icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271122
RTRahul TiwariFollow23 Jan 2025, 05:57 pm

गोंडाः कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेला और गोष्टी का आयोजन

Telia Kot, Uttar Pradesh:

कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेला और गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरीश शुक्ला और खंड विकास अधिकारी अभय कुमार ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरीश शुक्ला ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने के लिए तकनीकी खेती के अनेक जानकारी दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई: अवैध क्लिनिक जी.पी.ई. इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, डॉक्टर नहीं मिले

Jamui, Bihar:जमुई: जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध क्लिनिक की जांच व कार्रवाई के दायरे को बढ़ाते हुए एसडीओ सौरव कुमार दूसरे दिन एसीएमओ डाक्टर अरविंद कुमार, बीडीओ और सीओ के साथ सोमवार की रात खैरा रोड स्थित नीमारंग के पास संचालित जी.पी.ई. इमरजेंसी हास्पिटल पहुंचे, जहां जांच टीम को देख हास्पिटल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गई, अफरा- तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान एसडीओ द्वारा करीब तीन घंटे तक पूरे हास्पिटल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आवश्यक कागजातों की भी जांच की गई। जांच के क्रम में हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और न ही आवश्यक दस्तावेज पाए गए और हास्पिटल में मेडिकल, लैब, ओटी भी पाया गया, सिजेरियन के बाद भर्ती चार मरीज भी मिले, जिससे भी आवश्यक पूछताछ की गई। इस दौरान हास्पिटल में एक भी चिकित्सक नहीं पाए गए। साथ ही हास्पिटल के पर्चा पर फर्जी तरीके से तीन चिकित्सक के नाम भी अंकित पाए गए। पूरी तरह हास्पिटल मानक के विरुद्ध पाया गया है। जिसपर सील की कार्रवाई की गई है। एसडीओ सौरव कुमार ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी निजी क्लिनिक का खास कर सदर अस्पताल के इर्द-गिर्द सभी क्लिनिक का जांच किया जाना है। इसी क्रम में आज ख़ैरा रोड स्थित निजी हास्पिटल का जांच किया गया है। जांच के क्रम में एक भी चिकित्सक या नर्सिंग स्टाफ नहीं मिले। रजिस्ट्रेशन पिछले साल ही एक्सपायर हो चुका था, यहाँ चार मरीज थे जिसमें एक चले गए और तीन को सदर अस्पताल भेजा गया है। इस हास्पिटल में किसी भी प्रकार के कागजात व व्यवस्था नहीं है। एक मकान में गलत तरीके से हास्पिटल का संचालन किया जा रहा है। जिस वजह से इस हास्पिटल को सील किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य निजी क्लिनिक व हास्पिटल की भी जांच की जाएगी। आगे उन्होंने सदर अस्पताल की घटना को लेकर भी दुःख प्रकट किया और कहा कि इसे सुधार करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
0
0
Report

असम STF ने पाकिस्तान-संबंधी जासूस नेटवर्क के आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया

Motihari, Bihar:पाकिस्तान कनेक्शन और सेना की जासूसी के मामले में असम से गिरफ्तार अभिषेक कुमार सिंह मोतिहारी का रहने वाला है। पूरा मामला क्या है? असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सेना की 'गजराज इंटेलिजेंस यूनिट' और केंद्रीय एजेंसियों से मिले सटीक इनपुट के आधार पर गुवाहाटी के सतगांव (गांधीनगर) इलाके में एक किराए के मकान से अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (PIO / ISI नेटवर्क) के संपर्क में रहने का आरोप है और वह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर और भारतीय सेना के जवानों व उनकी मूवमेंट की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। हनी-ट्रैप की आशंका के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा हनी-ट्रैप का शिकार हुआ था। छापेमारी के दौरान अभिषेक के पास से मोबाइल फोन, कई अलग-अलग सिम कार्ड और देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील व प्रतिबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार: असम STF ने बिहार के बेगूसराय के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति रितेश कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जो सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था और इस नेटवर्क में अभिषेक की मदद कर रहा था। केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की तैयारी: असम पुलिस ने फिलहाल आधिकारिक मामला दर्ज कर शुरुआती जांच शुरू कर दी है और मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर इस पूरे नेटवर्क की जांच आगे केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपी जा रही है ताकि इसके पीछे बड़ी साजिश और फंडिंग का पर्दाफाश किया जा सके.
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के बेगूं में भारी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट, दो युवक घायल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं के पारसोली थाना क्षेत्र में NH-27 पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। अमरपुर कट के पास पत्थरों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे पत्थरों के ऊपर बैठे दो युवक दब गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ के सांवलिया अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। सूचना पर पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार कमलेश कुलदीप और बस्सी प्लाजा टोल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान के धावक धर्मवीर ने एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर- एशियन गेम्स में चमका राजस्थान, धर्मवीर चौधरी का अभिनंदन टोंक के धावक धर्मवीर ने 4×400 मीटर रिले में जीता कांस्य भारतीय टीम का हिस्सा रहे धर्मवीर से मिलीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी दिया कुमारी ने धर्मवीर को उपलब्धि पर दी बधाई और शुभकामनाएं धर्मवीर की मेहनत और प्रदर्शन ने राजस्थान को गौरवान्वित किया दिया कुमारी ने उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए बताया प्रेरणास्रोत राजस्थान के खिलाड़ियों की प्रतिभा से प्रदेश का नाम हो रहा रोशन डिप्टी सीएम ने धर्मवीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
0
0
Report

दलित महापंचायत: दहेज, मृत्यु भोज और शराब पर लगी कड़ी रोक

Palwal, Haryana:दलित समाज की महापंचायत पलवल जिले के होडल अम्बेडकर भवन में आयोजित की गई। 52 कुरीतियों के खिलाफ 32 प्रमुख निर्णय लिए गए। महापंचायत के अनुसार दहेज प्रथा, मृत्युभोज, नशे पर पूर्ण रोक रहेगी और शादी-विवाह से जुड़ी अन्य आडंबरों पर भी संयम रखा जाएगा। दिन में शादी करने, लड़की पक्ष की तरफ से शगाई में पांच लोगों के शामिल होने, लग्न के दौरान दो व्यक्ति जाने, कन्यादान 101 रूपए, भोजन पर रोक, भात नॉटने के लिए अधिकतम 11 व्यक्ति, सोने-चांदी के आभूषणों में कमी, सिरदारी के लिए 11 रुपए, बारात में 51 व्यक्ति आदि निर्देश तय किए गए। शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा, खोया और पनीर नहीं बनेगा, मिठाई व सब्जियों पर भी नियंत्रण रहेगा। उत्सवों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और शराब पर रोक लागू रहेगी। यदि ग्राम पंचायतें ठेकों को बंद करने पर सहमत हों तो सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर ठेकों को हटाने का प्रयास किया जाएगा। महापंचायत में एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया जो हर तीन महीने पर बैठक करेगी।
0
0
Report

शाहजहांपुर में सांप से खेल रहा था सांप पकने वाला युवक, खेलते खेलते सांप ने काटा और चली गई जान

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow17m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक विकलांग युवक को जहरीला सांपों के साथ खेलना उसकी जान पर भारी पड़ गया। जहरीले सांप के काटने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक लोगों के घरों से सांप पकड़ने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल थाना बंडा क्षेत्र के चांदुपुर पड़री गांव का रहने वाला 40 साल का उमेश सांपों को पकड़ने में माहिर था। बताया जा रहा है कि कल गांव के ही एक घर में जहरीला सांप निकला था। जिसे पड़कर वह लोगों को तमाशा दिखा रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके हाथ पर कई बार काटा लेकिन शराब के नशे में होने की वजह से युवक सांप के साथ काफी देर तक खेलता रहा। हालत बिगड़ने पर जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ने उसे उम्र घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर अस्पताल से लापता बुजुर्ग का शव सड़क किनारे मिला, जांच शुरू

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल से लापता हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव लालघाटी स्थित एमबीएबी कार्यालय के सामने सोमवार को सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान मोरटा निवासी रामचंदर पिता रत्ताजी कुंडला के रूप में हुई है। लालघाटी थाना पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इलाज के दौरान हुए लापता मृतक के बेटे विजय के अनुसार पिता रामचंदर को 30 सितंबर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत में सुधार हो रहा था। 01 अक्टूबर को विजय अपने बेटे को छोड़कर गांव गए थे। बेटा बाहर हो रहा था, दूसरे दिन सुबह पिता बिस्तर पर नहीं मिले। तलाश के दौरान अस्पताल के गार्ड ने बताया कि अस्पताल पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने गाली-गलौज का आरोप लगाकर उन्हें रात करीब 3 बजे परिसर से बाहर कर दिया था। परिजनों के मुताबिक यह घटना सीसीटीवी में भी कैद है, जिसमें रात 3:23 बजे उन्हें गेट से बाहर करते देखा गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने 03 अक्टूबर को कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 05 अक्टूबर को पिता का शव मिला। 1.18 लाख गायब होने का आरोप परिजनों का कहना है कि रामचंदर संपत्ति बेचकर इलाज के खर्च के लिए 1 लाख 24 हजार रुपए नकद साथ रखे थे। शव मिलने के बाद पुलिस की तलाशी में जेब से सिर्फ 6 हजार रुपए मिले। परिजनों ने शेष राशि गायब होने पर संदेह जताया है। पुलिस व डॉक्टरों का पक्ष लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजालदे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी में मृतक की जेब से 6 हजार बरामद हुए। डॉक्टरों की प्राथमिक जांच में प्रथम दृष्टया मौत का कारण बिजली का करंट बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम की पूर्ण रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों के आरोपों और रकम गायब होने समेत सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

पीएम राहत योजना: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने दिए सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित लाभ पहुंचाने के नि

Chhattisgarh:कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 'पीएम राहत योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटना के मामलों में पीड़ितों को बिना किसी अनावश्यक देरी के त्वरित और उचित लाभ दिलाया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को पात्र हितग्राहियों की पहचान कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय-सीमा के भीतर पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।
0
0
Report

मुख्य सचिव और डीजीपी ने जयपुर साइबर थाने की निगरानी और रोकथाम की समीक्षा की

Jaipur, Rajasthan:मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा सोमवार शाम पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे.. दोनों अधिकारियों ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.. इस दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी ने साइबर थाने का निरीक्षण कर साइबर अपराधों की रोकथाम और मामलों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली.. अधिकारियों ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों, पुलिस की कार्यप्रणाली और तकनीकी संसाधनों के बारे में भी जानकारी ली.. इसके बाद CS वी. श्रीनिवास और DGP राजीव शर्मा ने अभय कमांड सेंटर का भी जायजा लिया.. अभय कमांड के जरिए शहर में निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग और पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम की जानकारी अधिकारियों से ली गई.. मुख्य सचिव और डीजीपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया.. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कमिश्न्नरेट की कार्यप्रणाली और तकनीकी से जुड़ी जानकारी दी.. इस दौरान पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल सहित जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे
0
0
Report

हापुड़ में बीकानेर रेस्टोरेंट से कीड़े मिलने के बाद स्वच्छता पर तूफानी उजागर

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. रेस्टोरेंट में परोसी गई नूडल्स में करीब एक इंच लंबा काला कीड़ा निकलने का आरोप एक युवती ने लगाया है. पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो स्टाफ और मैनेजर ने गलती स्वीकारने के बजाय उसके साथ बदसलूकी की और कहा कि 'ऐसा हो जाता है'. मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने मौके से 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई और बाद में थाने में नामजद तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी चाहत नूमा सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर न्यायालय से लौट रही थीं. रास्ते में अठसैनी रोड स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट पर वह खाने के लिए रुकीं और वहां नूडल्स का ऑर्डर दिया. आरोप है कि जब उन्होंने नूडल्स खाना शुरू किया, तो प्लेट के अंदर कीड़े पड़े मिले, जिसमें एक कीड़ा करीब 1 इंच लंबा और काले रंग का था. जब युवती ने रेस्टोरेंट कर्मियों से इस पर आपत्ति जताई, तो स्टाफ ने उनसे बदतमीजी की. शिकायत में कहा गया है कि स्टाफ व मैनेजर ने यह माना कि 'कीड़े खाने में आ जाते हैं'. पीड़िता ने इसे आम लोगों की सेहत और जान के साथ खिलवाड़ बताया. घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने 112 डायल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पीड़िता ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया और रेस्टोरेंट के स्टाफ पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. वहीं, सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी रेस्टोरेंट के किचन और स्टोर रूम का सघन निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए. हाईवे स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में खाने में कीड़ा मिलना और उसके बाद ग्राहकों से अभद्र व्यवहार की शिकायत ने प्रशासनिक निगरानी और खान-पान की स्वच्छता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा भूमि अधिग्रहण: किसानों को 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर मिलना तय

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित भूमि के किसानों को 64.7 प्रतिशत मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की इस पुरानी मांग को पूरने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। प्राधिकरण की पहल पर शासन ने अतिरिक्त मुआवजा देने पर स्वीकृति दे दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। ऐसे किसान जिनकी भूमि क्रय/ अधिग्रहित की गई थी, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर थे या कोर्ट नहीं जा सके, उन किसानों को अतिरिक्त प्रतिकार नहीं मिल सका। अब उनको भी 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर मिल सकेगा। इस फैसले के लागू होने पर प्राधिकरण की तरफ से 500 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किसानों को 64.7 फीसदी अतिरिक्त प्रतिकर के रूप में किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा के किसानों को अतिरिक्त प्रतिकर देने के आदेश को पारित कराने में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह व दादरी विधायक तेजपाल नागर की अहम भूमिका रही है। बाइट धीरेंद्र सिंह विधायक जेवर इस आदेश से लगभग 4500 किसानों को उनका हक जल्द मिल सकेगा। इससे 64.7 प्रतिशत प्रतिकर की मांग कर रहे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की तरफ से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामले में निर्णय लेने के निर्देश दिया है। शासन के इस पत्र के बाद लंबे समय से अतिरिक्त प्रतिकर की मांग कर रहे किसानों को अतिरिक्त मुआवजा जल्द मिलने के आसार हैं। दरअसल, प्राधिकरण की तरफ से वर्ष 2002 से 2013 के मध्य क्रय/अधिग्रहित की गई भूमि के सापेक्ष 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर देने के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय में योजित गजराज व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में पारित आदेश का हवाला देते हुए उन किसानों को भी 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर का लाभ दिए जाने का अनुरोध किया गया, जिनकी भूमि वर्ष 2002 से 2013 के बीच क्रय या अधिग्रहित की गई थी, लेकिन किसी कारणवश उन्हें उक्त अतिरिक्त प्रतिकर का लाभ नहीं मिल सका। इस पर शासन की तरफ से अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि वर्ष 2002 से 2013 के मध्य भूमि क्रय अथवा अधिग्रहित किए जाने के बावजूद जिन किसानों को 64.70 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर का लाभ नहीं दिया गया है, उन किसानों को मूल प्रतिकर की 64.7 प्रतिशत राशि अतिरिक्त प्रतिकर के रूप में दिए जाने पर प्राधिकरण निर्णय ले सकता है। इस आदेश के आधार पर प्राधिकरण संबंधित किसानों के मामलों की जांच, पात्रता और लागू नियमों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय कर अतिरिक्त मुआवजा देने की तैयारी कर रहा है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स में लिफ्ट फंसने से 13 लोग परेशान

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में आए दिन लिफ्ट में फंसने की घटनाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को एक टावर की लिफ्ट में ऊपरी फ्लोर से नीचे आने के दौरान पैसेंजर लिफ्ट में 13 लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। आरोप है कि इस दौरान कई बार लिफ्ट में फंसे लोगों ने इंटरकाम, सिक्योरिटी अलार्म बजाया,लेकिन कोई मदद नहीं मिली। लिफ्ट के अंदर बच्चों के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने सुरक्षा गार्ड और मेंटिनेस को सूचना दी। इसके बाद सभी को बाहर निकाला है। सोसायटी के निवासी दिनकर पांडेय ने बताया कि परिसर के लिफ्ट का रखरखाव न होने के कारण समस्या बढ़ गई है। सोमवार को शाम के समय टावर एम की पैसेंजर लिफ्ट के जरिए कुछ बच्चे, सीनियर सिटीजन और अन्य लोग ऊपरी फ्लोर से 13 लोग नीचे आ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान अचानक लिफ्ट बीच फ्लोर पर झटके के साथ रुक गई। लिफ्ट में फंसे लोगों ने काफी देर तक इमरजेंसी अलार्म मदद के लिए बजाया,लेकिन कोई नहीं पहुंचा। लोगों ने काफी देर तक लिफ्ट के गेट बजाते रहे। ऐसे में लिफ्ट में फंसे हुए छोटे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर बाहर से लोगो ने आनन-फानन में सुरक्षा गार्ड और मेंटिनेस टीम को सूचना दी है। जिसके बाद सभी को करीब 20 मिनट के बाद फर्स्ट फ्लोर पर लिफ्ट का गेट खोलकर बाहर निकाला है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि यहां लिफ्ट अटकना आम बात हो गया है और आए दिन लोग लिफ्ट में फंसते रहते हैं, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
0
0
Report

मायावती के फैसले के बाद आकाश आनंद बसपा के राष्ट्रीय संयोजक बने

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- आकाश आनंद ने मायावती के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। आकाश आनंद ने मायावती को संबोधित कर लिखा- ‘आदरणीय मायावती जी, सादर चरणस्पर्श’。 आकाश ने कहा- बसपा राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दोबारा सौंपने के लिए आभारी हूं。 बोले- मायावती के भरोसे के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं。 आकाश आनंद ने कहा- पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया。 उन्होंने मायावती के मार्गदर्शन में पार्टी हित को सर्वोपरि रखने की बात कही。 आकाश ने दोबारा मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा जताया。 मायावती ने हाल ही में आकाश आनंद को फिर बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top