icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow11 Jan 2025, 06:38 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NH-19 पर भीषण ट्रक टक्कर, चालक केबिन में दबकर मौत

Khajuria Khurd, Bihar:कुदरा थाना के पास रुके ट्रक में पीछे से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। वियो - कुदरा थाना के समीप सासाराम से मोहनिया की ओर जा रही दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। कूदरा थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी के अनुसार, खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाली ट्रक का अगला केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और कड़ी जद्दोजहद के बाद लोहे के कल-पुर्जों को काटकर चालक को बाहर निकाला जा सका। हालांकि, तब तक अत्यधिक चोट लगने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक चालक की पहचान हजारीबाग (झारखंड) निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को जब्त कर लिया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

बिलासपुर में भाजपा- कांग्रेस टकराव तेज, राजीव भवन घेराव और आरोपों पर जाँच मांग

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। भाजपा महिला मोर्चा की शहर और ग्रामीण इकाइयों ने कांग्रेस के राजीव भवन कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोप बताए गए। भाजपा महिला मोर्चा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप साबित होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यालय के भीतर भाजपा महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति और पूर्व सूचना के पार्टी कार्यालय में प्रवेश कर नारेबाजी की तथा बैनर, पोस्टर और तख्तियां लगाईं।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय के भीतर इस तरह प्रवेश कर हंगामा और नारेबाजी करना अनुचित है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

मदन नगर हिंसा बनाम विस्थापन: आदिवासियों के हक और प्रशासन के बीच जंग

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर का शांत मदन नगर गांव पिछले कुछ समय से हिंसा का पर्याय बन गया है, जमीन के सीने में दबे काले सोने को निकालने की तैयारी और उसी जमीन को अपनी मां मानकर सींचने वाले आदिवासी ग्रामीणों की आस्था के बीच बड़ा टकराव पैदा हो चुका है, एसईसीएल की प्रस्तावित महान-4 कोयला खदान को लेकर शुरू हुआ विरोध अब आर-पार की जंग में तब्दील हो चुका है, यह पूरा इलाका आदिवासी बहुल है, जहां के बाशिंदे अपनी सादगी, सीधेपन और बेहद शांतिप्रिय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपनी सहजता और शांति के लिए पहचानी जाने वाली यह जनजाति आखिर क्यों बार-बार हिंसक होने पर मजबूर हो रही है? धारदार हथियार, लाठियों की गूंज, खाकी पर हमले और प्रशासनिक दावों के बीच यह मामला अब गंभीर कानूनी और सामाजिक पेच में उलझ चुका है, जी मीडिया पहला चैनल है जो गांव में हुए हिंसा के बाद मदननगर पहुंचा है, जहां सभी चैनल इस गांव में जाने से डरते हैं वहां हम पहुंचे और ग्रामीणों का पक्ष लिया, आखिर क्यों यहां के ग्रामीण बार बार हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं ? क्या है SECL और जिला प्रशासन का पक्ष, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट
0
0
Report
Advertisement

यवतमाळ को-ऑप बैंक चुनाव: महायुती ने 16 सीटें जीती कर दी बढ़त, महाविकास आघाड़ी नौ पर

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या संचालक पदासाठी झालेल्या निवडणुकीत महायुती समर्थित पॅनलने सर्वाधिक 16 जागा जिंकल्या आहेत. सत्ताधारी महाविकास आघाडीच्या पॅनल ला नऊ जागा मिळाल्या आहेत. यात बँकेचे माजी अध्यक्ष टीकाराम कोंगरे यांना पराभवाचा धक्का बसला. राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक यांनी त्यांच्या वाट्याला आलेल्या सर्व जागा जिंकून आपला करिष्मा दाखविला. पालकमंत्री संजय राठोड व खासदार संजय देशमुख यांनी शिवसेनेचे सात संचालक निवडून आणले. तर आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके यांच्या नेतृत्वात भाजपला अपेक्षित यश मिळाले नाही.
0
0
Report

ग्वालियर में 24 इंच पानी लाइन फूटने से सड़कों पर पानी का सैलाब

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में 24 इंची पेयजल पाइपलाइन फूटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी फैला हुआ नजर आया, तस्वीर को देख ऐसा लगा मानो सैलाब की आहट हो। दरअसल ग्वालियर शहर के आमखो पहाड़ी इलाके में देर रात टंकियों को भरने वाली 24 इंच की मेन लाइन फूट गई, इस कारण पहाड़ी के ऊपर से पानी झरने की तरह बहते हुए हजार बिस्तर अस्पताल के मुख्य गेट से होकर कंपू थाने के पास SAF रोड तक जमा हो गया। कुछ ही देर में हजारों लीटर साफ पानी यूं ही बहकर बर्बाद हो गया। जिस जगह पर पानी की लाइन फूटी वहां सभापति मनोज सिंह तोमर का भी घर है। पीएचई के अमले ने इस लाइन की आपूर्ति बंद कराई, अब Today सुबह इस लाइन को सुधारने का काम किया जाएगा, हालाँकि यह लाइन कैसे फूटी इसकी भी नगर निगम जांच करेगा।
0
0
Report
Advertisement

सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में 800 करोड़ रुपये का जल आवर्धन प्रोजेक्ट तेज

Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं और शहरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में यह प्रोजेक्ट अहम होगा.. शहर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पाइपलाइन और पानी की टंकियां बनाने का काम जारी.. उज्जैन। शहर की बढ़ती आबादी के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले वर्षों में लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सके, इसके लिए नगर निगम हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों से पानी लेकर उसे साफ करना और पाइपलाइन व पानी की टंकी के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचाना है। नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर पवन कुमार के अनुसार, परियोजना की अनुमानित लागत करीब 800 करोड़ रुपये है और अब तक लगभग 30 से 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। साथ ही पाइपलाइन बिछाने और शहर के अलग-अलग हिस्सों में पानी की टंकी बनाने का काम भी किया जा रहा है। पूरे शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसकी मैपिंग की गई है, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बेहतर तरीके से की जा सके। परियोजना पूरी होने के बाद उज्जैन की पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सिंहस्थ-2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और शहर की बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए भी यह परियोजना महत्वपूर्ण है।
0
0
Report
Advertisement

पुरनहिया चोरी: एसआईटी ने आरोपी रमण कुमार गिरफ्तार कर आभूषण बरामद

Sheohar, Bihar:पुरनहिया थाना क्षेत्र में घर में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने की है। बताया जा रहा है कि वसंत जगजीवन टोले गढ़वा निवासी ओम प्रकाश साह की पत्नी सीता देवी के आवेदन पर 8 अक्टूबर को पुरनहिया थाना केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया, एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए जिसके आधार पर साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर रमण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से आभूषण और अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

पटना में चुनाव आयुक्त के विरोध में वाम दलों के छात्रों का प्रदर्शन शुरू

Patna, Bihar:पटना में वाम दलों के विभिन्न छात्र संगठनों के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन निकाला जाएगा। सुबह 11 बजे गांधी मैदान से प्रदर्शन शुरू होने का कार्यक्रम है। प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डाक बंगला चौराहे पर तीन स्तरों में बैरिकेडिंग की गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। पुलिस की नजर प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर रहेगी, ताकि यातायात और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
0
0
Report

चिचोली में स्कूल बस हादसा: 25 से अधिक बच्चे घायल, परिवहन पर आरोप

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। चुनागोसाई गांव के पास स्कूल जा रही बस अचानक पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे खेत में उतर गई। हादसे के वक्त बस में 25 से अधिक छात्र सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कुछ छात्रों को चोटें आई हैं,जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेजा गया, जबकि अन्य बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। वहीं हादसे के बाद अभिभावकों ने चिचोली के शारदा पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के परिवहन में कंडम बस का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने नई बस की व्यवस्था नहीं की। घटना की सूचना मिलते ही चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस के फिटनेस प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता की स्मृति में पारंपरिक श्राद्धकर्म निभाया

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई। उन्होंने अपने स्थानीय पारिवारिक, सामाजिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार अपने परिवारजनों के साथ यह रस्म निभाई। साथ ही माता स्व. रूपी सोरेन के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धा व सम्मानपूर्वक याद किया।
0
0
Report

बाणसागर में हाथी की मौत: बिजली तार से चपेट पर वन विभाग पर सवाल

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - बाणसागर में करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल! शहडोल जिले के बाणसागर में हाथी की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला नगर परिषद बाणसागर के वार्ड क्रमांक 7, नई बस्ती का है। चदौली क्षेत्र में देवलोंद थाना अंतर्गत हाथी मृत अवस्था में मिला। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा भाजपा नेता केपी सिंह की बेटी एवं शिक्षिका प्रतिभा सिंह के खेत में स्थित पंप हाउस के पास हुआ। खेत के पंप हाउस के बगल में लगे बिजली के तार से हाथी के फंसने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। क्या बिजली के तारों की सुरक्षा में लापरवाही हुई? जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वन विभाग की जांच और कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। हाथी की मौत के लिए जिम्मेदार कौन? जांच में होगा खुलासा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top