Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271002

Gonda: बिजली बिल वसूली के लिए कैंप, 31 दिसंबर तक छूट

Dec 30, 2024 10:55:56
Imarti Bisen, Uttar Pradesh

गोंडा में बिजली विभाग ने राजस्व वसूली के लिए 5-6 जगहों पर कैंप लगाए हैं। खैरा मंदिर के पास कैंप में 113 उपभोक्ताओं पर 19.92 लाख रुपये बकाया था। अब तक 61 कनेक्शन काटकर 2.63 लाख रुपये की वसूली की गई है। इसके साथ ही 6 खराब मीटर बदले गए हैं। यह विशेष छूट 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद छूट में कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता राधेश्याम भास्कर ने यह जानकारी दी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSunny Kumar
Nov 28, 2025 07:49:22
Patna, Bihar:पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला रोजगार योजना के तहत किया पैसे का ट्रांसफर... 10 लाख महिला के खाता में किया गया 10-10 हजार ट्रांसफर... कूल 1 हजार करोड़ रुपए आज किए गए ट्रांसफर... सुनीता देवी बेतिया के जीविका दीदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई... सुनीता देवी ने कहा की मेरी बेटी भी मैट्रिक पास हुई है उसको भी पैसा मिला है.. उस पैसे से कंप्यूटर क्लास करेंगी... रोजगार को लेकर पैसा मिला आर्थिक स्थिति अच्छी हुई है.... पेंशन से हमलोग ने मांग किया 1100 हो गया है... बिजली राशन सब सुबिधा मुख्यमंत्री जी ने दिया... नया उम्मीद जगा है... बैंक में जाने में डर लगता था आज भैया की वजह से बैंक जाकर काम करती हूँ... भागलपुर की जीविका दीदी फूलन कुमारी ने मुख्यमंत्री को दी बधाई... नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महिला आगे बढ़ रहीं है... आत्मनिर्भर बनी है महिला.... मै जीविका में नहीं थी तब अपना काम खुद से नहीं करती थी... जीविका से लोन लेकर कपड़ा का दुकान खोली हूँ...... 2 लाख और मिलेगा तो दुकान आगे बढ़ाऊंगी.... दरभंगा जिले के फूल देवी जीविका दीदी ने मुख्यमंत्री जी के चुनाव जी पर बधाई दी.... उन्होंने कहा की हमारी प्रार्थना भगवान ने सुना आपको जीता दिया... हर घर नल योजना, शौचालय से बहुत फायदा हो रहा है दिल से दुआ देती है बिहार की महिला... बेटी साइकिल से पढ़ने जा रहीं है.... 2 लाख मिलेगा तो सिलाई केंद्र खोलूंगी... बहुत बधाई मुख्यमंत्री जी को.... Cm नीतीश का बयान..... विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से NDA को जिताया है... अगले 5 वर्ष तक सेवा का मौका दिया है.. मै इसके लिए सभी महिला के साथ सभी लोगों को धन्यवाद देता हूँ.... बहुत खुशी की बात है महिलाओं को 10000 की सहायता राशि आज भेजी जा रही है... अभी तक एक करोड़ 46 लाख महिलाओं को यह राशि दी गई है... आज 10 लाख महिलाओं को राशि दी जा रही है... कुल मिलाकर एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिल जाएगा... महिलाओं ने अपने पसंद का रोजगार शुरू किया... इसके बाद जो परिवार बचे हैं उनको भी अगले महीने तक राशि भेजी जाएगी.... इससे राज्य के महिलाओं को फायदा होगा... बिहार महिला को आरक्षण दिया गया... राज्य में हमने स्वयं सहायता समूह का गठन किया.. महिलाओं को आगे बढ़ने का हम लोगों ने शुरू से उपाय किया है... महिलाओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए काम किया जा रहा है ... आपका परिवार खुशहाल होगा.. पहले वाला सरकार ने कुछ नहीं किया... किसी को नहीं छोडेंगे सब काम करेंगे... सब विभाग आगे बाढ़ रहा है.. महिला बोलीं है ठीक बोल रहीं थी उनको भी बधाई... सबका अच्छा होगा... सबको बधाई देता हूँ..
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Nov 28, 2025 07:49:11
Bhagalpur, Bihar:महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये भेजने का सिलसिला जारी है। आज बिहार में 10 लाख महिला लाभुकों के खाते में 10-10 हजार रूपये मुख्यमंत्री नीतीश ने स्थान्तरित किया है। फूलन कुमारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की उन्होंने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात कर महिला रोजगार योजना के फायदे व बिहार सरकार द्वारा दी जा रही अन्य योजनाओं की भी तारीफ की। फूलन कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है हम चाहते हैं वह हमेशा स्वस्थ रहें मुख्यमंत्री बने रहें ताकि बिहार की महिलाएं सशक्त होकर बढ़ते रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि 4 लाख महिलाओं के खाते में अब तक 10-10 हजार रुपये स्थान्तरित किये गए हैं इससे महिलाएं खुद का रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही है।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Nov 28, 2025 07:48:46
Barh, Bihar:उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर पैनी नजर रखे हुये है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। भूमि पुत्र हूं, भू माफिया और बालू माफिया हमारे निशाने पर होंगे। आभार यात्रा में पटना से लखीसराय जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा हाथीदह से बाइक और कार की एक बड़ी रैली लेकर लखीसराय के लिए रवाना हो गए। वहां उनका दो दिवसीय जनता का आभार प्रकटीकरण कार्यक्रम है। इस दौरान वे लखीसराय, रामगढ़ और हलसी में रोड शो कर जनता का आभार प्रकट करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पहली बार विजय कुमार सिन्हा का अपने क्षेत्र में आगमन हुआ, इसलिए जनता भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Nov 28, 2025 07:48:19
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर चल रहे पति–पत्नी को रौंद डाला। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की घटनास्थलब दर्दनाक मौत हो गई। इलाके में मातम फैल गया है। यह दर्दनाक हादसा बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर, एनएच-31 के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, मृतक दंपत्ति की पहचान खगरिया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के रहने वाले आत्माराम यादव और उनकी पत्नी मीरा आर्या देवी के रूप में हुई है।दोनों पति-पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने आए थे, और वापस मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रघुनाथपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा होते ही शादी की खुशियाँ मातम में बदल गईं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मीरा आर्या देवी शिक्षिका थीं, जबकि उनके पति प्राइवेट डॉक्टर के रूप में काम करते थे।दंपत्ति की मौत के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया है, वहीं हादसे के बाद लोगों में तेज रफ्तार वाहनों के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है।पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है। तेज रफ्तार के कारण लगातार हो रही मौतों ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Nov 28, 2025 07:46:24
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Nov 28, 2025 07:37:20
76
comment0
Report
RSRavi sharma
Nov 28, 2025 07:36:37
109
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Nov 28, 2025 07:36:29
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मुक्ताईनगर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एकनाथ शिंदे पॉइंटर जातपात न बघता विकासाला साथ द्या विकास कराण्याचा अजिंठा माझा आहे मी एक गरीब कुटुंबातला व्यक्तี, अनेक मी संघर्ष केले आहे मस्त गप्पा मार्याच्या नाही परिवर्तन घडवा धनुष्यबाणाला मत म्हणजे विकासाला मत यह इलाका किसका भी हो धमाका हम करेंगे जुलूस हम निकाले एक बार मैने कमेंट्स कर दिया तो मै मेरी खुद की नही सुनता खडसे फॅमिलीला मुख्यमंत्र्यांचा इशारा आदिशक्ती मुक्ताईचं नाव घेत सभेला सुरुवात जिल्ह्यात महिलाराज आदिशक्ती मुक्ताईला मी प्रार्थना करण्यासाठी मुक्ताईनगर विकासाची पालखी खांद्यावर घेण्यासाठी मी आलो आहे आमदार चंद्रकांत पाटील यांची मुलगी माझी भाची आहे मुक्ताईनगरच्या विकासाला -डबल इंजिन लागेल डबल विकास विकासाचा झेंडा हाच आपला अझेंडा आतापर्यंत मुक्ताईनगरचा विकास झाला का ? वर्षं वर्ष सत्ता होती तरी विकास झाला का ? खडसेंवर आणि केंद्रीय मंत्री रक्षा खाडसे यांचा उपमुख्यमंत्र्यांचा निशाणा लाडकी बहीण योजना सुरू करण्यासाठी खूप अडचण आली मुख्यमंत्री होतो त्यामुळे सगळे अडथळे दूर केले कोणचा ही मायचा लाल लाडकी बहीण योजना बंद करू शकत नाही...
86
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Nov 28, 2025 07:36:16
Guwahati, Assam:असम विधानसभा में कल पॉलिगामी बिल को पास कर लिया गया उसी के बाद से प्रतिक्रिया सामने आ रही है एआईयूडीएफ के विधायक हाफिज रफीकुल इस्लाम ने कल पॉलिगामी बिल पास होने के बाद प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि असम में असम सरकार मुसलमान को टारगेट करके इस तरह से कानून बना रहे हैं जो सरासर गलत है भारत में पर्सनल लॉ बोर्ड होने के बावजूद इस तरह से कानून का क्या जरूरत है कुरान हमें इजाजत देती है कुरान के खिलाफ मुख्यमंत्री कानून बना रहे हैं वहीं दूसरी और गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट इलियास अहमद ने हमसे बातचीत करते हुए कहा कि पॉलिगामी असम में मुसलमान में ज्यादा नहीं है यह इलेक्शन के लिए एजेंडा है असम के मुख्यमंत्री का वहीं दूसरी और इतिहाद फ्रंट के प्रमुख नूरूल इस्लाम ने भी अपने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि असम में इस तरह से मुसलमान को टारगेट करके पॉलिगामी कानून बना रहे हैं।
38
comment0
Report
Advertisement
Back to top