icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow9 Dec 2024, 04:27 pm

गोंडाः बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रामलीला कमेटी के नेतृत्व में हुई बैठक

Colonelganj, Uttar Pradesh:

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर पूरे देश में हिंदू समुदाय का आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसका नजारा आज करनैलगंज नगर में देखने को मिला। बांग्लादेश में हो रहे हिंदू विरोधी गतिविधियों को लेकर रामलीला कमेटी के नेतृत्व में एक बैठक हुई जिसमें कई धार्मिक संगठन के पदाधिकारी के साथ भाजपा पदाधिकारी और नगर के लोगों की मौजूदगी रही। बैठक के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी रविवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन देने का निर्णय लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्णप्रयाग घटना: 30 मिनट में ऋषिकेश AIIMS पहुँचाकर पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा

Rishikesh, Uttarakhand:सलग : घायल निहंग सिख को ऋषिकेश एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया, डॉक्टरों की टीम ने भी मुस्तैदी से उनका इलाज किया उत्तराखंड के कर्णप्रयाग प्रकरण से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है। इस घटना के दौरान घायल हुए और एम्स अस्पताल में भर्ती निहंग सिख ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि संकट के समय पुलिस ने जिस तत्परता से काम किया, उसकी वजह से आज वे सुरक्षित हैं। कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद घायल निहंग सिख को ऋषिकेश एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बेड से जारी एक वीडियो में उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। घायल निहंग सिख ने बताया कि घटना के दौरान उनकी टांग में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था, और वे असहाय स्थिति में थे। लेकिन पुलिस ने बिना कोई वक्त गंवाए, तत्काल सक्रियता दिखाई। महज आधे घंटे के भीतर पुलिस की टीम उन्हें घटनास्थल से रेस्क्यू कर अस्पताल ले आई। निहंग सिख ने साफ तौर पर कहा कि अस्पताल में भर्ती होने से लेकर इलाज चलने तक, पुलिस के आला अधिकारी और जवान लगातार उनके संपर्क में रहे। डॉक्टरों की टीम ने भी मुस्तैदी से उनका इलाज किया। पुलिस के इस मानवीय चेहरे और त्वरित कार्रवाई की अब चारों तरफ सराहना हो रही है। अमूमन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन कर्णप्रयाग मामले में पुलिस ने आधे घंटे के भीतर घायल को अस्पताल पहुँचाकर और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराकर संवेदनशीलता की एक नई मिसाल पेश की है, जिसकी गवाही खुद पीड़ित दे रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top