271003
गोंडाः मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
Gonda, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट परिसर में पन्द्रहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाती गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कानपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अपहृत अधिवक्ता का शव और आला-ए-कत्ल किया गया बरामद, गाड़ी की बरामदगी के दौरान कालपी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस पर आरोपियों ने पहले से छिपाए हथियार से किए फायर, पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़, आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 राउंड गोलियां चलाईं, मुठभेड़ में आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में लगी गोली, एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी की बरामदगी के लिए पहुंची थी पुलिस टीम, आरोपियों के आपराधिक इतिहास, हत्या के मकसद और अन्य लोगों की संलिप्तता की पुलिस कर रही जांच, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन0
0
Report
जालौन में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अज्ञात वाहन की टक्कर से 80 वर्षीय रामदास की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से हुआ फरार, अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस, एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे पर कोटरा ओवरब्रिज के पास का हादसा।0
0
Report
लोन जमा कराने गए बैंक कर्मियों से चर्चित व्यापारी ने की मारपीट, डीवीआर लेकर फरार
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत आर्य समाज मंदिर के पास एक चर्चित व्यापारी द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मारपीट और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मी लोन की रकम जमा कराने के सिलसिले में उक्त व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बैंक कर्मियों के साथ मारपीट व हाथापाई हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (DVR) निकालकर फरार हो गया। इस मारपीट की घटना में लोन ऑफिसर शरद घायल हो गए हैं, जो घटना के बाद एलडीएम (LDM) और डीआरएम (DRM) के साथ थाने में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर मिल चुकी है और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी, प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाईं
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:केदारनाथ, उत्तराखंड: श्री केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हुई। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आराम के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए हैं—जिसमें मेडिकल सुविधाएं, अलाव और कड़ाके की ठंड से बचने के लिए ज़रूरी सेवाएं शामिल हैं।0
0
Report
अमरपुरा चौराहे पर तेज ट्रक-इको वैन भिड़ंत: चालक फंसा, बच्चे घायल
Kota, Rajasthan:अमरपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने इको वैन को मारी भीषण टक्कर, चालक वैन में बुरी तरह फंसा; मजदूरों ने मशक्कत कर निकाला बाहर, बच्चे भी घायल रामगंजमंडी (कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड के अमरपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने इको वैन को जोरदार टक्कर मार दी,हादसा इतना भीषण था कि इको वैन का चालक अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को वैन से बाहर निकाला। जिसके बाद चालक को गंभीर हालत में झालावाड़ रैपर कर दिया गया। हादसे के समय वैन में 3 से 4 बच्चे भी सवार थे जिन्हें भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, सूचना पर रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।0
0
Report
मंडाना पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच दयाराम मेघवाल ने श्मशान घाट की सफाई से शुरू किया कार्य
Kota, Rajasthan:मंडाना में सरपंच दयाराम मेघवाल की पहल, श्मशान घाट और कब्रिस्तान से शुरू करवाया सफाई अभियान बोले सरपंच- इंसान की अंतिम राह भी हो साफ-सुथरी, सम्मानजनक विदाई के लिए जरूरी है स्वच्छता। मंडाना (कोटा)। ग्राम पंचायत मंडाना में नवनिर्वाचित सरपंच दयाराम मेघवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद विकास कार्यों की शुरुआत श्मशान घाट और कब्रिस्तान की सफाई से की है। सरपंच ने सबसे पहले श्मशान पर सफाई अभियान शुरू करवाते हुए कंटीली झाड़ियों को हटाने और गंदगी की सफाई का कार्य शुरू करवाया। सरपंच दयाराम मेघवाल का कहना है कि हर इंसान को जीवन के अंतिम पड़ाव पर एक ही जगह पहुंचना है। ऐसे में यदि वहां भी लोगों को गंदगी और अव्यवस्थाओं के बीच से गुजरना पड़े तो यह बेहद शर्मनाक बात है। इसलिए श्मशान घाट और कब्रिस्तान की साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है। गौरतलब है कि मंडाना पंचायत के श्मशान घाट और कब्रिस्तान तक पहुंचने वाले रास्तों पर कंटीली झाड़ियां उगी हुई थीं। लोगों को वहां पहुंचने के लिए झाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता था। वहीं दोनों स्थानों पर गंदगी के ढेर भी लगे हुए थे। ऐसे में सरपंच ने पदभार संभालते ही विकास कार्यों की शुरुआत इन दोनों स्थानों से की है। पंचायत की इस पहल से ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब श्मशान घाट और कब्रिस्तान में साफ-सफाई के साथ बेहतर व्यवस्थाएं भी विकसित होंगी。0
0
Report
Advertisement
बाड़ी जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म खत्म, गरीब मरीज निजी लैबों के भरोसे
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी जिला अस्पताल में 2 सप्ताह से एक्स-रे फिल्म गायब, गरीब मरीज प्राइवेट लैबों में लुटने को मजबूर, PMO बोले- स्टॉक है पर बचाकर दे रहे हैं बाड़ी/धौलपुर बाड़ी शहर के जिला चिकित्सालय जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से अस्पताल में एक्स-रे फिल्म की किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते रोजाना आने वाले दर्जनों मरीजों को जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें मजबूरन निजी लैबों पर मनमाने दामों पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाड़ी उपखंड के राजकीय चिकित्सालय को कागजों में जिला अस्पताल का दर्जा तो दे दिया गया है, लेकिन हकीकत में यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। अस्पताल में संसाधनों का भारी अभाव है, वहीं फिजीशियन समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं। जिसके कारण उपखंड के मरीज को इलाज के लिए धौलपुर, जयपुर जाना पड़ता है या फिर झोलाछाप और अवैध क्लिनिकों के भेंट चढ़ना पड़ता है। जानकारी के अनुसार समय से पूर्व संसाधनों की डिमांड नहीं भेजने की लापरवाही इस अस्पताल में आम बात हो गई है। पिछले दो सप्ताह से एक्स-रे फिल्म खत्म होने से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि चिकित्सकों द्वारा एक्स-रे जांच को मरीज के मोबाइल पर फोटो भेजकर डायग्नोसिस की जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि ज्यादातर मरीज ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोग हैं, जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल तक नहीं है। ऐसे में वे जांच के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसको लेकर PMO ने कहा कंपनी बिकने से आई अड़चन इस मामले में जब चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिकिशन मंगल से बात की गई तो उन्होंने कहा -एक्स-रे की फिल्में अपने पास हैं और जो मरीज आ रहे हैं, उनमें से जिन्हें जरूरत है उन्हें अपन फिल्म दे रहे हैं। आज भी सभी जरूरतमंद मरीजों को फिल्म जारी की हैं। अपने पास कुछ बैलेंस है और अगला ऑर्डर लगा रखा है। उन्होंने आगे बताया कि अक्सर कई मरीज ऐसे भी आते हैं जिन्हें एक्स-रे की आवश्यकता नहीं होती, फिर भी लिखवा लेते हैं। फिल्म पहले की तुलना में महंगी हो गई है, इसलिए वेस्टेज रोकने के लिए ऐसे मरीजों को मोबाइल पर फोटो देकर डायग्नोसिस किया जा रहा है। कमी का कारण बताते हुए डॉ. मंगल ने कहा कि जो हमारी एक्स-रे मशीनें हैं, उस कंपनी वाले ने अपनी कंपनी किसी दूसरे को बेच दी है, उसने रेटें बढ़ा दी हैं और कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई है। इस वजह से सप्लाई में अड़चन आई है। ऑर्डर दे दिया है, संभवतः सभी मरीजों को फिल्म नियमित रूप से उपलब्ध हो जाएगी बाइट 1 हरिकिशन मंगल पीएमओ0
0
Report
टोंक के मोर थाना क्षेत्र में चोर गिरोह ने 33 केवी लाइन चोरी
Tonk, Rajasthan:टोंक के मोर थाना क्षेत्र में चोर गिरोह ने 33 केवी लाइन चोरी. ग्रिड सब स्टेशन बावड़ी को मोर जीएसएस से जोड़ने वाली 33 केवी चालू लाइन के तार चोरी, करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल भी हुये क्षतिग्रस्त. विद्युत निगम अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन. सहायक अभियंता दीपक मीणा ने संबंधित JEN को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के दिए निर्देश.0
0
Report
अटरू पुलिस ने दो दिन में तीन कार्रवाई, अवैध अफीम व पिस्टल जब्त
Baran, Rajasthan:अटरू पुलिस की दो दिन में तीन बड़ी कार्रवाई, 277 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व अवैध पिस्टल जब्त बारां। पंचायतीराज चुनाव 2026 के मध्यनजर जिला पुलिस अधीक्षक बारां आईपीएस अभिषेक अंदासू के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, अवैध हथियार बिक्री व परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरू थाना पुलिस ने दो दिन में तीन बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशन व वृत्ताधिकारी वृत्त अटरू रामानंद यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कमल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 30 अक्टूबर को शिवराज पुत्र गोविंद जाति गुर्जर निवासी जामझरी थाना नाहरगढ़ को 15 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा परिवहन करते हुए एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। वहीं 1 नवंबर को पुखराज पुत्र बिंजाराम जाति बिश्नोई निवासी पीथावास थाना डांगियावास जिला जोधपुर के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसी आरोपी की सूचना पर गांव अडानंद के तालाब के पास से एक क्रेटा कार में से 262 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर कार व आठ फर्जी नंबर प्लेट जब्त की गई। पुलिस ने तीनों प्रकरणों में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच कोतवाली थानाधिकारी राजपाल सिंह को सौंपी है।0
0
Report
Advertisement
AI से वीडियो बनाकर भ्रम फैलाने वालों पर नेताओं की स्पष्ट टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:नरेन्द्र पांडे और जनेश्वर मिश्रा जी हमारे राजनीतिक गुरु थे मैं ब्राह्मण विरोधी नहीं हूं ये न जाने आज कल लोग कैसे कैसे एआई से वीडियो बना देते हैं शिव शंकर सिंह यादव0
0
Report
लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम पर ज्वेलर्स को धमकी, नागपुर में हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:नागपुर में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से ज्वेलर्स को धमकी भरे पत्र मिले, जिनमें 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग का उल्लेख है। पत्रों में अभद्र भाषा है और आठ ज्वेलर्स तथा उनके परिवारों को मारने की धमकी दी गई। डेडलाइन 3–5 दिन की दी गई है। ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने मुख्यमंत्री और नागपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तहसील पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं।0
0
Report
फरीदाबाद में एंबुलेंस नाम पर 50 लाख डीजल घोटाला; CM ने जांच के आदेश दिए
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे खड़ी एंबुलेंसों के नाम पर 50 लाख का डीजल का घपला, सीएम ने दिए जांच के आदेश फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में महीनों से खड़ी चार एंबुलेंसों के नाम पर करीब 50 लाख रुपये का डीजल खरीदे जाने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद आज नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के डाइरेक्टर जनरल डॉ वीरेंदर यादव फरीदाबाद पहुंचे और जांच कमेटी गठित की. कमेटी को 5 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。 मामला सामने आने के बाद हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि नायब सरकार में अजब खेल हो रहा है, जहां खड़ी एंबूलेंस 50 लाख रुपये का डीजल फूंक रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में रोजाना ऐसी कितनी घटनाएं होती होंगी। छोटे-मोटे कर्मचारियों को पकड़कर बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है。 जिसके बाद खुद सीएम सैनी ने मामले में संज्ञान लिया और मामले की जांच के आदेश दिए. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले पंचकूला स्थित मुख्यालय ने एंबुलेंस में फ्यूल कार्ड के जरिए होने वाले लेनदेन की जांच की थी। इस दौरान सामने आया कि कुछ एंबुलेंस बिना चले ही उनके नाम पर पेट्रोल पंप से डीजल खरीदा जा रहा था। यह सिलसिला एक-दो बार नहीं, बल्कि लगातार जारी था। जांच में करीब 50 लाख रुपये का ईंधन खरीदे जाने का अंदेशा जताया गया है। खास बात यह है कि जिस अवधि में इन एंबुलेंसों के नाम पर डीजल खरीदा गया, उस दौरान वे अपनी निर्धारित जगह से कहीं नहीं गई थीं。 इन चार एंबुलेंसों के नाम पर दर्ज हुईं डीजल की एंट्रियां विभाग के मुताबिक, HR38GV3491 और HR38GV9863 नंबर की दो एंबुलेंस तीन से चार महीने से अस्पताल की मोर्चरी के पास खड़ी थीं। इसके बावजूद 11 अक्टूबर तक इनके फ्यूल कार्ड से डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज मिलीं। वहीं HR38Z0951 और HR38GV1670 नंबर की अन्य deux एंबुलेंस जनवरी और अगस्त से एजेंसी की वर्कशॉप में खड़ी थीं। इनके फ्यूल कार्ड से भी 16 सितंबर और 11 अक्टूबर तक डीजल भरवाने का रिकॉर्ड मिला। बाइट - डॉ वीरेंदर यादव - डायरेक्टर NRHM0
0
Report
Advertisement
मुरैना STF ने चिता गोलीकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, चिता को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, ससुराल में रहकर अपने ससुर के साथ करता था शिकार, पहले सूअर के शिकार के मामले में एक और दामाद को फॉरेस्ट ने किया था गिरफ्तार, अब फिर से एक और युवक को एसटीएफ ने चीता की गोली मारकर हत्या के मामले में किया गिरफ्तार, अभी पकड़े गए आरोपी का ससुर भी पूरे मामले में शामिल, पुलिस फरार आरोपी ससुर को भी गिरफ्तार करने की कर रही है कोशिश, पकड़ा गया आरोपी श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील का निवासी0
0
Report
दिग्विजय चौटाला का हरियाणा सरकार पर बड़ा हमला, 52 एकड़ जमीन मामले में आक्रामक विरोध
Sirsa, Haryana:एंकर रीड जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (CDLU) की 52 एकड़ जमीन पर कब्जे के मामले को लेकर सरकार को घेरते हुए जल्द ही धरना शुरू करने का ऐलान किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी इस मामले में सांकेतिक धरना देगी, जिसमें वह स्वयं शामिल होंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पार्टी पक्का धरना भी लगाएगी।वोल 1 दिग्विजय चौटाला ने इनेलो पर निशाना साधते हुए उसे कॉपी-पेस्ट पार्टी करार दिया। उन्होंने विधायक अर्जुन चौटाला का नाम लिए बिना कहा कि जेजेपी के कामों और योजनाओं को कॉपी करके पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो अब टायर्ड और रीटायर्ड लोगों की पार्टी बनकर रह गई है।वोल 2 डबवाली में पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। डबवाली शहर में जेजेपी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पिछली बार शहर से चुनाव हारे थे, लेकिन 2029 में इसी शहर से जीतकर दिखाएंगे। आगामी नगर पालिका चुनाव में भी जेजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी और चेयरमैन भी पार्टी का ही बनेगा।वोल 3 उन्होंने इनेलो विधायक आदित्य चौटाला पर भी निशाना साधा। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि डबवाली से विधायक बनने के बाद आदित्य चौटाला को हल्के में रहकर जनता के काम करवाने चाहिए थे, लेकिन उन्होंने विदेश दौरों और ऐशोआराम को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि आदित्य चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर गांव चौटाला की जमीन को इंडस्ट्रियल जोन में तब्दील करवाया। ऐसे लोग भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।वोल 4 दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्होंने डबवाली में विकास कार्य करवाए हैं। उनका संकल्प डबवाली में घग्गर नदी का पानी लाना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनके इस संकल्प से उनके चाचा आदित्य चौटाला के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कटाक्ष किया राबड़ी पीकर सो जाओ और किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाओ। दिग्विजय चौटाला ने स्पष्ट किया कि जेजेपी आने वाले समय में डबवाली में संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगी।बाइट दिग्विजय सिंह चौटाला , युवा प्रदेश अध्यक्ष , जजपा .0
0
Report
नरेन्द्र पांडे और जनेश्वर मिश्रा हमारे राजनीतिक गुरु; AI से वीडियो बनाने पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:नरेन्द्र पांडे और जनेश्वर मिश्रा जी हमारे राजनीतिक गुरु थे मैं ब्राहण विरोधी नहीं हूं ये न जाने आज कल लोग कैसे कैसे एआई से वीडियो बना देते हैं -शिव शँकर सिंह यादव0
0
Report
Advertisement
