Back
गोंडा बीएससी पेपर कंन्द्र बदला गया: विश्वविद्यालय ने कड़ी सुरक्षा के बीच नकल रोकथाम की दी एक्शन
AKAtul Kumar Yadav
Jan 27, 2026 13:35:44
Gonda, Uttar Pradesh
खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में बीएससी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जी मीडिया पर प्रमुखता से चली खबर का बड़ा असर हुआ। परीक्षा को लेकर किए गए धरना प्रदर्शन की खबर का संज्ञान लेते हुए मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पंडित जग नारायण शुक्ल ग्रामोदय महाविद्यालय रानीपुर पहाड़ी तरबगंज परीक्षा केंद्र को निरस्त करते हुए विपिन बिहारी शरण सिंह महाविद्यालय तरबगंज को अब नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां कल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी परीक्षार्थी नकल विहीन परीक्षा देंगे। इसके साथ ही पूरे मामले में कुलपति मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर द्वारा 3 सदस्य जाँच कमेटी बनाई गई है जिनके द्वारा विस्तार से पूरे मामले की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र को निरस्त करते हुए कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह ने विद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी की है और कल दोपहर 1:00 बजे तक हर हालत में विद्यालय के CCTV कैमरे और वॉइस रिकॉर्डिंग देने के निर्देश दिए हैं। दरअसल आज बीएससी का पेपर गए बच्चों ने नाराज होकर विद्यालय के अंदर ही जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। बच्चों का आरोप था कि उनका आज सुबह 8:30 से बीएससी जूलॉजी का पेपर था। विद्यालय प्रशासन द्वारा 45 मिनट बाद 9:15 पर बच्चों को कॉपी और पेपर दिया गया, बच्चों को पेपर 10:30 बजे तक देना था। लेकिन 10:15 बजे के करीब ही बच्चों की कॉपी छीन ली गई। जबकि बच्चों का एग्जाम 10:30 बजे खत्म हो रहा था और 15 मिनट पहले ही कॉपी ले ली गई है। इसके साथ ही बच्चों ने यह भी आरोप लगाया कि इस विद्यालय द्वारा अपने बच्चों को दूसरे कमरे में बैठाकर नकल कराई जाती है। जिन बच्चों का केंद्र आया हुआ है उन्हें अलग-अलग कमरों में बैठाया जाता है, एक ही कमरे में सभी विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 27, 2026 16:37:240
Report
DNDinesh Nagar
FollowJan 27, 2026 16:37:020
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 27, 2026 16:36:490
Report
BDBabulal Dhayal
FollowJan 27, 2026 16:35:530
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowJan 27, 2026 16:34:000
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 27, 2026 16:33:350
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 27, 2026 16:33:180
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 27, 2026 16:32:050
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 27, 2026 16:31:410
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 27, 2026 16:31:190
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 27, 2026 16:31:000
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 27, 2026 16:30:490
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 27, 2026 16:30:370
Report