271002
Gonda - बिन्नी नगर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर छापेमारी
Gonda, Uttar Pradesh:खोड़ारे थाना अंतर्गत बिन्नी नगर के पास प्रशासन ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की. रात 3 बजे हुई छापेमारी में रंगे हाथ मौके पर एक लोडर और एक ट्रॉली जब्त किया और मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त पाए गए दोनों वाहन को खनन विभाग ने थाने को सुपुर्द किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Congress chief claim shocks Rajasthan: 80–90% chairs to be won, says Jeetendra Singh
Alwar, Rajasthan:पंचायत चुनाव परिणाम से पहले जितेंद्र सिंह का बड़ा दावा, 80 से 90 प्रतिशत पंचायतों में कांग्रेस के प्रधान-प्रमुख बनने का किया दावा अलवर। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों के परिणाम घोषित होने से पहले ही प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ने चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता इस बार ऐतिहासिक चुनाव परिणाम देखने वाली है। प्रदेश में 80 से 90 प्रतिशत जिला परिषद और पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान एवं प्रमुख बनेंगे। जितेंद्र सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार पंचायती राज चुनाव करवाना ही नहीं चाहती थी, लेकिन न्यायालय के फैसले के चलते उसे चुनाव कराने पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास जनता के बीच जाकर वोट मांगने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करने, भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में विफलता के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आमजन सरकार की कार्यशैली से परेशान है। उम्मीदवारों के चयन पर भाजपा-कांग्रेस की कार्यशैली को लेकर साधा निशाना उम्मीदवारों के चयन को लेकर जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस को लोकतांत्रिक पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पार्षदों से चर्चा कर उनकी राय और भावनाओं के आधार पर निर्णय लेती है, जबकि भाजपा में ऊपर से फैसले थोपे जाते हैं। वहां पार्षदों और जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक भाजपा में निर्णय लेने की प्रक्रिया ऊपर से संचालित होती है। चुनाव परिणाम के बाद दबाव बनाने की जताई आशंका जितेंद्र सिंह ने चुनाव परिणाम आने के बाद सत्ता पक्ष की ओर से दबाव बनाने और जबरन हथकंडे अपनाने की आशंका भी जताई। उन्होंने पिछले नगर निकाय चुनावों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान बल प्रयोग किया गया और हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब पुलिस के माध्यम से लोगों को पकड़ा गया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस के सभी प्रत्याशी और पार्षद पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। सभी विधायक, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस की पूरी टीम एकजुट है तथा किसी भी तरह के दबाव या कार्रवाई का मजबूती से मुकाबला करेगी।0
0
Report
बानसूर में अमन मीणा गैंग के 7 बदमाश गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद
Khurdi, Kotputli, Rajasthan:बानसूर में कोटपुतली बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने अमन मीणा गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी पर प्रेस वार्ता की। जिला एसपी ने बताया कि बानसूर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने गैंग के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 10 देसी कट्टे, तीन देसी पिस्टल, एक देसी रिवाल्वर, एक मैग्जीन एक्स्ट्रा, 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। 7 बदमाशों में से 5 बदमाश 25-25 हजार रुपए के इनामी हैं। 8 नवंबर दीपावली की रात करीब 9 बजे अमन मीणा गैंग के सदस्य कृष्ण के युवक पर मारपीट और फायरिंग कर घायल किया गया था; उनके दोस्त सिकंद देवरा मंदिर से जा रहे थे। मकसद दहशत फैलाना और क्षेत्र के वर्चस्व की लड़ाई था; वे अवैध वसूली का काम करते थे। दांतली पहाड़ी के पास नदी क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। मुख्य सरगना अमन मीणा की पीठ पर लदे बैग से हथियार बरामद हुए। गिरफ्तार में अमन मीणा, रितिक सुरेला, विकास मीणा, तेजपाल सिंह, संजय कुमार, निखिल बाल्मीकि और एक नाबालिग शामिल हैं।0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, शिक्षक घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। जहां विद्यालय से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। पूरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड दुर्गा मंदिर के सामने समसा-पीपरा पीडब्ल्यूडी पथ की है। घायल शिक्षक की पहचान रसलपुर गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी नूर मोहम्मद अंसारी के करीब 50 वर्षीय पुत्र मुस्लिम अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुस्लिम अंसारी प्राथमिक विद्यालय बगरस में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद वे साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर प्रखंड दुर्गा मंदिर के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा।इधर, स्थानीय दुकानदारों और डायल 112 की टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार की मदद से घायल शिक्षक को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।वहीं, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने में कार्यरत एसआई सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।इस हादसे के बाद घायल शिक्षक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
NH-27 पर स्कूल बस-ट्रक भिड़ंत; एक बच्चा हल्की चोट, बड़ा हादसा टला
Baran, Rajasthan:NH-27 पर स्कूली बस और ट्रक में भिड़ंत, एक बच्चा चोटिल, बड़ा हादसा टला बारां के शाहाबाद उपखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर देवरी कस्बे के समीप गुरुवार को स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस में देवरी कस्बे के एक निजी स्कूल के बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में एक बच्चे को मामूली चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अभिभावकों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
भागलपुर के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इंडोर सेवाएं शुरू, 160 बेड से इलाज शुरू
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के 200 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इंडोर सेवा की शुरुआत हो गई है। अस्पताल के उद्घाटन के दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद अब मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की सुविधा मिलने लगी है। अस्पताल के वार्डों का एक बार फिर उद्घाटन किया गया है। भागलपुर विधायक रोहित पांडे, जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. एच.पी. दुबे, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप लाल और डॉक्टर महेश कुमार ने फीता काटकर इंडोर सेवा का शुभारंभ किया। अब यहां प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभागों में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। शुरुआती चरण में 160 बेड की सुविधा शुरू की गई है, जिन्हें अलग-अलग विभागों में आवंटित किया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप लाल ने बताया कि अस्पताल में 160 बेड की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। 35 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी पूरी की गई है और सरकार के स्तर से अन्य कमियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं विधायक रोहित पांडे ने दावा किया कि अगले दो महीने में अस्पताल की पूरी व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। मरीजों को सभी जरूरी सुविधाएं जल्द उपलब्ध होंगी। लेकिन इस शुरुआत के साथ ही कई बड़े सवाल भी खड़े होते हैं। सितंबर 2024 में ही जब इस 200 करोड़ के अस्पताल का उद्घाटन हो चुका था, तो आखिर दो साल से अधिक समय तक इंडोर सेवा क्यों शुरू नहीं हो सकी? करोड़ों की लागत से बने अस्पताल में अब तक पूरी सुविधाएं क्यों बहाल नहीं की गईं? सिर्फ वार्डों का उद्घाटन कर देना किसी अस्पताल की सफलता नहीं है। असली सफलता तब होगी, जब यहां पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और जरूरी संसाधन उपलब्ध हों। मरीजों को नियमित और बेहतर इलाज मिल सके। क्योंकि पांच सुपरस्पेशलिटी विभागों में INDOR सेवा शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ना तय है। ऐसे में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी मरीजों के इलाज में बाधा न बने, यह सुनिश्चित करना भी स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। अब देखने वाली बात होगी कि दो महीने में पूरी व्यवस्था बहाल करने का जो दावा किया गया है, वह कितना पूरा होता है और भागलपुर सहित आसपास के जिलों के मरीजों को इस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का वास्तविक लाभ कब से मिलने लगता है।0
0
Report
खाटूश्यामजी में बाबा श्याम दर्शन के बाद दीपक हुड्डा ने खेल भविष्य की बात
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की खाटूश्यामजी धनी धार्मिक नगरी में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं अर्जुन अवॉर्डी दीपक हुड्डा ने बाबा श्याम के दरबार में दर्शन किए. उन्होंने शीश नवाकर देश में सुख-समृद्धि की मंगलकामना की. लक्ष्मी मिष्ठान भंडार के नेतृत्व में खेल प्रेमियों ने दीपक हुड्डा का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया. दीपक हुड्डा ने कहा कि भारत में खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और मेहनत से सफलता मिल सकती है. वे बचपन से बाबा श्याम के आशीर्वाद से प्रेरित रहे.0
0
Report
Advertisement
श्री करणपुर के रिहायशी इलाके में संदिग्ध ड्रोन मिला, सुरक्षा एजेंसियां जांच में
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीमण गंगानगर के श्री करणपुर से बड़ी खबर श्री करणपुर इलाके में रिहायशी इलाके में मिला बड़ा संदिग्ध ड्रोन ड्रोन के उपर लगी है बैटरी व कैमरे पुलिस व सुरक्षा एजेंसियो के आलाधिकारी पंहुचे मौके पर आसपास के इलाके को करवाया खाली 100 मीटर के अंदर पुलिस व बीएसएफ के हथियारबंद जवान तैनात पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां कर रही है जांच अंतराष्ट्रीय बॉर्डर से 8 किलोमीटर श्री करणपुर के कच्ची थेड़ी इलाके में अंदर मिला ड्रोन सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में चलाया सर्च अभियान0
0
Report
कैथल में गन्ने MSP 600 रुपये मांग पर किसान आंदोलन की चेतावनी
Kaithal, Haryana:कैथल। गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई महज 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से नाराज किसानों ने कैथल के लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार द्वारा गन्ने का भाव बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने को किसानों के साथ मजाक करार दिया। उन्होंने मांग की कि गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में गन्ने की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, डीएपी, यूरिया और कीटनाशक दवाइयों के दाम बढ़ने के साथ-साथ मजदूरी भी महंगी हो गई है। ऐसे में मौजूदा भाव पर गन्ने की खेती करना किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। यही वजह है कि किसानों का धीरे-धीरे गन्ने की खेती से मोहभंग होता जा रहा है। किसानों ने कहा कि बाजार में चीनी 65 से 70 रुपये प्रति किलो और गुड़ करीब 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन गन्ना उत्पादक किसान को अपनी फसल का महज 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है तो किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य क्यों नहीं दिया जा रहा? किसानों ने सरकार से मांग की कि गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके और वे गन्ने की खेती जारी रखने के लिए प्रोत्साहित हों। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 तारीख तक गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल नहीं किया गया तो किसान बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।0
0
Report
बांसवाड़ा नगर परिषद ने खाली प्लॉट पर 10 हजार जुर्माने के साथ चारदीवारी अनिवार्य
Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति मुकेश रावत अब एक्शन मोड़ में आ चुके है, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभापति ने शहर में एक अभियान शुरू कर दिया है, सभापति ने शहर में खाली पड़े प्लॉट जिनमे झाड़िया उग रही है और गंदगी हो रही है, ऐसे खाली प्लॉट के मालिकों को नगर परिषद चिन्हित कर उन्हें नोटिस दे रहा है, सभापति का कहना है की इन सभी खाली निजी भूखंड की मालिक खुद सफाई कराए और उस पर चारदिवारी बनाकर रखे जिससे गंदगी भी नहीं होंगी और शहर सुंदर भी लगेगा। ऐसा नहीं करने वाले भूखंड मालिकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा। 60 वार्ड में बड़ी संख्या में खाली प्लॉट है जिसमे झाड़िया उग रही है और गंदगी हो रखी है, जिस कारण से जानवर भी अपना बसेरा वहां बना रहे है और कॉलोनी के लोगों को इससे खासी परेशानी भी होती है। जिस वजह से नगर परिषद ने खाली प्लॉट चिन्हित कर लिए है और अब उन पर एक्शन जारी है। कई भूखंड मालिकों ने काम किया शुरू किया है, और कार्रवाई तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
बाबा की जड़ी बूटी से मौत, बैतूल में शराब छुड़ाने का षड्यंत्र उजागर
Betul, Madhya Pradesh:बाबा की बूटी लोग पर पड़ी भारी, दो की मौत कई की हालत गंभीर\n\n- बैतूल में शराब छुड़वाने की दवा से 2 की मौत, 5 गंभीर...\n- मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित पाठाखेड़ा गांव में शराब की लत छुड़वाने के नाम पर एक स्वयंभू बाबा के पिलाए गए जहरीले काढ़े से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी बाबा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।\n\n- बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के पाटाखेड़ा गांव में शराब की लत छुड़वाने के नाम पर दी गई जड़ी-बूटी दो लोगों की मौत की वजह बन गई। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। कथित तौर पर जड़ी-बूटी से दारु छुड़ाने वाले बाबा का नाम रमेश उइके बताया जा रहा है। बाबा की जड़ी-बूटी के सेवन के बाद रामकिशोर और संजय की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पाटाखेड़ा गांव में बाबा रमेश उइके लंबे समय से लोगों को शराब छुड़ाने के नाम पर यह जड़ी-बूटी का काढ़ा देते आ रहा था। इसी जड़ी-बूटी के kaढ़े का सेवन करने के बाद कई लोगों को उल्टियां होने लगीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की मौत की पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बैतूल से भोपाल रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रमेश उइके सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीएमएचओ खुद चिचोली पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्थ कराया जाएगा। इधर घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और जड़ी-बूटी देने वाले कथित बाबा की तलाश की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शराब छुड़ाने के नाम पर दी जा रही इस जड़ी-बूटी में ऐसा क्या था, जिसे सेवन से दो लोगों की जान चली गई और कई जिंदगी मौत से जूझ रही हैं। चिचोली के पाटाखेड़ा गांव की इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।0
0
Report
साक्षी महाराज ने अखिलेश-राहुल पर तीखा हमला, 2047 तक विकास का दावा
Unnao, Uttar Pradesh:साक्षी महाराज राहुल गांधी व अखिलेश पर बरसे। यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी पारा अब चढ़ने लगा है। अखिलेश यादव रथ लेकर गोरखपुर पहुंचे तो उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर एक के बाद एक तीखा हमला बोल दिया। अखिलेश के 9 सीट वाले दावे से लेकर राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान तक, और आजम खान के इंकलाब से लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन तक, साक्षी महाराज ने हर मुद्दे पर खुलकर जवाब दिया। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए सबसे पहले अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा था कि 2027 में गोरखपुर की 9 की 9 सीटें सपा जीतेगी। पर साक्षी महाराज ने कहा एक बहुत बड़ा शायर हुआ है गालिब, गालिब ने कहा है - दिल बहलाने के लिए गालिब यह ख्याल अच्छा है। जब तक चुनाव आ नहीं जाता, परिणाम निकल नहीं जाते, तब तक 9 में 12 भी ले सकते हैं, कोई बड़ी बात नहीं। सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर - लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा - पर साक्षी महाराज ने कहा, अपने घर पर कोई भी कुछ लिख ले, लेकिन भाजपा की सरकार थी, है और आगे भी भाजपा की ही सरकार होगी। जेल से बाहर आए आजम खान के इंकलाब वाले बयान पर साक्षी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंकलाब एक बहुत पवित्र शब्द है। आजम खान जैसे व्यक्ति के मुंह से इंकलाब शोभा नहीं देता। लगता है उनकी बुद्धि का जनाजा निकल गया। इंकलाब था अंग्रेजों के खिलाफ। आज भारत आजाद है, 2047 तक भारत विकसित होगा। रस्सी जल गई ऐंठ नहीं गई, जेल से निकलते ही उल-जलूल बयान देने शुरू कर दिए। वही राहुल गांधी के अमेरिका में वोट चोरी वाले बयान पर साक्षी महाराज ने उन्हें राष्ट्रद्रोही तक कह दिया। उन्होंने कहा वोट चोरी तो तब हुआ था जब उनके परिवार ने सरदार पटेल को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया था। मैं सात बार से सांसद हूं, इतनी पारदर्शिता मैंने कभी नहीं देखी। मैं भारत निर्वाचन आयोग का हृदय से धन्यवाद करूंगा। घर की बात बाहर ले जाना तो राष्ट्रद्रोह है। सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलनी चाहिए, इस सवाल पर साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर जमकर चुटकी ली। और कहा अखिलेश जी पढ़े-लिखे समझदार चेहरा हैं, जनाधार वाले नेता हैं। और एक तरफ वो पप्पू हैं, राजनीति में ए बी सी डी नहीं जानते। जो आलू से सोना बनाते हैं। तो दो-चार आलू पकड़ा देना चाहिए, यानी दो-चार सीटें दे देनी चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा, सूरज निकले उल्लू को दिखाई न दे तो सूर्य का क्या दोष है। उन्नाव में सड़कों का जाल बिछा है, दिल्ली से आया व्यक्ति भी विकास देखकर दंग रह गया। वही ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर साक्षी महाराज ने कहा भाजपा किसी के गठबंधन से हानि-लाभ नहीं सोचती, भाजपा अपना काम करती है। अंत में 2027 में अखिलेश को कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल पर साक्षी महाराज ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि एक सैकड़ा यानी 100 सीटें भी सपा को मिल जाएं。0
0
Report
धानापुर में चोरी की घटनाओं से दहशत, पुलिस की भूमिका पर सवाल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली .. - धानापुर में चोरी की घटनाओं से दहशत, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - चोरी का खुलासा न होने से नाराज पीड़ित धर्मेंद्र सिंह उर्फ मलिंगा ने किया 20 हजार रुपये के इनाम का ऐलान - आवाजापुर गांव में 1 अक्टूबर की रात घर में घुसकर चोरों ने 10 लाख रुपये से अधिक के गहने किए थे पार - सो रही मां पर स्प्रे छिड़ककर किया बेहोश, पीड़ित के कमरे का दरवाजा बाहर से किया था बंद。 - पीड़ित ने पुलिस को सौंपा था सीसीटीवी फुटेज, बावजूद इसके अब तक न गिरफ्तारी और न ही चोरी के सामान की बरामदगी。 - पीड़ित का आरोप – पुलिस से उठ गया भरोसा, चोरी का सामान और नकदी बरामद होने पर मिलेगा 20 हजार रुपये का इनाम。 - एक दिन पहले बिरना गांव में भानु प्रताप मौर्य के घर भी हुई थी चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद नहीं हुआ खुलासा。 - रमरजाय चट्टी स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान को भी चोरों ने बनाया था निशाना, नगदी और शराब की बोतलें चोरी。 - लगातार चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह ने जताई नाराजगी。 - एसपी चंदौली से चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग。 - लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने धानापुर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल。0
0
Report
Advertisement
इटावा की तीसरी आंख धुली, CCTV दो साल से बंद; चोर बेखौफ
Kota, Rajasthan:इटावा नगर की सुरक्षा के लिए लगाई गई तीसरी आंख पिछले दो साल से बंद पड़ी है. नगर के 16 प्रमुख चौराहों और बायपास पर एक करोड़ की लागत से लगे CCTV अब सिर्फ शोपीस बन गए हैं. कई जगह कैमरों की केबल काट ली गई, कई जगह कैमरे ही खोल लिए गए. नतीजा, बाजार में चोरियां बढ़ रही हैं, व्यापारी डरे हुए हैं, किसान और आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. थाने में कमांड सेंटर तो बना है, लेकिन स्क्रीन पर सिर्फ अंधेरा है. वारदात के बाद पुलिस को फुटेज तक नहीं मिलता. पुलिस कई बार पालिका को लिख चुकी है, CLG बैठक में भी मुद्दा उठा, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला. अब पालिका ने एक हफ्ते में कैमरे चालू कराने का वादा किया है, लेकिन सवाल ये है, क्या इस बार वादा निभाया जाएगा?0
0
Report
डीएलएफ फेज-1 में 14 इमारतों पर ताला, रिहायशी क्षेत्रों में कॉमर्शियल रोक
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गोल्फ कोर्स रोड पर टाउन प्लानिंग विभाग का बड़ा एक्शन डीएलएफ फेज-1 में 14 इमारतें सील रिहायशी मकानों में कमर्शियल गतिविधियों पर चला विभाग का डंडा, नामी कंपनियों के ऑफिस भी सील एक ही दिन में 14 इमारतों पर जड़ा ताला बेसमेंट, स्टिल्ट पार्किंग और मंजिलों पर चल रहे कारोबार पर शिकंजा, डीएलएफ फेज-1 में सीलिंग अभियान जिम, स्पा, क्लीनिक, गेस्ट हाउस और शोरूम पर कार्रवाई पॉश इलाके में रिहायशी संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई0
0
Report
इटावा रामसेतु जल परियोजना: बांध का जलभराव खाली, 749 गांवों में जल पहुंचना तय
Kota, Rajasthan:इटावा रामसेतु जल परियोजना के बने पहले बांध नोनेरा ऐबरा से जुड़ी बड़ी खबर बाँध के केचमेंट के जलभराव को खाली किया गया हर घर नल से जल योजना के तहत कोटा बूंदी के 749 गांवों और 6 कस्बों की प्यास बुझेगी पानी बांध के जलभराव के अंदर इंटेक पंप हाउस और 3 जल शोधन संयंत्र बनाए जाएँगे 1661 करोड़ की है परियोजना अगस्त 2027 तक होगा कार्य पूर्ण 4500 किमी पाइप लाइनें दूसरा बार इस कार्य के लिए बांध के जलभराव को खाली किया गया जलदाय विभाग करेगा कार्य0
0
Report
Advertisement
