गोंडाः प्राथमिक विद्यालय परसापुर झंझरी के बच्चों ने की प्रभात फेरी
Gonda, Uttar Pradesh:गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंझरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय परसापुर के शिक्षकों ने बच्चों से फेरी करवाते हुए राष्ट्रवादी नारे लगवाये जिसमें उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा करने की भी आवाज बुलंद की। प्रधानाध्यापक रूबी खानम ने बताया कि ग्राम प्रधान ने ध्वजारोहण करने के साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के अंदर राष्ट्र प्रेम प्रवाहित करने का सकारात्मक प्रयास किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कासगंज में अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किया कल्याण ज्वेलर्स के नये शोरूम का उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज : जनपद कासगंज में आज शाम सोरों गेट स्थित कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके साथ कार्यक्रम में पहुंचे अन्य प्रमुख अतिथियों की एक झलक पाने के लिए भी लोग उत्सुक नजर आए। समारोह स्थल पर लोगों की भीड़ के चलते माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिली। कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आकर्षण देखने को मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
