Back
Gonda271504blurImage

Gonda - कम्पोजिट स्कूल के बच्चों निकाली शिक्षा जागरूकता की रैली

Rajan Kushwaha
Apr 08, 2025 18:06:01
Paraspur, Uttar Pradesh
परसपुर के ग्राम चंगेरी कंपोजिट विद्यालय चंगेरी में मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। पढ़ लो भैया पढ़ लो बहना के नारे लगाकर बच्चों ने जनमानस को शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। तथा नए सत्र में बच्चों के नामांकन की अपील की। गांव गली गलियारों में बच्चों ने शिक्षा की अलख जगाई। शिक्षक कमलापति त्रिपाठी ने कहा कि अंकपत्र वितरण व विदाई उत्सव में जिला समन्वयक राजेश सिंह व बीईओ सुशील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पूजन किया।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|