल्बर्ट हॉल संग्रहालय लंबे समय के लिए बंद होगा.ऐसा इसलिए क्योंकि रिनोवेशन का काम किया जाएगा.18 साल बाद अल्बर्ट हॉल का जीर्णोद्धार होगा.अल्बर्ट हॉल को नए हाईटेक रूप में बदला जाएगा. अल्बर्ट हॉल नए रंग रूप में दिखाई देगा- जयपुर का ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल नए रंग रूप में दिखाई देगा.अल्बर्ट हॉल को अंदर से हाईटैक किया जाएगा.इसके लिए अल्बर्ट हॉल संग्रहालय 21 महीनों के आम लोगों के लिए बंद होगा.पर्यटक लंबे समय तक अल्बर्ट हॉल का दीदार नहीं कर पाएंगे.राज्य निर्वाचन आयोग की परमिशन के बाद संग्रहालय की मरम्मत के लिए फर्म को वर्क आर्डर दे दिया है.जल्द ही निजी फर्म संग्रहालय की मरम्मत का काम करेगी,इसके बाद संग्रहालय को आम लोगों के लिए बंद किया जाएगा.फिलहाल अल्बर्ट हॉल पर्यटकों के लिए खुला है.फिलहाल प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है,जिस कारण टैंडर वर्क आर्डर से पहले निवार्चन आयोग से परमिशन ली गई. ये बदलाव होगा संग्रहालय में- 1887 में बना अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित दुर्लभ डिस्प्ले के रंग रूप बदला जाएगा.सालों से डिस्प्ले पुराने हो गए.जिस कारण अब उनका रंग रूप बदला जाएगा.अल्टर्ब हॉल के मूल इमारत से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी.सबसे खास बात यह है कि करीब 2400 साल पुरानी ममी को फिर से तहखाने में शिफ्ट किया जा सकता है.संग्रहालय में संरक्षण कार्य कराने के लिए 25 करोड़ 49 लाख रुपए का वर्क आर्डर जारी किया गया, ताकि इसे समय के अनुसार हाइटैक रूप दिया जा सके. 2008 के बाद अब होगा बड़े स्तर पर बदलाव- पुरातत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2008 में अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का रिनोवेशन वर्क किया गया था.उस समय इस कार्य पर करीब 6 से 7 करोड़ रुपए का खर्चा आया था. अब 18 साल बाद बड़े स्तर पर इसका संरक्षण कार्य किया जाएगा. इसमें सालों पुराने हथियार, हैंडीक्राफ्ट्स के सामान, प्राचीन सिक्के, कारपेट, पियानो, पाषाण प्रतिमाएं, वाद्ययंत्र सहित अन्य पुरा वस्तुओं को नए रंग रूप और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रदर्शित किया जाएगा. संरक्षण कार्य पूरा करने की मियाद 21 जून 2028 है.0
0
Report
Advertisement
