271002
Gonda - किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
Uttar Pradesh:गोंडा में सालपुर नहर-विभाग से परेशान किसानों का शुरू हुआ धरना , बिना मुआवजा दिए नहर खोदने के बाद, पटरी बनाने का लगाया आरोप ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मुख्यमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय बैठक
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की कल से प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय बैठक सीएम आवास पर बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज मौजूद बिजली निगमों की अध्यक्ष आईएएस आशिमा बराड़, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आईएएस डॉ. आदित्य दहिया, यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक आईएएस विक्रम यादव शामिल है हड़ताल के मुद्दे पर विभाग स्तर पर स्थिति का आंकलन करने और आगे की रणनीति तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई0
0
Report
नाव हादसे पर मृतक परिवारों ने मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग तेज कर दी
Kota, Rajasthan:KOTA विसर्जन के दौरान नाव हादसे से जुड़ा मामला, MBS अस्पताल मोर्चरी पर परिजनों का हंगामा, मुआवजे एवं सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे मृतकों के परिजन, परिजनों ने रोड जामकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, पुलिस एवं प्रशासन के आश्वासन पर बनी सहमति, मुख्यमंत्री के नाम उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी को लेकर दिया गया ज्ञापन, सुरक्षा को लेकर मोर्चरी पर पुलिस जाप्ता मौजूद, मेडिकल बोर्ड से हो रहा मृतकों का पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुटी मेडिकल टीम,0
0
Report
क्या हुआ जब? लखीमपुर पहुंचा बायो पॉलीमर प्लांट।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर जिले की कुंभी स्थित बलरामपुर चीनी मिल में एशिया से मंगाए गए पहले बायो पॉलीमर प्लांट की स्थापना के लिए 200 टन वजनी विशालकाय वैक्यूम वैसल मशीन लाई जा रही है अब यह मशीन लखीमपुर खीरी जिले के राजापुर गांव में पहुंच चुकी है । जल्द ही ये मशीन कुंभी चीनी मिल के पास बन रहे एशिया के एक प्लांट में लगा दी जाएगी । 250 पहियों वाला यह विशेष हाइड्रोलिक ट्रक जिसके लखीमपुर पहुंचने पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला । जिला प्रशासन ने इस वैक्यूम वेसल को सुरक्षित पहुंचने के लिए सभी मार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और बिजली विभाग की टीम के साथ जिला में प्रशासन की कई टीम में ट्रक का रास्ता क्लियर करने में लगी हुई है । भारी भरकम मशीन की राह आसान करने के लिए कई स्मृति द्वारों को भी पहले ही हटाया जा चुका है । साथ ही रास्ते में पढ़ने वाली बिजली लाइन भी हटाई जा रही है आप इस मशीन को 45 से 50 किलोमीटर का सफर और तय करना ।जल्द ही यह मशीन अपने गंतव्य के पास पहुंच जाने की बात कही जा रही है। इस वेसल की बात की जाए तो इसका वजन 200 टन है । 100 फीट लंबी है और 20 फीट से अधिक ऊंची है । इस वैक्यूम वेसल ब्वॉयलर मशीन को 30 विशेष ट्रालियों से जुड़े ढाई सौ पहियों वाले हाइड्रोलिक मल्टी एक्स्ट्रा ट्रक के जरिए लाया जा रहा है। विशेष आकार की वजह को लेकर प्रशासन और मिल प्रबंधन पर की ओर से रास्ते के सफर को सुगम बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह वैसल मशीन बेल्जियम से आई है और उड़ीसा के रास्ते होते हुए कई प्रदेशों को पार करते हुए लखीमपुर अपने गंतव्य पहुंच रही है।0
0
Report
Advertisement
बांदा में अवैध तमंचा मामले में आरोपी गिरफ्तार, कारतूस बरामद
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस द्वारा मारपीट करने व अवैध तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए है। थाना बिसंडा पुलिस द्वारा मारपीट करने एवं अवैध तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि थाना बिसंडा क्षेत्र कस्बा ओरन के रहने वाले कुलदीप द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 20.10.2026 की रात्रि में कस्बे के लोगों ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचा, तो आरोपी द्वारा उस पर अवैध तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना प्राप्त होने पर थाना बिसंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। जिसके सम्बन्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त के कब्जे में अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।0
0
Report
जयपुर में दीपावली पर 11 दिन रोशनी: दो गुटों की भिड़ंत बनाम शहर की चमक
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर के बाजारों में दीपावली की रोशनी को लेकर असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है। एक व्यापारी संगठन दीपावली पर बाजारों को रोशन करेगा, जबकि दूसरे व्यापारी संगठन ने दीपावली की सजावट से दूरी बना ली। अबकी बार दीपावली के लिए नगर निगम ने सजावट के लिए 11 दिन की छूट दी है। आखिरकार जयपुर का कौन सा मार्केट जगमग होगा और कौन सा रोशन नहीं होगा...देखे इस रिपोर्ट में! क्या दीपावली पर पूरा जयपुर जगमग होगा? क्या अबकी दीपावली पर जयपुर के व्यापारी दो गुटों में बंट गए? क्या दीपावली पर पूरा जयपुर जगमग होगा? या आधे शहर में दीपावली की चमक फीकी रहेगी? ये सवाल इसलिए बना हुआ है कि क्योंकि पिंकसिटी में शहर का एक व्यापारी संगठन 11 दिन तक दिवाली पर बाजारों को रोशन करेगा, जबकि दूसरे व्यापारी संगठन ने दीवाली पर रोशनी ना करने निर्णय किया। जयपुर व्यापार महासंघ ने शहर के 51 बाजारों में 11 दिन तक सामूहिक सजावट करने का ऐलान किया है। महासंघ के अध्यक्ष सुरेश सैनी का कहना है कि नगर निगम से हर साल रोशनी के लिए 7 दिन की छूट मिलती थी, लेकिन पहली बार निगम ने 11 दिन की छूट दी है। महासंघ से जुड़े बाजारों में दीपावली की रोशनी और सजावट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जबकि दूसरी तरफ जयपुर व्यापार मंडल ने विज्ञापन शुल्क, गेट तैयार करने के लिए कम समय मिलने और व्यापारियों की दुकानें तोड़ने के विरोध के चलते सजावट नहीं करेगा। व्यापार मंडल के संरक्षक पवन गोयल का कहना है कि व्यापार मंडल के 100 के ज्यादा बाजारों में दीपावली के गेट और बाजारों में सजावट नहीं करेगा। महासंघ इन बाजारों में करेगा रोशनी- महासंघ का दावा है कि जौहरी बाजार, एमआई रोड, चौड़ा रास्ता, चांदपोल बाजार, किशनपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज बाजार, चांदी की टकसाल, बापू बाजार, चौड़ा विकास पेठ, हल्दियों का रास्ता, गोपाल जी का रास्ता, खजाने वालों का रास्ता, सांगानेरी गेट, न्यू सांगानेर रोड, अजमेर रोड, वैशाली नगर और गोपालपुरा सहित 51 बाजारों में सामूहिक सजावट की जाएगी। इसके लिए व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्यापार मंडल के ये बाजार नहीं होंगे रोशन- जयपुर व्यापार मंडल का कहना है कि गोपालपुरा बाईपास, विधाघर नगर, टोंक रोड, न्यू सांगानेर रोड, गोपालपुरा, मानसरोवर समेत 125 बाजारों में रोशनी नहीं की जाएगी। व्यापार मंडल का दावा है कि इन बाजारों में दीपावली की रोशनी और सजावटी गेट नहीं बनेंगे विज्ञापन शुल्क, कारवाई का विरोध- एक तरफ जयपुर व्यापार महासंघ 11 दिन की सजावटी छूट को लेकर खुश है। महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी का कहना है कि अबकी बार 7 दिन की बजाय 11 दिन की रोशनी होगी। लेकिन दूसरी तरफ जयपुर व्यापार मंडल के संरक्षक पवन गोयल का कहना है कि शहर के अंदर गेट नहीं लगते। बाहरी बाजारों में पिछले 20 सालों से गेट लगाए जा रहे हैं। इन गेटों को बनाने में वक्त लगता है। इसके अलावा पहली बार विज्ञापन शुल्क लिया जा रहा है, जो गलत है। विज्ञापनों से ही दीपावली की सजावट कर पाते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह सांचोर का कहना है कि बिना पॉलिसी के निगम द्वारा गेटों पर कार्रवाई की गई। ये ठीक नहीं। शहर में बना चर्चा का विषय- दीपावली से पहले नगर निगम और व्यापारीयों के बीच यह मुद्दा शहर के बाजारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल ये है कि 11 दिन की छूट मिलने पर दीपावली की चमक पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा होगी या व्यापार मंडल के विरोध के बीच चमक कम होगी?0
0
Report
बीकानेर के अंडरब्रिज के पास ट्रैक्टर की बदमाशी, कई वाहन क्षतिग्रस्त; चालक फरार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर घड़सीसर अंडरब्रिज के पास बेकाबू हुआ नगर निगम का ट्रैक्टर, कई वाहनों को मारी टक्कर ट्रैक्टर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, कार सवार महिलाएं चोटिल हादसे के बाद मौके पर मचा हड़कंप, क्षतिग्रस्त हुए कई वाहन आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जताया विरोध, मौके पर किया प्रदर्शन हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार नगर निगम के ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश, जवाबदेही पर उठे सवाल0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़: डोडा चूरा तस्करी के फरार इनामी खेताराम बिश्नोई गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई साल से फरार 20 हजार रुपये के इनामी तस्कर खेताराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी 22 मई 2024 को पुलिस नाकाबंदी तोड़कर डोडा चूरा से भरी स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने तस्करी के लिए डोडा चूरा मंगवाने और खरीदने के आरोपी प्रकाश थोरी को भी गिरफ्तार किया है। जांच में स्कॉर्पियो चोरी की निकली, जिसके इंजन और चेसिस नंबरों में गड़बड़ी की गई थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हुई कार्रवाई में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।0
0
Report
जालोडा गांव में पिकअप चपेट में आई महिला की मौत, शव परिजनों को सुपुर्द
Jodhpur, Rajasthan:पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत फलोदी के जालोडा गांव में पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत। महिला का पोस्टमार्टम के साथ आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द।0
0
Report
असम के तीन जिलों में बेदखली, कई परिवार खुले आसमान के नीचे
Guwahati, Assam:असम के नोगांव (Nagaon), गोलाघाट (नेघरीबिल/निगिरी बिल क्षेत्र) और होजाई जिलों में बड़े पैमाने पर बुलडोज़र एक्शन (बेदखली अभियान) चलाया गया है। इस कार्रवाई के बाद भारी संख्या में विस्थापित हुए लोग मौलिक सुविधाओं के अभाव में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका घर बार तोड़ दिए जाने के बाद वे अक्टूबर-नवंबर में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं; बुजुर्ग और बच्चे भी सर्दी में खुले में हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार मुआवजे की बात चल रही है, मगर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लोग उन्हें धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोग यह भी आरोप लगाते हैं कि मुस्लिम होने के कारण उन्हें यह जुल्म किया गया।0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा: दंगाइयों, गुंडों को बचाने वाले समाजवादी नहीं
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "अखिलेश यादव को इस पर सोचना चाहिए। समाजवाद के सच्चे आदर्शों को डॉ. राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण ने बनाए रखा था। जो गुंडों को बचाते हैं, वे सोशलिस्ट नहीं हो सकते। जो लाल टोपी और टोपी पहनकर लोगों को खुश करते हैं, वे सोशलिस्ट नहीं हो सकते। जिन्होंने भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलाईं, वे सोशलिस्ट नहीं हो सकते। जिन्होंने भगवान शिव के भक्तों पर लाठीचार्ज का आदेश दिया, वे सोशलिस्ट नहीं हो सकते। जो दंगाइयों को बचाते हैं, वे सोशलिस्ट, नेशनलिस्ट या हिंदू नेशनलिस्ट नहीं हो सकते..." अयोध्या, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "ग्रामीण इलाकों के लिए भी स्मार्ट सिटी पहल जैसा ही मकसद है: स्मार्ट गांवों को डेवलप करना, और इस पर काफी फंड खर्च किया जा रहा है..." अयोध्या, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "अयोध्या धाम आना बहुत किस्मत की बात है, लेकिन हमारे भारतीय जनता पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी, हरीश द्विवेदी की कुछ दिन पहले मां गुज़र गईं। आज, मैं वहां शोक सभा में शामिल होने जा रहा हूं और "मेरी श्रद्धांजलि। अभी लेजिस्लेटिव काउंसिल की 11 सीटों के लिए 23 तारीख को वोटिंग होनी है। मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी सभी 11 सीटें जीतेगी, और समाजवादी पार्टी का सफाया हो जाएगा..."0
0
Report
सीएम भगवंत मान के साथ कस्टम जांच: व्यापार मेले में पकड़ा गया सामान
Noida, Uttar Pradesh:MANORANJAN KALIA नेता बीजेपी सीएम भगवंत सिंह मान ट्रेड फेयर में गये थे कस्टम ने जो उन को पकडा था वो नेचरुल है जो भी कुछ आप बाहर से लाते है उस पर कस्टम लगता है उस का कस्टम तो देना पड़ेगा कस्टम ने जो आप को चालान किया है उस चालान के बारे में बताए आप क्या लेकर आए है वो लोगो को बताए जिसके लिए आप पर जुर्माना लगा है सीएम हो या आम आदमी हो सब को कस्टम देना होता है कस्टम अपनी ट्यूटी निभा रहा था इतना सामान लेकर आए थे कि सामान की चेकिंग में 3 घंटे लग गये है जिस आधिकारी ने कहा है कि हम पर पिछे से दवाब है उन के नाम बताए Tikshan sood नेता बीजेपी भगवंत मान जी आप सीएम हो और कलाकार भी हो आप को नियमो का पालन करना चाहिए आप बाहर से वो सामान लेकर आए है जो आप को नहीं लाना चाहिए था सीएम होने के नाते आप के साथ कुछ ढिला बर्रताव किया गया है पहले भी आप के शराब के नशे में होने के कराण हवाई जहाज को रोका गया था औऱ हर बार आप अपनी गलती दूसरो पर डाल देतो हो आप सीएम हो आप अपनी जिम्मेदारी समझे आप जो केंद्र पर आरोप लगा रहे हो कि केंद्र आप के साथ राजनीति कर रहे है आप अपनी जिम्मेवारी समझे और अपनी गलती माने0
0
Report
इसुआपुर में नाबालिग से दुष्कर्म: तीन गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे
Chapra, Bihar:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए,इसुआपुर थाना क्षेत्र के केरवां मठिया गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित अमरदह गांव के निवासी हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया。 दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब पांच बजे नाबालिग इसुआपुर बाजार से किराना का सामान खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बेला चंवर में बरगद के पेड़ के पास तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में ले गए। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि वहां दो युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा युवक घटना का वीडियो बनाता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर नामजद आरोपितों नीतीश कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो और अनुज कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में इसुआपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ओझा समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए छपरा भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में राम राज्य के लिये सरकार के प्रयास तेज, ठाकुर ने कहा उम्मीदें बढ़ीं
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "भगवान राम के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आज भारत में राम राज्य स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। सरकार शानदार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश खुद को 1 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था पर ले जाने का प्रयास कर रहा है। यहां पहले के मुकाबले कानून व्यवस्था और बेहतर हुई है..."0
0
Report
जलपाईगुड़ी के वैकुण्ठपुर राजबाड़े में सिंदुर खेल ने भक्तों में उत्साह मचाया
Jalpaiguri, West Bengal:সিঁদুর খেলায় মাতলেন জলপাইগুড়িবাসী, বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়িতে শুরু প্রতিমা নিরঞ্জন সিঁদুর দান ও সিঁদুর খেলায় মেতে উঠলেন উত্তরের জলপাইগুড়িবাসী। দশমীর সকালে জলপাইগুড়ির ঐতিহ্যবাহী বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়িতে ধরা পড়ল উৎসবের আবহ। দেবী দুর্গাকে বিদায় জানানোর আগে সিঁদুর খেলায় অংশ নেন মহিলারা। আবেগ, আনন্দ আর বিষাদের মিশেলে রাজবাড়ি চত্বরে তৈরি হয় এক বিশেষ পরিবেশ。 অন্যদিকে, বৈকুণ্ঠপুর রাজ পরিবারের প্রাচীন রীতি মেনে দেবীর ঘট বিসর্জনের মধ্য দিয়ে 시작 হলো প্রতিমা নিরঞ্জন পর্ব। প্রথমে রাজপরিবারের নিশান বা পতাকা, রাজদণ্ড এবং পুজোর অন্যান্য উপকরণ পুকুরে বিসর্জন দেওয়া হয়। এরপর শুরু হবে দেবী দুর্গার প্রতিমা নিরঞ্জন。 ৫১৭ বছরের ঐতিহ্যবাহী রাজবাড়ির দুর্গাপুজোর দশমী পর্বে এই প্রাচীন রীতি দেখতে রাজবাড়ি চত্বরে ভক্ত ও দর্শনার্থীদের উপস্থিতি লক্ষ্য করা যায়। ঐতিহ্য ও আবেগকে সঙ্গী করেই দেবী দুর্গাকে বিদায় জানাতে প্রস্তুত জলপাইগুড়ি。0
0
Report
जेजेपी ने MSP बढ़ोतरी पर मोदी को 25 रुपये का ड्राफ्ट भेजकर विरोध दर्ज कराया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी पर भड़की जेजेपी, पीएम मोदी के नाम भेजा 25 रुपये का ड्राफ्ट एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों में विसंगतियों की निष्पक्ष जांच की मांग, जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में सौंपे दो ज्ञापन फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ भद्दा मजाक करार दिया है। बुधवार को जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री के नाम 25 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी भेजा गया। इसके अलावा, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों में संभावित विसंगतियों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भी अलग से ज्ञापन सौंपा गया। दोनों ज्ञापन नायब तहसीलदार के माध्यम से भेजे गए。 एमएसपी में बढ़ोतरी को बताया नाकाफी जेजेपी नेताओं ने कहा कि रबी विपणन वर्ष 2027-28 के लिए गेहूं का एमएसपी 2610 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने के बावजूद 25 रुपये की बढ़ोतरी किसानों की बढ़ती लागत के मुकाबले बेहद कम है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और कृषि मशीनों की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। पार्टी ने मांग की कि गेहूं के एमएसपी में कम से कम 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। जेजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि मंडियों में नमी के नाम पर किसानों की फसल एमएसपी से कम कीमत पर खरीदे जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग जेजेपी ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप फसलों की लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर एमएसपी निर्धारित करने और इसे कानूनी गारंटी देने की मांग उठाई। पार्टी नेताओं का कहना है कि जब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और सरकारी खरीद सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। 25 रुपये का ड्राफ्ट भेजकर जताया विरोध गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के विरोध में जेजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 25 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेजकर अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी नेताओं ने इसे किसानों की मेहनत और उनकी आर्थिक स्थिति के प्रति सरकार के रवैये के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन बताया। उन्होंने सरकार से किसानों को राहत देने के लिए एमएसपी में पर्याप्त बढ़ोतरी करने की मांग की। मतदाता सूचियों में विसंगतियों की जांच की मांग जेजेपी ने दूसरे ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूचियों में सामने आई संभावित विसंगतियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पार्टी ने ज्ञापन में विभिन्न सार्वजनिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए देशभर में लगभग 13 करोड़ और हरियाणा में करीब 37 लाख मतदाताओं के नामों के विलोपन अथवा मतदाता सूचियों में अनुपलब्धता से संबंधित आंकड़ों का उल्लेख किया। पार्टी ने इन आंकड़ों की आधिकारिक अभिलेखों के आधार पर जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम प्रक्रियागत त्रुटि या रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। जेजेपी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ पात्र मतदाताओं के नाम नियमनुसार सूची में शामिल करने की मांग भी उठाई। पार्टी ने कहा कि जहां अनियमितताओं या नियमों के उल्लंघन के प्रमाण मिलें, वहां निष्पक्ष जांच कर नियमनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। ये नेता रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जेजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
