icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271305
SBShyam BabuFollow18 Jan 2025, 07:16 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी-करहल में DM की जनसुनवाई,34 शिकायतें सुनी,लेखपालों को फटकार।

Ajay KumarAjay KumarFollowJust now
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल तहसील सभागार में मंगलवार शाम जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनसुनवाई कर शिकायतों का निस्तारण किया। करहल तहसील सभागार में मंगलवार शाम को जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनसुनवाई के दौरान 34 शिकायतों को सुना। राजस्व की शिकायतें अधिक,लेखपालों को लगाई फटकार,नक्शा देखकर समझी किसानों की समस्या,6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण । इसमें अधिकांश शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं,जिसमें शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण न होने पर पुनःशिकायत की। जिलाधिकारी ने राजस्व संबंधी शिकायतों में लेखपालों द्वारा निस्तारण न करने पर खेतों के नक्शे देखकर स्वयं शिकायतकर्ता की स्थिति को समझा और लेखपालों को समझाने के साथ फटकार भी लगाई। शिकायतों में ललिता निवासी तालिबपुर,कलेक्टर सिंह निवासी सुल्तानपुर पतारा,रामनरेश गांव भदाटी, विष्णु दयाल गांव सड़,संजू बिजेंदर जबर सिंह आदि को DM ने सामने बुलाकर समस्याएं पूछीं। जमीन पर कब्जा संबंधी शिकायतें अधिक सामने आईं। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। मौके पर SDM तेजस कृष्ण प्रसाद,तहसीलदार अरविंद कुमार गौतम,CO अजय सिंह चौहान,इंस्पेक्टर करहल प्रदीप कुमार पांडे,इंस्पेक्टर कुर्रा विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

नवीन गंगा पुल पर चलती अर्टिगा बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव नवीन गंगा पुल पर देर रात करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब शुक्लागंज से कानपुर की ओर जा रही एक अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार संख्या UP 78 DU 1475 शुक्लागंज से कानपुर की ओर जा रही थी। कार में सचिन गुप्ता समेत तीन लोग सवार थे। चलती कार में अचानक आग लगने से कार सवारों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही कैंट पुलिस, गंगाघाट पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी अमित और दीपू के अनुसार, कार में अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार सवारों के मुताबिक, वाहन की सर्विस घटना वाले दिन ही कराई गई थी। कार डीजल मॉडल की बताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर सर्विस कराए जाने के कुछ ही घंटों बाद चलती कार में आग कैसे लगी? आग की वजह तकनीकी खराबी थी या सर्विस के दौरान किसी तरह की लापरवाही हुई, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी मितौली पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग, विरोध प्रदर्शन जारी।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow3m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के विकासखंड मितौली में पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर के दरी नगरा मैं दूसरी बार भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन जारी, बीते 9 दिवस पहले ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जांच की मांग की थी जिस पर प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार मितौली प्रीति सिंह मौके पर पहुंचकर के 5 दिनों के अंदर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था ग्रामीण माने थे कि यह 5 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो पुन: धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे 5 दिन के बजाय 9 दिन बीत जाने के बाद जब कोई बंदर बांट हुए विकास के धन पर जांच हुई ना ही कोई कार्रवाई की गई तो ग्रामीणों ने आज प्रातः काल से खुद को मिट्टी में आधे से अधिक ढक करके प्रदर्शन शुरू कर दिया है उनकी मांग है जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस भ्रष्टाचार के मामले को संज्ञान में नहीं लेते हैं भ्रष्टाचार वाले प्रबंधन तंत्र पर कार्रवाई निष्पक्षता से नहीं की जाती है उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बांका में नौकरी के नाम पर 27 लाख के लिए किडनैपिंग, तीन गिरफ्तार

Gaya, Bihar:गया जी पुलिस ने बांका जिले के एक युवक के अपहरण का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. यह कोई सामान्य किडनैपिंग नहीं, बल्कि नौकरी के नाम पर ठगे गये 27 लाख रुपये वसूलने के लिए रچی गयी एक सोची-समझी साजिश थी. आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिये युवक को हनीट्रैप कर गया जी बुलाया और बंधक बना लिया. इस घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को कुजापी सब्जी मंडी से सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने हनीट्रैप करने वाली महिला शिवानी, उसके पति विकास और एक अन्य साथी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर रामपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में नौकरी के नाम पर ठगी की बात सामने आयी है. अपहृत सावन कुमार (निवासी दलिया, बौंसी, बांका) के पिता धनंजय कुमार सिन्हा ने आरोपित पक्ष को नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये लिये थे. इसी रकम की वापसी के लिए अपहरण की साजिश रची गयी. शिवानी कुमारी ने इंस्टाग्राम के जरिये सावन से दोस्ती की और उसे मिलने के बहाने गया बुलाया. सोमवार को चंदौती मोड़ के पास सावन के पहुंचते ही आरोपितों ने उसे बंधक बना लिया और परिजनों को फोन कर 27 लाख रुपये की मांग की. इससे पहले सात सितंबर को सावन की मां शोभा कुमारी ने रामपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी और 27 लाख की फिरौती मांगे जाने की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी अभिनव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी. इस टीम में रामपुर थानाध्यक्ष और तकनीकी शाखा के अधिकारियों को शामिल किया गया. तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने कुजापी सब्जी मंडी में छापेमारी की. वहां से सावन को सकुशल बरामद कर लिया गया और मौके से महिला शिवानी कुमारी को दबोच लिया गया. पूछताछ के बाद शिवानी की निशानदेही पर उसके पति विकास कुमार और साथी पवन कुमार (निवासी भलुआही खरखुरा, डेल्हा) को जेल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report

लखीसराय बाढ़: मवेशी चारे के लिए लोग परेशान

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में बाढ़ विकराल रूप लेती जा रही है। बड़हिया, पिपरिया, लखीसराय और सूर्यगढ़ा प्रखंड की कई पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है। खेतों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से पशुपालक के सामने मवेशियों को सुरक्षित रखने के साथ उनके लिए चारे की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन गई है। बाढ़ से परेशान मवेशी मुख्य सड़कों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। हरित चारे के स्रोत डूब जाने से मवेशियों का पेट भरना कठिन हो गया है। पशुपालकों का कहना है कि मवेशी उनके परिवार की आजीविका का सहारा हैं, लेकिन संकट के इस समय में उन्हें चारा तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पशुपालकों का आरोप है कि मंत्री और अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लौट गए, लेकिन उन्हें अब तक कोई ठोस सरकारी सहायता नहीं मिली। उनका कहना है कि अगर जल्द चारे की व्यवस्था नहीं हुई तो मवेशियों के सामने भूख का संकट और गहरा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली नगरपरिषद के प्रथम चरण में 5 निकायों के लिए मतदान पूरी शांति से

Noida, Uttar Pradesh:कोटपूतली.... निकाय चुनाव 2026, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू, आज कोटपूतली नगरपरिषद, बानसूर, विराटनगर, नारायणपुर, पावटा-प्रागपुरा, 5 निकायों का है प्रथम चरण मे चुनाव, प्रथम चरण मे कुल बूथ बनाये गये 250, जिला प्रशासन व पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था, प्रशासन मतदान प्रक्रिया से पहले किया मोकपोल, प्रथम चरण के 5 निकाय मे कुल प्रत्यासी है 1106 मैदान मे, इनके भाग्य का आज होगा फैसला, लोगो से जाना कैसी चुनी जाये सरकार, लोगो ने जताया अपनी उम्मीद, इस बार बने साफ सुथरा बोर्ड, वादे कम काम ज्यादा होने वाला आये इस बार प्रत्यासी, सुबह से लोग लगे वोट करने को लेकर लाइनों मे, शांति पूर्ण मतदान प्रक्रिया चालू。
0
0
Report
Advertisement

बरहट के ललमटिया गावं के गड्ढे में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Jamui, Bihar:जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ललमटिया गांव स्थित खेत में बने गड्ढा में गिरकर संतोष यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र सत्यवीर कुमार डूब गया। घटना की जानकारी परिवार वालों को होते ही फौरन मासूम को गड्ढे से निकल गया और मंगलवार की देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी बरहट थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर डीएम के आदेश के बाद देर रात मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।
0
0
Report

कला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे रंग प्रियांशी प्रथम दिव्यांशी को मिला दूसरा स्थान

Deepak DixitDeepak DixitFollow28m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील अंतर्गत।l भरखनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिलवारी में मंगलवार को कक्षा पांच के विद्यार्थियों के बीच कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 20 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और देशप्रेम सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय और कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आराध्या, श्रुति, साक्षी, अनामिका और प्रिंस ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य गीता वर्मा ने स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक अभिषेक अवस्थी, शिक्षामित्र किरण देवी आदि मौजूद रहीं ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top