271003
Gonda - जिलाधिकारी ने जलजीवन मिशन की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा, कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी समीक्षा बैठक कर दिए गए आवश्यक निर्देश।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार पर्यटन मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर बड़े प्रोजेक्ट्स की झलक दी
Patna, Bihar:बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर आयोजित सेमिनार में बिहार में पर्यटन विकास को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, मंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल एजेंडा और AI के इस्तेमाल पर भी चर्चा की जा रही है। उन्होंने पुनौराधाम में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से माता सीता के मंदिर, हरिहरनाथ कॉरिडोर, बाबा गरीबनाथ धाम कॉरिडोर और गया जी में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के विकास का जिक्र किया। वहीं, तेजस्वी यादव के दोबारा चुनाव और बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए बयानों पर केदार प्रसाद गुप्ता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जनादेश खो चुके हैं और उन्हें जनता के बीच जाकर माफी मांगनी चाहिए। कानून-व्यवस्था पर मंत्री ने कहा कि बिहार में घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई हो रही है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। विपक्ष कह रहा है कि जब चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं तो उसका जवाब भाजपा देती है इसपर मंत्री ने कहा कि विपक्ष जहां जीतता है वहां चुनाव आयोग को सही बताता है और जहां हारता है वहां आयोग को दोषी ठहराता है।0
0
Report
झांसी में कार-सीएनजी ऑटो टक्कर से चार घायल: भीषण हादसा, अफरा-तफरी मची
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में कार और सीएनजी ऑटो की जोरदार टक्कर के बाद ऐसा हादसा हुआ कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल चार घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस हादसे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है..0
0
Report
गोंडा के चंदवतपुर घाट पुल पर टेढ़ी नदी उफान, आवागमन रोका नहीं गया
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा में लगातार सहायक नदियों के जलस्तर बढ़ने से आज रविवार को टेढ़ी नदी उफान पर आ गई है। कटरा बाजार मार्ग पर स्थित चंदवतपुर घाट का पुल नदी के तेज बहाव में पूरी तरह डूब चुका है। पुल के ऊपर से घुटनों से अधिक पानी तेज धार के साथ बह रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक आवागमन रोकने या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की कोई पहल नहीं की गई है। नतीजतन, स्थानीय लोग और वाहन चालक जान हथेली पर रखकर पुल पार करने को मजबूर हैं। चंदवतपुर घाट पुल गोंडा जिला मुख्यालय को कटरा बाजार से जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग रही हैं और लोग तेज धार के बीच से गाड़ियां निकाल रहे हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब भारी वाहन जैसे बसें और ट्रक पुल से गुजरते हैं। उनके चलने से पानी में तेज लहरें उठती हैं,जिससे पैदल यात्रियों,साइकिल और बाइक सवारों के बहने या संतुलन बिगड़ने का खतरा हर पल बना रहता है। पुल के दोनों किनारों पर रेलिंग के अभाव और 10-10 फीट गड्ढे होने के कारण जरा सी चूक किसी बड़े हादसे में तब्दील हो सकती है। यह पहला मौका नहीं है जब टेढ़ी नदी का पानी इस पुल पर चढ़ा हो। बरसात के दिनों में हर साल यह पुल जलमग्न हो जाता है। पूर्व में भी यहां पानी के तेज बहाव में फिसलकर कई वाहन नदी में गिर चुके हैं और कई जानें जा चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार महकमा कुंभकर्णी नींद में सोया है। न तो पुल के दोनों सिरों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है और न ही पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस पुल की ऊंचाई बढ़ाने और नए पुल के निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से करते आ रहे हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर काम नहीं होता। वही गोंडा अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा ने फोन पर बताया कि एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने मौके पहुंच कर के निरीक्षण किया है। किसी की जान जोखी में हम लोग नहीं डाल सकते हैं। एडिशनल एसपी को वाहनों के आवागमन बंद करवाने की निर्देश दिए गए पैदल लोग जा सकते हैं अभी कुछ देर में वाहनों का आवागमन बंद करवा दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर में बाढ़ जैसे हालात, किसानों को मुआवजे की मांग तेज
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में तीन दिनों से हुई लगातार मूसलाधार बारिश और नेपाल के पहाड़ों पर बारिश के पानी से सिद्धार्थनगर जिले से गुजरने वाली ज्यादातर नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। राप्ती नदी खतरे के निशान से कुछ ऊपर बह रही है। बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से जिले में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। फिलहाल सिद्धार्थनगर जिले में करीब एक दर्जन गांव मेरुदंड है जबकि हजारों हेक्टेयर धान और सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। अकेले शोहरतगढ़ तहसील में खैरी शीतल, नकूल डीहवा, तोलिहवा, सहित 6 गांव मेरुदंड है। यहाँ पर लोगों के आने-जाने के लिए जिला प्रशासन ने नाय की व्यवस्था की हुई है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे जिले में बाढ़ से और भी अधिक गांवों और फसलें प्रभावित हो सकती हैं। हर साल हल्की सी बरसात और नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद शोहरतगढ़ तहसील के खैरिशीतल गांव के लोगों की अपनी पीड़ा है। उनका कहना है कि खैरिशीतल का टोला नकुलडीह हर साल میریड हो जाता है। उन लोगों के सामने गांव से बाहर निकलने के लिए सिर्फ नाय का ही सहारा होता है। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव से सड़क की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है। इस सड़क को ऊंचा करने और बीच में एक पुलिया बनाने के लिए यह लोग लगातार जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग करते रहे हैं। हर साल जब भी बाढ़ आती है या उनका गांव मैरूनड होता है तो संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। पिछले कई दशकों से वे लोग इस परेशानी को झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों की फसल का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। धान और लाखों रुपए की सब्जी, खेतों में पानी भरने और बाढ़ की वजह से खराब हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें प्रशासन का सहारा है कि वह उनके नुकसान का सही आकलन करके उनको मुआवजा दे ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।0
0
Report
बारिश का कहर: उनई मकरूका में पांच मकान धराशायी, महिला घायल
Baheri, Uttar Pradesh:एसडीएम गोपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम उनई मकरूका में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते भूरी पत्नी स्वर्गीय ओमपाल मौर्य, सूरजपाल, धर्मपाल,कुंवर पाल और गरजपाल के मकान धराशायी हो गए। हादसे में भूरी पत्नी स्वर्गीय ओमपाल मौर्य दीवार की चपेट में आने से आंशिक रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद है। प्रशासन के अनुसार किसी अन्य प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।0
0
Report
हाई कोर्ट ने बोदरी तहसीलदार से 15 दिन में आर्थिक सहायता का निर्णय मांग लिया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पति की डूबने से हुई मौत के बाद आर्थिक सहायता के लिए दिया गया आवेदन करीब 22 महीने तक लंबित रहने पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मामला बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील का है, जहां एक महिला ने पति की मौत के बाद सरकारी सहायता के लिए आवेदन किया था। जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत बोदरी निवासी अंजू सिंघरौले के पति रविशंकर सिंघरौले की 14 अक्टूबर 2024 की रात शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई थी। बताया गया कि वे रेलवे पुल के पास नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। पति की मौत के बाद अंजू ने 21 नवंबर 2024 को राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6(4) के तहत आर्थिक सहायता के लिए बोदरी तहसीलदार के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जमा किए गए, लेकिन लंबे समय तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। मामला हाई कोर्ट पहुंचने के बाद सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से भी बताया गया कि आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हैं और मामले का निपटारा तहसीलदार स्तर पर किया जाना है। जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए आवेदन को इतने लंबे समय तक लंबित रखने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि किसी अधिकारी के सामने आवेदन आने के बाद उसका नियमानुसार समय पर निराकरण किया जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने बोदरी तहसीलदार को अंजू सिंघरौले को सुनवाई का अवसर देने और 15 दिनों के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। साथ ही आदेश की प्रति शपथपत्र के साथ न्यायिक रजिस्ट्रार के समक्ष पेश करने को कहा गया है।0
0
Report
Advertisement
पृथ्वीपुर के मेले में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल, कारण अभी अस्पष्ट
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में मेला महोत्सव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हालांकि की अभी तक दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है की किस बात को लेकर यह मारपीट हुई है, वही इस पूरे मामले को पृथ्वीपुर पुलिस का कहना है की अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई में शिकायत नहीं की है।0
0
Report
किशनगढ़ में डिजिटल पेमेंट फ्रॉड: दुकानदार को 2.55 रुपये में चूना, गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहाँ डिजिटल पेमेंट के नाम पर दुकानदार को चूना लगाने वाला युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला खोड़ा गणेश रोड स्थित डेयरी बूथ का है। आरोप है कि युवक सामान की पूरी कीमत देने के बजाय फोन-पे से बेहद कम राशि ट्रांसफर करता था। दुकानदार मनोज शर्मा के मुताबिक, 255 रुपये के सामान के बदले आरोपी महज 2 रुपये 55 पैसे भेज देता था। सीसीटीवी में उसकी ऐसी कई करतूतें कैद हुईं। करीब ढाई से तीन हजार रुपये की चपत लगाने के बाद दुकानदार ने नजर रखी और अन्य लोगों की मदद से उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस ने सुखविंदर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
ठाकरड़ा में पर्युषण समापन के मौके पर भव्य रथयात्रा, विधायक डेचा ने किए दर्शन
Dungarpur, Rajasthan:ठाकरडा में पर्युषण पर्व के समापन पर निकाली भव्य काष्ठ रथ यात्रा, village के ठाकरडा गांव में दिगंबर जैन समाज के लक्षण महापर्व (पर्युषण पर्व) का समापन धूमधाम और भक्तिभाव के साथ हुआ। महापर्व के समापन के पावन अवसर पर गांव में विशाल एवं भव्य काष्ठ रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर गांव में रथ यात्रा का माहौल जिन भक्ति से सराबोर नजर आया। रथ यात्रा के दौरान जैन धर्मावललबी झूमते नजर आए। रथ यात्रा में श्री जी के विमान के आगे जैन समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में जिन भक्ति गीतों एवं भजनों की धुन पर भावपूर्ण गरबा रास प्रस्तुत किया। पूरे गांव में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा रथ यात्रा का स्वागत किया गया तथा भगवान पार्श्वनाथ के समक्ष अर्घ्य समर्पित कर मंगल आरती उतारी गई। इस अवसर पर सागवाड़ा विधायक शंकर लाल डेचा ने विशेष रूप से ठाकरडा पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए। विधायक डेचा ने श्री जी के चरण कमलों में अर्घ्य चढ़ाकर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा धर्म लाभ प्राप्त किया। रथ यात्रा में जैन समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
रतलाम के सरकारी स्कूल को ARISE 2026 अवॉर्ड मिला, शिक्षकों की नवाचार यात्रा तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के शासकीय सांदीपनि विनोबा स्कूल ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों को लेकर बनी पुरानी धारणा को बदलने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सांदीपनि विनोबा स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए फिक्की यानि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 2026 का ARISE अवॉर्ड मिला है। इस उपलब्धि के बाद स्कूल एक बार फिर चर्चा में है और शिक्षकों की जमकर सराहना हो रही है। यही अवॉर्ड रतलाम सांदीपनि विनोबा स्कूल को टीचर्स प्रोफेनल डेवोलपमेंट केटेगरी मे मिला है। दरअसल, स्कूल के शिक्षकों को बदलते दौर और नई पीढ़ी की जरूरतों के मुताबिक खुद को नए तरीकों से विकसित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। शिक्षकों ने पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक और नए शिक्षण तरीकों को अपनाया। इसी निरंतर विकास और नवाचार ने सांदीपनि विनोबा स्कूल को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। यह सम्मान न सिर्फ स्कूल, बल्कि रतलाम के सरकारी शिक्षा तंत्र के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।0
0
Report
बारां में मोदी-जल सेवा यात्रा का भव्य प्रवेश, चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू
Baran, Rajasthan:सेवा संकल्प यात्रा का बारां में भव्य प्रवेश बारां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 'वडनगर से वाराणसी - जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा' का राजस्थान में बारां जिले के कस्बाथाना से भव्य प्रवेश हुआ। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और तीर-कमान भेंट कर जनजातीय परंपरा के अनुसार सेवा यात्रियों का स्वागत किया गया। स्थानीय स्वांग नृत्य ने कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग भर दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि यह यात्रा सेवा, जल संरक्षण और जनसहभागिता का संदेश लेकर चल रही है। विधायक ललित मीणा ने बताया कि 26 से 29 सितंबर तक चार दिवसीय प्रवास में वृक्षारोपण, श्रमदान, किसान-युवा संवाद, शौर्य सम्मान जैसे कार्यक्रम होंगे। यात्रा शाहाबाद, समरानियां, भंवरगढ़, केलवाड़ा, किशनगंज, बारां और अंता रूट से गुजरेगी। इस दौरान यात्रा प्रभारी हरीश शर्मा, मुकेश केरवालिया, रोहित नागर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
जमुई में पूर्व नक्सली के पिता की मौत, जांच शुरू
Jamui, Bihar:जमुई जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पूर्व नक्सली लखन यादव के पिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान चिलकाखांड निवासी करीब 70 वर्षीय शंकर यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,शंकर यादव बरमोरिया गांव के पास एक पेड़ की छांव में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। आसपास के कुछ युवकों ने उन्हें तड़पते हुए देखा, जिसके बाद उनके ऊपर पानी का छिड़काव किया गया और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें घर लेकर गए, लेकिन घर पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। दरअसल, मृतक शंकर यादव के पुत्र लखन यादव की भी पिछले दिनों अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। लखन यादव पर हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज बताए जाते हैं। वहीं, वह पूर्व में नक्सली गतिविधियों से भी जुड़ा रहा था और नक्सल गतिविधियों से संबंधित मामले भी उसके खिलाफ दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, कई मामलों में उसकी संलिप्तता भी सामने आई थी। इधर शंकर यादव की मौत के बाद उनकी पुत्री सुनीता देवी ने गांव के ही दरोगी यादव पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। हालांकि इस आरोप की फिलहाल पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चरकापत्थर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। लिहाजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मौत और हत्या से जुड़े सभी संभावित पहलुओं पर अपने स्तर से छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में मंत्री विजय सिन्हा ने पीएम मोदी की मन की बात सुनी: स्वच्छता प्रेरणा
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur, Bihar – मंत्री विजय सिन्हा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी. प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में आतंकवाद और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर चर्चा की. मुजफ्फरपुर’s अटल सभागार में बीजेपी नेताओं के साथ मन की बात सुनते समय कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आतंकवाद और भय से मुक्ति दिलाई. गांधी जयंती को स्वच्छता से जोड़कर दी गई प्रेरणा से पूरे बिहार और भारत में एक सकारात्मक माहौल बना है.0
0
Report
रीको फैक्ट्री पर हमले के इनामी आरोपियों की धौलपुर में गिरफ्तारी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - निहालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीको में फैक्ट्री संचालकों पर हमले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार धौलपुर में थाना निहालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रीको एरिया में नमकीन फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 5-5 हजार रूपये के दो इनामी आरोपियों रजना और ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अल्टो कार और एक अपाची मोटरसाईकिल को जब्त किया है, साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद किए हैं। इस प्रकरण में दो आरोपी दीपक व देवेन्द्र उर्फ देवा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में वांछित व इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की है। पीड़ित ने रिपोर्ट दी थी कि उसका पिता और भाई फैक्ट्री में मौजूद थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की छोटी कार, एक काली थार और एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर करीब 10 से 12 लोग आए। आरोपियों ने फैक्ट्री का गेट खटका कर उसके पिता को बाहर बुलाया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाड़ी में रखे बेस बॉल के बेट और लाठी-डंडों से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया, जिससे पिता को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी फैक्ट्री के अंदर घुस गए और भाई मदन के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों इनामी आरोपियों को संगम विहार कॉलोनी ओन्डेला रोड रीको से दबोचा है। दोनों आरोपी मूल रूप से चपरौली थाना मनियां के रहने वाले हैं। कार्रवाई में सत्यप्रकाश सउनि की अहम भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है बाइट 1 देवेंद्र शर्मा थाना प्रभारी निहालगंज0
0
Report
बालाघाट के रट्टा गांव में अवैध रेत-गिट्टी के आरोपों पर खूनी संघर्ष, 10-12 घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर – बालाघाट के रट्टा गांव में अवैध रेत और गिट्टी उत्खनन के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर आ गया। गांव में एक व्यक्ति से मारपीट के बाद मामला उस वक्त और बिगड़ गया, जब विरोध करने पहुंचे सरपंच और उपसरपंच के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और तोड़फोड़ भी हुई। मारपीट में 10 से 12 ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। वॉयसओवर 01 - बताया जा रहा है कि गांव में रामचरण दमाहे और उनके परिवार को लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दमाहे परिवार रेत और गिट्टी के कथित अवैध उत्खनन के साथ ही अवैध शराब और दूसरी अनैतिक गतिविधियों में भी संलिप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और विवाद किया जाता है। इसी पुराने विवाद के बीच आज दूध का व्यापार करने वाले एक ग्रामीण मुकेश मसकोले के साथ दमाहे परिवार के द्वारा जमकर मारपीट की गई। मामला बढ़ने पर गांव के सरपंच और उपसरपंच विरोध करने पहुंचे, जहां उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई। सरपंच और ग्रामीणों के साथ मारपीट की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश भड़क गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण दमाहे परिवार के घर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ भी की। इस हिंसक झड़प में 10 से 12 ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अब सामने आए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है। बाइट 01- ग्रामीण महिला ( 1.02 मिनट) बाइट 02 - रवि कुमरे सरपंच रट्टा ( 2.26 मिनट ) बाइट 03 - मयंक तिवारी सीएसपी बालाघाट। आशीष श्रीवास बालाघाट0
0
Report
Advertisement
