271601
Gonda - धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh:महर्षि विद्या मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पर आयुक्त देवीपाटन मंडल कमलेश चंद्र द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया. तत्पश्चात वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया, विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ अनीता मिश्रा डॉक्टर रेखा शर्मा व अभिभावक मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सादगी की मिसाल: विधायक दीपेश साहू का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 31 मई को
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा विधायक दीपेश साहू का विवाह 31 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत संपन्न होगा। पारंपरिक और घरेलू माहौल में शुरू हुए वैवाहिक कार्यक्रमों में आडंबर की जगह सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी गई। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिलता है। विधायक का यह सादगीपूर्ण कदम प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना है और सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा है।0
0
Report
दल्लीराजहरा में रहस्यमय तरीके से मर रहे चमगादड़, 50-70 प्रतिदिन मौतें, जांच में जुटे विभाग
Balod, Chhattisgarh:बालोद जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से प्रतिदिन 50 से 70 चमगादड़ मृत अवस्था में मिल रहे हैं। अचानक हो रही मौतों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। मृत चमगादड़ों के सैंपल लेकर बीमारी या संक्रमण की आशंका की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और मृत चमगादड़ों को न छूने की अपील की है। Balod District0
0
Report
बिलासपुर-रायपुर में भीषण आग: तेल गोदाम और बिस्किट फैक्ट्री खाक, करोड़ों का नुकसान
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में शनिवार को दो भीषण आगजनी की घटनाएं हुईं। बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित चौधरी एजेंसी के खाद्य तेल गोदाम में सुबह 9 बजे आग लग गई। तेल के कारण आग तेजी से फैली, जिसे 6 दमकल वाहनों ने 6 घंटे में बुझाया। करीब 2 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। वहीं रायपुर के उरला मेटल पार्क स्थित भारती फूड्स बिस्किट फैक्ट्री में देर रात आग लगी। फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ ने घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया। 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान, कोई जनहानि नहीं।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में 'पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव', CM साय ने प्रेस क्लब को दिए 1 करोड़ 'Patrakarita Gaurav
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर रविवार को 'पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव' आयोजित हुआ। श्रीराम मंदिर परिसर के सुंदर सदन में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का स्तंभ बताते हुए प्रेस क्लब के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। तीन सत्रों में वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और न्यू मीडिया पर चर्चा की। वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित हुए और 'नव प्रदेश' के विशेषांक का विमोचन भी हुआ।0
0
Report
मासूम बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया पैर में लगी गोली
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। शिकोहाबाद यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाद एक एक युवक द्वारा एक तीन वर्षीय मासूम बालक को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर सड़क पर पटक पटक कर मार डाला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन टीम पुलिस गठित की गई थी आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ घंटो में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि बच्चे की हत्या करने वाला अभियुक्त विराज उर्फ जितेन्द्र भूढ़ा भरथरा मोड़ मैनपुरी रोड़ पर छिपते-छिपाते घूम रहा है । सूचना पर थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा भूढ़ा भरथरा मोड मैनपुरी रोड़ पर घेराबंदी की गयी । इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से आ रहा 01 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया । संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को देखते ही जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया । घायल अभियुक्त की पहचान विराज उर्फ जितेन्द्र पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी शेखूपुर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं के रुप में हुई है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा, 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है ।0
0
Report
जमुई के बहियार में सल्फास गोली चाकलेट समझ चार बच्चियाँ बीमार, एक की मौत
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद घांस गढ़ने बहियार की ओर गई चार सहेलियों ने चाकलेट समझकर सड़क पर गिरे सल्फास की एक गोली को तोड़कर आपस में बांटकर खा ली। शाम तक जब चारों बच्चियाँ घर पहुंची तो अचानक सभी को उल्टी होने लगी और तबियत बिगड़ गई। पूछताछ के बाद स्वजन को घटना की जानकारी हुई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फौरन चारों बच्चियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारम्भिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया, जबकि तीन बच्चियों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। मृतका बच्ची गम्हरिया गांव निवासी महेश ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी है जो वर्ग 07 की छात्रा है। जबकि सदर अस्पताल में इलाजरत बच्ची की पहचान सहदेव ठाकुर की 13 वर्षीय पुत्री भारती कुमारी सुनील ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री लवली कुमारी और रणधीर कुमार ठाकुर की 11 वर्ष से पुत्री Shaybanam (शबनम) कुमारी के रूप में हुई है। सभी बच्चियाँ उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया की छात्रा है। परिवार वालों ने बताया कि चारों बच्चियाँ विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद बहियार की ओर गई थीं और बहियार स्थित एक पुल पर बैठी हुई थीं, तभी एक बच्ची की नजर सड़क पर गिरे कागज से लिपटे हुए सल्फास की गोली पर पड़ी। उसके बाद उक्त सभी बच्ची सल्फास की गोली को चाकलेट समझ बैठी और बराबर-बराबर बांटकर खा ली। काफी देर के बाद जब चारों बच्चियों की तबीयत बिगड़ने लगी तो इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई और सभी को सदर अस्पताल लाया गया, इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। चिकित्सक, डा. अमित कुमार, ने कहा कि जहरिल पदार्थ खाने की शिकायत पर चार बच्चियों को सदर अस्पताल लाया गया है, एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया है, तीन बच्चियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
मेहरौली थाने क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत ढही, कई लोग फँसे, बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: FIVE-STOREY BUILDING COLLAPSES IN MEHRAULI POLICE STATION AREA, SEVERAL FEARED TRAPPED, RESCUE OPERATION UNDERWAY. साउथ दिल्ली के DCP अनंत मित्तल कहते हैं, एक इमारत ढह गई है, और उसके तुरंत बाद हमें इस बारे में एक कॉल मिली। फौरन, महरौली पुलिस स्टेशन से ज़्यादा से ज़्यादा स्टाफ़ मौके पर पहुँच गया, और यह देखा गया कि एक पुरानी इमारत ढह गई थी। उसका मलबा एक दूसरी बनावट पर गिरा है। बताया जा रहा है कि वहाँ कुछ मेडिकल छात्रों की एक कैंटीन चल रही थी और हो सकता है कि कुछ लोग उसमें फँसे हों। अब तक, हमारे स्टाफ़ ने यहाँ से लगभग नौ लोगों को बचाया है... एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर, हमने यहाँ से कई एम्बुलेंस को निकाला है, और अभी NDRF, DDMA, फायर और पुलिस द्वारा बचाव कार्य किए जा रहे हैं, और ये जारी रहेंगे।0
0
Report
राहुल गांधी ने अस्पताल ले जाने की सलाह दी, बेलव्यू-अपोलो विवाद में सवाल
Noida, Uttar Pradesh:ममता बनर्जी: राहुल गांधी ने फोन करके जानकारी ली और उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद ले जाने की सलाह दी। जब उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उन्होंने कहा कि अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। बेलव्यू अस्पताल ने पहले तो उन्हें भर्ती करने की पेशकश की, लेकिन बाद में मना कर दिया। मैं अभिषेक को घर ले जा रहा हूँ, जहाँ पारिवारिक डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। यह विपक्षी राजनीति नहीं हो सकती। यह तो इलाज में भी बाधा डाल रही है। अगर कुछ होता है, तो अपोलो और बेलव्यू के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे। सीआईडी का असली चेहरा सामने आ रहा है। अब तक सीआईडी कायरतापूर्ण रही है। मैं चाहता हूँ कि उनके अधिकारी अच्छा काम करें। लेकिन अब तक मैंने देखा है कि सीआईडी कायरतापूर्ण रही है। बेलव्यू में मेरे सामने डीसी साउथ हॉस्पिटल के अधिकारियों ने फोन करके धमकी दी।0
0
Report
शाजापुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव का शुजालपुर दौरा, करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के शुजालपुर में 31 मई रविवार को प्रदेश के मुखिया मोहन यादव सुबह 10:30 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नगर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं。 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुजालपुर में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद नगर में रोड शो करते हुए आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मां शारदा सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन सहित आयुष महाविद्यालय और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं。 कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री एवं शुजालपुर विधायक इंदर सिंह परमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा शुजालपुर के विकास को नई दिशा देगा और नगर को करोड़ों रुपये की सौगात मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
गुhydrat टाइटंस आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुँची
Noida, Uttar Pradesh:AHMEDABAD (GUJARAT): IPL 2026/ GUJARAT TITANS (GT) TEAM ARRIVES AT AHMEDABAD AIRPORT/ VISUALS Ahmedabad, Gujarat: Gujarat Titans team arrives in Ahmedabad for the IPL final clash against Royal Challengers Bengaluru tomorrow.0
0
Report
जमुई में अतिक्रमण हटाने और जाम-जलकजमाव मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अभियान शुरू किया
Jamui, Bihar:जमुई शहर में बढ़ती जाम की समस्या और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन एक बार फिर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। इसी को लेकर शनिवार देर रात जिलाधिकारी श्री नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत जिले के कई वरीय अधिकारी पूरे प्रशासनिक अमले के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद क्षेत्र के महिसौड़ी, बोधवन तालाब सहित कई इलाकों में अतिक्रमण और जाम की समस्या का जायजा लिया गया। इस दौरान एसडीएम सौरभ सुमन, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता, डीएसपी सतीश सुमन, टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी श्री नवीन ने बताया कि पटना हाई कोर्ट के सख्त निर्देश के आलोक में NH के किनारें किए गए अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा। रविवार को व्यापक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चकाई चौक पर जलजमाव की समस्या को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अभियंताओं को तत्काल कार्रवाई कर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि आगामी श्रावणी मेला को देखते हुए अतिक्रमण हटाने और चकाई चौक को जलजमाव से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ-साथ आम लोगों को जाम और जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन हरसंभव कदम उठाएगा。 बाइट : श्री नवीन, जिलाधिकारी जमुई0
0
Report
जिलाधिकारी ने तहसील सिरसागंज का निरीक्षण किया शिकायतकर्ता टेलिफोनिक वार्ता कर उनकी शिकायतों दूर करी
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज तहसील सिरसागंज का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम, संग्रह, अभिलेखागार और कानूनगो रजिस्टर की गहन जांच की, इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से टेलिफोनिक वार्ता कर उनकी शिकायतों का निस्तारण हुआ या नहीं हुआ, इसकी जानकारी ली, निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की दीवारों पर जगह-जगह पान-तंबाकू खाकर थूके जाने पर जिलाधिकारी ने अत्यंत नाराजगी की व्यक्त की उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परिसर में इस तरह की हरकत करने वालों को चिन्हित कर उन पर भारी जुर्माना लगाया जाए और परिसर को पूरी तरह साफ-सुथरा रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया, जिन शिकायतों का निस्तारण पूर्ण दिखाया गया था, उनकी जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी ने खुद शिकायतकर्ताओं से सीधी फोन पर वार्ता की, की सर्वप्रथम उन्होंने सुनीता देवी से वार्ता की और यह जानना चाहा की खतौनी में नाम दर्ज करने की जो शिकायत की थी, वह कार्य हुआ है या नहीं, जिस पर सुनीता देवी ने बताया कि उनका काम पूरी तरीके से हो चुका है, इसी तरह विनय कुमार और रचना देवी ने राशन कार्ड बनने को लेकर शिकायत की थी इन दोनों लोगों ने जिलाधिकारी को भी अवगत कराया कि इनका राशन कार्ड बन चुके हैं। *परंतु दूरभाष पर वार्ता के दौरान जब जिलाधिकारी ने गोपाल नामक शिकायतकर्ता से अवैध कब्जे के संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि मौके से अभी तक अवैध कब्जा नहीं हटा है, कागजी निस्तारण के विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और पाए जाने पर जिलाधिकारी अत्यंत नाराज हो गए, उन्होंने इस घोर लापरवाही के लिए संबंधित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिरसागंज को निर्देशित किया की तहसील में आने वाले सभी मामलों और किए गए निस्तारण का अनिवार्य रूप से क्रॉस चेकिंग की जाए, ताकि कार्याें की गुणवत्ता निखर कर सामने आए।0
0
Report
Advertisement
विवाहिता से एक तरफा प्यार में पागल रिश्ते के देवर ने प्यार में बाधक मासूम की पटक पटक कर की हत्य
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद विवाहिता से एक तरफा प्यार में पागल रिश्ते के देवर ने प्यार में बाधक मासूम की पटक पटक कर की हत्य शिकोहाबाद यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाद एक एक युवक द्वारा एक तीन वर्षीय मासूम बालक को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर सड़क पर पटक पटक कर मार डाला गया। आरोपी बदायूं का निवासी बताया जाता है जो रिश्ते की भाभी के प्यार में पागल था प्यार में बाधक बन रहे मासूम की शिकोहाबाद आकर हत्या कर फरार हो गया घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है पुलिस आरोपी की तलाश मैं सक्रिय हो गई है।0
0
Report
दिल्ली के महिपालपुर में फैक्ट्री में आग, दमकलें मैदान में
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: FIRE BROKE OUT AT HOTEL IN MAHIPAL PUR AREA, FIRE TENDERS ON SPOT/ VISUALS Delhi: महिपालपुर इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं; आग बुझाने का काम जारी है।0
0
Report
हरियाणा CM ने सिख धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लिया; गुरु दर्शन यात्रा वित्तीय सहायता घोषित
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख संगत द्वारा आयोजित एक धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा, 'धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समुदाय के बलिदानों पर पूरा देश गर्व करता है। स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना के तहत तीर्थयात्रियों के लिए वित्तीय सहायता और विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं।'0
0
Report
Advertisement
