icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow28 Jan 2025, 01:59 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी-करहल पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी,नगला खुशाल में हुआ कार्यक्रम ।

Ajay KumarAjay KumarFollow6m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत रिफॉर्म उत्सव एवं विकसित ग्राम पंचायत प्लान कार्यक्रम का आयोजन करहल क्षेत्र के नगला खुशाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं,रोजगार एवं आजीविका के अवसरों और ग्राम पंचायत के विकास की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने और ग्राम पंचायत के विकास में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि,अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report

झुंझुनूं में गांधी जयंती पर बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — गांधी जयंती पर झुंझुनूं की ग्राम पंचायतों में लिया संकल्प — बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ — कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देश पर अभियान हुआ आयोजित — बाल अधिकारिता विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से कार्यक्रम — सहायक निदेशक डॉ. अरविंद आचार्य के निर्देशन में हुई जागरूकता गतिविधियां — माखर, इस्लामपुर, हरिपुरा, धनूरी में अभियान चलाया गया — चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के कॉर्डिनेटर महेश मांजू भी रहे मौजूद गांधी जयंती के अवसर पर झुंझुनूं जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं के दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया गया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत कार्मिकों ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली। इस दौरान बाल अधिकारिता विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर अभियान में भाग लिया। लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अरविन्द आचार्य के निर्देशन में विभागीय कार्मिकों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने जिले की माखर, इस्लामपुर, हरिपुरा और धनूरी ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। ग्राम सभाओं के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्र में बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अभियान के दौरान बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य को प्रभावित करता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे बाल विवाह की किसी भी जानकारी को छिपाने के बजाय संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को इसकी सूचना दें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, ग्राम पंचायत कार्मिकों, बाल अधिकारिता विभाग के कर्मचारियों और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सामूहिक रूप से शपथ लेकर बाल विवाह रोकने के अभियान में सहयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर महेश कुमार मांजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से गांव-गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

अरावली में गोलीबारी: पुलिस ने तस्कर पकड़ा, दो पिस्तौल जब्त

Noida, Uttar Pradesh:अरावली अरावली में फिर गूंजी गोलियों की आवाज अरावली जिले में आमने-सामने गोलीबारी का मामला एसपी मनोहर सिंह जडेजा घटना स्थल पर पहुंचे घायल पीआई और पीएसआई से की मुलाकात गोलीबारी के स्थान की स्थिति की ली जानकारी ड्रग्स तस्करी करने वाले तत्वों के खिलाफ अरावली पुलिस का कड़ा रुख अलग-अलग रास्तों से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई एक ही सप्ताह में अरावली पुलिस का दूसरा रोमांचक (साहसिक) ऑपरेशन मालपुर के मोरडुंगरी के पास घटी हैरान कर देने वाली घटना पोस्त डोडा (डोडा चूरा) की तस्करी के खिलाफ अरावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई पोस्त डोडा से भरी कार को रोकने पर आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली अरावली एलसीबी पीआई ने जवाबी कार्रवाई में की 3 राउंड फायरिंग आरोपियों द्वारा पुलिस पर दो राउंड फायरिंग करने की प्राथमिक जानकारी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली (चोट आई) पकड़े गए आरोपी के पास से एक माउजर पिस्टल बरामद कार से एक और माउजर पिस्टल मिलने पर कुल दो पिस्तौल जब्त पूरे मामले में फिर बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने फायरिंग और मुठभेड़ के दौरान LCB PI एम.एच. झाला, PSI पी.पी. सोलंकी और ASI कल्पेश को आई मामूली चोटें एनडीपीएस (NDPS) के अपराधों के खिलाफ अरावली पुलिस का अभियान और आक्रामक एक सप्ताह में लगातार दूसरे ऑपरेशन से ड्रग्स तस्करों में हड़कंप (दहशत) अरावली एलसीबी का साहसिक ऑपरेशन — गोलीबारी के बीच भी आरोपी को दबोचा
0
0
Report

ललितपुर में दोस्त की गला दबाकर हत्या: गिरफ्त में आया आरोपी

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 4 दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खड़ोबरा ग्राम के पास एक युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने के मामले में पुलिस द्वारा खुलासा करते हुये एक हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को धोबनखोरी ग्राम निवासी 40 वर्षीय दीपक रजक अपने माता पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद घर वापस लौटते समय उसने पहले गिरवल सहरिया नाम के अपने दोस्त के साथ शराब पार्टी की थी । शराब पार्टी करने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर वापस लौटने लगे इसी दौरान दीपक रजक द्वारा हत्यारोपी गिरबल को माँ की गालियां दी गई जिससे नाराज होकर गिरबल ने दीपक की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में भरे पानी में छोड़कर मौके से फरार हो गया था । जिस मामले के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था ,जिसमें पुलिस ने आज खुलासा करते हुये हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
0
0
Report
Advertisement

अरावली पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में आरोपियों को दबोचा

Noida, Uttar Pradesh:अरावली में फिर गोलियों की आवाज गूंजी। अरावली जिले में आमने-सामने गोलीबारी का मामला सामने आया है। एसपी मनोहर सिंह जडेजा घटना स्थल पर पहुंचे, घायल पीआई और पीएसआई से मुलाकात की। गोलीबारी के स्थान की स्थिति की जानकारी ली गई। ड्रग्स तस्करी करने वाले तत्वों के खिलाफ अरावली पुलिस का कड़ा रुख रहा। अलग-अलग रास्तों से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। एक ही सप्ताह में अरावली पुलिस का दूसरा रोमांचक ऑपरेशन रहा। मालपुर के मोरडुंगरी के पास हुई घटना से घटनाक्रम ताजा हुआ। पोस्त डोडा (डोडा चूरा) की तस्करी के खिलाफ अरावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई। पोस्त डोडा से भरी कार रोकने पर आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई। अरावली एलसीबी पीआई ने जवाबी कार्रवाई में तीन राउंड फायरिंग की। आरोपियों द्वारा पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की प्राथमिक जानकारी है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से चोट आई। पकड़े गए आरोपी के पास से एक माउजर पिस्टल बरामद हुई। कार से एक और माउजर पिस्टल मिलने पर कुल दो पिस्तौल जब्त हुईं। पूरे मामले में फिर बस्नोई गैंग का नाम सामने आया। फायरिंग और मुठभेड़ के दौरान LCB PI एम.एच. झाला, PSI पी.पी. सोलंकी और ASI कल्पेश को मामूली चोटें आईं। NDPS के अपराधों के खिलाफ अरावली पुलिस का अभियान जारी है। एक सप्ताह में लगातार दूसरे ऑपरेशन से ड्रग्स तस्करों में हड़कंप है। अरावली एलसीबी का साहसिक ऑपरेशन — गोलीबारी के बीच भी आरोपी को दबोचा गया।
0
0
Report
Advertisement

पंचायती राज की बुनियाद मजबूत, ग्रामीण विकास पर जोर: मुख्यमंत्री

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के जनकवि गणेशीलाल व्यास 'उस्ताद' मिनी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम हुआ। जोधपुर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के साथ ऑनलाइन रूप से जनप्रतिनिधि जुडे रहे। जोधपुर के मिनी ऑडिटोरियम सूचना केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए अहम चर्चा की। समारोह के दौरान भाजपा देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ,जिला कलेक्टर आलोक रंजन,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा सहित जिले भर के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सरपंच और प्रशासक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों के योगदान को सराहा गया। मुख्यमंत्री शर्मा ने शासन और जनता के बीच की मजबूत कड़ी बने सभी प्रशासकों को मुख्यमंत्री का विशेष पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली बुनियाद है। गांवों के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में सरपंचों और प्रशासकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यह सम्मेलन ग्रामीण विकास की नई रूपरेखा तय करने और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान में बेहद कारगर साबित हुआ है। बाइट त्रिभुवन सिंह भाटी जिलाध्यक्ष भाजपा देहात दक्षिण
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर टिप्पणी, बीमार बताकर इलाज

Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा की राहुल गांधी बीमार चल रहे हैं उन्हें कोई बड़ा अस्पताल में इलाज कराना चाहिए. साहिबगंज में गंगापुल देखने पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने कहा की राहुल गांधी कांग्रेस का लुटिया तो डूबा ही रहें हैं और अब इडी गठबंधन वालों का भी बेड़ा गर्क करने में लगे हैं. आज तक राहुल गांधी ने जितने भी मुद्दे उठाये सब औंधे मुंह गिरे. कहा zen G उनके साथ हैं तो बाबूलाल ने बताया की अभी दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र चुनाव बता दिया की zen g कितना कांग्रेस के साथ है. यह कुछ नहीं एक बीमार आदमी है इसे अच्छे इलाज की जरुरत है. बाबूलाल मरांडी. प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता झारखण्ड.
0
0
Report

कवर्धा में प्रेमी युगल की मौत: पेड़ पर लटके शव मिले, सनसनी

Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग कवर्धा | प्रेमी युगल की मौत से सनसनी कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत में एक प्रेमी युगल के शव बाबूल के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों के शव मिलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक छोटू चंद्रवंशी पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था, जबकि युवती ज्योति चंद्रवंशी अविवाहित थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पूरा मामला कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव का है。
0
0
Report

उत्तराखंड भाजपा प्रभारी के दौरे से पार्टी मजबूत, सरकार बनाने का दावा तेज

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक हुई । प्रभारी के दौरे को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने जी मीडिया से खास बातचीत की । कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि भाजपा संगठन सिर्फ चुनाव के समय एक्टिव नहीं होता है साल भर संगठन के दिए गए टास्क पर कार्य करता है । क्योंकि आप विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसलिए प्रदेश प्रभारी से लेकर तमाम कार्यकर्ता आपको इसी तरीके से बैठक करते हुए नजर आएंगे । कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा की प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के दौरे से कार्यकर्ता भी जोर से भरे रहते हैं । भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी टिक टैक खजान दास कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top