271002
Gonda - पागल व्यक्ति ने वृद्ध को ईंट मारकर मार डाला
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:गोण्डा ,कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सोमवार के दिन वनघुसरा गांव में एक पागल ने 75 वर्षिय वृद्ध की ईंट से कूच कर हत्या कर दी । जिस से गांव में हडकंप मच गया .पुलिस ने पागल को हिरासत में ले लिया. कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के वनघुसरा गांव के निवासी 75 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र दुखी सोमवार की सुबह करीब 9 बजे घर से शौच के लिए गए हुए थे। शौच से वापस लौटते समय गांव में घूम रहे एक पागल ने ईंट से कूच कर हत्या कर दी .पुलिस ने पागल को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिद्वार के कांगड़ी गांव में बोरवेल गिरा व्यक्ति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बड़ा हादसा। एक व्यक्ति अचानक बोरवेल में गिरा, इलाके में मचा हड़कंप। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमें। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस ने संभाला मोर्चा। जारी है राहत और बचाव अभियान। बोरवेल से व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी। स्थानीय लोग मौके पर मौजूद, बढ़ी चिंता। प्रशासन ने क्षेत्र को घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया।0
0
Report
पटना के दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस आदेश से कर्मचारी समय पर पहुँचने लगे
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार सरकार ने पत्र जारी कर के सभी विभागों को सूचना दिया है कि समय पर सभी कर्मचारी दफ्तर आए और बायोमेट्रिक सिस्टम से अपना अटेंडेंस लगाई नहीं तो उन पर कार्रवाई होगी। इस पत्र के बाद सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है सभी कर्मचारी समय पर भागे - भागे दफ्तर पहुंच रहे हैं। इस पत्र का असर आप विश्रैया भवन में लगे कतार लगे भीड़ को देखकर समझ सकते हैं अपनी hाजिरी लगाने के लिए कर्मचारी लाइन में लगे हुए हैं। वही अटेंडेंस लगाते हुए कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग समय पर आते है पहले से ये आदेश है जो लेट आते हैं उनके ऊपर करवाई होती है पत्र जारी करने के बाद अब सभी कर्मचारी समय से दफ्तर आने लगे हैं。0
0
Report
जयपुर के विद्युत विनियामक आयोग में भीषण आग, कर्मी भागे
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग में लगी आग सभी कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भागे बिल्डिंग में ऊपर से नीचे तक सिर्फ धुंआ ही धुंआ सहकार मार्ग पर स्थित विद्युत विनिमयिक आयोग में लगी आग0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में आयुष डॉक्टरों के भारी विरोध के बीच प्रशासनिक टीम छापेमारी रोक गई
Motihari, Bihar:मोतिहारी में एक नर्सिंगहोम पर छापेमारी करने पहुँची प्रशासनिक टीम को आज भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध करने वाले सैकड़ो आयुष डॉक्टर थे। दरअसल मोतिहारी में अवैध अल्ट्रासाउंड से लेकर फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ अभियान के शक्ल में कार्रवाई हो रही है। कही एसडीएम के नेतृत्व में तो कही बीडीओ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम नर्सिंगहोम पर जा रही हैं और नर्सिंगहोम चलाने के लिए आवश्यक कागजातों की जांच कर रही । इसी क्रम में कई आयुष डॉक्टरों पर कारवाई भी हो चुकी है। जिसके बाद आज करीब पाँच सौ की संख्या में आयुष डॉक्टर समाहरणालय पर इकट्ठा हुए थे और मोतिहारी डीएम के साथ वार्ता कर रहे थे इसी दौरान प्रशासनिक अधिकारी की टीम जीवधारा में डॉ विनोद के नर्सिंगहोम पर जाँच करने पहुँच गई। डॉक्टरों ने जब यह सुना कि अब भी प्रशासन की टीम छापामारी कर रही हैं तो सैकड़ो डॉक्टर जीवधारा पहुँचे गए और जाँच टीम से उलझ गए साथ ही टीम के खिलाफ नारा लगाने लगे। भारी विरोध के कारण जांच टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।0
0
Report
मसौढ़ी में भाकपा माले का महिला आरक्षण विरोध मार्च
Masaurhi, Bihar:महिला आरक्षण को लेकर भाकपा माले का विरोध मार्च मसौढ़ी और धनरूआ प्रखंड में भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च महिला आरक्षण को लेकर निकाला गया था। मार्च में शामिल लोग मुख्य बाजार में बैनर के साथ नारेबाजी करते नजर आए। बाद में नुक्कड़ सभा के द्वारा मार्च में शामिल लोगों ने 2023 के महिला विधायक को लागू करने की मांग दोहराई। सरकार पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा गया की सरकार नए आरक्षण को लेकर महिलाओं को भ्रमित कर रही है।0
0
Report
सासाराम में रिश्वतकांड: राजपुर BCO जनार्दन कुमार गिरफ्तार
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है।जहां राजपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जनार्दन कुमार को निगरानी ने गिरफ्तार कर लिया है। वह राजपुर के पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से 10 हजार रुपया रिश्वत ले रहे थे। बता दे की धान खरीदी के बाद पैक्स का भौतिक सत्यापन करने के लिए दस हजार रुपया रिश्वत मांगा जा रहा था। जिसको लेकर प्रशांत कुमार ने निगरानी से संपर्क किया, तो आज निगरानी की टीम ने BCO जनार्दन कुमार को राजपुर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर सासाराम स्थित आवास पर भी लाया एवं गिरफ्तार BCO के आवास की भी जांच की गई। निगरानी के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रशांत कुमार को पैक्स द्वारा धान खरीद के भौतिक सत्यापन के लिए रिश्वत मांगा गया था। ऐसे में जनार्दन कुमार को आज रंगे हाथ पकड़ लिया गया।0
0
Report
Advertisement
दुमका के हॉस्टल 5 के छात्रों ने पानी की किल्लत पर कार्रवाई की मांग
Dumka, Jharkhand:दुमका के संथाल परगना महाबिद्यालय के हॉस्टल नम्बर 5 के सेकड़ों छात्र सम्हारणालय पहुंचे और हॉस्टल मे पानी की समस्या को लेकर सम्हारणालय स्थित कल्याण बिभाग के प्रति अपना आक्रोश जताया। संथाल परगना महाबिद्यालय के छात्रावास संख्या 05 मे लगभग 350 छात्र रहते है और छात्रावास मे मात्र एक चापाकल और एक बोरिंग है जिसमे बोरिंग का मोटर ख़राब होने से पानी की समस्या उत्पन्न हो चुकी है भीषण गर्मी के कारण पानी की उपलब्धता नहीं होने से छात्रा कठिनाई का समाना कर रहे है। छात्रों ने कहा संथालापरगना महा बिद्यालय का हॉस्टल संख्या 05 सबसे बड़ा छात्रावास है लेकिन बिभाग के अनदेखी का सामना छात्रों को करना पड़ता है हॉस्टल मे सुबिधा देने के नाम पर कई बार कल्याण बिभाग को आवेदन दिया गया लेकिन सुबिधा नहीं दिया गया पानी की समस्या से छात्र झूझ रहे है हॉस्टल मे मात्र एक बोरिंग है जिसका मोटर कई दिनों से ख़राब है और बोरिंग भी कई वर्षो पहले किया गया है जिससे पानी कम निकलता है कई बार बिभाग को आवेदन दिया गया लेकिन पानी की समस्या को ख़त्म नहीं किया सका है इसलिए बाध्य होकर छात्र सम्हारणालय स्थित कल्याण बिभाग पहुंचे है अगर हमलोगों का पानी का समस्या का समाधान नहीं होगा टो उग्र आंदोलन करने पर छात्र विवस हो जायेंगे। वहीँ कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि छात्रों की समस्या का आवेदन लिया गया है पानी की सुबिधा हॉस्टल मे अच्छे तरीके से मिले इसको लेकर सम्बंधित बिभाग को पत्राचार कर समस्या का समाधान जल्द पूरा किया जायेगा।0
0
Report
दरगहपुर चौक पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौत
Begusarai, Bihar:दरगहपुर चौक NH पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रानी गोधना गांव के रहने वाले कपिल साह का पुत्र शशि साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शशि शाह अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर घर रानी लौट रहे थे। इसी दौरान दरगहपुर चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।0
0
Report
तरारी किसान अर्धनग्न प्रदर्शन से सरकार को चेतावनी: जमीन बचाओ आंदोलन 31वां दिन
Mumbai, Maharashtra:तरारी के किसानों के जमीन बचाओ आंदोलन का आज 31वां दिन, अर्धनग्न प्रदर्शन कर किसानों ने जताया आक्रोश। तरारी प्रखंड अंतर्गत चल रहे “जमीन बचाओ संघर्ष समिति के तहत किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज 31वें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और लगातार उपेक्षा के बावजूद किसान अपने हक और जमीन की रक्षा के लिए डटे हुए हैं। आज आंदोलन ने एक नया मोड़ तब लिया जब पीड़ित किसानों ने अपनी मांगों की अनदेखी के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन कर प्रशासन और सरकार के प्रति गहरा आक्रोश प्रकट किया। अर्ध नग्न प्रदर्शन का अध्यक्षता युवा नेता रितेश कुमार तथा संचालन पूर्व मुखिया विंध्याचल पासवान ने किया। धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने बताया कि वर्षों से जिस जमीन पर वे खेती करते आ रहे हैं, उसी जमीन को आहर/पइन के जीर्णोद्धार के नाम पर अधिग्रहित करने की कोशिश की जा रही है। किसानों का कहना है कि इस परियोजना से उनकी उपजाऊ भूमि बर्बाद होगी और सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर सीधा खतरा उत्पन्न हो जाएगा। आंदोलन में उपस्थित युवा नेता रितेश कुमार ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि, “लगातार 32 दिनों से किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रख रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। आज किसानों को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो इस बात का संकेत है कि हालात कितने गंभीर हो चुके हैं। अगर जल्द ही सरकार ने किसानों की मांगों को नहीं माना, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।” उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ जमीन का सवाल नहीं है, बल्कि यह किसानों के अस्तित्व, सम्मान और उनके भविष्य का प्रश्न है। प्रशासन को चाहिए कि वह तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करे, विवादित परियोजना पर रोक लगाए और किसानों के साथ न्याय सुनिश्चित करे। धरना स्थल पर मौजूद “जमीन बचाओ संघर्ष समिति” के सदस्यों ने भी एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर छिनने नहीं देंगे। आज के अर्धनग्न प्रदर्शन में माले नेता सत्येंद्र सिंह, ददन पासवान, अनिल यादव, श्याम बिहारी पासवान, सोनू कुमार, इतवारी पासवान, दिनेश कुमार सहित दर्जनों किसान नेता उपस्थित थे। बाइट/- ददन पासवान(किसान) बाइट/- विंध्याचल पासवान(किसान आंदोलनकारी) बाइट/सतेंद्र सिंह(माले नेता) बाइट/- रितेश कुमार(युवा किसान)0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में विश्व मलेरिया दिवस की तैयारी, मच्छर रोकथाम पर जोर
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ ज़िला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विश्व मलेरिया दिवस कल यानी 25 अप्रैल को मनाया जायेगा... इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस की... इस दौरान बताया कि आगामी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस की तैयारी चल रहीं हैं... बताया कि मलेरिया की बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है... यह मादा एनाफिलीज मच्छर के जरिए इंसानों के बीच फैलता है... मलेरिया प्लाज़मोडियम विवेक्स नाम के वायरस के कारण होता है... मलेरिया का सबसे बड़ा कारण है गंदगी... आसपास गंदगी होने के कारण वहां मच्छर पनपते हैं... इसके बाद वह इंसानों को काटकर उन्हें मलेरिया से संक्रमित कर देते हैं... मलेरिया से संक्रमित व्यक्ति को मच्छर के काटने के 6 से 8 दिन के बाद लक्षण दिखाई देंगे... इनमें तेज बुखार, थकान, सिर दर्द, पेट में दर्द, चक्कर आना, बेहोशी आना, एनीमिया, मांसपेशियों के दर्द, उल्टियां होना और स्किन का रंग पीला पड़ जाना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं... इस बीमारी से बचने के लिए आप अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें... साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें... खुद को मच्छरों से सुरक्षित रखने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें... मौके पर डॉ अमित कुमार डॉ केके सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें0
0
Report
केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं का निरीक्षण, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिया
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर सहित अधिकारियों ने मंदिर परिसर, आस्था पथ, टोकन काउंटर, स्वच्छता, पेयजल, आवास, सुरक्षा और क्यू मैनेजमेंट व्यवस्था की जांच की। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनके सुझाव भी लिए और बेहतर सुविधाओं का भरोसा दिलाया। साथ ही मंदिर परिसर के आसपास जमी बर्फ को जल्द हटाने के निर्देश दिए गए। केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं। उन्होंने भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन और स्थानीय लोग श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने में जुटे हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
विदिशा ट्रक हादसे में मदद के बजाय लूट: इंसानियत पर सवाल
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा से एक तस्वीर सामने आई है, जो इंसानियत को झकझोर देने वाली है… जहां हादसे के बाद मदद की जगह लूट मच गई… विदिशा के भोपाल सागर बाईपास स्थित गिरधर कॉलोनी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरी माजा की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद जहां लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए था, वहीं सैकड़ों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और बोतलें लूटने लगी। ग्रांड भेलसा होटल के सामने देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग बिना किसी डर के सड़क पर बिखरी बोतलों को उठाकर ले जाते नजर आए। इस दौरान ट्रक चालक और अन्य संभावित घायलों की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए भीड़ को वहां से हटाया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। -- एक तरफ हादसा… दूसरी तरफ इंसानियत का हादसा… सवाल यही कि आखिर हम इतने संवेदनहीन कब हो गए?0
0
Report
Advertisement
छतरपुर के धमना गांव में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, जांच तेज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के धमना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है पुरा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी अंतर्गत धमना गांव का है जहां एक कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मृतक की पहचान महेश अहिरवार के रूप में हुई है, जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल से युवक लापता था मामला के बारे में ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल चोरी के शक में गांव के कुछ युवकों ने महेश के साथ बेरहमी से मारपीट की थी आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के बाद युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया घटना की सूचना मिलते ही बमीठा थाना प्रभारी और खजुराहो एसडीओप दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया, जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है जो मौके से सबूत जुटाने में लगी है पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है फिलहाल शव का मर्ग कायम कर राजनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शक के आधार पर किसी की जान लेना अब आम बात हो गई है0
0
Report
लवकुशनगर बस में यात्रियों के बीच विवाद, लात घूंसे वायरल वीडियो
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में बस में बैठी सवारियों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि बस के अंदर ही यात्रियों में लात-घूंसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. घटना विश्राम गृह की बताई जा रही है; यात्रियों के बीच विवाद सीट पर बैठने को लेकर हुआ था, जिससे दोनों तरफ से लात-घूंसे चले.0
0
Report
रील बनाने के शौक पर पति की पिटाई, युवक ने की आत्महत्या
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच-रील बनाने से रोका तो पत्नी ने पति को पीटा, क्षुब्ध हो कर युवक ने कर ली खुदकुशी बहराइच में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पत्नी को रील बनाने का शौक था और जब पति मना करता था तो वो मायके चली जाती थी और वहां दूसरे लड़कों के साथ बाइक पर घूमती फिरती और रील बनाती थी। जब पति उसके लेने मायके गया और रील ना बनाने की बात फिर समझाई तो पत्नी ने पति की डंडे से पिटाई कर दी जिससे आहट हो कर पति ने घर से कुछ दूरी पर बाग में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। दरअसल रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रहने वाले लव कुश शुक्ला की शादी उसी थाना क्षेत्र के जिगरिया गांव की रहने वाली आशा देवी से 5 साल पहले हुई थी। कुछ साल तो सब सामान्य चलता रहा लेकिन सनद कुमार मिश्रा का आरोप है कि पिछले एक साल से मेरे बेटे की पत्नी को रील बनाने का शौक शुरू हो गया था, वह रील बनाती और दूसरे लड़कों के साथ बाइक पर घूमती और जब मना किया जाता तो मायके चली जाती। पिछले कई दिनों से वो मायके में थी लेकिन जब मेरा बेटा उसको दोबारा वापस घर ले जाने के लिए पहुंचा और रील वील ना बनाने की बात कही तो उसकी पत्नी ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी, बस इसी बात से आहत हो कर घर से चंद कदम की दूरी पर मौजूद बाग में पहुंच कर उसने फांसी लगा कर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
