Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

गोंडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही का वीडियो सामने, जांच के आदेश

AKAtul Kumar Yadav
Nov 13, 2025 12:01:18
Gonda, Uttar Pradesh
गोंडा के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही का वीडियो सामने आया है वहीं वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने जांच के आदेश जारी किए हैं…
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVishwas Kumar
Nov 13, 2025 13:34:14
Hanumangarh, Rajasthan:सुरक्षा प्रबंध को लेकर जीरो ग्राउंड रिपोर्ट नजर आई लापरवाही हथियारों का मिल चुका हनुमानगढ़ कनेक्शन दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद देश भर सहित हनुमानगढ़ मे अलर्ट जारी है,और सबसे बड़ी बात कि इस दौरान गुजरात एटीएस ने तीन आतंकवादियों को पकड़ा है, जिनकी शुरुआती पूछताछ में हनुमानगढ़ को लेकर एक बड़ा खुलासा और खतरा सामने आया है.पकड़े गए आतंकियों ने खुलासा किया है कि उन्हें हथियार राजस्थान के सीमावर्ती जिले हनुमानगढ़ से मिले थे, जिसकी पुष्टि स्वयं गुजरात एटीएस के डीआईजी ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कि है, जिसके बाद हनुमानगढ़ पुलिस और दूसरी एजेंसीयों मे हड़कंप मचा हुआ है और वें भी एक्शन मोड़ मे आ गई है,जगह जगह जाँच कि गई,बताया जा रहा है कि राजस्थान ATS गुजरात मे डेरा डाले हुए है,और अभी तक जों आशंका जताई जा रही है कि हथियारों की सप्लाई चेन भारतमाला रोड रहा है, क्योंकि ये भारत माला एक्सप्रेस हाइवे पंजाब के अमृतसर से शुरु होकर राजस्थान के हनुमानगढ़ और गुजरात तक जाता है,और इस हाइवे पर अधिक जाँच और भीड़भाड़ नही रहती है,हलाँकि इससे पहले इस हाइवे से शराब तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही थी लेकिन अब हथियारों कि सप्लाई का मामला सामने आया है,क्याअब हथियारों की सप्लाई चेन में एजेंसीयां जाँच मे जुटी है कि हथियारों कि सप्लाई मे राजस्थान या हनुमानगढ़ के कोई स्थानीय लोग या स्लीपर सेल तो शामिल नही है,वही हमारे संवादाता विश्वास कुमार ने पहले भी ख़ालिस्तानियों के निशाने पर रहे जक्शन रेलवे स्टेशन कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो एक भी पुलिस कर्मी मौके पर नही मिला हमें हमारी टीम ने मुख्य बस स्ट Stand और रेलवे स्टेशन पर हमारी टीम ने एक लवारिस डमी बैग रखा और करीब 30 मिनट तक किसी का उस तरफ ध्यान नही गया लेकिन पुलिस और RPF पुलिस का दावा है कि ब्लास्ट के बाद सख्ती और गश्त बढ़ा दी गई है। बाइट: प्रवेश,सब इंस्पेक्टर,RPf बड़ा खुलासा राजस्थान ATS द्वारा दो भाइयों को किया डिटेन, जिनका पिता हनुमानगढ़ के नोहर मदरसे में शिक्षक हैं एटीएस ने 31 अक्टूबर को राजस्थान के चार जिलों जालोर, बाड़मेर,जोधपुर और जयपुर में एक साथ छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में कुल पांच संदिग्धों को डिटेन किया गया। इनमें से तीन बाड़मेर जिले के बॉर्डर इलाकों के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों में उसामा उमर के साथ मसूद, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद जुनेद और बसीर शामिल हैं।उसामा और मसूद दोनों भाई थे, दोनों ही धार्मिक शिक्षा से जुड़े हुए थे। उसामा सांचौर की एक मस्जिद में मौलवी के रूप में कार्य करता था, जबकि उसका भाई मसूद जोधपुर के पीपाड़ स्थित मदरसे में पढ़ता था। दोनों के पिता मौलवी मोहम्मद अनवर हनुमानगढ़ के नोहर मदरसे में शिक्षक हैं और लंबे समय से वहीं रह रहे हैं।लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब वें वहाँ नही है।देखना ये होगा कि राजस्थान ATS और हनुमानगढ़ पुलिस इन सब मामलों कि जाँच. मे जुटी है और गुजरात के. कलोल मे आतंकी तक हथियारों कि खेप क्या हनुमानगढ़ या राजस्थान के अन्य जगहों के स्लिपर सैल या किसने पहुंचाई संभावत डिलवरी का रूट हथियार पाक बॉर्डर से ड्रोन के जरिए ड्रॉप हुए। हनुमानगढ़ स्लीपर सेल से ने उठाया भारतमाला एक्सप्रेस-वे (अमृतसर-राजस्थान-गुजरात) से शराब तस्करी रूट पर ट्रांसपोर्ट हुए。 कलोल में अफगानी अबू खदीजा ने यूपी के दोनों आतंकियों को सौंपा।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 13, 2025 13:33:54
Jaipur, Rajasthan:नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा चौथी की छात्रा अमायरा द्वारा कथित तौर पर स्कूल की चौथी मंज़िल से कूदकर सुसाइड करने की घटना ने प्रशासन और समाज दोनों को हिला कर रख दिया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की टीम ने जयपुर का दौरा कर ऑन-साइट जांच शुरू कर दी है। और कलेक्ट्रेट में उच्चस्तरीय बैठक भी की। टीम ने अमायरा के परिजन, नीरजा मोदी स्कूल प्रबंधन और जांच कर रही एजेंसियों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। लेकिन मीडिया के सवालों पर आयोग की टीम का जवाब चौंकाने वाला रहा। सदस्य दीप्ति बेहल ने कहा जो भी होगा, बच्चों के हित में होगा। पर जब मीडिया ने पूछा कि क्या आप जांच से संतुष्ट हैं? तो आयोग की सदस्य ने कैमरे के सामने बस एक शब्द कहा “नहीं।” और बिना कुछ कहे आगे बढ़ गईं। अब सवाल बड़ा है। क्या आयोग खुद भी जांच की रफ्तार या दिशा से संतुष्ट नहीं है? क्योंकि 12 दिन बीत चुके हैं, और अब तक यह साफ नहीं हो पाया कि अमायरा ने आत्महत्या क्यों की? पुलिस, शिक्षा विभाग और अब आयोग। तीनों जांच में जुटे हैं, पर जवाब अभी भी अधूरा है। नीरजा मोदी स्कूल का मौन, और मां का सवाल वही मेरी बच्ची ने छलांग क्यों लगाई? राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम में डॉ. मधुलिका शर्मा और दीप्ति बहल शामिल रही। जिन्होंने स्कूल और परिजनों से मुलाकात की, साथ में जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी, डीसीपी राजर्षि राज, एसीपी आदित्य काकड़े और मानसरोवर SHO लखन खटाणा के साथ जिला कलेक्ट्रट में बैठक भी की। शिक्षा और चिकित्सा विभागों से रिपोर्टें मांगी गईं और केस रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Nov 13, 2025 13:33:40
Katihar, Bihar:कटिहार प्रशासन मतगणना को लेकर अलर्ट,डीएम ने की विशेष बैठक... EVM में कैद प्रत्याशियों की किस्मत कल होगा फैसला... मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में होनी चाहिए मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, कर्मियों की तैनाती, वाहनों के आवागमन से लेकर ईवीएम की निगरानी तक हर पहलू पर चर्चा मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में होनी चाहिए बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग प्रक्रिया अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। अब सभी दलों के प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM में कैद हो चुकी है। चुनावी माहौल के बीच अब सबकी निगाहें कल 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी और यह तय हो जाएगा कि किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा। कटिहार जिले में मतगणना को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने आज शाम सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की, जिसमें मतगणना प्रक्रिया को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, कर्मियों की तैनाती, वाहनों के आवागमन से लेकर ईवीएम की निगरानी तक हर पहलू पर चर्चा की गई। डीएम ने साफ निर्देश दिया है कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में होनी चाहिए। इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाई या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Nov 13, 2025 13:33:25
Noida, Uttar Pradesh:अलवर: दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर लागू हुआ लेन ड्राइव सिस्टम, ओवरस्पीड वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई अलवर जिले में अब दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर वाहनों को अपनी निर्धारित लेन में ही चलना होगा। ओवरस्पीड करने वाले चालकों पर अब चालान काटा जाएगा। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलवर पुलिस और हाईवे अथॉरिटी ने मिलकर यह नियम लागू किया है। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता पहल अलवर में चल रहे मिशन सेफ अभियान के तहत आमजन को लेन ड्राइविंग और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि ट्रैफिक इंचार्ज राजगढ़ और लक्ष्मणगढ़ ने हाईवे अथॉरिटी के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है। इस दौरान हाइवे पर जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियम समझाए जा रहे हैं। कहां कौन सा वाहन चलेगा — तय की गई लेन व्यवस्था नए नियमों के अनुसार – पहली लेन: भारी वाहन जैसे ट्रक, ट्रेलर और लोडिंग वाहन (अधिकतम गति 80 किमी/घंटा) दूसरी लेन: मध्यम वाहन जैसे बसें (अधिकतम गति 100 किमी/घंटा) तीसरी लेन: हल्के व तेज वाहन जैसे कारें और जीपें (अधिकतम गति 120 किमी/घंटा) चौथी लेन: ओवरटेकिंग, आपात स्थिति और एंबुलेंस के लिए आरक्षित कैमरों से होगी निगरानी, चालान होंगे स्वतः जारी अलवर एएसपी शरण कांबले ने बताया कि हाईवे पर लगे कैमरों के जरिए ओवरस्पीड वाहनों को ट्रैक किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के चालान स्वचालित रूप से जारी होंगे। अभियान का उद्देश्य इस लेन ड्राइव सिस्टम का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस और प्रशासन मिलकर लोगों को जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बाइट:शरण कांबले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अलवर “अलवर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लेन ड्राइव सिस्टम लागू किया गया है। तय लेन और गति सीमा का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Nov 13, 2025 13:33:11
Sambhal, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग संभल । दिल्ली में आतंकी ब्लास्ट के मामले में सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क का बड़ा बयान .. ब्लास्ट मामले में अभी किसी को भी दोषी न ठहराए..न ही किसी पर आरोप लगाए.,, जाँच समिति की रिपोर्ट आने से पहले ब्लास्ट मामले में किसी को भी दोषी ठहराना या आरोप लगाना गलत ....आरोप लगाना और उन्हें साबित करना अलग अलग बात है । सपा सांसद वर्क ने मीडिया को भी संयम बरतने की नसीहत दी । एलान करते हुए कहा ..दिल्ली ब्लास्ट के मामले में पाकिस्तान हो या अन्य किसी देश की साजिश सामने आती है तो ...देश के मुस्लमान हिंदुस्तान के साथ है .....कोई भी यह न सोचे ..की ब्लास्ट में अगर पाकिस्तान का हाथ है तो मुस्लिम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलेंगे .. अलिगढ़ में वंदेमातरम का विरोध करने पर मुस्लिम शिक्षकों के निलंबन को बताया गलत। बंदे मातरम को मुस्लिमों पर नहीं थोपा जा सकता .. बंदे मातरम --या हिंदू मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटने का काम न करे । सपा सांसद वर्क सपा समर्थकों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे आज चंदौसी पहुंचे थे । Tt जिया उर रहमान वर्क ,सपा सांसद संभल
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 13, 2025 13:32:48
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার অনুপ কুমার দাস *নদীয়ার গেদে সীমান্ত এলাকায় চলছে কড়া নাকা চেকিং।* দিল্লির লালকেল্লা তে বিস্ফোরণের ঘটনার পর স্তমিত গোটা দেশ। দিল্লির ঘটনার পর থেকে এলাট প্রতিটি রাজ্য এবং কেন্দ্রীয় সশস্ত্র বাহিনী। ঘটনার পর থেকেই নদীয়ার গেদে ভারত বাংলাদেশ সীমান্ত এলাকাগুলিতে গতকাল রাত থেকে শুরু হয়েছে নকা চেকিং । আজও দেশের বিভিন্ন প্রান্তে চলছে কড়া নজরদারি। ঠিক একই রকম ভাবে নদীয়ার ভারত বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী গেদে চেকপোষ্টেও চলছে বিএসএফের কড়া প্রহরা। ঠিক একই রকম ভাবে নদীয়ার করিমপুর, চাপড়া ,কৃষ্ণগঞ্জ, হাঁস খালি রানাঘাট সহ বিভিন্ন সীমান্তে চলছে বিএসএফের করা প্রহরা। কৃষ্ণনগর রাজ্য সড়ক ধরে সোজা চলে যাচ্ছে নদীয়ার সীমান্তবর্তী করিমপুর, তেহট্ট, চাপরা, কৃষ্ণগঞ্জ হাঁস খালি রানাঘাট সহ একাধিক গুরুত্বপূর্ণ সীমান্তবর্তী এলাকায়-র আছে। বিএসএফের চোখে ফাঁকি দিয়ে যাতে কোন অবৈধ গাড়ি বা মানুষ সীমান্তে প্রবেশ করতে না পারে সেই জন্য সকাল থেকেই সেনাবাহিনীর নজর রয়েছে করা । এমনকি ভারত বাংলাদেশ থেকে ভীসার মাধ্যমে যাতায়াতকারী যাত্রীদের ওপর নজরদারি জোরদার করা হয়েছে। প্রত্যেকের ব্যাগ সহ সারা শরীর মেটাল ডিরেক্টর এর মাধ্যমে চেক করা হচ্ছে । সীমান্তে বিএসএফের নজরদারি কেমন রয়েছে তা দেখবার জন্য বিএসএফের ৩২ নম্বর ব্যাটেলিয়ানের কমান্ড্যান্ট সুজিত কুমার গেদে চেকপোষ্টে পৌঁছান। তিনি তার কর্মীদের সঙ্গে কথাবার্তা বলেন এবং নির্দেশ দেন প্রতিটি আসা-যাওয়া গাড়ি গুলির ওপর কড়া নজরদারি রাখতে। সীমান্তে পরিদর্শনের সময় সুজিত বাবুকে প্রশ্ন করা হয় সীমান্তের অবস্থা কে কি রকম নজর রাখেন
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 13, 2025 13:32:34
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার গেদে সীমান্ত এলাকায় চলছে কড়া নাকা চেকিং। দিল্লির লালকেল্লা-তে বিস্ফোরণের ঘটনার পর দেশ স্তমিত গোটা দেশ। দেশের বিভিন্ন রাজ্য ও কেন্দ্রীয় সশস্ত্র বাহিনী পরিস্থিতি মনিটর করছে। নদীয়ার গেদে ভারত–বাংলাদেশ সীমান্তে গতকাল রাত থেকে নাকা-চেকিং শুরু হয়েছে; আজও দেশের বিভিন্ন প্রান্তে কঠোর নজরদারি চলছে। বিএসএফ নদীয়ার গেদে-চেকপোষ্টে কড়া প্রহরা জারি করেছে; করিমপুর, চাপড়া, কৃষ্ণগঞ্জ, হাসখালি, রানাঘাটসহ সীমান্তবর্তী এলাকায় পর্যাপ্ত নিরাপত্তা ব্যবস্থা পালন করা হচ্ছে। কৃষ্ণনগর থেকে সীমান্তবর্তী করিমপুর, তেহট্ট, চাপড়া, কৃষ্ণগঞ্জ, হাসখালি, রানাঘাট—এমন বহু এলাকায় সীমান্ত-নজরদারি চলমান। ভারত–বাংলাদেশ সীমান্ত থেকে ভিসা-ভিত্তিক যাতায়াতকারী যাত্রীদের ওপর নজরদারি জোরদার। প্রত্যেকের ব্যাগ ও পুরো শরীর মেটাল ডিটারেক্টর দিয়ে চেক করা হচ্ছে। সীমান্তে বিএসএফের নজরদারি কেমন চলছে, তা দেখবার জন্য ৩২ নম্বর ব্যাটেলিয়ানের কমান্ড্যান্ট সুজিত কুমার গেদে চেকপোষ্টে পৌঁছান; তিনি কর্মীদের সঙ্গে কথা বলেন ও প্রতিটি আসা-যাওয়া যানবাহরের ওপর কড়া নজরদারি রাখার নির্দেশ দেন।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 13, 2025 13:31:09
Ranchi, Jharkhand:असम में SIR से छूट पर सवाल: विपक्ष ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का लगाया आरोप "चुनाव आयोग वही करता है जो भाजपा को पसंद" रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने असम को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से बाहर रखने के चुनाव आयोग के फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग अब भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और यह फैसला लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है。 JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब चुनाव आयोग ने बंगाल, केरल, पुडुचेरी, गोवा और राजस्थान जैसे राज्यों में SIR की घोषणा की, तो असम को इससे क्यों छूट दी गई , जबकि असम ही वह राज्य है जहां भाजपा और केंद्र सरकार घुसपैठियों के मुद्दे को सबसे अधिक उठाती रही है। सुप्रियो ने सवाल किया कि बिहार में SIR पूरा होने के बाद एक भी बांग्लादेशी चिन्हित नहीं हुआ, तो असम में प्रक्रिया से बचने की क्या वजह है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा SIR को एक राजनीतिक औजार बनाकर धर्म विशेष के लोगों को मताधिकार से वंचित करना चाहती है। उन्होंने कहा, अब चुनाव आयोग वही करता है जो भाजपा को पसंद है, और जो भाजपा को पसंद नहीं, वो नहीं करता। यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। JMM ने चेतावनी दी है कि यदि SIR के नाम पर नागरिकों की पहचान कर उन्हें वोट से वंचित किया गया, तो यह संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ होगा। पार्टी ने आयोग से निष्पक्षता बनाए रखने और असम को लेकर अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 13, 2025 13:30:20
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर डॉ डॉक्टर आरिफ ATS की हिरासत में ,दिल्ली में चल रही पूछताछ दिल्ली ब्लास्ट के बाद में डॉक्टर साहिल से कनेक्शन में कानपुर कार्डियोलॉजी के डॉक्टर आरिफ को ATS हिरासत में लिया. डॉक्टर आरिफ जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं, कानपुर में अशोक नगर में कन्हैया लाल के मकान में किराए फ्लैट में रहते थे. डॉक्टर साहिल से कनेक्शन के बाद आरिफ को ATS ने उठाया है और जांच पड़ताल कर रही है. हृदय रोग संस्थान पुणे प्लस कॉन्फ्रेंस कर आरिफ के बारे में जानकारी दी कि आरिफ अभी हाल में ही एडमिशन लिया है और 4 महीने ही इनको यहां पर हुए हैं. कार्डियोलॉजी प्रबंधन की माने तो उनको ATS की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई, ना ही कोई ATS की टीम या जांच एजेंसी कार्डियोलॉजी आई थी ना ही उनसे कोई दस्तावेज मांगे गए हैं। वही डॉक्टर आरिफ के साथ रहने वाले डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि उनके साथ पहले कोई दूसरा रूममेट था जो चला गया था उसकी जगह पर मोहम्मद आरिफ को अपना रूम पार्टनर बनाया था कोई खास बातचीत उनसे नहीं थी क्योंकि एक ही संस्थान में पढ़ाई करने आए थे इस वजह से साथ में रहते थे। स्टेटस ने डॉक्टर आरिफ के अशोक नगर किराए के मकान से हिरासत में लिया, मकान मालिक कन्हैया लाल ने कहा कि एक महीने पहले ही अपने रूम पार्टनर डॉक्टर अभिषेक के साथ रहने आया है वही मकान दिलाने वाला ब्रोकर A K द्विवेदी ने बताया कि कार्डियोलॉजी से हमारे पास फोन आया था जिसके बाद मैंने इनको यहां पर कमरा दिलाया था.
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 13, 2025 13:29:52
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के मुकारमपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे आशियाने को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गरीब परिवार का सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी कि उसमें चार पशुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं पशु बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गईं। झोपड़ी में रखा नगदी, बर्तन, बाइक, अनाज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग से करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब کچھ जलकर खाक हो चुका था। हादसे के बाद परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम का माहौल है और लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top