icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow24 Nov 2024, 10:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलिया में ग्राम प्रहरियों को सम्मान, मानदेय बढ़ाकर 24 हजार वार्षिक

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में 800 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डिजिटल कार्यक्रम के दौरान यह आयोजन हुआ। भाजपा विधायक केतकी सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी डॉ. ईरज राजा मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि 2019 में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1000 रुपये महीने की बढ़ोतरी की गई थी और इस वर्ष 12 हजार रुपये बढ़ाकर कुल 24 हजार रुपये प्रतिवर्ष कर दिए गए हैं। यह हमारी सरकार ने किया है। इसके साथ सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा ग्राम प्रहरी और उनके परिवार के लिए दी गई है। बलिया के एसपी ने सभी ग्राम प्रहरियों के लिए वर्दी का भी ऐलान किया है。
0
0
Report

अमरौहा के डीएम ने स्कूल वाहनों की चेकिंग कर ओवरलोडिंग पर नाराजगी जताई

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में डीएम नितिन गौड़ का बड़ा एक्शन! स्कूल वाहनों की चेकिंग, ओवरलोडिंग पर जताई नाराजगी सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अमरोहा के जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने मंगलवार को अमरोहा-जोया रोड पर स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाकर ले जाने वाले वाहनों को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालकों को पकड़कर आरटीओ के हवाले किया गया, जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया। डीएम ने ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों को ले जाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। डीएम ने आरटीओ को स्कूल वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के बाद स्कूल वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। यह मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अमरोहा-जोया रोड का है। बाइट: नितिन गौड़ डीएम अमरोहा
0
0
Report

योगी का प्रयागराज दौरा: भूमि पूजन के साथ माफिया कब्जे से मुक्त जमीन पर फ्लैट

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज 15 अक्टूबर को सीएम योगी का प्रयागराज दौरा प्रस्तावित, आवासीय योजना के भूमि पूजन में शामिल होने आएंगे सीएम योगी, माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर बनाया जाएगा फ्लैट, पीडीए माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर बनाएगा फ्लैट, सीएम योगी फ्लैट के लिए चिन्हित माफिया की जमीन पर करेंगे भूमि पूजन, भूमि पूजन के बाद माफिया के कब्जे से मुक्त जमीन पर शुरू होगा फ्लैट निर्माण का कार्य, सीएम योगी के आगमन से पहले अधिकारियों ने कब्जे वाली ज़मीन का स्थलीय निरीक्षण किया, स्थलीय निरीक्षण करके भूमि पूजन को लेकर जरूरी तैयारियों में जुटे अधिकारी।
0
0
Report
Advertisement

नवादा में NDA ने पटना स्नातक चुनाव में एकजुटता दिखाकर विकास का संकल्प दोहराया

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में जदयू का ‘सीधा संवाद’, पटना स्नातक चुनाव को लेकर एनडीए ने दिखाई एकजुटता नवादा। नवादा शहर स्थित गांधी इंटर विद्यालय में जनता दल यूनाइटेड की ओर से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर ‘सीधा संवाद’ कार्यक्रम के तहत चुनावी सभा आयोजित की गई। सभा में बिहार सरकार के कई मंत्री, एनडीए के प्रदेश स्तरीय नेता और विभिन्न सहयोगी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मंच से नेताओं ने विकास कार्यों को गिनाते हुए स्नातक चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने सरकार के कार्यकाल में बिहार में हुए बदलावों और विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रमुखता से रखा। वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में 2005 से पहले के बिहार की स्थिति का जिक्र करते हुए पुराने शासनकाल को याद दिलाया और एनडीए सरकार के कार्यकाल से उसकी तुलना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सराबगी ने भी अपने संबोधन में विकास के मुद्दे को प्रमुखता दी। उन्होंने डबल इंजन की सरकार का उल्लेख करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। नेताओं ने कहा कि बिहार में विकास की गति को बनाए रखने के लिए एनडीए की एकजुटता जरूरी है। वहीं, दीपक प्रकाश ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल एक साथ हैं। उन्होंने मांझी परिवार सहित सहयोगी दलों के नेताओं की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि सभी लोग अपने स्नातक उम्मीदवार के समर्थन में एकजुट होकर पहुंचे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद अरुण भारती ने अपने संबोधन में कहा कि मैदान में एक शिक्षित उम्मीदवार है। उन्होंने विकास के मुद्दे को उठाते हुए विश्वास जताया कि बिहार में आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने नवादा की जनता से भी सहयोग की उम्मीद जताई। सभा में शामिल नेताओं ने पटना स्नातक चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और विकास के एजेंडे को सामने रखा। पूरे कार्यक्रम में एनडीए की एकजुटता, शिक्षित उम्मीदवार और बिहार के विकास के मुद्दे छाए रहे।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने बिना सुनवाई ब्लैकलिस्टिंग को निरस्त कर कंपनी को जवाब का अवसर दिया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिल्ली की एक संचार टावर निर्माण कंपनी को बिना उचित सुनवाई का अवसर दिए ब्लैकलिस्ट करने के आदेश को निरस्त कर दिया है। डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि किसी भी कंपनी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करने से पहले उसका पक्ष सुनना और जवाब देने का पर्याप्त मौका देना जरूरी है।मामला पुलिस विभाग के लिए 33 संचार टावर स्थापित करने के ठेके से जुड़ा है। कंपनी के प्रोपराइटर शिव कुमार शर्मा के अनुसार, निर्धारित कार्य पूरा करने के बावजूद विभाग ने केवल 13 टावरों का भुगतान किया। बाकी 20 टावरों में निविदा की तकनीकी शर्तों के अनुरूप काम नहीं होने का हवाला देकर भुगतान रोक दिया गया। बकाया राशि को लेकर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की प्रक्रिया भी लंबित है।कंपनी का कहना था कि 26 फरवरी 2026 को जारी पत्र में कमियां दूर करने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया था। साथ ही सुरक्षा राशि जब्त करने और ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद 16 जून 2026 को कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जबकि उसे अपना पक्ष रखने का उचित अवसर नहीं मिला।वहीं, राज्य सरकार ने दलील दी कि कंपनी को खामियां सुधारने के लिए समय दिया गया था और उसने तकनीकी शर्तों में कमी की बात स्वीकार करते हुए अतिरिक्त समय भी मांगा था।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने ब्लैकलिस्टिंग का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने कंपनी को 30 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। इसके बाद संबंधित विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर सकेगा।
0
0
Report

कैमूर में 160 ग्राम स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भभुआ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक (हीरोइन) बरामद की है और एक मुख्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि भभुआ थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मकान में व्यावसायिक उपयोग के लिए भारी मात्रा में स्मैक छिपाकर रखी गई है, जहाँ से इसे पुड़िया बनाकर आसपास के इलाकों में बेचा जाता था। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अखलासपुर निवासी सोनू कुमार गुप्ता के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उसके घर से लगभग 159.98 ग्राम (लगभग 160 ग्राम) स्मैक बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई इस स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस नशीले पदार्थ के व्यापार से जुड़े कई अन्य मुख्य तस्करों और सप्लायरों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने और मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा फैलाने वाले गिरोहों का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रमपुरी में नवरात्र के दौरान बिजली गुल, ग्रामीण आधी रात विभाग कार्यालय पहुंचे

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में नवरात्र के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा! अंधेरे से परेशान रमपुरी गांव के ग्रामीण आधी रात को मोहगांव स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। आखिर नवरात्र के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीण इतने नाराज क्यों हैं? उनकी मांगें क्या हैं? नवरात्र का पर्व... गांव में बिजली गुल... और फिर आधी रात को सड़कों पर उतरे ग्रामीण! मामला मंडला जिले के रमपुरी गांव का है, जहां बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीण आधी रात को मोहगांव स्थित एमपीईबी कार्यालय पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर है कि पर्व के दौरान भी बिजली की समस्या से उन्हें जूझना पड़ रहा है। आधी रात को कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान करेगा? या फिर रमपुरी के ग्रामीणों को इसी तरह अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ेगा?
0
0
Report

मैहर के दूल्हा देव मंदिर में शराब चढ़ाने की परंपरा आस्था का केंद्र

Maihar, Madhya Pradesh:मां शारदा की नगरी मैहर में लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन त्रिकूट पहाड़ी के नीचे स्थित दूल्हा देव का मंदिर भी भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां शराब का भोग चढ़ाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। श्रद्धालु शराब के साथ नारियल, फूल, मिठाई और अन्य प्रसाद भी अर्पित करते हैं। कुछ भक्त चढ़ाए गए प्रसाद को ग्रहण भी करते हैं। हालांकि, यह परंपरा कब और किसने शुरू की, इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है स्थानीय मान्यता के अनुसार, दूल्हा देव मां शारदा की तपस्या करते थे और तपस्या के दौरान ही समाधि में लीन हो गए। इसके बाद से श्रद्धालु उनकी पूजा करते आ रहे हैं। भक्तों के बीच मान्यता है कि मां शारदा के दर्शन के बाद दूल्हा देव के दरबार में हाजिरी लगाने से यात्रा पूरी होती है। इसी आस्था के चलते माता के दर्शन करने आने वाले कई श्रद्धालु दूल्हा देव मंदिर भी पहुंचते हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले छोटेलाल पंडा ने बताया कि दूल्हा देव को बाबा साहब, शारदा बाबा और वाल बाबा सहित कई नामों से जाना जाता है। उनके अनुसार, मंदिर में स्थापित शिला और चरण पादुका की पूजा की जाती है। पहले इलाहाबाद और बांदा क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु यहां शराब चढ़ाते थे, लेकिन अब देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। प्रयागराज से आए श्रद्धालु भीम यादव ने बताया कि वह बचपन से दूल्हा देव के दरबार में आ रहे हैं। यहां नारियल, मिठाई और शराब सहित विभिन्न प्रसाद चढ़ाते हैं। उनका विश्वास है कि दूल्हा देव भक्तों की रक्षा करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं मंदिर में कई श्रद्धालु भक्ति में झूमते, नाचते और गाते भी नजर आते हैं। दूल्हा देव के प्रति लोगों की गहरी आस्था इस मंदिर को मैहर के धार्मिक स्थलों में विशेष पहचान देती है। यहां आने वाले भक्त अपनी मान्यताओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

चन्नी ने प्रविंदर झोटा हत्या पर सरकार को आड़े हाथ लिया; नशे पर कड़ा संदेश

Rupnagar, Punjab:ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੇ ਕਤਲ ਨੂੰ ਲੇ ਕੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜੰਗ ਲੜਨ ਵਾਲਾ ਯੋਧਾ ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਵਿੱਚ ਰੜਕਦਾ ਸੀ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਉਸ ਉੱਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਤਸ਼ੱਦਦ ਕੀਤੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ਤੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟੇ ਦਾ ਕਤਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਗੈਂਗਸਟਰਾ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਭਰਮਾਰ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਕਤਲ ਤੋ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨਹੀਂ ਜਾਗੀ ਤੇ ਮੋਕੇ ਤੇ ਨਹੀਂ ਪੁੱਜੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਕੋਈ ਪਹਿਲਾ ਕਤਲ ਨਹੀਂ ਹੈ ਜਦ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬੋਲਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਬੰਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬੋਲਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਜੰਗਲ ਰਾਜ ਹੈ। ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਵੱਲੋ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾਤੀ ਸੂਚਕ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਾਲੇ ਬਿਆਨ ਤੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਦੇ ਤਹਿਤ ਸਿੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਕਮਜ਼ੋਰ ਕਰਨ ਦੀ ਚਾਲਾਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਦਾ ਬਿਆਨ ਵੀ ਉਸੇ ਚਾਲ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਹੈ.
0
0
Report

हिमाचल किसान सभा ने केंद्र की नीतियों पर कड़ा प्रहार, दाम बढ़ोतरी से किसान चिंतित

Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:हिमाचल किसान सभा के 17वें राज्य सम्मेलन के दौरान किसान नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। किसान सभा ने रामपुर बाजार में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, रैली को अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक धवले, किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंघा तथा राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कृषि में लागत बढ़ने से उत्पादन महंगा हो रहा है, जबकि किसानों की आय लगातार घट रही है। उन्होंने अमेरिका और न्यूजीलैंड के साथ व्यापारिक समझौतों, खाद्य वस्तुओं, चीनी, रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता व्यक्त की। किसान नेता एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देश की खेती और किसानी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में फैसले ले रही है, जिससे देश की स्वतंत्र नीतियों और किसानों के हितों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि आने वाले समय में आम नागरिक के मताधिकार की स्थिति क्या होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार को घेरते हुए उन्होंने दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उनका आरोप है कि दूध उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है और उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित दूध के दाम भी नहीं दिए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बारंगवाड़ी डैम निर्माण से किसानों की पानी और रोजगार की उम्मीद बढ़ेगी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। सिंचाई के लिए पानी नहीं, खेतों में सूखती फसलें और भरण पोषण पर संकट, इसी दर्द को लेकर आमला ब्लॉक के बारंगवाड़ी क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने आज बैतूल कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। किसानों की मांग है कि बारंगवाड़ी बांध परियोजना पिछले 30 वर्षों में शुरू नहीं की गई है जिसका निर्माण जल्द शुरू किया जाए। बारंगवाड़ी क्षेत्र के करीब 40 गांवों के किसान लंबे समय से सिंचाई के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कृषि पर निर्भर इस इलाके में रोजगार के दूसरे साधन भी सीमित हैं। ऐसे में पानी की कमी किसानों की आजीविका पर भारी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि डैम निर्माण शुरू करने के लिए वे पिछले 25 वर्षों से प्रयास कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक कई बार गुहार लगा चुके हैं,लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। इस साल कम बारिश ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर हैं, वहीं सिंचाई के पानी के अभाव में आगामी रबी की फसल की तैयारी भी मुश्किल नजर आ रही है। किसानों को उम्मीद है कि बारंगवाड़ी डैम बनने से हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इलाके से पलायन रुकेगा। इसी उम्मीद के साथ सैकड़ों किसान एक बार फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी आवाज बुलंद की। अब बड़ा सवाल यह है कि 30 वर्षों से डैम का इंतजार कर रहे किसानों को राहत कब मिलेगी। क्या इस बार उनकी मांग पर ठोस कदम उठाया जाएगा या किसानों को यूं ही सूखे खेतों और पानी के संकट के बीच संघर्ष करना पड़ेगा。
0
0
Report

बाड़मेर नामांकन अंतिम दिन से स्थिति साफ: कितने दावेदार मैदान में

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में पंचायती राज चुनाव को लेकर आज नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए अभ्यर्थी नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। सुबह से ही रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की आवाजाही बनी हुई है। अब सबकी निगाहें शाम तक जमा होने वाले नामांकन पर टिकी हैं, जिसके बाद तस्वीर साफ होगी कि आखिर कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। बाड़मेर जिले में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चुनावी हलचल तेज हो गई है। जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए तीसरे दिन तक 52 अभ्यर्थी 57 नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे। वहीं, प्रथम चरण की 10 पंचायत समितियों के 160 वार्डों में भी नामांकन को लेकर गतिविधियां तेज हैं। अंतिम दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के नामांकन दाखिल करने के बीच राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। अंतिम दिन दाखिल होने वाले नामांकन के आंकड़े सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्डों में कितने उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। साथ ही, नामांकन वापसी के बाद मुकाबले की वास्तविक तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल नामांकन केंद्रों पर उम्मीदवारों की भीड़ और चुनावी गतिविधियां तेज हैं। अब देखना होगा कि शाम तक नामांकन का आंकड़ा कहां पहुंचता है और बाड़मेर के ग्रामीण सियासी मैदान में कितने दावेदार अपनी चुनौती पेश करते हैं।
0
0
Report

नहर की जमीन पर अतिक्रमण: जिला प्रशासन का बुल्डोजर आज सुबह चला

भूमाफियाओं द्वारा नहर की जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर कब्जे पर जिला प्रशासन का बुल्डोजर चला हैं। जहाँ जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से कई किलोमीटर तक कब्जा किए गए नहर को मूल रूप में लाया जा रहा है। आपको बता दें कि अंबिकापुर शहर के बांकी डैम से कई दशक पूर्व नहर का निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा किया गया था। जिसके लिए जल संसाधन विभाग द्वारा नहर बनाने के लिए भूमि के एवज में मुआवजा राशि भूमि स्वामियों को वितरित किया गया था। नहर का निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों की सुविधा के लिए किया गया था। लेकिन जैसे-जैसे शहर की आबादी बढ़ती गई तो भू माफियाओं द्वारा नहर की जमीन को पाठ कर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत कार्यकर्ता के द्वारा सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत से की गई। मामले को कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए जल संसाधन विभाग सहित राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर अवैध अतिक्रमण खाली करवाने के साथ ही नहर को मूल रूप लाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद आज सुबह से ही अवैध कब्जाधारियों के द्वारा किए गए निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। वही आने वाले समय भी निरंतर नहर की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top