Back
गोंडा में घना कोहरा, ट्रेनें देरी और सड़क यातायात प्रभावित
AKAtul Kumar Yadav
Dec 16, 2025 03:35:15
Gonda, Uttar Pradesh
गोंडा में आज एक बार फिर मौसम ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है और देर रात से ही जिले में घना कोहरा छाया हुआ है. आलम यह है कि जब धूप होनी चाहिए ऐसे में लोग कार और बाइक की हडलाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं. कोहरे के चलते जहां कई महत्वपूर्ण ट्रेनें देर हो गई हैं वहीं सड़क पर चलने में भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं. जिले भर में जबरदस्त कोहरा है और जबरदस्त कोहरे के चलते शून्य विजिबिलिटी हो गई है. जहां एक ओर जिले की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई तो वही कोहरे के साथ पारा भी लुढ़का और ठंड में इजाफा हुआ है. गोंडा जिले की अगर तापमान की बात करें तो गोंडा जिले का तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गोंडा में हवा चल रही है. मौसम विभाग द्वारा लोगों को चेतावनी जारी करके सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं. गोंडा जिले का आज AQI काफी ठीक है 165 पहुंच चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में वैकल्पिक वाईपास और डी०एन० कॉलेज के सामने जल भराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर कही यह बात ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report