271502
गोंडाः अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वें जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली सुशासन पदयात्रा
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज नगर में आज भाजपाइयों ने बड़े ही धूम-धाम के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 100वां जन्म दिवस मनाया। नगर के संतोषी माता मंदिर परिसर में भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक सुशासन पदयात्रा निकाली जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए हुजूरपुर मोड तक पहुंची। इसमें शामिल लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय और अटल जी अमर रहे की जमकर नारे लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM योगी का बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन: राहत मिशन तेज
Noida, Uttar Pradesh:बाढ़ पीड़ितों को CM योगी का भरोसा- आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं, डबल इंजन सरकार आपके साथ CM योगी ने बाढ़ प्रभावित चित्रकूट दौरे से पहले सेल्फी वीडियो जारी कर दिया बाढ़ राहत का संदेश बलिया, फर्रुखाबाद और वाराणसी का दौरा कर चुके हैं CM योगी हर जीवन की सुरक्षा और हर परिवार तक राहत हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री0
0
Report
युवती से मारपीट CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल; 10 सेकंड में कई थप्पड़
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी, युवती से मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल फूटेज में युवती के साथ मारपीट करती हुई नजर आ रही है एक महिला, महिला ने 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़, बाल पड़कर भी घसीटा मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल जान से मारने की धमकी देने का भी है आरोप मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का बताया जा रहा है वायरल वीडियो0
0
Report
राजकीय पुरस्कार से शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित,शिक्षक दुर्योधन बैठा का विद्यालय में भव्य स्वागत
Majhaulia, Bihar:मझौलिया के गढ़वाभोगड़ी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़वाभोगड़ी के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने शॉल ओढ़ाकर फूल-माला पहनाकर, मोमेंटो एवं पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। पश्चिमी चंपारण जिले से शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले वे एकमात्र शिक्षक रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह में उन्हें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गांव जिले में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि परिवार के ही कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़िता रेखा देवी निवासी नगहटी, जौनपुर ने बताया कि वह अपने चार भाइयों के साथ पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद का सामना कर रही है। उसके हिस्से में एक कमरा आया है। आरोप है कि इसी संपत्ति को लेकर एक परिवार के कुछ लोगों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपितों ने उसे और उसकी बेटी को अपशब्द कहे तथा मारपीट की। मारपीट में उसके शरीर पर चोटें आईं और उसे काफी परेशानी हुई। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपित पक्ष उसके हिस्से में मिले कमरे पर कब्जा करने और उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
अमेठी के बारकोट में देर रात रस्सी से लटके युवक का शव, परिजनों में हड़कंप
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात रस्सी के सहारे घर के अंदर लटकता हुआ मिला युवक का शव, सुबह घटना देख दंग हो गए परिजन, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पीएम के लिए भेजा, मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के बारकोट गांव का मामला。0
0
Report
पुनपुन बाढ़ में गर्भवती महिला की मदद करने वाले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर सवाल
Patna, Bihar:पटना के पुनपुन में बांध टूटने के बाद सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं... बाढ़ की वजह से मुख्य सड़क और गांवों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट चुका है... सड़क पर पानी भर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही भी बाधित है... ऐसे हालात में बीमार बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है... इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पुनपुन के बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे... जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई और लोगों की समस्याएं सुनीं... पप्पू यादव की नजर एक गर्भवती महिला पर पड़ी, जो बाढ़ के पानी के बीच करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क की तरफ जा रही थी... महिला की स्थिति देखकर पप्पू यादव ने उसकी मदद की और उसे सुरक्षित तरीके से आगे पहुंचाने की व्यवस्था की... इस दौरान पप्पू यादव ने सरकार पर भी सवाल खड़े किए... उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग बताएं कि जब गांवों का संपर्क टूट गया है, तो ऐसी स्थिति में एक गर्भवती महिला तीन किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर कैसे जाएगी... उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान गरीब और बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानियों पर नहीं है...0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी से मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी नेताओं की मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े व राष्ट्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल ने सीएम योगी से मुख्यमंत्री आवास पर की मुलाकात0
0
Report
रतलाम के खेत में दो युवकों के शव, बिजली करंट से मौत की आशंका
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के आलनिया गांव के पास खेत में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना 3 सितंबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अस्पताल भेजवाया गया। मौके पर चंदन का पेड़ कटा मिला, पास ही एक कुल्हाड़ी पड़ी थी। खेत के चारों ओर फसल बचाने के लिए बिजली के तारों की फेंसिंग की गई थी। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि दोनों युवकों की मौत बिजली करंट से हुई होगी। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद स्पष्ट होगी। मृतकों की पहचान अवतार बंजारा और संजू बंजारा, निवासी उज्जैन जिले के रूप में हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
स singroli ke niji aspataal mein 17 varshiya bachhi ki maut par hungama: CCTV aur referral par sawal
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के निजी अस्पताल में 17 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज और रेफर नहीं किया गया। जबलपुर से गंभीर हालत में सिंगरौली लाई गई थी नंदनी। इलाज के साथ झाड़-फूंक कराने की भी बात सामने आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया गया। मृतका उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली नंदनी बताई जा रही है, जो पिछले करीब सात दिनों से अस्पताल में भर्ती थी और वेंटिलेटर पर थीं। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नंदनी जबलपुर से रेफर होकर आई थी; परिजनों के मदद के लिए अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। अब यह सवाल उठता है कि अगर हालत बेहद गंभीर थी तो क्या अस्पताल में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध थे और समय रहते रेफर क्यों नहीं किया गया। साथ ही परिजनों के अनुसार इलाज के साथ झाड़-फूंक भी कराया गया था, जिसकी सच्चाई की जांच होनी है। जांच में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल परिसर में हुई जमकर हंगामे के कारण मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी हो गई है।0
0
Report
Advertisement
दुकानदार की संदिग्ध मौत: रावली गांव के बाहर शव मिला, चोट के निशान
Nuh, Haryana:Story :- किराने की दुकान के बाहर दुकानदार की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान रावली गांव में टीन शेड के नीचे सोया था 58 वर्षीय इदरीश कुरेशी, कान के पास मिला गहरा जख्म; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका नूंह जिले के सदर थाना फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रावली गांव के बाहर दिल्ली-अलवर रोड पर रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराने की दुकान के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे 58 वर्षीय दुकानदार इदरीश कुरेशी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और कान के पास गहरा जख्म मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान इदरीश कुरेशी पुत्र जुम्मा, उम्र 58 वर्ष, निवासी रावली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक इदरीश रोजाना दुकान बंद करने के बाद दुकान के बाहर बने टीन शेड के नीचे ही सोता था। शनिवार रात भी वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद वहीं सो गया था। शुक्रवार सुबह परिजन और आसपास के लोग नमाज के लिए इदरीश को जगाने पहुंचे। काफी आवाज देने के बावजूद जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो परिजनों ने पास जाकर देखा। इदरीश घायल अवस्था में मृत पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान और कान के पास गहरा जख्म देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही सदर थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, सूचना मिलने पर फिरोजपुर झिरका के डीएसपी हरदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों, घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है। इदरीश की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.0
0
Report
सागर में जहरीली शराब से मौत, डिप्टी CM ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सागर में जहरीली शराब से मौत का मामला एमपी के डिप्टी सीएम और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का सोशल मीडिया का पोस्ट सागर जिले के बंड्डा शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी ली है। आबकारी आयुक्त मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे के पीछे कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए हैं। सरकार इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। मेरी गहरी संवेदनाएं प्रभावित जन के साथ हैं।0
0
Report
झुंझुनूं में बाल विवाह रोकथाम के लिए नई पहल, अंतरराष्ट्रीय दिवस से मजबूती
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं: बाल विवाह रोकथाम पर जोर रहेगा. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन के सहयोग से होगी कार्रवाई. जिले में पिछले चार वर्षों से जागरूकता अभियान चल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस की घोषणा से प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी. जागरूकता के जरिए बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म करने का लक्ष्य. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस घोषित किया है, जिससे जागरूकता और कार्रवाई के प्रयास और मजबूती मिलेगी. एक्सेस टू जस्टिस परियोजना की जिला समन्वयक चेतना शर्मा ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है. जिले में संस्था की टीम पिछले चार वर्षों से रोकथाम और जागरूकता के लिए कार्य कर रही है. ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ बाल विवाह की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों और प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी. चेतना शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिवस की घोषणा जिले की टीम के लिए प्रेरणा होगी.0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में प्राचीन महाकाल द्वार निर्माण लापरवाही से टूटकर गिरा; धरोहर खतरे में
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन निर्माण कार्य मे लापरवाही प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर धराशायी, पुराने महाकाल थाने के पीछे, सीढ़ियों के पास बना पत्थर का अति प्राचीन द्वार टूटकर गिरा, निर्माण कार्य के चलते आसपास लापरवाही पूर्वक गहरीकरण के कारण हुई घटना, गहरीकरण के दौरान पत्थर के गेट को बगैर सपोर्ट के छोड़ दिया गया, जिसकी वजह से हुआ धराशायी, गेट को प्राचीन धरोहर के रूप में रखे जाने की प्लानिंग थी, कोई जनहानि नहीं।0
0
Report
बोकारो सेक्टर-6 की फुटपाथ मार्केट में भीषण आग, 7 दुकानें जलकर खाक
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में स्थित फुटपाथ मार्केट में लगी भीषण आग। आग लगने से 7 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बताते चले कि बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बाजार की करीब 7 दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक करके सभी 7 दुकानों को चपेट में ले लिया। सभी सातों दुकान धू-धू कर जलने लगीं। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया नहीं तो और दुकान को चपेट में ले लेता क्योंकि और भी दुकान आपस में सटा हुआ था। बाद में सुबह एक दमकल की गाड़ी पहुंची और बच्चे खुचे आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है।0
0
Report
जिला अस्पताल में स्पीच थैरेपी रूम की छत गिरने से बड़ा हादसा टला
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर: बड़ा हादसा टला. ENT डॉक्टर और स्पीच थैरेपी रूम में गिरा छत का सीलिंग. राहत की बात रही उस वक्त रूम में नहीं था कोई मौजूद. सीलिंग के गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल. डॉक्टर और स्टाफ ने जताई नाराजगी, शिकायत के बाद भी अनदेखी का आरोप. जिला अस्पताल का मामला.0
0
Report
Advertisement
