icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चार न्यायिक अधिकारियों के तबादलों के साथ ओमप्रकाश बने हाईकोर्ट प्रशासन

Jodhpur, Rajasthan:चार न्यायिक अधिकारियों के तबादले, ओमप्रकाश बने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार प्रशासन जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक अधिकारियों के स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए चार अधिकारियों के पदस्थापन में फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत डीजे कैडर के न्यायिक अधिकारी ओमप्रकाश का बीकानेर कॉमर्सियल कोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन) के पद पर तबादला किया गया है। वे पूर्व में इस पद पर कार्यरत शिवानी सिंह का स्थान लेंगे। ओमप्रकाश को 1 अक्टूबर 2026 से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह रणधीर सिंह मिर्धा को राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन-अधीनस्थ न्यायालय) नियुक्त किया गया है। नवीन कुमार किलानिया को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में रजिस्ट्रार (वर्गीकरण)-द्वितीय के पद पर लगाया गया है। वहीं नीरज भामू को भरतपुर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पद पर पदस्थापित किया गया है।
0
0
Report

बेमेतरा कॉलेज प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार के आरोप, जांच शुरू

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में एक कॉलेज के प्रोफेसर पर कॉलेज छात्राओं के साथ कथित तौर पर अशोभनीय और आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है. मामले को लेकर कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है... मामला बेमेतरा जिले के शासकीय पीजी महाविद्यालय बेमेतरा का है.... शिकायतकर्ता के मुताबिक कॉलेज के एक लेक्चर ने फोन के माध्यम से छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक व्यवहार किया.... शिकायत में संबंधित प्रोफेसर जे.पी. राणा के खिलाफ कार्रवाई की गई है.... शिकायत में यह भी कहा गया है कि छात्राओं ने मामले की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य को दी.... जिसकेपर प्राचार्य डॉ. वीणा त्रिपाठी के द्वारा उलटा छात्राओं को चुप रहने और कॉलेज की बात कॉलेज में निपटने की बात कही.... इसके बाद अब कलेक्टर कार्यालय में शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई है.... फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है... अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है.. वही मामले को लेकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगोई ने कहा कि अनुशासन समिति को जांच और बयान के लिए कहा गया है जांच प्रतिवेदन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी..
0
0
Report

मुकदमों की पैरवी में ढिलाई नहीं! गाजीपुर में मॉनिटरिंग सेल का औचक निरीक्षण, ASP सिटी ने कसे पेंच

ATAlok TripathiFollow2m ago
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की पैरवी व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। 29 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने मॉनिटरिंग सेल कार्यालय का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की बारीकी से पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान ASP सिटी डॉ राकेश मिश्रा ने कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों से उनके जिम्मे के कार्यों की जानकारी ली और साफ निर्देश दिया कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचें और उन्हें सौंपे गए कार्यों को लगातार अपडेट रखें।अधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों, रजिस्टरों और रिकॉर्ड के रखरखाव की भी जांच की। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। लेकिन निरीक्षण का सबसे अहम फोकस रहा अपराधियों के खिलाफ चल रहे मुकदमों की प्रभावी पैरवी। विभिन्न जनपदों के कुख्यात अपराधियों से जुड़े मामलों में न्यायालय में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गाजीपुर नगरपालिका का ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक छत के नीचे कई योजनाओं का लाभ

ATAlok TripathiFollow4m ago
Ghazipur, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गाजीपुर नगर पालिका परिषद की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद के सभागार में लगाए गए इस कैंप में लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनका लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि शिविर में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आवास योजना, क्रेडिट कार्ड योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित कई योजनाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए हैं। अध्यक्ष के मुताबिक, सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कैंप में पहुंचे और करीब 300 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा चुका है। उनका कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को सीधे जोड़ना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। इसमें नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंश मुक्त कर 11.04 लाख रु संपत्ति जब्त कर गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 13 गौवंशों को मुक्त कराया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन समेत कुल 11.04 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि एक सफेद पिकअप में मवेशियों को झारखंड/ओडिशा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम कुंजारा मेन रोड पर नाकेबंदी की। दोपहर करीब 12:30 बजे संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। VEHICLE: वाहन में 4 गाय, 8 बछिया और 1 बछुवा, कुल 13 गौवंश बंधे हुए और क्रूरतापूर्वक भरे मिले। चालक इमरान खान (29), निवासी केराडिह, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर से मवेशियों के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने मवेशियों को झारखंड/ओडिशा की ओर ले जाने की बात बताई। पुलिस ने सभी गौवंशों को मुक्त कराकर सुरक्षित ग्राम झरन गौशाला में चारा-पानी की व्यवस्था के साथ रखवाया। कार्रवाई में करीब 1.04 लाख रुपये कीमत के गौवंश और 10 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन, कुल 11.04 लाख रुपये की जप्ती की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 305/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं 4, 6, 10 और 11 में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report

AIIMS दिल्ली में विश्व हृदय दिवस पर डाक्टरों ने दिल की बीमारियों से बचाव बताया

New Delhi, Delhi:दिल्ली AIIMS में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हार्ट विभाग के डाक्टरों ने जनता को जागरूक किया दिल की बीमारी से बचना जरूरी है. एम्स डॉक्टर बोले लोगो को हार्ट अटैक बीमारी से बचाना है तो आपको हेल्दी चीजे खानी होंगी, योगा, और प्रेज करना होगा. एम्स दिल्ली. राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान कार्डियोलॉजी विभाग और नर्सिंग महाविद्यालय ने लोगो को जागरूक किया बच्चे, महिलाएं, युवा, और बुजुर्ग को दिल की बीमारी होती जा रही है. एम्स डॉक्टर और आम जनता के लिए हृदय स्वास्थ्य पर खुला सत्र और पैनल चर्चा की गईं. डॉ. निखिल टंडन, निदेशक, एम्स, नई दिल्ली ने कहा सुगर डायबिटीज होने से दिल की बीमारी हो सकती है हार्ट अटैक बचने के लिए खान-पान में बदलाव और डॉक्टर की सलाह लेते रहना बहुत जरूरी है. राजीव नारंग, विभागाध्यक्ष, हृदयरोग विभाग वक्ता एवं पैनलिस्ट. स्पीच डॉ. निखिल टंडन, निदेशक, एम्स, नई दिल्ली
0
0
Report
Advertisement

महनार में ठग गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, नकली नोट और मशीन बरामद

Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब महनार में वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने दस बंडल नकली कागज का नोट और पेपर कटिंग मशीन के साथ एक गाड़ी भी बरामद किया है। गिरफ्तार ठगों में एक झारखंड का जबकि दूसरा कटिहार का रहने वाला है वहीं मौके से फरार दो अन्य लोगो की पहचान भी कर ली गई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस बारे में महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि यह गिरोह लोगो को झांसा दे कर ठगी का काम करता है। खास कर ग्रामीण इलाकों में लोगो को रुपया डबल करने का झांसा देकर अपना शिकार बनता था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के साथ साथ पूरे गिरोह की क्राइम कुंडली खंगाला जा रहा है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

योगी आदित्यनाथ: आज़ादी से पहले विदेशी शासन के दौरान महिलाओं की शिक्षा शुरू हुई

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं, "आज़ाद भारत से पहले, जब यह देश विदेशी शासन के अधीन था, तब उन्होंने लड़कियों के लिए स्कूल, कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना की। उस समय लड़कियों के शिक्षा के बारे में कोई इतना सोचता भी नहीं था। उन्होंने संस्कृत डिग्री कॉलेज भी स्थापित किया। उस समय किसी ने इसके बारे में सोचा भी नहीं था, क्योंकि लोग मानते थे कि गुलामी हमेशा बनी रहेगी। लेकिन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज जैसे कुछ लोग थे जो कहते थे कि गुलामी की बेड़ियाँ टूटेंगी और भारत आज़ाद होगा... आज जब हम भारत में सनातन धर्म की परंपरा को देखते हैं, तो उन्होंने उस समय गोरख पीठ के स्वरूप को स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा था कि शैव परंपरा में, यानी भगवान शिव की परंपरा में, यह नाथ संप्रदाय की पीठ है, लेकिन यह सनातन धर्म को समर्पित है..."
0
0
Report
Advertisement

140 करोड़ नागरिक एक साथ उठाएं आवाज़, दुनिया की ताकतें टिक न सकेंगी: योगी

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं, "अगर 140 करोड़ नागरिक एक साथ मिलकर आवाज़ उठाएं, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपके सामने टिक नहीं सकती। लेकिन अगर हमारी आवाज़ें अलग-अलग हों, हमारी चाल अलग-अलग हो, तो वह बंटी हुई चाल तरक्की नहीं लाएगी—बल्कि दुर्भाग्य का कारण बनेगी। अगर अलग-अलग आवाज़ें होंगी, तो वे हमारी ताकत नहीं बनेंगी वे हमारी हार का कारण बनेंगी। और इसी बात को लेकर महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज ने आज़ाद भारत में कहा था कि भारत की आज़ादी का मतलब सिर्फ़ राजनीतिक आज़ादी नहीं है। आज़ादी का मतलब है पूर्ण आज़ादी, और पूर्ण आज़ादी का मतलब है कि हम सांस्कृतिक और राजनीतिक, दोनों तरह से आज़ाद हों..."
0
0
Report

गोंडा में तीन दशकों के कब्जे पर बुलडोजर, ज्योति विद्या मंदिर जमीन मुक्त

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा से खबर। गोंडा जिले में तीन दशकों से नजूल की बेशकीमती जमीन पर जमे अवैध कब्जे को आखिरकार आज मंगलवार को रात के अंधेरे में डेढ़ घंटे के अंदर बुलडोजर के माध्यम से खुद हटाया गया है और शहर के बहुचर्चित ज्योति विद्या मंदिर स्कूल को रात के अंधेरे में जमींदोज कर दिया गया। खास बात यह रही कि प्रशासन के कड़े रुख और पुख्ता पैरवी के दबाव में आकर खुद स्कूल संचालक दयानंद मिश्रा ने जेसीबी लगवाकर अपने अवैध निर्माण को गिराया और जमीन प्रशासन को सौंप दी है। यह पूरा विवाद गोंडा की करोड़ों रुपये की नजूल भूमि से जुड़ा हुआ है। इस सरकारी भूमि पर कब्जा कर वर्षों पहले ज्योति विद्या मंदिर विद्यालय की स्थापना कर दी गई थी। मामला पिछले 30 सालों से अलग-अलग अदालतों में विचाराधीन था। कब्जाधारी कानूनी दांव-पेंच के जरिए इस भूमि पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए थे।
0
0
Report

आवारा पशु बचाते समय NH-9 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, कैंटर, बस में टक्कर; यात्री सुरक्षित

Hansi, Haryana:हांसी NH-9 पर बड़ा हादसा टला, आवारा पशু को बचाने में भिड़े तीन वाहन हांसी जिले में नेशनल हाईवे-9 पर आवारा पशु को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली, कैंटर और हरियाणा रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान रोडवेज बस में करीब 70 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक, लकड़ियों से भरी ट्रॉली लेकर ट्रैक्टर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के आगे अचानक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे चल रहा कैंटर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया।हादसा यहीं नहीं रुका। कैंटर के पीछे आ रही हरियाणा रोडवेज की बस भी कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार करीब 70 यात्रियों समेत किसी को गंभीर चोट नहीं आई और जान-माल का नुकसान होने से टल गया। यह हादसा एक बार फिर हांसी और आसपास के नेशनल हाईवे पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की समस्या को सामने लाता है। हाईवे पर अचानक पशुओं के आने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे पीछे चल रहे वाहनों के आपस में टकराने का खतरा बना रहता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top