icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow15 Nov 2024, 11:37 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाईवे पर गौवंश टकराने से मौत, ग्रामीणों ने लगाई जाम

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बक्सवाहा में जबलपुर-छतरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। गिट्टी से भरे हाईवा की टक्कर से 5 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा جبलپور-छतरपुर हाईवे पर हुआ। गिट्टी से भरा हाईवा ट्रक तेज रफ्तार में था और उसने सड़क पर बैठे पांच गौवंश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। जाम के चलते करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर रोजाना ओवरलोड और तेज रफ्तार हाईवा चलते हैं। साथ ही यहां क्रेशर भी संचालित हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। नायाब तहसीलदार का कहना है कि ग्रामीणों की मांग है कि यहां गति अवरोधक बनाए जाएं और सड़क पर घूम रहे गौवंश को गौशाला में शिफ्ट किया जाए। हमने उनकी मांगें सुनी हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वही थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बात कर समझाइश दी और जाम खोलवाया। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था बहाल हुई।
0
0
Report

अमिताभ बच्चन ने यूपी पुलिस का आधिकारिक एंथम 'खाकी का सितारा' रिलीज किया

Noida, Uttar Pradesh:अमिताभ बच्चन ने शेयर किया UP POLICE का पहला OFFICIAL ANTHEM ‘खाकी का सितारा’ “कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ खाकी पहनकर ज़मीन पर”- अमिताभ बच्चन ‘खाकी का सितारा’ का 6.5 मिनट का FULL VIDEO YOUTUBE पर रिलीज अमिताभ बच्चन की आवाज़, शंकर महादेवन का स्वर-संगीत और आलोक श्रीवास्तव के शब्द महाकुंभ 2025 से स्वतंत्रता दिवस 2026 तक हुई ‘खाकी का सितारा’ की शूटिंग एक साल से ज्यादा समय में कैमरे में कैद हुए UP POLICE के अलग-अलग रंग UP POLICE का IN-HOUSE CREATIVE PRODUCTION है ‘खाकी का सितारा’ CM YOGI ने 14 अगस्त को लोक भवन में किया था एंथम का लॉन्च ‘खाकी का सितारा’ में दिखा UP POLICE का साहस, सेवा और संवेदना का पूरा SPECTRUM कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक से लेकर आपदा राहत तक पुलिसिंग की झलक वर्दी के पीछे के इंसान और उसके समर्पण की कहानी कहता है ‘खाकी का सितारा’ शंकर महादेवन ने ‘खाकी का सितारा’ को बताया जीवन के खास पलों में से एक सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा ‘खाकी का सितारा’
0
0
Report
Advertisement

पटना-पूर्णिया रात्री ट्रेन लॉन्च: पप्पू यादव ने किया सम्मानित

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पटना से पूर्णिया कोर्ट के बीच लंबे समय से चली आ रही रात्रिकालीन ट्रेन की मांग अब पूरी हो गई है। रेलवे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 03216 पटना पाटलिपुत्र जंक्शन से रात 11 बजे रवाना होकर सुबह 8:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर शाम 5:45 बजे पटना पहुंचेगी। फिलहाल यह ट्रेन आज से से 16 सितंबर तक सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। इस मौके पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचकर लोको पायलट को माला पहनाया मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। वही पटना से पूर्णिया जा रहे हैं यात्रियों से मुलाकात की साथी पप्पू यादव ने कहा काफी खुशी की बात है इसके लिए हम रेलवे मंत्री विभाग डीआरएम समिति सभी को शुभकामना देते हैं। वही केंद्र सरकार से माँग करते हुए सांसद ने कहा इस ट्रेन का नाम महर्षी जी या रेणु जी के नाम पर रखा है。 बाइट — पप्पू यादव, सासद, पूर्णिया वही ट्रेन यात्रियों ने कहा बेहद ही खुशी की बात है लंबे समय से रात्रि ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी सीमांचल और पूर्णिया के लोगों के द्वारा लेकिन आज पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव जी के सहयोग से या सुविधा हम लोग को मिला है। बाइट — यात्री
0
0
Report

रतवार गांव में दिलीप यादव की गला दबाकर हत्या, परिवार ने मुआवजा-नौकरी मांगी

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवार गावं में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर पोखरे के पास एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान रतवार गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र दिलीप कुमार यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप सोमवार दोपहर घर से भैंस चराने के लिए बधार की ओर निकला था। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा और भैंसें इधर-उधर भागने लगीं, तो पिता महेंद्र यादव खोजबीन करते हुए बधार पहुंचे। इसी दौरान रतवार से दक्षिण कुसडिहरा मार्ग स्थित योगेंद्र सिंह के चेंबर के समीप पोखरे के किनारे दिलीप का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों व भाकपा-माले नेता ने आरोप लगाया कि दिलीप को बंधक बनाकर गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
0
0
Report

कोसी बराज के पास रील बनाते समय युवक डूबा, लापरवाही की चर्चा तेज

Forbesganj, Bihar:सुपौल जिले के भीमनगर कोसी बराज की रेलिंग के पास रील बनाने के दौरान फिसला पैर, देखते ही देखते आंखों के सामने पानी में समा गया संजीत, शव की तलाश जारी नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंचरा वार्ड संख्या सात निवासी संजीत कुमार शर्मा रविवार शाम अपने कुछ साथियों के साथ सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर जल भरने के लिए सुपौल जिले के भीमनगर कोसी बराज पहुंचा था। बराज के समीप घूमने के दौरान संजीत रेलिंग के पास खड़ा होकर मोबाइल से रील बना रहा था। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे कोसी की तेज धारा में जा गिरा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि संजीत कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया。 युवक के नदी में बहने की खबर मिलते ही परिजनों और गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर युवक की तलाश शुरू की गई। नदी की तेज धार और बराज के आसपास पानी के बहाव के कारण तलाश अभियान में परेशानी आ रही है। फिलहाल संजीत के शव की तलाश जारी है。 एक पल की रील, जिंदगी भर का गम घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनोरंजन और वीडियो बनाने की कोशिश में लोग अक्सर खतरनाक स्थानों तक पहुंच जाते हैं, जहां जरा-सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है। संजीत के मामले में भी कुछ सेकंड की रील के लिए उठाया गया जोखिम परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। समय रहते मदद मिलती तो शायद बच जाती जान! हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और कांवरियों ने बचाव के लिए मदद की गुहार लगाई। लोगों का कहना है कि यदि बराज पर तैनात सुरक्षा जवान और प्रशासनिक अमला तत्काल सक्रिय होकर प्रभावी बचाव अभियान शुरू करता, तो शायद संजीत को बचाने की संभावना बन सकती थी। हालांकि, यह भी स्पष्ट नहीं है कि हादसे के बाद बचाव दल कितनी देर में सक्रिय हुआ और उस समय बराज पर क्या-क्या सुरक्षा इंतजाम मौजूद थे।
0
0
Report
Advertisement

छातापुर में अर्धनारीश्वर महादेव की स्थापना, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Bihar: छातापुर में अर्ध नारीश्वर महादेव की स्थापना, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़. सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर छातापुर में नवनिर्मित शिव मंदिर में अर्धनारीश्वर महादेव की स्थापना धूमधाम से की गई, पेनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा द्वारा अर्ध नारीश्वर महादेव की स्थापना को लेकर भव्य आयोजन किया गया, देर रात तक चली इस religious अनुष्ठान में श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस पावन अवसर पर अर्ध नारिश्वर महादेव सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा के साथ पहले नगर भ्रमण किया गया जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए. नगर भ्रमण के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की मनोहर झांकियों के साथ निकली यह नगर भ्रमण शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह देखते ही बना. बताया गया कि बनारस और भागलपुर से आए करीब डेढ़ दर्जन विद्वान पंडितों ने विधि विधान से अनुष्ठान पूर्वक मंदिर में अर्ध नारीश्वर महादेव की स्थापना कर उसमें प्राण प्रतिष्ठा अर्पित किया गया, अनुष्ठान पूजा समाप्त होने के बाद देर शाम से श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खोल दिया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा बाबा को जल अर्पित करने का कार्य शुरू हो गया. इस मौके पर आसपास के इलाके से हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
0
0
Report

भोपा रोड पर 11kV HT लाइन से टकराने पर हेल्पर की मौत, ठेकेदार फरार

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:हादसा मौत और हंगामा भोपा रोड पर सोमवार देर शाम हाईमास्ट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईमास्ट का खंभा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से हाईड्रा के हेल्पर बंटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी को जोरदार झटका लगा। हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को भोपा रोड पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सूचना पर नई मंडी पुलिस, सीओ सुनील कुमार और सिविल लाइन थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और लोगो क़ो समझाने का प्रयास किया.लेकिन लोग मौक़े पर ही मुआवजे की माँग पर अड़े रहे. बंटी की शादी करीब तीन माह पहले सोनिया से हुई थी। परिजनों के मुताबिक उसने हाईमास्ट लगाने वाले ठेकेदार के यहां करीब 15 दिन पहले ही काम शुरू किया था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बंटी के साथ काम करने वाले युवक के मुताबिक, हाईमास्ट लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन के समीप काम किया जा रहा था। उन्होंने कई बार इस बात को बोला, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई और बिना शटडाउन लिए कार्य किया जा रहा था।
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद मुठभेड़ में गैंग लूटपाट का पर्दाफाश; एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ यूपी के फिरोजाबाद में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस और लुटेरों के बीच गागनी रोड पर मुठभेड़ में 25,000 का इनामी बदमाश गज्जू पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी अनमोल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। विवरण: पूरा मामला 11 अगस्त का है, जब कुबेरपुर से गौतम बुद्ध नगर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे गौरव को कार सवारों ने लिफ्ट दी और बाद में कुछ दूर लेजाने के बाद बदमाशों ने डराकर पीड़ित का मोबाइल छीन लिया और फोन-पे से पैसे ट्रांसफर करवाकर फरिहा इलाके में फेंककर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस जांच में 5 नाम सामने आए, जिनमें से एक नाबालिग को पहले ही कार सहित पकड़ा जा चुका है। बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गागनी रोड पर घेराबंदी की, जहां बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में घायल गज्जू को पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से तमंचा, कारतूस, अवैध छुरा, लूटा गया मोबाइल और ₹2,910 नगद बरामद किए हैं।
0
0
Report

सिंगरौली के शराब दुकानों के आसपास यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा अभियान

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में शराब दुकानों के आसपास पुलिस का बड़ा एक्शन..... सड़क घेरकर वाहन खड़ा करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई.... यातायात और बैढ़न पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान.... पुलिस एक्ट की धारा 34 में 10 लोगों पर कार्रवाई.... यातायात नियम तोड़ने वाले 10 वाहन चालकों के चालान.... अभियान में कुल 20 कार्रवाई, कई वाहनों पर लगा व्हील लॉक.... अचानक हुई कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप.... शराब दुकान संचालकों को भी वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराने के निर्देश.... सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वालों पर आगे भी जारी रहेंगी कार्रवाइयां.... स singaroulI में शराब दुकानों के आसपास सार्वजनिक मार्ग और मुख्य सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना यातायात और थाना बैढ़न की संयुक्त टीम ने शहर क्षेत्र में शराब दुकानों और उनके आसपास विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े मिलने पर पुलिस ने पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस तरह अभियान में कुल 20 कार्रवाई की गईं। पुलिस के मुताबिक मुख्य सड़क और सार्वजनिक आवागमन वाले रास्तों पर वाहन खड़े होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी, साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था। कार्रवाई के दौरान जरूरत के अनुसार अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर व्हील लॉक भी लगाए गए। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि मुख्य सड़क, मोड़ या ऐसे स्थानों पर वाहन खड़ा न करें, जहां आम लोगों के आवागमन में बाधा या खतरा पैदा हो। वाहन केवल निर्धारित और सुरक्षित पार्किंग स्थल पर ही खड़े किए जाएं।
0
0
Report

झारखंड के छात्रों की मांग मान ली गई; मंत्री ने आंदोलन समाप्त किया

Noida, Uttar Pradesh:रांची | JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू कहते हैं, "इससे पहले कैबिनेट-स्तर की बैठक में, इस काम के लिए बनी समिति ने छात्रों के सभी मुद्दों पर बहुत संवेदनशीलता से विचार किया था और ज़्यादातर मामलों पर सहमति बन गई थी। इसके बाद, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। छात्रों के हित में एक बड़ा फ़ैसला लिया गया और उनकी सभी मांगें मान ली गईं... वे झारखंड का भविष्य हैं और उनके परिवारों का भविष्य भी उन्हीं के हाथों में है। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे आंदोलन का रास्ता छोड़ दें और घर लौट जाएं..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top