271202
Gonda - लेखपाल सहित दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव रमवापुर गोविंदा निवासी महिला मारिया माया ने कोर्ट के आदेश पर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सहित दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी,छेड़छाड़ व मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
माँ बत्तख अपने बच्चों के साथ छुप-छुपी खेलती वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:A mother duck playing hide and seek with her babies0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने पेट्रोल पंप निरीक्षण नियमों पर निर्णय लेने को चार सप्ताह कहा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित की एकलपीठ ने पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से उठाए गए निरीक्षण और दंडात्मक कार्रवाई के विवाद में राज्य सरकार को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पेट्रोलियम डीलर्स डिस्ट्रब्यूर्टस ट्रांसफेयर वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका का निस्तारण करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव को 14 मई 2026 को दिए गए प्रतिनिधित्व पर चार सप्ताह में निर्णय लेने को कहा है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि राज्य के विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण के दौरान निर्धारित नियमों और तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। संगठन का कहना था कि कई मामलों में पेट्रोल पंप संचालकों को निरीक्षण रिपोर्ट दिए बिना ही दबाव बनाकर मौके पर जुर्माना भरने और कंपाउंडिंग के लिए मजबूर किया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की थी कि ईंधन वितरण इकाइयों की जांच और कैलिब्रेशन केवल वैधानिक माप-तौल विभाग के नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही कराए जाएं। साथ ही किसी भी पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई से पहले उसे सुनवाई और पुनः परीक्षण का अवसर दिया जाए। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से अधिवक्ता हिमांशु रंजन सिंह भाटी ने कोर्ट को बताया कि फिलहाल उनकी मुख्य मांग सरकार के समक्ष लंबित प्रतिनिधित्व पर शीघ्र निर्णय कराने की है। इस पर अदालत ने राज्य सरकार को तय समय सीमा में निर्णय लेने के निर्देश दिए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका यह आदेश केवल शिकायत के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से है और इसे किसी विशेष प्रकार का निर्णय देने का निर्देश नहीं माना जाएगा। साथ ही लंबित स्थगन आवेदन भी निस्तारित कर दिए गए।0
0
Report
हाईकोर्ट ने नरेश बंजारा केस सीबीआई के हवाले AI तस्वीर जारी करने की सिफारिश
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जस्टिस अनिल कुमार उपमन की बेंच ने आठ वर्षों से लापता युवक नरेश बंजारा मामले में राज्य पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए प्रकरण की आगे की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के आदेश दिए हैं। नरेश के पिता केतन बंजारा की ओर से अधिवक्ता अशोक जोशी ने याचिका पेश की। कोर्ट को बताया कि नरेश बंजारा 25 नवंबर 2017 को अचानक लापता हो गया था। इसके बाद प्रतापनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। बाद में परिजनों ने आरोप लगाया कि नरेश की तय सगाई को लेकर रंजिश के चलते उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर देवनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि पुलिस, एसओजी और विशेष जांच दल (एसआईटी) समेत कई एजेंसियों ने जांच की, लेकिन नरेश का कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले में कई बार हाईकोर्ट ने निष्पक्ष जांच के निर्देश भी दिए थे। परिवार ने न्याय की मांग को लेकर जयपुर में 122 दिन तक धरना भी दिया।इसके बाद राज्य सरकार ने 2023 में जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया था। सीबीआई की ओर से कोर्ट में कहा गया कि राज्य पुलिस क्लोजर रिपोर्ट पेश कर चुकी है और याचिकाकर्ता के पास विरोध याचिका दायर करने का विकल्प मौजूद है। हालांकि कोर्ट ने कहा कि जांच अब तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है और केवल युवक का पता नहीं चलने के आधार पर क्लोजर रिपोर्ट पेश की गई है। हाईकोर्ट ने कहा कि इतने लंबे समय तक युवक का पता नहीं चलना गंभीर चिंता का विषय है। कोर्ट ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपते हुए संबंधित रिकॉर्ड तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कोर्ट ने एआई तकनीक की मदद से युवक की संभावित वर्तमान तस्वीर तैयार कर देशभर में प्रसारित करने का सुझाव भी दिया।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी को राजस्थान हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न और पीछा करने के मामले में आरोपी को सशर्त जमानत दे दी है। कोर्ट ने जमानत के साथ आरोपी पर एक वर्ष तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग पर रोक लगाने जैसी कड़ी शर्तें भी लगाई हैं। जस्टिस अशोक जैन की बेंच ने आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राहत दी लेकिन सशर्त। मामला बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर थाने में दर्ज एफआईआर का है जिसमें आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(2), 79 और पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मुकुल कृष्ण व्यास ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। पुलिस जांच पूरी कर चुकी है और चार्जशीट भी पेश हो चुकी है, इसलिए अब आरोपी की हिरासत आवश्यक नहीं है। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि आरोपी 24 फरवरी 2026 से न्यायिक हिरासत में है और उसके खिलाफ केवल एक अन्य मामला लंबित है। वहीं परिवादी पक्ष और लोक अभियोजन ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी लगातार पीड़िता को परेशान कर रहा था, जिससे उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई। कोर्ट ने मामले के तथ्यों और आरोपी की लंबी हिरासत को देखते हुए जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने आरोपी को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और दो जमानतदारों पर रिहा करने के आदेश दिए। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं करने तथा किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करने की शर्त लगाई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शर्तों के उल्लंघन पर जमानत निरस्त कर दी जाएगी।0
0
Report
टोंक के गहलोंद बनास ब्रिज 26–30 मई तक बंद; वैकल्पिक मार्ग घोषित
Kota, Rajasthan:टोंक जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला गहलोद बनास नदी पर बना हाई लेवल ब्रिज पूरी तरह बंद.... 5 दिनों तक लोड टेस्ट के लिए हाई लेवल ब्रिज पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह की गई बंद, हाई लेवल ब्रिज पर 26 मई से 30 मई तक दोनों और बैरिकेट्स लगाकर किया गया बंद, प्रशासन ने जारी किया वैकल्पिक रूट चार्ट, झिराना-सोहेला मार्ग से निकाले जाएंगे वाहन, ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात, करीब 134 करोड़ की लागत से बने ब्रिज से मालपुरा-पीपलू क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को मिलती हैं जिला मुख्यालय से सीधी कनेक्टिविटी0
0
Report
अमर कॉलोनी के फूड पॉइंट में साहिल को गोली, आरोपियों की तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के अमर कॉलोनी के फूड पॉइंट में साहिल नाम के लड़के को गोली लगी. साहिल अपनी महिला मित्र के साथ बैठकर खाना खा रहा था. पास में बैठे 3 लड़कों की किसी बात पर नोकझोंक हुई, इसी बात पर गोली चलाई गई. लड़के का इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. शाम साढ़े 7 बजे की वारदात.0
0
Report
Advertisement
आकाश में इंद्रधनुषी चमक का शानदार नज़ारा: बादलों की चमत्कारिक रोशनी
Noida, Uttar Pradesh:Spectacular Example of Cloud Iridescence0
0
Report
छोटे समुद्री कछुए अंडों से निकलते ही महासागर की ओर तेज़ दौड़ने लगा
Noida, Uttar Pradesh:Watching a tiny sea turtle hatch and make a mad dash for the ocean is one of the most inspiring thing you'll ever witness. Rooting for this little guy to make it0
0
Report
Eilat में दुर्लभ मिमिक ऑक्टोपस की sightings, वैज्ञानिक चौंके
Noida, Uttar Pradesh:Rare mimic octopus sighting in Eilat!0
0
Report
Advertisement
साहिबगंज में गंगा महाआरती ने वाराणसी जैसी धूम मचाई
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव की ओर से साहिबगंज मुकतेश्वर धाम गंगा तट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. जिसके वाराणसी के तर्ज पर भव्य गंगा आरती किया गया. गंगा आरarti को भव्य बनाने के लिए गंगा तट को फूलों से सजाया गया. गीत- संगीत और लाइट की पूरी व्यवस्था की गई. इस गंगा आरती को देखने के लिए हजारो की संख्या में लोग गंगा तट पर पहुंचे. पुरा गंगा तट भक्तिमय वातावरण में डूब गया. इस आरती को कराने के लिए वाराणसी से 51 पंडितो की पूरी टीम वाराणसी से चलकर साहिबगंज पहुंची. गंगा तट को पुरा मेला का रूप दे दिया गया जहाँ बड़े बच्चे मेला का आनंद में डूबे रहे.0
0
Report
प्रिय की खुशी और आजादी पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
स्पेस में तैरती व्हेल शार्क ने सबको चौंका दिया: जैव रोशन अणुओं के बीच
Noida, Uttar Pradesh:A whale shark gliding through bioluminescent algae appears to be swimming in space.0
0
Report
Advertisement
डेंडेलियन के मौसम में मधुमक्खियाँ गर्मी की तैयारी में जुटीं
Noida, Uttar Pradesh:It's dandelion season... which means the bees are working hard to get their hives ready for the summer0
0
Report
चुम्बकीय क्षेत्रों का दृश्य चित्रण: शोध में नई रोशनी
Noida, Uttar Pradesh:Visualizing magnetic fields.0
0
Report
अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच गायत्री प्रजापति के समर्थक चर्चा में
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के कार्यकर्ता धीरज पाल द्वारा सपा कार्यकर्ता के ऊपर व्यक्तिगत रूप से सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उपजा विवाद। अभी कुछ दिनों पहले जेल से छूट कर आया है धीरज पाल। जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए धीरज पाल को ढूंढते पहुंचे थे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति एवं सपा विधायक का महाराजा प्रजापति के घर। जहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया तांडव। विधायक पुत्र अनुराग प्रजापति ने आधा दर्जन से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल एवं हमला करने वाले सपा कार्यकर्ताओं की तलाश में जुटी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित आवास विकास स्थित विधायक निवास की है घटना। बाइट अनुराग प्रजापति (विधायक पुत्र )0
0
Report
Advertisement
