271123
Gonda: विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों ने ली आदर्शों की शपथ
Gonda, Uttar Pradesh:खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी डॉ. समय प्रकाश पाठक के निर्देश पर क्षेत्र के सभी विद्यालयों में बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्र, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की शपथ दिलाई जा रही है। आज कम्पोजिट विद्यालय ठोरहंस में प्रार्थना सभा के दौरान दो मॉनीटर छात्राओं ने बच्चों को शपथ ग्रहण कराई। प्रधानाध्यापक तेजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि यह गतिविधि बच्चों के जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मददगार साबित हो रही है। बच्चे इस पहल से बेहद उत्साहित हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर में बदमाशों ने चाकू दिखाकर युवक से लूट, CCTV में कैद
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपूर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में देर रात तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू की नोक पर लूट लिया। घटना कमल विहार सेक्टर-4 वेलफेयर सोसायटी के पास की है, जहां स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक की बाइक रोककर उसके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये नकद और बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.0
0
Report
दिल्ली के शालीमार बाग में डिमॉलिशन जारी, कई मकान तोड़े गए
New Delhi, Delhi:दिल्ली के शालीमार बाग गांव इलाके में कल से मकान को तोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका था और अगर बात आज की करते हैं तो आज भी डिमोलिशन का जो कार्य है वह लगातार जारी है कल करीब 70 मकान को तोड़ा गया था आज भी सिलसिला मकान को तोड़ने का जारी है लगातार पुलिस के हलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और एमसीडी के ट्रैकों का यहां पर इस्तेमाल देखा जा रहा है जो मकान का मालवा है उसको हाथों-हाथ उठाकर डंपिंग साइट पर डाला जा रहा है जिससे रोड को ब्लॉक न हो और अभी यहां रवाना होने से मीडिया कवरेज रोका जा रहा है0
0
Report
एलन करियर इंस्टीट्यूट ने JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 फिर जीत ली
Noida, Uttar Pradesh:कोटा जेईई-एडवांस्ड 2026: एलन का ऐतिहासिक कीर्तिमान, टॉप-10 में 6 छात्र अपने शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल किया। श्रेष्ठता को दोहराते हुए एलन के कबीर छिल्लर ने रैंक-2 और जतिन चाहर ने रैंक-3 पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही, कोटा क्लासरूम की आरोही देशपांडे (AIR-77) देश की गर्ल्स टॉपर बनी हैं। देश की टॉप-10 रैंक में एलन के कुल 6 छात्र शामिल हैं, जबकि टॉप-50 में 24 और टॉप-100 में 41 छात्रों ने जगह बनाई है। देश के 7 में से 5 आईआईटी जोन टॉपर्स भी एलन से हैं। संस्थान के सीईओ_nitin kukreja_ ने कहा कि यह असाधारण परिणाम हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है; पिछले दो वर्षों में आईआईटी में प्रवेश पाने वाला प्रत्येक चौथा छात्र एलन से रहा है। परिणामों की पारदर्शिता के लिए ग्लोबल ऑडिट फर्म EY से रिकॉर्ड प्रमाणित कराया गया है। सटीक विश्लेषण: एलन की सफलता के मायने यह परिणाम स्पष्ट करता है कि एलन का क्लासरूम और मेंटरशिप मॉडल देश में इंजीनियरिंग कोचिंग का स्वर्ण मानक बन चुका है। टॉप-10 में 60% सीटों पर कब्जा और 5 जोन टॉपर्स का होना यह दर्शाता है कि संस्थान का एकाधिकार अखिल भारतीय स्तर पर है। पिछले दो सालों से हर चौथा आईआईटीियन एलन से होना इसकी अकादमिक निरंतरता और विश्वसनीयता को अकाट्य साबित करता है।0
0
Report
Advertisement
सासाराम के धर्मागत परासी गांव में बांस कटाई को लेकर विवाद, हिंसक मारपीट
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहाँ काराकाट थाना क्षेत्र के धर्मागत परासी गांव में बांस काटने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक दूसरे पर लोगों ने लाठी डंडा चलाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। ये मारपीट गोतीया पट्टीदार के बीच हुआ है। मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मारपीट में नाबालिक बच्चों को भी चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बता दे की जन्मेजय कुमार तथा देव कुमार प्रसाद के परिवार के बीच यह मारपीट हुई है। जिसमें drei महिला तथा दो बच्चों को भी चोट आई है। इस मारपीट में सात से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। इस संबंध में एक पक्ष की ओर से 15 लोगों तथा दूसरे पक्ष से पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। फिलहाल मामले में एक पक्ष से चार लोगों तथा दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
शिवनंदनपुर के पहले नगर पंचायत चुनाव में तेज मतदान, 35% से अधिक रहा भागीदारी
Surajpur, Chhattisgarh:नगर पंचायत शिवनंदनपुर में पहली बार हो रहे चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है..सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है और मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं..नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और 15 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं..इस चुनाव में 4 642 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे..खास बात यह है कि युवा मतदाताओं में भी मतदान को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है और वे बढ़ चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं..सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है.. निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सुबह 11 बजे तक लगभग 35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका था..नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के इस पहले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि पार्षद पद के लिए कुल 52 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं..तो प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत चुनाव होने से उनकी भी साख दांव पर लगी है, वह भी मतदान केंद्रों का जायजा लेती नज़र आई,,जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस भी अपने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे दमखम से चुनावी मैदान में डटी है,,चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने बड़ी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में तैनात है..जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नज़र रखे हुए हैं,,0
0
Report
धनबाद के लोयाबाद में घर पर गोलीबारी, परिवार डरा-सहमा; पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकनी पासी पट्टी में बीती रात गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एक आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत कर्मी रवि मिर्धा के घर को अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया है। बताया जाता है कि बीती देर रात बेखौफ अपराधियों ने रवि मिर्धा के घर की खिड़की से अंदर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगने के बजाय सीधे कमरे में रखी अलमारी में जाकर लगी, जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई। जिस समय यह गोलीबारी हुई, गृहस्वामी रवि मिर्धा और उनका पूरा परिवार घर में ही सो रहे थे। गोली की जोरदार आवाज सुनकर अचानक उनकी नींद खुली। रवि मिर्धा ने तुरंत अपने पड़ोसियों को जगाया और इस घटना की जानकारी दी। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके की सघन छानबीन की और वहां से इस्तेमाल की गई गोली बरामद कर ली है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस अचानक हुए जानलेवा हमले के बाद से रवि मिर्धा और उनका पूरा परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है। हलाकि गोली किसने चलाई और क्यों चलाई इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।0
0
Report
Advertisement
नवादा: राजपुर में पूर्व मुखिया के घर छत से घुसे चोर लाखों की चोरी
Nawada, Bihar:पूर्व मुखिया के घर लाखों की चोरी, छत से घुसकर की लाखों की चोरी, सोते हुए दंपति को कुछ पता नहीं चला, सुबह उठते ही दंपति की उड़ गई होश नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पूर्व मुखिया पवन कुमार के घर लाखों रुपये की चोरी हो गई। रात चोरों ने घर में घुसकर 25 हजार रुपये नकद, 12 भर सोना और 20 भर चांदी चुरा ली। पवन कुमार ने बताया कि रविवार की रात वह और उनकी पत्नी छत पर सोए हुए थे। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। सोमवार सुबह जब वे नीचे आए, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था。 सामान बिखरा देख परिवार के लोग हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत घर की जांच की, लेकिन कोई दरवाजा या खिड़की खुली नहीं मिली। इससे उन्हें आशंका हुई कि चोर छत के रास्ते ही घर में घुसे थे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर वारसलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विस्तृत जांच शुरू की। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। थाने प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने कहा कि सभी बिंदु पर जांच की जा रही है जल्द ही इस पूरे मामला का खुलासा की जाएगी।0
0
Report
सीएम के समक्ष 16 समस्याओं में 13 हल, 3 पेंडिंग; कांग्रेस पर निशाना
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के समक्ष 16 समस्याएं रखी गई 13 का मौके पर ही किया गया समाधान 3 समस्याओं को रखा गया है पेंडिंग गलत रजिस्ट्री करने वाले पर कारवाई करने के आदेश के साथ पीड़ित को न्याय दिलाने के दिये निर्देश सड़को की समस्या को लेकर भी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश तमाम विभागों के द्वारा सड़क निर्माण को लेकर भी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश सीएम ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना कांग्रेस लोगो को बरगलाने का कर रही काम सरकारी तंत्र का कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान किया था दुरुपयोग कांग्रेस को देश से नकारा जा रहा है कांग्रेस के समय मे 4-4 दिन में लोगो को मिलते थे कि एलपीजी सिलेंडर भाषा की मर्यादा को तोड़ने का काम कर रही है कांग्रेस- सीएम0
0
Report
अंबाला गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल मौके पर
Ambala, Haryana:अंबाला गद्दा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग,दमकल की गाड़ियां मौके पर, आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी,पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
पुंछ में खेल प्रतिभाओं के लिए स्पोर्ट्स किट वितरण, युवाओं में उत्साह बढ़ा
Chikri Ban, पुंछ में खेल प्रतिभाओं के लिए प्रोत्साहन और युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। माननीय विधायक हवेली एजाज अहमद जान द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम पुंछ में क्रिकेट, बॉक्सिंग और वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट, बॉक्सिंग और वॉलीबॉल स्पोर्ट्स किट वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हवेली एजाज अहमद जान शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की गईं। इस मौके पर विधायक एजाज अहमद जान ने कहा कि पुंछ एक सीमावर्ती जिला है और पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर अक्सर गोलाबारी जैसी परिस्थितियां बनी रहती हैं। इसके बावजूद यहां के खिलाड़ियों ने हमेशा अपने हौसले बुलंद रखे हैं और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि खेल केवल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित नहीं करते, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। वहीं खिलाड़ियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स किट मिलने से उन्हें बेहतर तैयारी करने और प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।0
0
Report
घुमका नगर पंचायत चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा की लड़ाई
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव जिले की घुमका नगर पंचायत का चुनाव अब पूरी तरह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। महज 3200 मतदाताओं वाली इस नगर पंचायत में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दलों के प्रदेश स्तरीय नेताओं के लगातार दौरे और चुनावी सभाओं ने घुमका के सियासी माहौल को गरमा दिया है। अध्यक्ष और 15 पार्षद पदों के लिए होने वाले चुनाव में मुकाबला सीधा भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। घुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार करमतदाताओं से समर्थन मांगा है। वहीं भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है। दोनों दल अपने-अपने संकल्प पत्र और विकास के वादों के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। छोटी सी नगर पंचायत होने के बावजूद घुमका का चुनाव राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। यही वजह है कि दोनों प्रमुख दलों ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। आज हो रहे मतदान में लोगों का उत्साह देखा जा रहा है सुबह से ही मतदाता मतदान के लिए बूथों पर पहुंच रहे है। मतदाताओं का कहना है कि जो नगर का हर क्षेत्र में विकास करने की क्षमता रखता है उसी उम्मीदवार को वो वोट देंगे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा शांति पूर्ण मतदान संपन्न करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। सभी बूथों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान EVM के माध्यम से हो रहा है। निर्वाचन नोडल अधिकारी राजनांदगांव के SDM गौतम पाटिल ने बताया कि सुबह दस बजे तक 44 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी बूथों पर शांति पूर्ण मतदान जारी है।0
0
Report
कोन के ग्लोबल हॉस्पिटल मामले में फरार डॉक्टरों पर इनाम, अस्पताल सील
Obra, Uttar Pradesh:कोन क्षेत्र Sonbhadra के भीतर प्रसूता महिला की मौत के बाद चर्चित ग्लोबल हॉस्पिटल प्रकरण में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे कथित डॉक्टर नसीम अहमद पर 25 हजार रुपये और सहआरोपी सलमा पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले भीHospitals के मानक उल्लंघन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर सवाल उठे हैं कि ऐसा अस्पताल, जिस पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी, अब कैसे संचालित हो रहा था और प्रशासन की नजरों से कैसे बचा रहा। कोन थाना क्षेत्र में प्रसूता महिला की मौत के बाद सुर्खियों में आए ग्लोबल हॉस्पिटल मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और कार्रवाई के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के समय मरीज को सरकारी अस्पताल के बजाय ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती किए जाने के आरोप की जांच जारी है, जहां ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और तनाव था, जिसे प्रशासन ने समझाकर शांत कराया। जिलाधिकारी ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए और संयुक्त टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर इसे अवैध पंजीकरण के बिना संचालित पाया, जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया और संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोन थाने में मुकदमे की संख्या 104/2026 दर्ज की गई है। घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं में मानकों की कमी और निरीक्षण-निगरानी की जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे राज्य के कई मानक विहीन अस्पतालों की निगरानी पर बहस तेज हो गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अस्पतालों की संचालन-गुणवत्ता पर कार्रवाई व्यापक बनाने के संकेत हैं।0
0
Report
Advertisement
जालौन में सीएम योगी poster के साथ अभद्रता: गोबर पोतने के वायरल वीडियो पर बवाल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्टर से की अभद्रता, युवक ने कथित रूप से योगी आदित्यनाथ के पोस्टर पर गोबर पोतने की बनाई रील, सीएम योगी के पोस्टर पर गोबर पोतने की रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वीडियो में युवक मुख्यमंत्री की तस्वीर पर गोबर लगाते हुए और आपत्तिजनक टिप्पणी करता आ रहा नजर, घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी नाराज़गी, ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग, शिकायत मिलने पर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, आरोपी के घर दी गई दबिश, पुलिस की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक हुआ फरार, आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुरहना आलमगीर गांव का मामला।0
0
Report
महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत के मामले में स्वैच्छिक नगर बंद, निष्पक्ष जांच की मांग
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी में कुछ दिनों पूर्व पुलिस थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर आज करणी सेवा एवं सर्व समाज के आह्वान पर स्वैच्छिक नगर बंद रखा गया। नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद का समर्थन किया। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित क्वार्टर में एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगा ली थी। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया गया, लेकिन घटना के बाद से ही परिजनों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजों के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि घटना के पीछे के सभी पहलुओं की गहन जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके। इस मामले को लेकर पूर्व में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को भी ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति, मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच, एफएसएल रिपोर्ट को सार्वजनिक रूप से जांच में शामिल करने तथा यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही, प्रताड़ना अथवा दबाव की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। नगर बंद के दौरान व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर मृतिका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और न्याय की मांग का समर्थन किया। करणी सेवा एवं सर्व समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने नहीं लाई जाती, तब तक समाज न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाता रहेगा। ज्ञापन में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी।0
0
Report
नैनवा हिंडोली में दो पक्षों के संघर्ष से 5 घायल, पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जिला बूंदी। विधान सभा नैनवा हिंडोली लोकेशन नैनवा दो पक्षों में खूनी संघर्ष में 5 घायल । घायलों को करवाया नैनवा अस्पताल में भर्ती। सूचना मिलने थानाधिकारी पहुंचे अस्पताल । घटना की जानकारी । उपचार के बाद दो घायलों को किया रेफर। आपसी रंजिश का बताया जा रहा है मामला। मौके पर पुलिस तैनात । शहर के देईपोल चुंगी नाका की घटना।0
0
Report
Advertisement
