271602
दुर्घटना को दावत दे रहा जर्जर विद्यालय भवन
Purey Sidhari, Uttar Pradesh:मुजेहना ब्लॉक के पूरे सिधारी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय का पुराना जर्जर भवन दुर्घटना को दावत दे रहा है। इसी भवन के आसपास बच्चे खेलते हैं। ऐसे में इस भवन के गिरने से कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि पास में ही विद्यालय का नया भवन निर्मित होने के चलते स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे जर्जर भवन के आसपास ही खेलते हैं। खाली जगह होने के कारण आस-पास के बच्चे भी यहीं जमा रहते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जनजातीय गौरव उत्सव: झारखंड के ठाकुरबाड़ी मंदिर में भव्य समापन, महिला उद्यमियों को सम्मान
Hazaribagh, Jharkhand:शहर के ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में 17 से 24 अगस्त तक आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में राज्यपाल पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनी एवं विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय, महिला एवं स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना और उत्साहवर्धन किया समारोह की शुरुआत राज्यपाल के ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर पहुंचने और स्वागत के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने उत्सव में लगाए गए प्रमुख स्टॉलों एवं प्रदर्शनी का भ्रमण किया। मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुआ। अतिथियों का मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर समापन समारोह का विधिवਤ शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में जनजातीय कला, संस्कृति, परंपरा एवं उत्सव के दौरान हुई प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इसके बाद उत्कृष्ट महिला एवं जनजातीय उद्यमियों के आठ समूहों को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद राज्यपाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में आयोजन से जुड़े वक्ताओं ने कहा कि 17 से 24 अगस्त तक आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड की जनजातीय संस्कृति, परंपरा, विरासत और महिला उद्यमिता को देश के विभिन्न राज्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड से पहुंचीं महिला उद्यमियों ने अपने उत्पाद, कला और हुनर का प्रदर्शन किया आयोजकों ने कहा कि उत्सव के दौरान अलग-अलग राज्यों की महिला उद्यमियों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और अपने हुनर को व्यवसाय से जोड़ने का अवसर मिला। झारखंड की जनजातीय संस्कृति और विरासत को दूसरे राज्यों से आए प्रतिभागियों ने जाना, वहीं झारखंड की महिलाओं को भी अन्य राज्यों की कला, संस्कृति और उद्यमिता से सीखने का अवसर मिला। इस आयोजन ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत किया।0
0
Report
कानपुर में बारिश ने स्मार्ट सिटी पर पोल खोला, गोविंद नगर में नाव विरोध
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG –कानपुर में बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल, गोविंद नगर में नाव चलाकर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन –कांग्रेसियों ने 'नगर निगम होश में आओ' नारे के साथ नाव में बैठकर जताया विरोध कानपुर में महज एक घंटे की झमाझम बारिश ने नगर निगम और स्मार्ट शहर के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। मानसूनी बौछारों के बाद शहर के कई इलाकों में समंदर जैसे हालात पैदा हो गए, जिसमें कानपुर दक्षिण का गोविंद नगर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित दिखा। यहां बाजार और मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी में जलमग्न नजर आए। जलभराव के बीच उफ़नते और खुले नाले राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। पानी के सैलाब के बीच से गुजरने को मजबूर स्थानीय दुकानदारों और आम जनता को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा है, जिनका कहना है कि जलनिकासी और नालों की सफाई के नाम पर हर साल करोड़ों का बजट पानी में बहा दिया जाता है, लेकिन धरातल पर तस्वीर जस की तस बनी हुई है। व्यवस्था की इस पोल को उजागर करने के लिए कांग्रेस नेता विकास अवस्थी ने अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पानी से लबालब भरी सड़क पर बकायदा नाव चलाकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान “नगर निगम होश में आओ” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय कारोबारियों का आरोप है कि वे हर साल नगर निगम को भारी-भरकम टैक्स देते हैं, लेकिन जरा सी बारिश होते ही उन्हें बर्बादी और जलभराव का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों की कागजी कार्रवाई और खानापूर्ति के कारण जनता को हर साल इस मुसीबत से जूझना पड़ता है। बहरहाल, स्थानीय लोगों ने अब चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी के पुख्ता इंतजाम और जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
असलाह का प्रदर्शन कर,फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद युवक को तलाश रही पुलिस।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर : असलहा लहराकर डांस... फिर फायर! डांस के बीच असलहा लहराया, फिर खुलेआम फायरिंग! वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी, युवक की तलाश में जुटी पुलिस हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल असलहा लहराते हुए डांस करता नजर आया युवक, फिर की फायरिंग औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव जोठ का बताया जा रहा वायरल वीडियो0
0
Report
Advertisement
झांसी के फर्जी सीबीआई अफसर बनकर ठगी करने वाले गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मोठ थाना पुलिस ने फर्जी सीबीआई अफसर बनकर ठगी करने वाले गैंग के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सोने की चेन, अंगूठी, दो मोबाइल फोन, एक बाइक और बैंक खाते में 3.28 लाख रुपये मिले। पुलिस ने यह धनराशि फ्रीज कर दी है। दूसरी बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है; पुलिस ने बदमाश तौहीद अली के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया और वह जेल भेज दिया गया है। दरअसल 9 अगस्त को मोंठ के स्टेशन रोड स्थित गल्ला मंडी के सामने रामकिशोर पाठक से सोने की चेन समेत सोने की तीन अंगूठियां चोरी हो गई थी। पुलिस केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश कर रही थी। रात में पुलिस को एक बदमाश के भंडेर रोड रेलवे ब्रिज के नीचे मौजूद होने का पता चला; मौके पर घेराबंदी कर मध्यप्रदेश निवासी तौहीद अली को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी गैंग के साथ सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्गों को रोकता था और संकट का हवाला देकर चेकिंग और तलाशी के बहाने जेवर पर हाथ साफ कर देता था। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने राहुल-प्रियंका गांधी से पंजाब यात्रा पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: On his meeting with the party High Command, Congress leader Bhupesh Baghel says, "...I met both Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi; the main topic was the bus journey planned for Punjab. I wanted to seek permission for the tour. specifically regarding the journey Rahul Gandhi is to undertake. They granted me time and asked me to submit a proposal outlining the schedule for the week, after which they will finalise the timing. Not this week; it is going to be a major tour. Since it will cover the entire state of Punjab. it will take some time..." He adds, "...Reports of a BJP-Shiromani Akali Dal alliance are surfacing precisely because the Congress is becoming stronger; the Congress is the reason behind it..."0
0
Report
बिहार PSC: 33,274 रिक्तियों के लिए भर्ती, 1 से 30 सितम्बर तक आवेदन
Patna, Bihar:रजनीश पटना TRE 4 के लिए 32,388 रिक्त पदों नियुक्ति के लिए अधियाचना बीपीएससी को भेजी गई है शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि 886 पूरक रिक्तियाँ बीपीएससी को भेजा जा रहा है यानी अब कुल 33,274 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी बीपीएससी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक आवेदन लेगा बाइट मिथलेश तिवारी,शिक्षा मंत्री बिहार0
0
Report
Advertisement
जबलपुर के बड़े अस्पताल में देर रात हंगामे का वीडियो वायरल
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर संभाग के सबसे बड़े लेडी एल्गिन अस्पताल में देर रात दो युवकों के हंगामा का वीडियो सामने आया है बताया जाता है कि रात करीब 3:30 बजे नशे की हालत में दोनों युवक अस्पताल की मुख्य गेट के अंदर पहुंचे और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे इस दौरान एक युवक के हाथ में चाकू होने की बात भी सामने आई है हंगामा बढ़ते देख अस्पताल में मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन नशे में धुत्त युवक बहस करने लगे। डायल 112 की कर्मियों के समझाइस के बाद जैसे तैसे युवक माने और वहां से चले गए。0
0
Report
कप्तानगंज के निजी अस्पताल में नवजात की मौत: लापरवाही के आरोप, जांच की मांग
Kushinagar, Uttar Pradesh:नवजात बच्ची की मौत पर अस्पताल पर गंभीर आरोप - कप्तानगंज के निजी अस्पताल में नवजात की मौत का मामला - प्रसव के बाद बच्ची को बताया गया था स्वस्थ - बाद में बच्ची को NICU में किया गया भर्ती - 24 अगस्त की सुबह अस्पताल ने परिजनों को दी बच्ची की मौत की सूचना - NICU पहुंचने पर बच्ची जीवित और हरकत करती दिखी - डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही और मामला दबाने का आरोप - परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग - नवजात की मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की उठी मांग - कप्तानगंज नगर में स्थित सच्चितानंद हॉस्पिटल का मामला。0
0
Report
कुशीनगर में दो बाइक भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत - भिड़ंत का सीसीटीवी वीडियो आया सामने - भिड़ंत में 17 वर्षीय युवक की मौत - आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल - अस्पताल में इलाज के दौरान शुभम रावत ने तोड़ा दम - शुभम की मौत से परिवार में मचा कोहराम - इकलौते भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल - घायल दूसरे बाइक सवार बबलू यादव का इलाज जारी - सूचना पर पहुंची तमकुही राज पुलिस ने शुरू की जांच - तमकुही-तरया मार्ग की घटना。0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत; गोहलपुर पुलिस जांच में जुटी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज सड़क हादसे में बालक की मौत 11वर्षीय बालक की मौत असीम लौट रहा था स्कूल से अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत गोहलपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया0
0
Report
जोधपुर में भाजपा अध्यक्ष ने निकाय चुनाव के लिए एकजुटता का संदेश दिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संदेश दिया। जी मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और पार्टी सभी 309 निकायों में एक होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करने का अधिकार सभी कार्यकर्ताओं को है, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर किसी तरह की नाराजगी या मनमुटाव नहीं होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सभी निकायों में भाजपा के बोर्ड बनाना है। इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों को दूर रखते हुए पार्टी हित में मिलकर काम करने का आह्वान किया।0
0
Report
भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए पूरी तैयार बताया, एकजुट टीम से जीत का दावा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। लघु उद्योग भारती में भाजपा संगठन की बैठक से पहले उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए प्रभारी और जिला अध्यक्षों से चर्चा की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर नगर निगम में 100 वार्डों के लिए भले ही करीब 1500 आवेदन आए हों, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता एक है और एकजुट रहेगा। संगठन जिसे जब आवश्यकता होगी, उसे जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जैनजी को लेकर पूछे गए सवाल पर राठौड़ ने कहा कि जैनजी की बजाय युवा शक्ति शब्द का इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर होगा, क्योंकि युवा शक्ति देश की ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है और सभी कार्यकर्ता संगठन के लिए एकजुट होकर काम करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि किसी बड़े पद पर पहुंच चुके व्यक्ति के परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में ओबीसी आरक्षण का लाभ लेते हैं तो यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े पदों पर रहने वाले लोगों को आरक्षण के लाभ को लेकर नैतिकता का ध्यान रखना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में तेज रफ्तार कार का कहर: दो स्टूडेंट कुचले, एक की मौत
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: तेज रफ्तार कार का कहर, पल्लू में तेज रफ्तार कार ने दो स्टूडेंट्स को कुचला, एम.डी कॉलेज के समीप हुआ हादसा, M.sc कर रहे छात्र की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल छात्र बीकानेर रेफर, धौलपुर जिला निवासी छात्र समय सिंह के रूप में मृतक की पहचान, तेज रफ्तार कार की पहचान में जुटी पल्लू पुलिस0
0
Report
खाजूवाला से शुरू बड़ा किसान आंदोलन: महापंचायत के बाद रैली और तहसील घेराव
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर सिंचाई पानी के संकट को लेकर किसान आंदोलन की राह पर, रावला में होगी किसानों की महापंचायत, इसके बाद किसान निकालेंगे रैली और तहसील कार्यालय का करेंगे घेराव, खाजूवाला, रावला और घड़साना क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान होंगे शामिल, मूंग की खराब फसल की तत्काल विशेष गिरदावरी करवाने की मांग, अनूपगढ़ शाखा में पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मुख्य मांग, व्यापार मंडल ने भी किसान आंदोलन को दिया समर्थन, किसान नेताओं का दावा—समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों को भारी नुकसान, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी, खेती बचाओ किसान बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में होगा आंदोलन。0
0
Report
मुंगेली में जंगल में युवक पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत
Noida, Uttar Pradesh:मुंगेली ब्रेकिंग जंगल में पुटु पीहरि की तलाश में गये युवक पर हिंसक वन्यप्राणी ने किया हमला। हमला में हुई दर्दनाक मौत, युवक की पहचान धरमजीत दास ग्राम बाँधा के रूप में हुई है। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ जंगल में गया था; अलग-अलग पुटु पिहरी की तलाश कर रहे थे। तभी युवक की चीखने की आवाज आई; युवक के अन्य साथी मौके से भाग खड़े हुए। वही घटना की सूचना वन विभाग को दी गई; पुलिस और वन विभाग की टीम युवक की लाश को सावंतपुर बेरियर ला रहे हैं; अब यह जाँच का विषय है। क्या युवक पर हमला बाघ ने किया है या अन्य किसी जंगली जानवर ने? बड़ा सवाल यह है कि अचानक टाइगर रिजर्व के संरक्षित क्षेत्र में युवक कैसे पहुँचे...0
0
Report
Advertisement
