271003
Gonda - विभिन्न मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन का 11 वें दिन भी धरना जारी
Janki Nagar, Gonda, Uttar Pradesh:विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का 11वें दिन भी धरना जारी रहा. पंचायत सभागार के सामने टीन शेड में भारतीय किसान यूनियन के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 11 दिन से धरना जारी है. बताते चले की 3 फरवरी से धरना शुरू हुआ है. 15 फरवरी को धरना स्थल पर पंचायत बुलाई गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के चिड़ावा में ईसीएचएस अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, आरोपी फरार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर आर्मी की वर्दी में आए युवक पर ठगी का आरोप अस्पतालों में दिखाया रौब और किया ठगी का प्रयास ईसीएचएस विजिलेंस अधिकारी बनकर पहुंचा युवक तीन अस्पताल में जांच के बाद शक होने पर भागा आरोपित कथित ईसीएचएस विजिलेंस अधिकारी का सीसीटीवी आया सामने जिसमें पूरे रौब के साथ जांच पड़ताल करता दिख रहा है आरोपित झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में संचालित कुछ निजी अस्पतालों में ईसीएचएस अधिकारी बनकर पहुंचे कथित आरोपी ने ठगी के प्रयास किए। आरोपी ने खुद को दिल्ली से आर्मी का विजिलेंस ऑफिसर बताते हुए अस्पताल संचालकों से योजना से जुड़ी जानकारी लेते हुए डराने-धमकाने के प्रयास किए। हालांकि अस्पताल संचालकों और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक चिड़ावा के अधिकारियों की सतर्कता से वारदात टल गई। मामला सामने आने के बाद चिड़ावा ईसीएचएस प्रभारी ने टीम को भेजकर कथित ठग को पकड़ने के प्रयास किए। मगर आरोपी कार से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक काले रंग की कार में सवार होकर लेफ्टिनेंट कर्नल की स्टार लगी वर्दी के साथ कथित आरोपी चुंगी नाका के पास निजी अस्पताल पहुंचा। आरोपी ने अस्पताल प्रबंधन को खुद को दिल्ली से ईसीएचएस अधिकारी बताते हुए रिकॉर्ड मांगा। जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने जरूरी दस्तावेज दिखा दिए। यहां काफी देर तक जांच-पड़ताल के बाद कथित आरोपी कार में सवार होकर खेतड़ी रोड के निजी अस्पताल पहुंचा। जहां काफी देर तक रुककर जांच-पड़ताल की कोशिश की। मगर अस्पताल प्रबंधन ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी। ऐसे में वर्दीधारी आरोपी खेतड़ी रोड के ही अन्य निजी अस्पताल पहुंच गया। यहाँ स्टाफ से ईसीएचएस योजना से संबंधित मरीजों की ओपीडी, भर्ती और इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगे। अस्पताल स्टाफ ने रिकॉर्ड भी दिखा दिया। इस बीच अस्पताल के डायरेक्टर भी रिकॉर्ड रूम में आ गए। उन्होंने कथित आरोपी से जरूरी जानकारी चाही तो ये चैंबर में चलने की बात कहने लगे। बाद में अस्पताल के डायरेक्टर ने अपने चैंबर में आर्मी से जुड़ी बातें की तो कुछ शक हुआ। उधर, दूसरे निजी अस्पताल संचालक ने कथित आरोपी की जानकारी अस्पताल के डायरेक्टर और ईसीएचएस प्रभारी कर्नल दलीप सिंह शेखावत को दे दी। इस बीच प्रभारी कर्नल शेखावत ने अस्पताल निदेशक से संपर्क कर कथित आरोपी को रोकने की बात कही। मगर आरोपी दूसरे अस्पताल का निरीक्षण कर वापस आने की बात कहकर फरार हो गया। खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल और विजिलेंस ऑफिसर बताकर अस्पताल का निरीक्षण करने आए कथित आरोपी की भनक लगने पर चिड़ावा ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रभारी कर्नल दलीप सिंह शेखावत ने सूबेदार मेजर हीरासिंह और एएलडी जितेंद्र कुमार को अस्पताल भेजा। मगर तब तक आरोपी फरार हो चुका था। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी का हरियाणा बॉर्डर के पिलोद तक पीछा भी किया। मगर आरोपी किसी दूसरे रास्ते से हरियाणा की तरफ फरार हो गया। आरोपी के पास हरियाणा नंबरों की ही कार थी। निजी अस्पताल में ईसीएचएस योजना के निरीक्षण के लिए आया आरोपी आर्मी की वर्दी में था। जिसकी वर्दी पर अशोक स्तंभ और स्टार लगा हुआ था। जिसकी उम्र करीब 30-35 साल के बीच लग रही थी। आरोपी को आर्मी और योजना से जुड़ी काफी जानकारी थी। गाड़ी में आरोपी के अलावा चालक भी सवार था। अस्पताल प्रबंधन को पहली बार तो हकीकत में विजिलेंस टीम के पहुंचने का अंदेशा हुआ। मगर बाद में देखा कि खुद को विजिलेंस ऑफिसर बता रहे व्यक्ति के साथ आर्मी का कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। ऐसे में युवक पर शक हुआ। अस्पताल संचालकों ने सतर्कता दिखाते हुए आर्मी से जुड़ी जानकारी मांगी तो आरोपी सकपका गया। खेतड़ी रोड के अस्पताल संचालक ने पॉलीक्लिनिक के प्रभारी कर्नल शेखावत से बात करवाई तो कुछ सवालों में उलझ गया। खुद को फंसता देख आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले में ईसीएचएस पॉली क्लिनिक चिड़ावा के प्रभारी कर्नल दलीप सिंह शेखावत ने बताया कि निजी अस्पतालों से आर्मी विजिलेंस ऑफिसर के जांच के लिए पहुंचने की शिकायत मिली थी। खुद को विजिलेंस ऑफिसर बता रहे आरोपी से मैंने बात की और कुछ आर्मी कोर और ट्रेड से संबंधित सवाल किए तो वह जवाब नहीं दे पाया। जिस कारण हमें शक हुआ। पॉली क्लिनिक से दो जवानों को पकड़ने के लिए भी भेजा। मगर आरोपी फरार हो गया। जिसकी शिकायत आर्मी हैड क्वार्टर को भेजी जा रही है.0
0
Report
रोहट-जालोर के पुल पर जर्जर हालत, बड़े हादसे का खतरा बढ़ा
Pali, Rajasthan:बिग ब्रेकिंग रोहट-जालोर मुख्य मार्ग पर स्थित सिणगारी नदी का पुल जर्जर हालत में। पुल के कई हिस्से क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। रोजाना सैकड़ों वाहन और यात्री बसें इसी मार्ग से गुजरती हैं। मानसून से पहले बढ़ी लोगों की चिंता; नदी में पानी आने पर खतरा बढ़ेगा। ग्रामीणों ने पुल के ढहने की आशंका जताई। अभी तक मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था के ठोस इंतजाम नहीं। पीडब्ल्यूडी और प्रशासन सो रहा है गहरी नींद। लोगों का सवाल—क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार?0
0
Report
कैथल डंपिंग यार्ड विवाद: पुलिस ने गेट खुलवाकर शहर का कचरा डालना शुरू किया
Kaithal, Haryana:कैथल न्यूज रिपोर्टर विपिन शर्मा 2506ZDN_KTH_DUMPING_R एंकर : कैथल में डंपिंग यार्ड को लेकर टकराव, पुलिस बल की मौजूदगी में खुलवाया गया गेट, ग्रामीणों का धरना जारी, इसके लिए पहले ग्रामीणों को समझाया जब ग्रामीण नहीं माने तो प्रशासन में पुलिस बल बुलाकर डंपी यार्ड का ताला थोड़ा और कचरा डलवाया एंकर : कैथल के खुराना रोड स्थित डंपिंग यार्ड को लेकर पिछले एक सप्ताह से जारी विवाद उस समय और बढ़ गया जब प्रशासन ने पुलिस बल की मदद से यार्ड का गेट खुलवाकर शहर का जमा कचरा वहां डलवाया। दरअसल, आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने डंपिंग यार्ड के विरोध में उसके गेट पर ताला जड़ रखा था और लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग है कि इस डंपिंग यार्ड को पूरी तरह बंद किया जाए और इलाके से कचरा उठान की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग यार्ड के कारण क्षेत्र में असहनीय बदबू फैल रही है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने साफ तौर पर प्रशासन की अपील ठुकराते हुए कहा कि जब तक यार्ड बंद नहीं होता, वे ताला नहीं खोलेंगे। वहीं, प्रशासन का तर्क है कि शहर में कचरे का निपटान जरूरी है और यार्ड को बंद करना तत्काल संभव नहीं है। गौरत है कि जब यह डंपिंग यार्ड बनाया गया था, उस समय आसपास कोई आबादी नहीं थी, लेकिन समय के साथ यहां बस्तियां बस गईं, जिससे समस्या बढ़ती चली गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से लंबी बातचीत की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीणों ने निर्णय के लिए एक day का समय मांगा, जबकि प्रशासन को आशंका थी कि हालात बिगड़ सकते हैं। ऐसे में अधिकारियों ने करीब दो घंटे का समय देने के बाद पुलिस बल के साथ इलाके का घेराव किया, ताला तोड़कर गेट खुलवाया और कई दिनों से जमा शहर का कचरा यार्ड में डलवा दिया। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी ग्रामीणों का धरना जारी है। उनका कहना है कि प्रशासन कब तक पुलिस के सहारे कचरा डलवाएगा और यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले समय में विवाद और बढ़ सकता है。 Byte संदीप कुमार EO नगर परिषद कैथल0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में निजी जमीन पर कब्जा, बच्चे किराये के मकान में पढ़ रहे
Balrampur, Uttar Pradesh:एंकर बलरामपुर जिले में वाड्रफनगर जनपद पंचायत के पंडरी गांव में बने नये आंगनबाड़ी भवन में जमीन मालिक ने कब्जा कर लिया और मजबूरी में नौनिहालों को किराये के कच्चे मकान में अपना भविष्य गढ़ना पड़ रहा है, इतना ही नहीं सरकारी भवन होने के वावजूद भी महिला बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के लिए मकान का किराया चुकाना पड़ रहा है Vo 1- पूरा मामला वाड्रफनगर जनपद पंचायत के पंडरी गांव में बछरू डूबा आंगनबाड़ी केंद्र का है जहाँ पर नौनिहालों के भविष्य को गढ़ने के लिए शाशन ने वर्ष 2019-20 में नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति दी थी और निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया था ,,लेकिन निर्माण एजेंसी और जनपद पंचायत के अधिकारियों ने मिली भगत कर भवन का निर्माण शाशकीय जमीन में न करवाकर गांव के ही एक ब्यक्ति के निजी जमीन पर करवा दिया ,,और जमीन के मालिक का यह आरोप है कि जमीन देते वक्त उसके परिवार से एक ब्यक्ति को आंगनबाड़ी केंद्र में नौकरी देने का आश्वासन सरपंच और अधिकारियों द्वारा दिया गया था,,,लेकिन जब परिवार में किसी को नौकरी नही मिली तो जमीन मालिक ने नए आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ दिया और उसमें अपना कब्जा जमा लिया,,, जिसके कारण केंद्र का संचालन किराये के कच्चे मकान में किया जा रहा है,,,जिससे केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों के साथ साथ बरसात के दिनों में केंद्र संचालन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा,,वही करीब दो से तीन वर्षों से आंगनबाड़ी भवन में काबिज ग्रामीण का कहना है कि शासन उसको जमीन के बदले ज़मीन मुहैया करवा दे उसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र से कब्जा हटा लिया जाएगा,,,, वहीँ मामले को लेकर SDM ने जाँच की बात तो कही है लेकिन शायद SDM साहब इस बात को भूल गए है कि ये मामला पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है लेकिन SDM को अभी तक पता नही है और अभी भी जमीन के कागजात चेक करने की बात कह रहे है जिससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रशासन को सरकारी पैसों से कोई खास लगाव नही है । बाइट जमीन मालिक महिला बाइट ग्रामीण महिला बाइट नीर निधि नंढेहा SDM वाड्रफनगर0
0
Report
अमरोहा के हसनपुर में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर, भू-माफियाओं में हलचल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर में बिना धारा-80 की अनुमति के अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर गरज उठा। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और नायब तहसीलदार मनोज कुमार की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने चामुंडा रोड और करनखाल रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग और निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। दोपहर बाद जैसे ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से काटे गए प्लॉटों को चिन्हित कर उन पर सख्त कदम उठाए गए। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बिना वैध अनुमति और नियमों का पालन किए किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग या कॉलोनी विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के तहत अवैध निर्माण और कॉलोनियां काटने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में खलबली मच चुकी है।0
0
Report
पेंड्रा में आवारा कुत्तों के हमले से चीतल घायल, विभाग ने उपचार शुरू किया
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा एंकर - भोजन पानी की तलाश में भटक कर रिहायशी इलाके पहुंचे चीतल पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, कुत्ते के हमले से घायल चीतल भागते हुए पहुंचा पुलिस लाइन, पुलिस लाइन के जवानों ने आवारा कुत्तों को भगाकर बचाई चीतल की जान, कुत्ते के हमले से गंभीर रूप से घायल चीतल को वन विभाग की टीम ने अपने संरक्षण में लेकर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पेंड्रा पहुंचाया, पेन्ड्रा के अमरपुर पुलिस लाइन परिसर में आवारा कुत्तों के दौड़ने से भागता हुआ एक नर चीतल दिखाई दिया। संभवतः वह भोजन या पानी की तलाश में जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया था, कुत्तों के हमले से घबराया चीतल इधर-उधर भागने लगा, लेकिन झुंड ने उसे घेर लिया और घायल कर दिया。 वही मैदान में रोजाना की तरह खेलकूद कर रहे पुलिस लाइन के जवानों की नजर जैसे ही चीतल पर पड़ी तत्काल मौके पर पहुंचे और जवानों ने कुत्तों को खदेड़कर चीतल को सुरक्षित किया इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी एवं वन्यजीव बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायल चीतल का प्राथमिक परीक्षण किया。 वन विभाग की टीम ने घायल चीतल को वन्यजीव एम्बुलेंस के माध्यम से पशु चिकित्सालय पेंड्रा पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार चीतल के शरीर पर कुत्तों के काटने और हमले के कई निशान पाए गए हैं। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज और विशेष निगराणी के लिए उसे कानन पेंडारी, बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीतल का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में कराया जाएगा और स्वस्थ होने के बाद उसे पुनः प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस जवानों और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर रेस्क्यू नहीं होता तो चीतल की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। यह घटना वन्यजीवों के आबादी क्षेत्रों में पहुंचने और उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता का विषय बन गई है।।0
0
Report
Advertisement
बालोद जंगल में भारी जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 7 गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग बालोद के जंगल में पुलिस की बड़ी रेड, हाईप्रोफाइल जुआ फड़ का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार संजारी पुलिस और सायबर सेल बालोद ने संयुक्त घेराबंदी कर ग्राम दुर्गीटोला के जंगल में मारा छापा। मोमबत्ती की रोशनी में ताश पत्तों पर दांव लगा रहे 7 जुआड़ी गिरफ्तार; अधिकांश आरोपी राजनांदगांव जिले के रहने वाले। आरोपियों के पास से 56,000 रुपए नगद कैश, 52 पत्ती ताश और अन्य सामग्रियां बरामद। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई, आगे जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
बेगूसराय गैंगरेप केस: कोर्ट के इश्तेहार के बाद आरोपी की गिरफ्तारी तेज
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में विवाहित महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पीड़िता से मुलाकात और सरकार पर निशाना साधने के बाद अब बेगूसराय पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में फरार चल रहे नामजद आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि तय समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर आरोपी की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। आपको बताते चले कि मामला चकिया थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा है। पीड़िता की शिकायत पर 13 जून को चकिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि पांच लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया और लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अब तक पुलिस ने नामजद आरोपी नीतीश कुमार और एक अप्राथमिक अभियुक्त अमर निषाद उर्फ मक्का मदीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।इसी क्रम में फरार नामजद आरोपी सूरज कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने न्यायालय से इश्तेहार जारी कराने की अनुमति ली। कोर्ट के आदेश के बाद चकिया थाना पुलिस आरोपी के घर पहुंची और ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि इश्तेहार तामील होने के बाद भी आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।इश्तेहार तामील की कार्रवाई के दौरान नगर पर्यवेक्षिका कुमारी अर्चना सिन्हा, एसआई अभिराम झा, सब इंस्पेक्टर रीना कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बेगूसराय के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अब पुलिस की अगली कार्रवाई और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी पर सभी की नजरें टिकी हैं0
0
Report
योगी ने संत कबीर नगर में 139 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath आज बाबा तामेश्वरनाथ की पावन धरा संत कबीर नगर विकास, सेवा और जनकल्याण के नए संकल्पों की साक्षी बनेगी。 यहां ₹475 करोड़ से अधिक लागत की 139 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे。 विकास की गति, सेवा की संवेदना और अंत्योदय के संकल्प से जुड़ी ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी तथा 'विकसित उत्तर प्रदेश' की आधारशिला को मजबूत करेंगी。0
0
Report
Advertisement
मलबे के पास मुख्य सचिव समेत अधिकारी, एक व्यक्ति को बचाकर अस्पताल भेजा गया
Barrackpore, West Bengal:প্রায় সারা রাত ধ্বংসস্তূপের কাছে ছিলেন মুখ্য সচিব, স্বরাষ্ট্র সচিব, পাশাপাশি ছিলেন, ইন্দ্রনীলখা, শারদ্বত দত্ত মুখোপাধ্যায়, অগ্নিমিত্রা পর। সারারাত উদ্ধারের কাজ করেছেন উদ্ধা কারি সংস্থা রা। চলেছে প্রানের খোঁজ। রাত তিনটে চল্লিশ নাগাদ ধংসস্তুপের মধ্যে থেকে এক জন কে উদ্ধার করা হয় তাকে নিয়ে যাওয়া হয় এস এস কে এম হাসপাতালে।0
0
Report
तरतला स्थित गोदाम में काम करने वाले सुमन कर्मकार लापता, परिवार चिंतित
Barrackpore, West Bengal:শ্যামনগর কাউগাছি এক নম্বর পঞ্চায়েত থেকে তারাতলার এই গোডাউনে কাজে এসছিলেন। সুমন কর্মকার। এখনো উদ্ধার করা যায়নি তাকে। তার পরিবার উৎকণ্ঠে রয়েছে প্রথমে তারা হাসপাতালে যান তারপরে যান থানায় সেখান থেকেও কোনো খোঁজ না পেয়ে সোজা চলে আসেন তারাতলার ঘটনাস্থলে।0
0
Report
कैमूर में जमीन से ऊपर बना सोख्ता गड्ढा: 84 लाख घोटाले का सनसनीखेज मामला
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - कैमूर में बड़ा घोटाला: जमीन से ऊपर बना दिया सोख्ता गड्ढा, 84 लाख की हेराफेरी का आरोप! सोखता का वीडियो फोटो देख इंजीनियर का भी ठनक जायेगा माथा। भभुआ के डिहरा पंचायत में बिना जियो-टैगिंग के राशि निकालने और घटिया निर्माण का सनसनीखेज मामला सामने आया। वियो - कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत डिहरा पंचायत के सेमरिया गाँव में विकास कार्यों के नाम पर एक अजीबोगरीब घोटाला सामने आया है। यहाँ बिना किसी जल-जमाव की स्थिति के, नियमों को ताक पर रख कर ऐसे सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया जा रहा है जो जमीन से लगभग 3 फीट ऊपर हैं। जी मीडिया से खास बातचीत में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रखंड में करीब 84 लाख रुपये की राशि बिना योजना पूरी किए और बिना सही जियो-टैगिंग के ही अग्रिम रूप से निकाल ली गई है। जब इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई, तो आनन-फानन में अपने फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए प्रशासन और मुखिया की मिलीभगत से कागजी खानापूर्ति करने के लिए ये सोख्ता गड्ढे जमीन के ऊपर ही बना दिए गए, जिनमें पानी जाने का कोई साधन ही नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस योजना का प्राकलन ₹35,000 प्रति सोख्ता था, लेकिन धरातल पर यह मुश्किल से 500 ईंटों में तैयार कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि 439 सोख्ता गड्ढों के लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्य कराया जा रहा है और किसी भी प्रकार की अग्रिम अवैध निकासी नहीं हुई है। मामले की निष्पक्ष जाँच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। लेकिन धरातल की तस्वीरें चीख-चीख कर भ्रष्टाचार की गवाही दे रही हैं।0
0
Report
Advertisement
उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी; सप्ताहांत में लाल चेतावनी संभव
Kolkata, West Bengal:১) আজ থেকে উত্তরবঙ্গে অতি ভারী বৃষ্টির কমলা সর্তকতা উপরের পাঁচ জেলায়। উইকেন্ডে দুর্যোগ বাড়তে পারে। ২) দক্ষিণবঙ্গে বিক্ষিপ্তভাবে বজ্রবিদ্যুৎ সহ ঝড় বৃষ্টির হলুদ সর্তকতা। বৃষ্টি না হলে গরম এবং অস্বস্তি থাকবে দক্ষিণবঙ্গে। ৩) উত্তর বিহার থেকে উত্তর-পশ্চিম বঙ্গোপসাগর পর্যন্ত নিম্নচাপ অক্ষরেখা যেটি ঝাড়খন্ড গাঙ্গেয় পশ্চিমবঙ্গ এবং ওড়িশার ওপর দিয়ে বিস্তৃত। ৪) আজ থেকে বঙ্গোপসাগরে সমুদ্র উত্তাল হবে। ৬০ কিলোমিটার পর্যন্ত গতি বেগে তীব্র ঝড় বইতে পারে। উত্তর ওড়িশা এবং পশ্চিমবঙ্গ উপকূলে মৎস্যজীবীদের সমুদ্রে যেতে নিষেধ করা হয়েছে আজ। ৫) দক্ষিণবঙ্গে আগামী সোমবার পর্যন্ত বেশিরভাগ জেলাতেই ঝড় বৃষ্টির হলুদ সর্তকতা। ৩০ থেকে ৫০ কিলোমিটার পর্যন্ত ঝড়ো হওয়ার সঙ্গে বজ্র বিদ্যুৎসহ হালকা মাঝারি বৃষ্টি। বিক্ষিপ্তভাবে বজ্রপাতের আশঙ্কা থাকবে দক্ষিণবঙ্গের বিভিন্ন জেলায়। ৬) উত্তরবঙ্গে আজ থেকে ফের কমলা সতর্কতা জারি। অতি ভারী বৃষ্টির কমলা এখন কোনো কোনো সময় লাল সতর্কতা দার্জিলিং থেকে কোচবিহার সহ ওপরের পাঁচ জেলাতে। উইকেন্ডে উত্তরবঙ্গে দুর্যোগের আশঙ্কা করছেন আবহাওয়াবিজ্ঞানীরা। শুক্র শনি এই দুদিন লাল সতর্কতা জারি হতে পারে উত্তরবঙ্গের সমস্ত জেলায়। ৭) অতি ভারী বৃষ্টির জেরে উত্তরবঙ্গে পার্বত্য এলাকায় ধস। নিচু এলাকা প্লাবিত এবং নদীর জলস্তর বিপদসীমার উপরে বইতে পারে。 ৮) কলকাতায় আগামী কয়েক দিন আংশিক মেঘলা আকাশ এবং বজ্র বিদ্যুৎসহ হালকা মাঝারি বৃষ্টির সম্ভাবনা থাকবে। তবে বৃষ্টি না হলে গরম এবং অস্বস্তি বজায় থাকবে। এরমধ্যে শনি রবি কিছুটা বৃষ্টি বাড়তে পারে কলকাতায়।0
0
Report
निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यापक इंतज़ाम
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड: निर्जला एकादशी के मौके पर श्रद्धालु सरयू नदी के पास पूजा-अर्चना कर रहे हैं। CO सिटी शिशुपाल सिंह नेगी कहते हैं, "आज पवित्र स्नान के मौके पर पुलिस ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं। पूरे मेले के इलाके को चार सुपर ज़ोन, बारह ज़ोन और तीस सेक्टर में बांटा गया है... पुलिस ने पूरी पैरामिलिट्री फ़ोर्स को तैनात किया है... ट्रैफ़िक भी सुचारू रूप से चल रहा है..."0
0
Report
कानपुर के निर्माण साइट पर गड्ढे ने ठेला नुकसान पहुंचाया, सुरक्षा पर उभरे सवाल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग। सीएम ग्रिड निर्माण की खुली पोल, गड्ढे में जा गिरा ठेले वाला। किदवई नगर में तड़का रेस्टोरेंट के सामने ठेला लेकर जा रहा व्यक्ति निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर उठाए सवाल। शहर में जगह-जगह खुदाई, धूल और गड्ढों से लोग पहले ही परेशान। किदवई नगर तड़का रेस्टोरेंट के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
