icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow24 Dec 2024, 09:35 am

Gonda - कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन,गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग

सूबेदार, Uttar Pradesh:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस जनों ने जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अगुवाई में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सद्भावना मार्च निकाल कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया निवास जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया की संसद के शीतकालीन सत्र में भाजपा सरकार के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति जैसी टिप्पणी की गई ना काबिले बर्दाश्त है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नए मकान में विवाहिता की खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका बढ़ी

Jaunpur, Uttar Pradesh:नए मकान में महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी, सिर पर वार कर हत्या की आशंका जौनपुर खुटहन पनौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब नवनिर्मित मकान के भीतर तख्त पर 48 वर्षीय विवाहिता की रक्तरंजित लाश पड़ी मिली। महिला के सिर और माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद उसके पहने हुए कुछ आभूषण भी गायब बताए जा रहे हैं। परिजनों ने गांव के ही एक बढ़ई पर संदेह जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका गुड़िया पत्नी मुख्तार अहमद का पुराना मकान नए निर्माणाधीन घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। बताया गया वह दरवाजा ठीक कराने के लिए बढ़ई को बुलाने की बात कहकर नए मकान पर गई थीं। उनकी दोनों बेटियां स्कूल से वापस लौटीं। घर के अंदर पहुंचते ही उन्होंने तख्त पर अपनी मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सिर से खून निकलता देख बेटियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही शाहगंज सर्किल की पुलिस सक्रिय हो गई। शाहगंज प्रभारी निरीक्षक , सरपतहां प्रभारी निरीक्षक और खेतासराय प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद महिला के शरीर से सोने की चेन, कान की बालियां और पैरों की पायल गायब हैं। परिवार की ओर से गांव के ही एक बढ़ई पर संदेह जताया गया है। हालांकि परिजनों ने किसी अन्य व्यक्ति से पुरानी रंजिश होने की बात से इनकार किया है। मृतका के दो बेटे हैं जबकि पति विदेश में हैं। उनकी दो बेटियां हैं। बेटों के गुजरात से आने तक परिजन शव पुलिस को सौंपने को तैयार नहीं थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया परिजनों की सहमति के बाद आगे बढ़ाई जाएगी。
0
0
Report

हापुड़ में गौकशी के आरोपियों के साथ मुठभेड़; एक घायल, दूसरा दबोचा

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है. बीती रात थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और शातिर गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक कुख्यात बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया. पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ गोकशी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसे करीब दो दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं. द्वी ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस दौताई नहर पुल से झाड़ीना जाने वाले रास्ते पर बीती रात संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी. ​पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की. पुलिस की जवाबी गोली पैर में लगने से शातिर गौकश बिलाल मौके पर ही गिर पड़ा और लंगड़ा हो गया, जबकि उसके साथी जहीर को पुलिस बल ने चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया. घायल बदमाश बिलाल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीओ ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले भारी उपकरण बरामद किए हैं. पूछताछ में दोनों ने हाल ही में खिलवाई और अल्लाबख्शपुर के जंगलों में हुई गोकशी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, घायल बिलाल और उसका साथी जहीर शातिर किस्म के हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके खिलाफ हापुड़ और अमरोहा के थानों में 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के गौकशों और गो-तस्करों में हड़कंप मच गया है. पुलिस अब इनमें से इन दोनों बदमाशों के पूरे नेटवर्क और इनके बाकी फरार साथियों की कुंडली खंगालने में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर ISTP का कथित खेल बिना ISTP ओवरलोड डंपरों के प्रवेश के आरोप, खनन विभाग पर उठे

Amit TararAmit TararFollow7m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली: झिंझाना थाना क्षेत्र स्थित यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर खनन सामग्री के परिवहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि हरियाणा की ओर से खनन सामग्री से लदे ओवरलोड डंपर कथित तौर पर बिना ISTP के यूपी सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। दावा है कि इन वाहनों के जरिए मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ समेत कई जिलों तक खनन सामग्री पहुंचाई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय बड़ी संख्या में वाहन बॉर्डर पार करते हैं। सरकार को संभावित राजस्व नुकसान का भी दावा, हालांकि इसकी वास्तविक राशि और वाहनों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पूरे मामले में शामली खनन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर बिना जरूरी दस्तावेज या ओवरलोड वाहन सीमा पार कर रहे हैं तो जिम्मेदारी किसकी है? क्या यह अधिकारियों की मिलीभगत है या निगरानी में लापरवाही? यह जांच का विषय है। अब देखना होगा कि खनन विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

बाढ़ग्रस्त भोजपुर में मंत्री-नेता राहत अभियान का आगाज

Mumbai, Maharashtra: भोजपुर जिला आजकल बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल रहा है।जिले का कई इलाका बाढ़ की चपेट में है और इस दौरान नेताओं और पदाधिकारीयों के आने जाने का सिलसिला अपने चरम पर है। जहां एक तरफ जिले के प्रभारी मंत्री सह श्रम संसाधन मंत्री बिहार सरकार अरुण शंकर प्रसाद,उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर,शाहपुर विधायक राकेश ओझा और जिले के प्रभारी सचिव सहित जिला पदाधिकारी भोजपुर मनेश मीणा पुलिस अधीक्षक भोजपुर अवधेश दीक्षित सहित कई पदाधिकारी शाहपुर प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे।प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में बाढ़ को देखते हुए प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि इस विकट स्थिति में लोगों को जरूरत की सारी चीजें मुहैया करवाई जाय, एस डी आर एफ लगातार कैम्प कर लोगों को मदद करने में लगी है।मंत्री ने ये भी बताया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जिला प्रशासन के द्वारा कम्यूनिटी किचन भी चलाया जा रहा है।वही जनतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव भी अपने दल बल के साथ जिले के बड़हरा प्रखंड के कई इलाके में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे ।पप्पू यादव अपने चिर परिचित अनोखे अंदाज के लिए हमेशा से जाने जाते हैं। वह खुद ट्रैक्टर चला कर अपने समर्थकों के साथ बड़हरा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेते नजर आए पप्पू यादव बाढ़ के पानी में उतरकर लोगों से उनका हाल-चाल जाना और और सरकार की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा है साथ ही जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि जो भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित है उनको तत्काल राहत मुहैया कराई जाए ताकि उनका जीवन यापन चल सके, क्योंकि भोजपुर जिला पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित है।बड़हरा विधानसभा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी अपने क्षेत्र में लगातार दौरा करते नजर आ रहे हैं ताकि किसी को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।हालांकि बड़हरा इलाका पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित है।हालांकि जिलाधिकारी मनेश मीणा लगातार बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करते नजर आ रहे हैं और खुद इस आपदा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
0
0
Report

सूरतगढ़ नगरपालिका चुनाव में पैसे बांटने के आरोप से हंगामा, वार्ड 43 में विवाद

Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर ) सूरतगढ़ नगरपालिका चुनावों को लेकर हंगामा, वार्ड नं 43 में हुआ हंगामा प्रत्याशी ने लगाया पैसे बाटने का आरोप, पैसे बाटने के आरोप को लेकर किया जमकर हंगामा, सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस पंहुची मौके पर, वहीं सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर ने भी जड़ा पैसे बांटने का आरोप, बोले भाजपा बौखलाई हुई पैसे के बल पर चुनाव जीतना चाह रही है, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना ने किया पलटवार कहा कि रुपए बांटने को लेकर किया खंडन बोले कि भाजपा नगरपालिका का बोर्ड बना रही है इसलिए विधायक जी बौखला गए, देर रात की बताई जा रही है घटना
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में बारिश से बाढ़ जैसे हालात; ग्रामीणों को नदी पार कराने में भारी मुश्किल

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बारिश के चलते आसान और कुंवारी नदी दोनों उफान पर हैं, जिससे नदी के आसपास बसे कई गांवों में हालात बिगड़ गए हैं। नदियों और पुल-पुलियों का जलस्तर बढ़ने से कई ग्रामीण इलाकों का मुख्य मार्गों से संपर्क टूट गया है। ऐसे में पानी के दूसरी तरफ फंसे ग्रामीणों को आने-जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर निजी साधनों और स्थानीय स्तर पर की गई व्यवस्थाओं के जरिए नदी पार कर रहे हैं। कहीं ग्रामीण खुद नाव या अन्य साधनों का सहारा ले रहे हैं, तो कहीं अस्थायी व्यवस्थाओं से आवागमन जारी है। बाढ़ के बीच ग्रामीणों की यह मजबूरी प्रशासन के सामने भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच लोगों की सुरक्षा और गांवों का संपर्क बहाल करना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है。
0
0
Report

करहिया में बिजली के तार गिरे: मुकेश बाथम की मौत, लापरवाही पर सवाल

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के भितरवार के करहिया थाना क्षेत्र के ग्राम पचौरा में खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय मुकेश बाथम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी श्यामू गुर्जर और अरविंद गुर्जर के बिजली तार के नंगे डले हुए थे और कई बार हटाने के लिए शिकायत की गई, लेकिन गुर्जर समाज के जिम्मेदारों ने गंभीरता नहीं दिखाई। हादसे के बाद परिजन शव लेकर करहिया थाने पहुंचे और नामजद एफआईआर की मांग की। कार्रवाई में देरी से नाराज 250 से अधिक बाथम समाज के लोग थाने में जुट गए और शव रखकर घंटों इंतजार करते रहे। परिजनों ने पुलिस और बिजली विभाग पर मामले को टालने का आरोप लगाया। सवाल बड़ा है—जब तार हटाने की शिकायत पहले ही की जा चुकी थी, तो आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या जिम्मेदारों की लापरवाही ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया? करहिया थाना पुलिस ने 5 घंटे बाद रमेश गुर्जर और रामबरन गुर्जर पर मुकद्दमा दर्ज किया गया ।
0
0
Report
Advertisement

मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा: तीन की मौत, कार डिवाइडर से टकराने से घायल नहीं हुए

Barh, Bihar:मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी लोग पटना से खगड़िया लौट रहे थे, तभी कार तेज गति में डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि टकराने की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कटर की मदद से कार के हिस्सों को काटकर अलग किया गया, तब जाकर भीड़ ने लोगों को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मोकामा थाने की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। तीनों को तुरंत मोकामा ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया。
0
0
Report

दमोह में कच्ची शराब के अड्डे दबिश, 60 स्थानों पर कार्रवाई

Damoh, Madhya Pradesh:सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जहां पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है, अब शराब को लेकर चर्चाएं तेज हैं। उज्जैन के बड़नगर में जहरीली शराब से हुई मौतों को अभी लोग भूल नहीं पाए थे कि अब सागर में बड़ा कांड सामने आया। सरकार हालातों पर पर्दा डालने में जुटी है तो विपक्ष हमलावर है और इस रस्साकशी के बीच सूबे की सियासत गरमा गई है। कहीं न कहीं अब जिम्मेदार विभाग भी हरकत में आ गए हैं। दमोह जिले में अब तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन बंडा में हुई मौतों ने सब को हिला दिया और पुलिस की नींद भी उड़ा दी। दमोह जिले में एसपी खुद सक्रिय हुए और एक साथ जिले भर को निर्देश दिए तो पुलिस एक्टिव मोड में आ गई और एक साथ सैकड़ों लीटर अवैध शराब जब्त हुई। अब पहली नजर में देखें जिले के पथरिया इलाके के हाल, यहां जमीन कच्ची शराब उगल रही है, पथरिया पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की और कई जगह अवैध शराब की बिक्री होते पकड़ा गया। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी इलाके में भी कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ, थाना प्रभारी के मुताबिक कई जगहों पर कार्रवाई हुई है और यह जारी भी रहेगी। साफ दिख रही तस्वीरें और एक दिन में हुई कार्यवाहियां ये साबित कर रही है कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार बड़े स्तर पर हो रहा है। हालांकि इस सवाल पर एसपी की सफाई है कि पुलिस पहले भी बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम दे चुकी है। बंडा में हुई घटना ने दमोह को भी हिला कर रख दिया है और इस जिले में भी अब तक दो लोगों के बीमार होने की पुष्टि हुई है और सवाल यह है कि क्या जब प्यास लगेगी तभी कुआं खोदा जाएगा या फिर लगातार ऐसी कार्यवाहियों को अंजाम दिया जाए ताकि बड़ी घटनाएं रोकी जा सकें?
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में शाम 7:45–10:00 बजे ट्रैफिक डायवर्जन: CARCADE रीहरसल के कारण रास्ते बदले

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया है, "8 सितंबर, 2026 को शाम 7:45 बजे से रात 10:00 बजे तक मोटर कारकेड रिहर्सल के कारण दिल्ली के मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन और रेगुलेटेड मूवमेंट लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट (खासकर मेट्रो) का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक कर्मियों द्वारा बताए गए डायवर्जन रूट और निर्देशों का पालन करें। इमरजेंसी और ज़रूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को निकलने में प्राथमिकता दी जाएगी।"
0
0
Report

खरगोन पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर नेटवर्क सहित 10 देसी पिस्टल जब्त

Khargone, Madhya Pradesh:एक वर्ष शातिर फरार आरोपी गिरफ्तार प्रदेशभर में 11 मामलों का आरोपी उदयपुर राजस्थान के दो आरोपियों को पकड़ने पर उजागर हुआ आरोपी से अवैध हथियार खरीदी फरोख्त का बड़ा मामला उजागर। घटना में खरगोन जिले के थाना बिस्टान की पुलिस टीम के द्वारा अवैध फायर आर्म्स की तस्करी की सुचना पर कार्यवाही करते हुए उदयपुर राजस्थान निवासी जालमचन्द एवं जोधपुर राजस्थान निवासी रामसिंग को 02 नग देशी पिस्टल एवं 04 देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जिसपर थाना बिस्टान पर 190/25 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में पुलिस टीम के द्वारा की जा रही विवेचना के दौरान आए तथ्यों के अनुसार जानकारी लगी थी कि उक्त अवैध हथियारों को ग्राम सिगनूर के रहने वाले रमेश सिकलीकर ने बनाकर उक्त आरोपियों को सप्लाई किए है। इसी जानकारी के आधार पर प्रकरण में रमेश सिकलीकर को प्रकरण में आरोपी बनाया गया। आरोपी रमेश सिकलीकर शातिर प्रवत्ति के होकर अपने रहने के ठिकाने बार-बार बदल रहा था आरोपी पर प्रदेश के अलग-अलग थानों में 11 अवैध हथियार तस्करी के प्रकरण दर्ज जिसमें थाना बिस्टान, जीआरपी खंडवा के 2021 और एसटीएफ इंदौर के मामलों में लंबे समय से आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम के द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे थे व गिरफ़ारी हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय कर फरार आरोपी की जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया था। परिणामस्वरूप पुलिस टीम को जानकारी मिली कि रमेश सिकलीकर गृह गांव खरगोन जिले के ग्राम सिगनूर में घूम रहा प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए SDOP केतन अडलक के मार्गदर्शन में थाना बिस्टान, थाना भीकनगांव, थाना गोगावां एवं थाना सनावद से पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया। गठित पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देकर आरोपी रमेश पिता उत्तमसिंह टकराना उम्र 47 वर्ष निवासी मिडिल स्कूल के पास ग्राम सिगनूर को अभिरक्षा में लिया गया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय से आरोपी रमेश सिकलीकर का पुलिस रिमांड प्राप्त कर उससे अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क के बारे में पूछताछ करने पर उसने पुलिस टीम को अवैध फायर आर्म्स का निर्माण करने के संसाधन एवं अवैध फायर आर्म्स बनाकर बेचने हेतु ग्राम सिगनूर में ही नहर के पास छुपा कर रखने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी की निशनदेशी पर नहर के पास छुपा कर रखी 10 अवैध देशी पिस्टल कीमती लगभग 2,50,000/- रुपये के एवं अवैध पिस्टल निर्माण के संसाधन जैसे ग्राइन्डर, सांड़सी, 04 कानस, 01 पेचकस, 02 हाथोंड़ी आदि को नियमानुसार विधिवत जप्त किए गए है। पुलिस को आरोपी रमेश के प्रदेश ही नहीं नेशनल स्तर पर नेटवर्क होने की आशंका के चलते सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

बोकारो के हरला में नागिन के प्रकोप से हड़कंप, सर्प मित्र ने पकड़ा

Bokaro Steel City, Jharkhand:जब घर के दरवाजे पर फन फैलाए बैठा विशालकाय नागिन। इस जहरीले सांप के फुफकार से घरवालों में मचा हड़कंप। घर के अंदर आने जाने पर लग गई पूरी तरह से रोक। नागिन की फुफकार से घरवाले डरे सहमे। इसके बाद बुलाया गया सर्प मित्र एम० पी० पांडे को जहां काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया और उसे बड़ा सा जार में बंद करके जंगल में छोड़ा गया। तब जाकर घरवालों ने राहत की सांस ली। घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 रामडीह मोड की है। पूरी घटना बताते चले कि बोकारो के रामडीह मोड चौक की है जहां रानी देवी के घर में एक नाग सांप दरवाजे पर आ गया, लोगो ने भगाने की कोशिश किया लेकिन सांप घर के अंदर चला गया। सांप को अंदर जाते देख घरवाले घबरा गए और फिर सर्प मित्र को बुलाया गया और फिर सांप को पकड़ा गया। इस दौरान सर्प मित्र ने भी लोगो को सांप को नहीं मारने और पर्यावरण का इसे एक अंग बताया। बताये चले कि बोकारो में इन दिनों लगातार जहरीला सांप निकल रहा है। वर्षा का समय है ऐसे में जहरीला सांप काफी देखा जा रहा है। पिछले दिनों एक जहरीला नाग सांप के काटने से BPSCL कम्पनी के एक ठेका कर्मी का इलाज गंभीर अवस्था में BGH में चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top