271502
गोंडाः नगरपालिका के द्वारा वार्डों में साफ-सफाई और विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण
Colonelganj, Uttar Pradesh:नगर पालिका परिषद करनैलगंज के द्वारा वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्यों और साफ-सफाई की हकीकत को परखने के लिए आज जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नगर के वार्ड संख्या 20 गुड़ाही सदर बाजार का औचक निरीक्षण किया। वार्ड में पहुंची जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर साफ-सफाई और अन्य कार्यों के बारे में पूछताछ कीं। लोगों के द्वारा समस्याएं बताए जाने पर नगर पालिका को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फेंकने वाले की पिटाई, चाकू मामले की जांच
New Delhi, Delhi:दिल्ली के कोपरनिस्क मार्ग पर सांसद पप्पू सिंह मीडिया से बात कर रहे थे..तभी एक शख्स ने बहस की..और जुत्ता मारने की कोशिश की..तभी पप्पू यादव के आवास पर समर्थकों ने जुत्ता फेंकने वाले शख्स की जमकर पिटाई की..पुलिस के हवाले कर दिया..पप्पू यादव की तरफ़ से एक चाकू भी दिया गया है..इनका कहना है ये अपने साथ लाया था पुलिस का कहना है की चाकू वाले एंगल की जांच की जा रही है..आरोपी से पूछताछ जारी है.. दिल्ली पुलिस सूत्र- पप्पू यादव के यहां घुसने वाले शख्स का नाम सुमित है बBulandshahr का रहने वाला है सुमित ने पप्पू यादव को जूता फेंककर मारा उसी समय उसे पकड़ लिया गया पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह चाकू लेकर आया था पुलिस के मुताबिक जब सुमित को पप्पू यादव के लोगों ने सौंपा तो उसके साथ में एक चाकू भी सौंपा था उसके मुताबिक संतों के अपमान को लेकर उसके मन में नाराजगी थी सुमित बता रहा..गाजियाबाद भी रहता है साधु भी आए थे पप्पू यादव से मिलने आज.. काफी लोग.. फिर कांफ्रेंस रखी थी उन्होंने पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड अभी तक नहीं मिला है गाजियाबाद में लोहे का काम करता है..0
0
Report
नाबालिग की अपहरण साजिश गिरिडीह में बच्चों की सूझबूझ से नाकाम, आरोपियों की तलाश जारी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के तांबागुडी गांव में रविवार सुबह ट्यूशन पढ़ने गए दो नाबालिग बच्चों के अपहरण की साजिश को पुलिस और बच्चों की सूझबूझ से नाकाम कर दिया गया. अपराधियों के चंगुल से भाग निकलने में दोनों बच्चे सफल रहे. जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 6 बजे तांबागुडी के दो नाबालिग बच्चे डुमरी के आईबीपी स्थित एक निजी शिक्षक के कोचिंग सेंटर ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवार अपराधी पहुंचे. उन्होंने बच्चों से पता पूछने का बहाना बनाया और कुछ दूर चलकर पता बताने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद बच्चों का चेहरा ढककर उन्हें कोडरमा की ओर ले जाने लगे. जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए. इसके बाद निमियाघाट थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की. कोडरमा के एक सुनसान इलाके में जब अपराधी बच्चों को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी दोनों बच्चों ने मौका देखकर हिम्मत दिखाई और अपराधियों के चंगुल से भाग निकले. भागकर बच्चे पास के एक ट्रैक्टर मिस्त्री के पास पहुंचे और आपबीती सुनाई. मिस्त्री ने तुरंत बच्चों के परिजनों को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस हरकत में आई और कोडरमा पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस अब दोनों बाइक सवार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों को अकेले नहीं भेजने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.0
0
Report
नालंदा उपचुनाव में NDA की जीत तय, मंत्री का प्रशांत किशोर पर हमला
Pariaunna, Bihar:नालंदा: कला एवं संस्कृति सह खान एवं भौतिक विज्ञान विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने नालंदा में दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतगणना परिणाम में एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि मतगणना के बाद एनडीए को स्पष्ट जीत मिलेगी। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा चुनाव आयोग से पुलिस प्रशासन की शिकायत किए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि परिणाम आने से पहले ही प्रशांत किशोर अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। हमने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी कहा था कि यह प्रशांत किशोर के राजनीतिक सफर का अंतिम दिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर लगातार नकारात्मक राजनीति करते हैं और चुनाव प्रक्रिया पर अनावश्यक सवाल खड़े करने का प्रयास करते हैं。0
0
Report
Advertisement
बोकारो के खेत में वज्रपात: तीन सगी बहनें अस्पताल में खतरे से बाहर
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में खेत में धान रोपते समय वज्रपात, 3 सगी बहनें को लगा झटका, सदर अस्पताल में भर्ती। तीनो खतरे से है बाहर। बताते चले कि बोकारो के शियालजोरी थाना क्षेत्र के कुंवातर गांव में आज एक हादसा हो गया जहां धान रोपने गईं 3 सगी बहनें वज्रपात की चपेट में आ गईं। बारिश के दौरान अचानक गिरी बिजली से तीनों बेहोश हो गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें बोकारो सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अब तीनों खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। बोकारो के शियालजोरी थाना क्षेत्र में तीन सगी बहनें - आसा देवी, सोनल कुमारी और पूजा कुमारी - अपने खेत में धान रोपने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ। बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी बीच तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और तीनों बहनें उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से तीनों मौके पर बेहोश हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दौड़कर पहुंचे और आनन-फानन में तीनों को बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक अब तीनों बहनों की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत है। बाइट 1: आसा देवी, घायल। बाइट 2: कोकिल बावरी, पिता।0
0
Report
हाथरस में आगरा रोड पर मारपीट के दौरान फायरिंग, एक युवक घायल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस शहर के आगरा रोड पर स्थित चकलेश्वर बंबे पर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है।जहां आगरा रोड पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर मारपीट और फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया।घायल युवक का आरोप है कि वह दो पक्षों में हो रही मारपीट को देख रहा था,तभी अचानक फायरिंग हो गई,जिससे उसके हाथ में गोली लगी है।पुलिस घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंची है।मिली जानकारी के अनुसार:sadar कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पुलिस चौकी के पास चकलेश्वर बंबे के पास आज देर शाम दो पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट की घटना में कई राउंड फायरिंग हो गई।इस दौरान एक युवक मोहित का आरोप है कि एक गोली उसके हाथ में लग गई।जिससे वह घायल हो गया।फायरिंग और मारपीट की घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस घायल युवक मोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार और डॉक्टरी परीक्षण शुरू कर दिया।वही घटना में घायल युवक मोहित की मां का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था,तभी गोली चल गई।कई राउंड फायरिंग हुई है।जिसमें एक गोली उनके बेटे के लग गई।उनका बेटा मोहित लड़ाई झगड़ा देख रहा था,तभी गोली लगने से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है।0
0
Report
गैरसैंण में भारी बारिश से पेड़ गिरे; पुलिस ने खुद काटकर यातायात बहाल किया
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली के गैरसैंण में पुलिस का जोश और जज्बा देखने को मिला। भारी बारिश के चलते गैरसैंण-फरकंडे सड़क मार्ग पर तीन विशाल पेड़ गिरने से यातायात बंद हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण मनोज सिरौला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और मशीन का इंतजार किये बिना ही सड़क पर पड़े भारी भरकम पेड़ को कुल्हाड़ी काटना शुरू किया जिसके कुछ देर बाद मार्ग यातायात के लिए शुरू हो पाया। भारी बारिश और तेज आंधी तूफान से सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग बंद हुआ तो मौके पर जेसीबी उपलब्ध नहीं होने पर गैरसैंण कोतवाली के इंस्पेक्टर ने इंतजार करने के बजाय थाना गैरसैंण से कुल्हाड़ी मंगवाई और खुद पेड़ काटने में जुट गए। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मेहनत के बाद सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। सड़क खुलने के बाद फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।0
0
Report
Advertisement
सावन के पहले सोमवार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर: सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारियां सन्तकबीरनगर में प्रशासन ने सावन के पहले सोमवार को होने वाले जलाभिषेक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। कावड़ियों की सुरक्षा के लिए मन्दिरों और घाटों पर जल पुलिस, एसडीआरएफ सहित अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है । कल बड़ी सँख्या में श्रद्धालु जिले के ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक करेंगे। यहाँ एक माह तक लगने वाले श्रावण मेले का जिला पंचायत अध्य्क्ष बलराम यादव और समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चुतुर्वेदी ने फीता काट कर शुभारम्भ किया। तामेश्वर नाथ का यह प्राचीन मंदिर लोक आस्था का प्रतीक है । प्रशासन ने मंदिर में कावड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए है। बारिश के मौसम में खम्भों में बिजली उतरने की आशंका और किसी अनहोनी से कावड़ियों की सुरक्षा के लिए मन्दिरों और कावड़ यात्रा मार्गों पर बिजली के खम्भों और ट्रांफार्मर को प्रशासन ने पालीथीन लगवाकर सुरक्षित कराया है । इसके साथ ही पूरे सुरक्षा कावड़ यात्रा मार्गो और मन्दिरों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।0
0
Report
आजमगढ़ में टिनशेड विवाद: दो भाइयों के परिवारों के बीच लाठी-डंडों का संघर्ष
Azamgarh, Uttar Pradesh:जनपद आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा गांव में आज रविवार सुबह टिनशेड लगाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दीवार पर टिनशेड डालने को लेकर दो भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक जांच के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीओ लालगंज ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे दीवार पर टिनशेड लगाने को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हुआ, जो लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गया। चिकित्सकीय परीक्षण में घायलों के शरीर पर गंभीर कटने-फटने के निशान नहीं मिले, लेकिन उन्हें अंदरूनी चोटें आने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की और वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया। जबकि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 125 और 135 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस दोनों पक्षों से शिकायत मिलने के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।0
0
Report
Z Entertainment gets shareholders' approval for ESOP and warrant issuance
Noida, Uttar Pradesh:Z’ के शेयरधारकों ने कंपनी के फंड जुटाने और ESOP आवंटन प्रस्तावों को आवश्यक बहुमत से मंजूरी दे दी है। • यह मंजूरी कंपनी की दीर्घकालिक महत्वाकांक्षाओं को साकार करने के लिए उसकी वित्तीय नींव को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम है। • कंपनी को मूल्यवर्धक अवसरों का लाभ उठाने के लिए महत्वपूर्ण विकास पूंजी और मजबूत नेतृत्व निरंतरता प्राप्त होगी। • कंपनी ‘ट्रूली योर्स’ एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान लागू करेगी, जिससे मानव संसाधन कंपनी की विकास यात्रा में भागीदार बन सकेंगे। मुंबई, 31 जुलाई 2026: अग्रणी कंटेंट और टेक्नोलॉजी पावरहाउस, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ लिमिटेड (‘Z’) ने आज आयोजित एक असाधारण आम बैठक (EGM) में, प्रमोटर समूह की इकाई को तरजीही आधार पर पूर्णतः परिवर्तनीय वारंट जारी करने के प्रस्ताव के लिए अपने शेयरधारकों का आवश्यक समर्थन प्राप्त किया। शेयरधारकों ने ‘Z’ और उसकी सहायक कंपनियों के मानव संसाधन के लिए ‘ट्रूली योर्स’ एम्प्लोयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) को लागू करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है। सभी प्रस्तावों को मिली मंजूरी कंपनी के लिए वित्तीय आधार को मजबूत करने, मूल्यवर्धन के अवसरों का लाभ उठाने और भविष्य के लिए एक सुदृढ़ मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है। कंपनी को अपने शेयरध hool्डर्स का स्पष्ट समर्थन प्राप्त हुआ है, जिससे कंपनी की रणनीतिक विकास आकांक्षाओं और भविष्य में उच्च मूल्य उत्पन्न करने की क्षमता में उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। यह मंजूरी 'जेड' को आगे बढ़ने में सक्षम बनाएगी। तेज़ी से बदलते और कॉम्पिटिशन वाले एंटरटेनमेंट सेक्टर में, कंपनी अपनी ग्रोथ की योजनाओं को तेज़ करेगी और लंबे समय में वैल्यू बढ़ाने पर ध्यान देगी। ज़्यादा ग्रोथ कैपिटल मिलने से, कंपनी अपने नए स्ट्रैटेजिक ग्रोथ के रास्तों को और मज़बूत करेगी और अपने मौजूदा बिज़नस सेगमेंट की क्षमताओं को बढ़ाएगी। शेयरहोल्डर्स से मंज़ूरी मिलने के बाद, ‘Z’ प्रमोटर ग्रुप की कंपनी को प्रेफरेंशियल आधार पर 24,94,85,563 वारंट जारी करेगी, जिनकी कीमत 126 रुपये प्रति वारंट होगी। प्रमोटर कंपनी में 3143.5 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जिससे अंततः प्रमोटरों की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 23.79% हो जाएगी। कंपनी ‘Truly Yours’ एम्प्लॉय स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) भी लागू करेगी, जिसके तहत ‘Z’ और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के योग्य कर्मचारियों को 3,74,22,835 स्टॉक ऑप्शन दिए जाएंगे। इन ऑप्शन की फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर होगी और इन्हें एक या ज़्यादा किश्तों में जारी किया जाएगा। अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी मिलने से कंपनी की लॉन्ग-टर्म क्षमता पर शेयरहोल্ডर्स का भरोसा और मज़ूब हुआ है, साथ ही प्रमोटरों की हिस्सेदारी बढ़ने से लीडरशिप में निरंतरता भी सुनिश्चित हुई है। शेयरहोल्डर्स का यह भरोसा बोर्ड और मैनेजमेंट टीम की भविष्य में ज़्यादा वैल्यू बनाने की क्षमता का पक्का सबूत है। इससे कंपनी के टैलेंट को भी असली को-ओनर के तौर पर कंपनी की ग्रोथ यात्रा में सार्थक रूप से शामिल होने का मौका मिलता है। ESOP फ्रेमवर्क कंपनी के टैलेंट की ग्रोथ की महत्वाकांक्षाओं को शेयरहोल्डर्स की लॉन्ग-टर्म उम्मीदों के साथ जोड़ता है, ताकि सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए लगातार वैल्यू बनाई जा सके।0
0
Report
Advertisement
डोटासरा: कांग्रेस विकास का विजन रखती है, BJP सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाती है
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस पार्टी विकास का विजन रखती है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर लडाने का काम करती है।- डोटासरा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ शहर में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ली। ओर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए एकजुटता के साथ तैयारी के दिशा-निर्देश दिए। लक्ष्मणगढ़ के श्याम शरणम गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमें सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, विधानसभा चुनाव प्रभारी आनन्द सिंह, फतेहपुर विधायक हाकम अली, लक्ष्मणगढ़ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, निर्वतमान पालिका उपाध्यक्ष बनवारी लाल पाण्डेय, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिहाग सहित पार्टी पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। ओर विकास का विजन रखती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल धार्मिक उन्माद फैलाकर आपस में लड़ाने का काम करती है यहां तो भारतीय जनता पार्टी 15 टुकड़ों में बटी है। उनको विकास से कोई लेना-देना नहीं वो तो कहती हैं हमें तो चुनाव जीता दो जिससे भ्रष्टाचार करें। डोटासरा ने वन स्टैट ओर इलेक्शन के सवाल पर कहा कि भाजपा ने संविधान का उल्लंघन किया है। जब 5 साल से चुनाव कराने का संविधान अनुच्छेद 243 ई ओर यु में पंचायत ओर निकाय के लिए 5 साल से अनिवार्य रूप से कराने का प्रावधान है। डोटासरा ने कहा कि 70 साल में आज तक नहीं हुआ। भाजपा के डरपोक लोग थे काम इन्होंने कुछ किया नहीं,बजट दिया नहीं, ओर काम करने का इनको अनुभव नहीं केवल पर्ची से काम करते थे। ओर कोर्ट ने डंडा कर दिया तो पंचायत ओर निकाय के चुनाव करवाने पड़ रहे हैं।0
0
Report
एटा में सावन के पहले सोमवार पर हाई अलर्ट; SSP ने कांवड़ सुरक्षा संभाली
Etah, Uttar Pradesh:एटा में सावन के पहले सोमवार पर हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए खुद मैदान में उतरे SSP डॉ. इलामारन जि, कांवड़ मार्ग पर SSP डॉ. इलामारन जि ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पुलिस सहायता केंद्र और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया, अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, SSP ने कांवड़ियों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित यात्रा करें, वहीं SSP ने संदिग्ध व्यक्तियों और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।0
0
Report
सूरत के सनिया हेमाड गाँव में बाढ़, घरों में पानी, राहत कर्मी मदद पहुंचा रहे
Surat, Gujarat:એંકર: સુરત: સુરત શહેર પાસે આવેલા સનિયા હેમાદ ગામમાં ખાડી પૂરની કારણે સ્થિતિ અત્યંત ગંભીર बनी છે. સનિયા હેમાદ ખાડી હાલ ભયજનક સપાટીએ વહેતી રહી છે. જેના કારણે ગામના અનેક ફળિયાઓમાં લગભગ ૬ ફૂટ જેટલા પાણી ભરાઈ ગયા છે. ગામના મુખ્ય રસ્તાઓ પણ પાણીમાં ગરકાવ થઈ જતાં લોકો પોતાના ઘરોમાં કેદ થઈ ગયા છે. વાહનવ્યવહાર અસ્પષ્ટ બનતા જીવનજરૂરી વસ્તુઓ લાવવી ખૂબ મુશ્કેલ બની ગઈ છે. આ મુશ્કેલ સમયમાં સારોલ પોલીસે અસરગ્રસ્તોને રાહત સામગ્રી પહોંચાડીને સારવારૂં સહાય કરી છે. ગામમાં પાણી ભરાવાના કારણે લોકોએ જીવનજરૂરી વસ્તુઓ લેવા બહાર નીકળવું અશક્ય બન્યું છે. માહિતી આપવાં આવ્યા મુજબ, ચાલુ ચોમાસાની સિઝનમાં ત્રીજી વખત આ પ્રકારની ખાડી પૂરી થતાં村માં આ અફઝીસભર સ્થિતિ સર્જાઈ છે. સ્થિતિ પર લોકોમાં સુરત મહાનગરપાલિકા (મનપા) સામે ભારે આક્રોશ અને રોષ જોવા મળે છે.0
0
Report
Advertisement
गोरखालैंड मुद्दे पर गुरांग की बैठक: Draft कमेटी बनेगी और गृह मंत्री को भेजी जाएगी
Darjeeling, West Bengal:All Political Parties (State Holder) Meeting For Gorkhaland Issue Called By Bimal Gurung (GJMM) Decision Was Came Out That 'Draft Committee Will Be Form And Draft Will Summit To Amit Shah' All parties meeting which was called by the GJM President Bimal Gurung in which not only the political parties of hills had been called but also the Zen-G and 11 Community Demanding committee had also invited. And all participants had said that this time after 50 years In both place Center and State BJP Had form the govt and this time the Demand for Gorkhaland should be rise. And in today meeting it came out that the Draft Committee will be form in which all political parties representative along with the Zen-G. And the Draft which will be done that will be send to the Home Minister. The Meeting was held in Marwari Bhawan Darjeeling. Where GJM, BGPM, CPRM, IGJF, Other small parties of hills was attend. The meeting was around 6 hours.0
0
Report
चाय स्पेशल: नया फ्लेवर लॉन्च, ग्राहक उत्साहित
Noida, Uttar Pradesh:चाय स्पेशल0
0
Report
जौहर यूनिवर्सिटी नोटिस वापस लेने लिए सपा ने गांधी समाधि पर धरना दिया
Rampur, Uttar Pradesh:जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने के ख़िलाफ़ सपा महिला सभा प्रदेश सचिव नीलम यादव समेत 5 नामज़द सहित कई अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। एंकर: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी को दिए गए नोटिस वापस लेने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश सचिव नीलम यादव ने गांधी समाधि स्थल पर धरना देने का प्रयास किया, पुलिस के अनुसार यह धरना बिना पूर्व अनुमति के आयोजित किया जा रहा था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम गांधी समाधि स्थल पहुंची और नीलम यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली ले जाया गया, वहाँ आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जमानत मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 117/26 दर्ज किया है, मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2) और 223 के तहत दर्ज किया गया है, पुलिस ने इस मामले में नीलम यादव समेत संदीप मौर्या, आरिफ, आरिफ खान, शाने आलम और के अज्ञात लोगों को भी नामजद किया है, बताया जा रहा है कि नीलम यादव जौहर यूनिवर्सिटी को जारी नोटिस वापस लेने की मांग को लेकर गांधी समाधि पर धरना देना चाहती थीं, हालांकि पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई।0
0
Report
Advertisement
