icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
K N VermaK N VermaFollow18 Nov 2024, 01:21 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी के मऊरानीपुर में खाली मकान में आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में काफी दिनों से बंद पड़े एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई, आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान का छप्पर और घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि मकान में काफी दिनों से ताला लगा हुआ था और परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। वहीं शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
0
0
Report

पंचायतीराज चुनाव 2026: किसके सिर सजेगा जिला प्रमुख का ताज? भाजपा-कांग्रेस फिर साथ आएंगे या बीएपी की राह रोकेगी कौनसी सत्ता?

Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026: किसके सिर सजेगा जिला प्रमुख का ताज? बहुमत की बाजीगरी में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा-कांग्रेस ! बीएपी की राह रोकने के लिए क्या दो विरोधी दल मिलाएंगे हाथ? डूंगरपुर में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी शतरंज बिछ चुकी है 20 नवंबर को मतगणना के साथ ही साफ हो जाएगा कि जिला परिषद की सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा। भाजपा, कांग्रेस और बीएपी तीनों ही दल जीत और पूर्ण बहुमत के दावे कर रहे हैं, लेकिन असली खेल तो नतीजों के बाद शुरू होने वाला है। इतिहास गवाह है कि जब आंकड़े बहमत से दूर होते हैं, तो विचारधाराएं पीछे और सत्ता का गणित आगे आ जाता है। पिछली बार बीटीपी को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाया था। भाजपा ने जिला प्रमुख तो कांग्रेस ने उप जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की थी। अब 2026 के चुनाव में बीटीपी की जगह बीएपी ने मैदान संभाला है और जिला परिषद की सभी 37 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। 20 नवंबर की मतगणना सिर्फ सीटों का हिसाब नहीं करेगी, बल्कि डूंगरपुर की अगली सियासी सरकार की तस्वीर भी तय करेगी। इस बार चुनाव में तीनों दलों ने अपने-अपने मुद्दों के साथ जनता के बीच पहुंचकर वोट मांगे। कांग्रेस और बीएपी ने मनरेगा योजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। मनरेगा की जगह वीबी-जी रामजी योजना लाने, ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिलने और रोजगार के लिए हो रहे पलायन को बड़ा मुद्दा बनाया। बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता और नहरों की सफाई जैसे स्थानीय मुद्दों को उठाया गया। भाजपा ने डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल, जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को अपनी ताकत बताया। प्रत्याशी बाड़ेबंदी में हैं; भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल का दावा है कि मतदाताओं का रुझान भाजपा के पक्ष में है और जिला प्रमुख बनेगा। कांग्रेस के नारायण पंड्या भी बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं और महंगाई के कारण जनता में रोष है। बीएपी के अनुतोष रोत ने कहा कि इस बार बीएपी का बोर्ड हर हाल में बनेगा। डूंगरपुर की सियासत में 20 नवंबर के परिणाम को सबकी नजर है; अगर स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तो क्या भाजपा और कांग्रेस फिर से पुरानी दोस्ती निभाएंगी? क्या बीएपी इस बार अकेले दम पर जीत पाएगी? आखिर नतीजों के बाद कौन सा सियासी फ्रेमवर्क डूंगरपुर की राजनीति को चौंका देगा?
0
0
Report

वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा, चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार! मयंक कश्यप / वाराणसी: शहर के सुंदरपुर इलाके में 24 घंटे अवैध रूप से देसी शराब बिकने की शिकायत पर वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अचानक छापा मार दिया। विधायक के छापे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुंदरपुर में लंबे समय से खुलेआम देसी शराब बेची जा रही थी, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। शिकायत मिलने पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और शराब बेचने की जगहों की जांच की। इस दौरान पुलिस की लापरवाही को लेकर विधायक ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि पुलिस की नाक के नीचे 24 घंटे अवैध शराब कैसे बिक रही है? इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। छापे के बाद इलाके में अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि सुंदरपुर में अवैध शराब की बिक्री पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या सुंदरपुर में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद होगा?
0
0
Report
Advertisement

दीपावली के बाद बस्तर में मिठाइयों की जाँच रिपोर्ट अभी नहीं आई—सेहत पर सवाल

Jagdalpur, Chhattisgarh:दीपावली पर बस्तरवासियों ने जमकर मिठाइयां खरीदीं और खाईं, लेकिन जिन मिठाइयों की शुद्धता जांचने के लिए खाद्य विभाग ने सैंपल लिए थे, उनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। दरअसल, जगदलपुर में जांच लैब नहीं होने के कारण नमूने करीब 300 किलोमीटर दूर रायपुर भेजे जाते हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अधिकारी के मुताबिक सितंबर में 30, अक्टूबर में 36 और नवंबर में दीपावली के दौरान 37 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। लेकिन दीपावली के दौरान लिए गए नमूनों की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि रिपोर्ट में मिठाइयां अमानक पाई गईं, तो कार्रवाई का क्या फायदा, जब लोग उन्हें खा चुके होंगे? बस्तर में स्थानीय जांच प्रयोगशाला की कमी खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
0
0
Report

जयवीर सिंह: यूपी में 10 साल में पर्यटन-संस्कृति से आस्था केंद्रों का पुनर्जागरण

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "अकेले पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की बात करी जाए तो इन 10 सालों में वो सब हुआ है जो कभी किसी ने अपेक्षा नहीं की, कभी सोचा नहीं था। किसी ने कभी ये कल्पना नहीं की होगी। तीन हजार से ज़्यादा सनातन संस्कृति और विभिन्न संस्कृतियों के पुर्नोत्थान के लिए उनके आस्था के केंद्रों को उनकी भावनाओं के अनुरूप जितनी भी विरास्तें थी उनको संभालने की बात हो, धरोहरों को संवर्धन देने की बात हो। हम लोगों ने पर्यटन सुविधाओं से इन स्थानों के विकसित करने का काम किया है।"
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए सुरक्षा कड़े, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूरी अयोध्या को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। परिक्रमा मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर 300 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए भी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन का पूरा फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम परिक्रमा संपन्न कराने पर है।
0
0
Report

गांधी विहार-खोनागोरिया में बड़ी चोरी से परिवार सदमे में, 25 लाख के आभूषण-नकद चुराए

Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर के गांधी विहार-खोनागोरियान में प्रिंसिपल के घर बड़ी चोरी.... भरतपुर में भाई की चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत, अंतिम संस्कार और रस्मों के लिए गांव गया था परिवार.... परिवार करीब 2 दिन तक घर से बाहर रहा, पीछे से बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना..... मंगलवार रात करीब 11:30 बजे घर लौटा परिवार तो बिखरा मिला सामान, खुली मिली अलमारियां....चोर घर से 1 लाख 75 हजार रुपये नकद, 12 तोला सोना और करीब डेढ़ किलो चांदी ले गए.... परिवार के मुताबिक चोरी हुई नकदी और जेवरात की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये.... बेटियों की शादी के लिए जमा किए गए जेवर और बहुओं के शादी के आभूषण भी चोरी.... पुश्तैनी सोना और परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी भी समेट ले गए चोर..... बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी, स्कूल और कोचिंग फीस के लिए रखे पैसे भी चोरी..... भरतपुर के खोरी गांव में चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई थी सैयद साबिर अली की मौत.... मृतक सैयद साबिर अली के भाई सैयद सादिक अली का है गांधी विहार स्थित मकान....चोर मुख्य दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुए, कमरों और अलमारियों को खंगाला.....वारदात के दौरान चोरों का एक पेचकस घर में ही छूट गया, पुलिस के लिए हो सकता है अहम सुराग.....चोरों ने घर में रखे दूसरे औजारों का भी किया इस्तेमाल......... परिवार की गैरमौजूदगी में वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी किए जाने की आशंका.......... लगातार चोरी की घटनाओं से गांधी विहार-खोनागोरियान के लोगों में बढ़ी असुरक्षा की भावना......आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्ध वाहनों की आवाजाही की जांच की मांग..... पहले हुई 3 चोरियों में पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी उठे सवाल.....परिवार चोरी की घटना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी तक मामला पहुंचाने की तैयारी में..... एक तरफ भाई की मौत का सदमा, दूसरी तरफ घर की जिंदगीभर की जमा-पूंजी चोरी होने से परिवार परेशान....परिवार की मांग, चोरी का जल्द खुलासा हो और जेवरात व नकदी बरामद की जाए
0
0
Report
Advertisement

लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर लतीफ भट का एनकाउंटर, आर्मी के जवानों ने अलग अंदाज में क‍िया सेलिब्रेशन

SShyamFollow12m ago
Forest Block,

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर लतीफ भट मारा गया; मस्जिद के अंदर उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद आर्मी के जवानों ने एक अलग ही अंदाज में सेल‍िब्रेशन क‍िया।

 

बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर लतीफ भट मारा गया। वह एक स्थानीय मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था और काफी देर तक चले गतिरोध के दौरान उसने बार-बार सरेंडर करने की अपील को ठुकरा दिया।

 

यह अभियान मंगलवार देर रात देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में चलाया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक संयुक्त टीम ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि भागने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें।

बुधवार सुबह करीब 3:45 बजे जब सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और सख्त कर दी, तो छिपे हुए आतंकवादी ने सर्च टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस दौरान, भट घेराबंदी वाले इलाके के बीचों-बीच स्थित गांव की एक मस्जिद में जाकर छिप गया।

 

धार्मिक स्थल को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सुरक्षा बलों ने 'स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर' (SOP) का सख्ती से पालन किया। उन्होंने भारी गोलीबारी रोक दी और भट को सरेंडर करने के लिए मनाने की कोशिश की। अधिकारियों ने भट को एक फोन दिया और वीडियो कॉल की व्यवस्था की, जिसमें कुलगाम के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) अनायत अली चौधरी और 9 RR के कमांडिंग ऑफिसर ने उससे व्यक्तिगत रूप से हथियार डालने की अपील की।

 

सामने आए एक वीडियो में, सुरक्षाकर्मी भट से सरेंडर करने की अपील करते हुए कहते हैं, "लतीफ भाई, हम आपके साथ हैं... सरेंडर कर दीजिए, रुक जाइए, मैं अभी वहीं आ रहा हूं।" लेकिन भट ने इनकार कर दिया। उसने अरबी भाषा में प्रार्थनाएं पढ़ीं और जवाब दिया, "मैं अल्लाह से मिलने निकला हूं। मैं बहुत खुश हूं... मेरे साथ सिर्फ अल्लाह है, मेरे लिए अल्लाह ही काफी है।"

 

लाउडस्पीकर पर लगातार की गई घोषणाओं के बावजूद, भट ने सुरक्षाकर्मियों पर फिर से गोलीबारी कर दी। इसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरी मुठभेड़ के दौरान बहुत संयम बरता गया, ताकि मस्जिद को कम से कम नुकसान पहुंचे।

 

जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपने ऑफिशल X हैंडल पर लिखा “The body of one neutralised terrorist, along with a weapon, have been recovered from the encounter site. The killed Terrorist neutralised during the joint operation is  identified as Mohd Lateef Bhat R/o Khrewan, Kulgam.

 

SOP के तहत मारे गए आतंकी के शव की परिवार दुवारा पहचान कराई कराई गई उसके बाद ऑफ़िशाली मारे गए आतंकी की पहचान सार्वजनिक की गई।


खालिद हुसैन 
जी मीडिया, कुलगाम, जम्‍मू एंड कश्‍मीर 
 

0
0
Report

भीलवाड़ा: ग्रामीण हाट बाजार दीवार गिरने से 65 वर्षीय धापू देवी की मौत

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा - भीलवाड़ा में ग्रामीण हाट बाजार की जर्जर दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत का मामला.... सुबह सवेरे दीवार के पास कचरा डालने गई बुजुर्ग महिला की हुई मौत ..... महिला के परिजनों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप ..... जर्जर दीवार की पहले भी कॉलोनी वाशी कर चुके हैं शिकायत मगर नहीं ली गई सुध ..... ग्रामीण हाट बाजार की दीवार गिरने के बाद महिला ने मौके पर तोड़ा दम ..... 65 वर्षीय धापू देवी की हुई मौत.... सूचना पर तहसीलदार सुभाष नगर थाना पुलिस पहुंची जिला मोर्चरी के बाहर ..... परिजन कर रहे हैं प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग .... जिला मोर्चरी के बाहर बड़ी तादाद में इकट्ठा हुए माली समाज के लोग.... सुभाष नगर थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report

उत्तराखंड सरकार महिलाओं के लिए बैंणी भुली योजना शुरू करेगी; 5 लाख महिलाओं को लाभ

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार प्रदेश में महिलाओं के लिए जल्द ही बैंणी भुली योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की 5 लाख महिलाओं को राज्य सरकार आर्थिक लाभ उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चमोली में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की है मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि दो किस्तों में सरकार धनराशि लाभार्थी के बैंक खातों में हस्त्रांत्रित करेगी। इस योजना के लिए पहली किस्त दिसंबर महीने में महिलाओं को दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर महिलाओं की आजीविका के अवसर को विस्तारित करने का सरकार का लक्ष्य है । सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियंत्रण कार्य कर रही है। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement

बरेली मीरगंज मुठभेड़ में गौकशी के आरोपित गिरफ्तार, दो घायल

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। ग्राम लभारी के जंगल में कथित रूप से गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर की तड़के थाना मीरगंज पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लभारी के जंगल में कुछ लोग गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि उनके तीन बाकी साथी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। घायलों की पहचान नन्हे उर्फ मतिया (45) पुत्र तुलन निवासी ग्राम मंकरा, थाना मीरगंज के रूप में हुई है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं दूसरे घायल आरोपी आसिफ कुरैशी (38) पुत्र इस्माइल कुरैशी निवासी मोहल्ला अफसरयान, थाना मीरगंज, हाल निवासी ग्राम इस्लामनगर, थाना मिलक, रामपुर के दाहिने पैर में गोली लगी है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशरफ (48), शेर सिंह (35) और आसन शाह (58), तीनों निवासी ग्राम मंकरा, थाना मीरगंज शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, 12 बोर का एक जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस के साथ गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने 13 नवंबर को ग्राम लभारी के जंगल में पशु काटने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इस मामले में थाना मीरगंज में मुकदमा संख्या 545/26 के तहत धारा 325 बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में भी मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, आरोपी फरार

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा गजरौला मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 55 वर्षीय मुकेश सैनी अपने 25 वर्षीय बेटे कौशल सैनी के साथ कैटरिंग का काम करते थे। मंगलवार रात दोनों गजरौला के बैंक्विट हॉल में शादी समारोह में खाना बनाने का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे तहसील के पास कोल्ड स्टोर के नजदीक चांदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार कब्जे में ले ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top