271504
Gonda - नव वर्ष की पूर्व संध्या पर प्रज्ज्वलित किया अखण्ड ज्योति
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र में नव वर्षागमन की पूर्व संध्या पर जश्न का माहौल रहा है। बीत रहे साल को अलविदा व आने वाले वर्ष 2025 के आगमन पर युवाओं ने सजावट किया। तुलसीधाम मार्ग पर श्रीराम चरित मानस पाठ की अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। पंडित विशाल मिश्रा ने बताया कि ब्रह्मचारी स्थान पर धार्मिक अनुष्ठान श्रीराम चरित मानस अखण्ड पाठ प्रारम्भ हुआ। बुधवार को इसका पूर्णाहुति व भण्डारा उपरांत समापन होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शीश बाले बाबा मंदिर में रुक्मिणी-विवाह पर भक्तों की उमंग, पुष्पवर्षा के साथ उत्सव
Karauli, Rajasthan:रुक्मिणी विवाह प्रसंग से गूंजा शीश बाले बाबा मंदिर, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मनाया उत्सव, जिला करौली एंकर इंट्रो- बालघाट के समीप स्थित कमालपुरा गांव के शीश बाले बाबा मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस अवसर पर सजीव झांकियों का आयोजन हुआ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा मंगल गीतों और भजनों पर नृत्य कर भक्ति का उत्सव मनाया। कथा आयोजनकर्ता कमलेश देवी और मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि कथा के दौरान आचार्य रवि प्रकाश शास्त्री (मोरड़ा वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी विदर्भ देश के राजा भीष्मक की पुत्री तथा माता लक्ष्मी का अवतार थीं। देवर्षि नारद से भगवान श्रीकृष्ण के रूप, गुण और महिमा کا वर्णन सुनकर रुक्मिणी ने मन ही मन उन्हें अपना पति स्वीकार कर लिया था। आचार्य ने बताया कि रुक्मिणी का भाई रुक्मी, श्रीकृष्ण का विरोधी था और वह अपनी बहन का विवाह चेदिराज शिशुपाल से कराना चाहता था। जब रुक्मिणी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने एक ब्राह्मण के माध्यम से श्रीकृष्ण को संदेश भेजा। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण कुंडीनपुर पहुंचे और शिशुपाल सहित उसके सहयोगी राजाओं को परास्त कर रुक्मिणी को उनकी इच्छा के अनुसार अपने साथ ले आए। बाद में द्वारका में दोनों का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग भी सुनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।0
0
Report
मदन राठौड़ का बेनीवाल पर तीखा हमला: नशेड़ी शब्दों पर राजनीति की मर्यादा पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:बयान पर बवाल...अब राठौड़ का बेनीवाल पर तीखा हमला, बोले- खुद नशा करते हैं, युवा पीढ़ी को कर रहे हैं बर्बाद, राजनीति के लिए कलंक हैं ऐसे नेता जयपुर ारणाम, आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल के बयान पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोला है। राठौड़ ने कहा कि हनुमानजी खुद नशा करते हैं और करवाते हैं, युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे नेताओं को राजनीतिक के लिए कलंक बताया। वहीं आरएलपी कार्यकर्ताओं के काले झंडे दिखाने को राठौड़ ने खुद पर हमला करार दिया। राजस्थान में तापमान में पारे के उछाल के साथ ही नेताओं की बयानबाजी से सियासत भी उबाल पर है। RLP संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल के बयान के बाद शुरू हुआ बवाल लगातार जारी है। बीजेपी के नेता लगातार बेनीवाल पर हमलावर हैं। इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें नशेड़ी तक करार दे दिया। राठौड़ ने कहा कि राजनीति में इस तरह की भाषा और शब्दों का प्रयोग पहले कभी नहीं देखा. लोकतंत्र में नाराजगी और विरोध अपनी जगह सही हो सकते हैं, लेकिन नेताओं को अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. राठौड़ ने साफ साफ आरोप लगाया कि नशेड़ी बोलता है वैसे उन्होंने बोला। शब्द चयन तो ढंग का करें, कहां से शब्द निकालकर ले आता है भाई। ऐसे राजनेता भी राजनीति के लिए कलंक है । ऐसे नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए, वरना राजनीति को दूषित कर देंगे। राठौड़ ने बेनीवाल सहित नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि विरोध करो, लेकिन दुश्मनी नहीं होनी चाहिए, जब आमने सामने मिलें तो नजरें तो नहीं झुकानी पड़ेगी कि मैंने इनके लिए यह क्या कह दिया। राजनेता से अपेक्षा की जाती है। राठौड़ ने बेनीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि हनुमानजी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं, पथ भ्रष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। खुद भी नशा कर रहे हैं और करवाते भी हैं। युवाओं को गलत रास्ता दिखाना, बिजली का बिल मत भरो, डायरेक्ट कनेक्शन कर लो, यह संदेश देना अच्छा नहीं है। अराजकता पैदा करने और अव्यवस्था फैलाना है। राजनेता ऐसा बोल सकता है क्या है ? स्वयंभू सुप्रीमों बन गए हैं । राजनीति में आदर्श व्यवहार चाहिए इनके पास शब्दकोष नहीं है नशेड़ी बोलता है वैसे शब्दों का उपयोग करते हैं । दुश्मन और बाहुबली की तरह व्यवहार करते हैं। राठौड़ ने कहा कि बीजेपी में राजनीतिक विरोध को हमेशा लोकतांत्रिक और मर्यादित तरीके से व्यक्त किया जाता है. विपक्ष का दायित्व सरकार की कमियों को उजागर करना और जनता के मुद्दे उठाना है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की आलोचनाओं हम भी सुनते हैं, लेकिन आलोचना और कटुता में अंतर होना चाहिए. राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को व्यक्तिगत दुश्मनी में नहीं बदलना चाहिए. राठौड़ ने कहा कि सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है. काले झंडे दिखाने नहीं, हमला करने आए थे ..... डीडवाना में काले झंडे दिखाने आए हनुमान बेनीवाल के समर्थकों पर मदन राठौड़ ने हमला करने का आरोप लगाया। राठौड़ ने कहा कि वे राजनीतिक दल के अध्यक्ष अपने संगठन की बैठक में जा रहे थे। भला इससे किसी को क्या ऐतराज हो सकता है। कोई डिमांड थी तो राज्य सरकार से करते, राजनीतिक दल से क्या डिमांड होती। राठौड़ ने बताया कि जब वे कार्यक्रम स्थल के निकट पहुंचे तो पुलिसकर्मी अचानक सक्रिय हो गए. उन्हें स्थिति संदिग्ध लगी और बाद में जानकारी मिली कि कुछ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनमें कुछ प्रदर्शनकारी डंडे लेकर आए थे और उनका व्यवहार आक्रामक प्रतीत हो रहा था. सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वाहन से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी और एहतियात के तौर पर रोके रखा. ऐसा लग रहा था वो किसी हमले की फिराक में थे. राठौड़ ने कहा कि पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया । बाइट - मदन राठौड़ , प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी0
0
Report
श्रीविजयनगर में तेज आंधी-तूफान से दिन में अंधेरा, बारिश से मौसम सुहावना
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में आज दोपहर अचानक मौसम बदला, तेज तूफान और धूलभरी आंधी की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया और आमजन को गर्मी से राहत मिली। आंधी के बाद श्रीविजयनगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही और धूल के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। तत्पश्चात शुरू हुई बारिश ने परिस्थितियों को और सुहाना बना दिया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में परिवर्तनशील मौसम और बौछारें बनी रह सकती हैं, ठंडी हवाओं और बारिश से तापमान में आई गिरावट, बीते कई दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी था,0
0
Report
Advertisement
रायसिंहनगर में आंधी-धूल से गर्मी घटने की उम्मीद, तापमान में गिरावट
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दोपहर के समय ही तेज तूफान और धूल भरी आंधी चलने से दिन में ही शाम जैसा अंधेरा छा गया। लंबे समय से गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम का यह बदलाव से जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, आंधी और धूल के कारण वाहन चालकों को सड़क पर आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कुछ दिन मौसम में और बदलाव देखने को सामने आएगा。0
0
Report
भारत ने मलावी को 1000 मीट्रिक टन चावल सौंपकर मदद का संदेश दिया
Jaipur, Rajasthan:मुक्कद समय में मदद करने वाला ही सच्चा दोस्त होता है उच्चायुक्त अमराराम गुर्जर ने मलावी सरकार के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री डॉ. जॉर्ज टी. चापोंडा को भारत की जनता और सरकार की ओर से मानवीय खाद्य सहायता के रूप में 1,000 मीट्रिक टन चावल सौंपा। यह खाद्य सहायता मलावी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम आर्थर पीटर मुथारिका द्वारा सूखे के कारण उत्पन्न गंभीर खाद्य संकट से निपटने में मदद के लिए सहयोगी देशों से की गई अपील के जवाब में दी गई। इस अवसर पर बोलते हुए, विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री डॉ. जॉर्ज टी. चापोंडा ने मलावी में चल रहे खाद्य संकट से प्रभावित परिवारों को समय पर खाद्य सहायता प्रदान करने के प्रयासों में भारत सरकार के समर्थन की सराहना की। अपने संबोधन में, उच्चायुक्त महामहिम अमराराम गुर्जर ने कहा कि 1000 मीट्रिक टन चावल का यह उपहार सहयोगी देश मलावी के साथ भारत सरकार की एकजुटता और मित्रता की पुष्टि को दर्शाता है। भारत ने एक विश्वसनीय और भरोसेमंद सहयोगी के रूप में मलावी को निरंतर समर्थन दिया है। आज चावल का दान भी उसी निरंतर प्रतिबद्धता का एक हिस्सा था।0
0
Report
केन्दुझर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में वोटर सूची का स्वतंत्र संशोधन शुरू
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର : ଆସନ୍ତାକାଲି ଠାରୁ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ ଆରମ୍ଭ ହେବ SIR. କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ୬ଟି ବିଧାନସଭା ଅଞ୍ଚଳରେ ଆସନ୍ତାକାଲି ଠାରୁ ଭୋଟର୍ ତାଲିକାର ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ସଘନ ସଂଶୋଧନ ଆରମ୍ଭ ହେବ । ଏନେଇ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାପାଳ ବିଶାଳ ସିଂହ ଦରବାର ହଲ୍ ରେ ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ସବିଶେଷ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି । ଆସନ୍ତାକାଲି ଠାରୁ ଜୁନ୍ ୨୮ ତାରିଖ ସାଥରେ ବୁଥ୍ ସ୍ତରୀୟ ଅଧିକାରୀମାନେ ଘର ଘର ଗଣନା କରି ସର୍ବେ କରିବେ । ଏହାର ଗଣନା ଫର୍ମ(EF) ବଣ୍ଟନ କରିବା ସହ, ଏହା ପୂରଣ କରିବା ଦିଗରେ ସାହାଯ୍ୟ କରିବେ । ଭୋଟର ମାନେ ଚାହିଁଲେ ଅନଲାଇନ୍ ମାଧ୍ୟମରେ ମଧ୍ୟ ଗଣନା ଫର୍ମ ଦାଖଲ କରିପାରିବେ । ଏହାପରେ, ଜୁଲାଇ ୫ ତାରିଖରେ ଚିଠା ଭୋଟର୍ ତାଲିକା ପ୍ରକାଶ ପାଇବ । ଏହାପରେ, ଆବଶ୍ୟକ ସ୍ଥଳେ, ଲୋକମାନେ ଜୁଲାଇ ୫ ତାରିଖରୁ ଅଗଷ୍ଟ ୪ ତାରିଖ ଯାଏ ନିଜର ଦାବି ଏବଂ ଆପତ୍ତି ଦାଖଲ କରିପାରିବେ । ଆସନ୍ତାକାଲି ଠାରୁ ଜିଲ୍ଲାର ତେଲକୋଲ, ଘାସିପୁରା, ଆନନ୍ଦପୁର, ପାଟଣା, କେନ୍ଦୁଝର ଏବଂ ଚମ୍ପୁଆରେ SIR ଆରମ୍ଭ ହେବ । ମୁଖ୍ୟତଃ ୪ଟି ପର୍ଯ୍ୟାୟରେ ଏହି ପ୍ରକ୍ରିୟା କରାଯିବା ନେଇ ସୂଚନା ଦେଇଥିଲେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ।0
0
Report
Advertisement
जळगांव में महाविकास आघाडी की बड़ी घोषणा: शरद तायडे उमेदवार
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव विधान परिषद निवडणुकीत जळगावची जागा महाविकास आघाडीमध्ये शिवसेना ठाकरे गटाच्या वाट्याला.. महाविकास आघाडीमध्ये शिवसेना ठाकरे गटाकडून महानगरप्रमुख शरद तायडे यांना उमेदवारी जाहीर करण्यात आली असून त्यांना ए बी फॉर्म देखील देण्यात आला आहे सत्ताधाऱ्यांचे कुठलेही आव्हान नसून अनेक आमच्या संपर्कात असून निवडणुकीत आम्ही दाखवून देऊ, असे जिल्हा प्रमुखांनी म्हटलं आहे. सत्ताधाऱ्यांचे भाजपने शिवसेना शिंदे गटाचे देखील अनेक नगरसेवक आमच्या संपर्कात असून जळगावची निवडणूक संपूर्ण Maharashtra मध्ये पाहण्यासारखी राहील असे जिल्हाप्रमुखांनी म्हटलं आहे पक्षाने तसेच महाआघाडीने माझ्यावर विश्वास दाखवला त्याबद्दल मी सर्वांचे आभार मानतो, कुठलाही आव्हान नाही, सत्ताधाऱ्यांना टक्कर देऊ अशी प्रतिक्रिया, उमेदवार शरद तायडे यांनी बोलताना व्यक्त केले आहे कुणी काहीही म्हणत असलं तरी शेवटपर्यंत निवडणुकीतून माघार घेतली जाणार नाही निवडणूक चूर होईल, कशी भूमिका जिल्हाप्रमुख कुलभूषण पाटील यांनी स्पष्ट केले होते बाईट _कुलभूषण पाटील, जिल्हाप्रमुख शिवसेना ठाकरे(कपाळावर टिक्का लावलाय) बाईट शरद तायडे, उमेदवार, महाविकास आघाडी0
0
Report
मैहर में NEET पेपर लीक के विरोध में युवक कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
Maihar, Madhya Pradesh:NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर आज दोपहर को मैहर में युवक कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया और जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और रेलवे स्टेशन की ओर कूच कर ट्रेन रोको आंदोलन करने का प्रयास किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पहले से ही बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की व्यवस्था की गई थी। प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं तथा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन police ने उन्हें रोक लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति भी बनी रही, हालांकि पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से हालात नियंत्रण में रहे। युवक कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने कहा कि NEET परीक्षा लीक मामले ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए。0
0
Report
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो पलटी, छह से ज्यादा घायल, जयपुर रेफर
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर बाईक सवार को बचाने में बॉलेरो गाड़ी खाई पलटी,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,बाईक सवार युवक खंडेला निवासी पिंटू सैनी सहित बॉलेरो में सवार आधार दर्जन लोग घायल,बाईपास रोड़ पर रलावता टोल के पास हादसा,बॉलेरो में सवार खेजरोली निवासी हरिश कुमार यादव,धापु देवी,ममता देवी,हंसा देवी,गीता देवी,मोना यादव गंभीर घायल,धापु देवी व पिंटू सैनी को किया जयपुर रेफर,बॉलेरो में सवार लोग जा रहें उदयपुरवाटी तीर्थधाम एंकर श्रीमाधोपुर इलाके के बाईपास रोड पर रलावता टोल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार सहित बोलेरो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खंडेला निवासी पिंटू सैनी बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें बचाने के प्रयास में बोलेरो चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और पलटी खा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बोलेरो में सवार खेजरोली निवासी हरिश कुमार यादव, धापु देवी, ममता देवी, हंसा देवी, गीता देवी और मोना यादव सहित कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में धापु देवी और बाइक सवार पिंटू सैनी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार एक ही परिवार के लोग श्रद्धालु उदयपुरवाटी स्थित तीर्थधाम की ओर जा रहे थे।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम के सेक्टर 92 सोसाइटी में शराबी युवक का हुड़दंग; सुरक्षा गार्ड से विवाद
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम गुरुग्राम में रिहायशी सोसाइटी में शराब पी कर हुड़दंग करते दिखे तीन युवा सोसाइटी में किराए पर रह रहे संदीप सिंह पर हुड़दंग के आरोप दोस्तो के संग पहले फ्लैट पर पी शराब फिर सोसायटी में सरे आम शराब पीते दिखाई दिए शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ की बदसलूकी सेक्टर 92 की सारे होम्स सोसाइटी का मामला आरोपी संदीप पर पहले भी इसी तरह हुड़दंग करने का आरोप पहले भी हुड़दंग करने पर सोसाइटी लगा चुकी है जुर्माना हुड़दंग करने का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सोसाइटी के लोगो ने पुलिस में दी शिकायत पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
खोरा कॉलोनी, गाज़ियाबाद में किशोर की चाकू से हत्या; CCTV उपलब्ध, 5 नामजद आरोपी
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad, Uttar Pradesh: खोरा कॉलोनी में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या पर DCP धवल जायसवाल ने कहा, "28 मई को एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया था। उसे इलाज के लिए ले जाया गया था जहां कल इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई है। नामजद 5 आरोपियों में से 3 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है। शव परिवार को सौंप दिया गया है... ये लोग पहले से ही दोस्त थे। बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद हमला किया गया। 5 आरोपी इसमें नामजद किए गए हैं, 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारे पास CCTV है, ये पहले भी साथ थे। मुख्य आरोपी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 वर्ष से कम है।0
0
Report
NHAI वर्कर ट्रक की चपेट में, तीन घायल; 20 मिनट में भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची
Panchkula, Haryana:मौली चौंकी के नजदीक NHAI के वर्कर को ट्रक ने उडाया। तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल। 20 मिनट तक भी नहीं पहुंची एंबुलेंस।0
0
Report
Advertisement
संगीत सोम के बयान के बाद यूपी 2027 में बाबा 350 के बराबर?
Noida, Uttar Pradesh:प्रखर सिंह कांग्रेस प्रवक्ता बाइट on संगीत सोम बीजेपी नेता संगीत सोम का बड़ा बयान.. 2027 में यूपी से बाबा में कहीं नहीं जा रहा.. बाबा 350 के बराबर आ रहा है.. सपा, कांग्रेस डबल डिजिट में भी नहीं आएगी कांग्रेस की बाइट0
0
Report
पड़ोस के झगड़े में चाचा ने खिड़की से लटककर वीडियो बना वायरल कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है...पड़ोस में हो रहे झगड़े की आवाज़ साफ नहीं आई तो चाचा ने ऐसा कारनामा कर दिया कि इंटरनेट पर वायरल हो गए...जान जोखिम में डालकर खिड़की से लटकते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने लगे...लोग कह रहे हैं — 'जिज्ञासा इंसान से कुछ भी करवा सकती है! पड़ोस के झगड़े में बढ़ी चाचा की दिलचस्पी ! खिड़की से लटककर बना डाली वीडियो0
0
Report
डोगेश भाई के भौंक से कुत्ते भयभीत, वायरल वीडियो ने यूजर्स हंसी छुड़ा दी
Noida, Uttar Pradesh:आपने अक्सर सोशल मीडिया पर देखा होगा कि आवारा कुत्ते लोगों के पीछे पड़ जाते हैं और कई बार लोगों को काफी परेशान कर देते हैं... अब सोशल मीडिया पर इस बार एक ऐसा वीडियो खूब वायरल हो रहा है... जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं... वीडियो में इस बार कुत्तों ने आदमी को नहीं बल्कि एक आदमी ने कुत्तों को परेशान किया गया... शख्स पर भौंकना 'डोगेश भाई' को पड़ा भारी... शख्स ने किया ऐसा कि डर ा हुआ है कुत्ता समाज0
0
Report
Advertisement
