icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271601
Sanjeev Kumar YadavSanjeev Kumar YadavFollow18 Nov 2024, 01:55 am

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशनपुर बैरिया पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला हर रविवार को आयोजित किया जाता है, जहां लोगों को मुफ्त इलाज, दवाएं और जांच की सुविधाएं मिलती हैं। इस मेले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाते हैं। इस मेला में एक छत के नीचे एलोपैथी और आयुष दोनों चिकित्सा पद्धतियां उपलब्ध रहती हैं। बिशनपुर बेरिया के मेडिकल अधिकारी डॉक्टर सौरभ मिश्रा ने बताया कि आज के मेले में सैकड़ों मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीवरेज धूल से व्यापारियों का आक्रोश, SDM को ज्ञापन देकर समाधान मांग

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर सीवरेज की धूल से व्यापारियों का दम घुटा, SDM तक पहुंचा आक्रोश, दुकानदार खोलें या धूल फांकें? सीवरेज कार्यप्रणाली पर व्यापारियों ने उठाए सवाल, व्यापारियों का आरोप सड़क पर मिट्टी-मलबे के ढेर, व्यापारियों ने सीवरेज ठेकेदार के लापरवाही पर लामबंद, एसडीएम सौरव भाम्बु को सौंपा ज्ञापन, व्यापारी रवि पंजाबी तथा अंकित के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन सीवरेज कार्य के चलते उड़ती धूल-मिट्टी और सड़क पर जमा मलबे से परेशान व्यापारियों का आक्रोश सामने आया है। मुख्य सड़क मार्ग पर बिगड़ी व्यवस्था से त्रस्त व्यापारियों ने लामबंद होकर उपखंड अधिकारी सौरव भाम्बु को ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। व्यापारियों ने सीवरेज ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सड़क पर जमा मिट्टी के ढेर और मलबे का समुचित निस्तारण नहीं करवाया जा रहा है। इसके चलते दिनभर वाहनों की आवाजाही के साथ धूल-मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी...
0
0
Report

नोहर में घर से सोने-चांदी और नकदी चुराने वाला युवक गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) नोहर में युवक ने अपने ही घर से चुराए सोने-चांदी के जेवर-नकदी, गिरफ्तार, हनुमानगढ़ जिले के नोहर में महंगी गाड़ी और मोबाइल रखने के शौक के चलते कर्ज में डूबे एक युवक ने कर्ज चुकाने के लिए अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने युवक सुमित को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। परिवादी बाबूलाल ने 1 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह पंचायत समिति रोड स्थित अपनी दुकान पर गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति उसके घर से अटैची चोरी कर ले गया। अटैची में 40 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचनाओं तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि महंगी गाड़ी और मोबाइल रखने के शौक के कारण उस पर कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने ही घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया है。
0
0
Report

तहसील कार्यालय के पास हादसा: कार से टकराने पर युवक की मौत

Jalore, Rajasthan:बागोड़ा तहसील कार्यालय के पास हादसा: पेड़ और पोल के बीच फंसे युवक की मौत, कार की चपेट में आने से हुआ था गंभीर घायल बागोड़ा। कस्बे में तहसील कार्यालय के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान अनियंत्रित स्विफ्ट कार की चपेट में आने से युवक पेड़ और बिजली के पोल के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने कार हटवाकर काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी विष्णु कुमार बागोड़ा में मजदूरी करता था। सोमवार शाम वह तहसील कार्यालय के पास सड़क किनारे एक चाय की थड़ी पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
0
0
Report
Advertisement

ब्रजेश पाठक का तंज: विपक्षी दाल नहीं गली, वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "दिल्ली में जो धरना प्रदर्शन चल रहा है, वे अच्छी तरह से समझते हैं कि जनता के बीच उनकी दाल नहीं गलने वाली है। वे लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर गलत सवाल उठाते हैं। जब केरलम में, तमिलनाडु में, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में इनकी सरकारें बनती हैं तो वे निर्वाचन आयोग पर सवाल नहीं उठाते हैं। वे केवल फेस सेविंग करते हैं, जनता उन्हें नकार चुकी है।" सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "जाति के नाम पर वोट मांगने वाली पार्टियां, मुस्लिम तुष्टिकरण के आधार पर चलने वाली पार्टियां बताएं कि चार बार सत्ता के दौरान उन्होने 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' दिया था या नहीं दिया था?...
0
0
Report
Advertisement

स्वाभिमानी शेतकरी संघटना ने सांगली में 150 ट्रैक्टर रोककर ऊस दर का विरोध किया

Sangli, Maharashtra:ऊस दरासाठी स्वाभिमानी शेतकरी संघटना आक्रमक, जिल्ह्यामध्ये 150 हून अधिक ऊस वाहतूक करणारे ट्रॅक्टर रोकेले. कडेगाव तालुक्यामध्ये ठिकठिकाणी १५० हुन अधिक ऊस वाहतूककरणारे वाहने रोखून धरण्यात आली आहे. कडेगावच्या सोनहिरा साखर कारखान्यासह क्रांती साखर कारखाना, उदगीर सहकारी साखर कारखान्यासह कराडच्या कृष्णा सहकारी साखर कारखान्यासाठी सुरू असलेली ऊस वाहतूक रोखून देण्यात आली आहे, त्यामुळे अनेक ठिकाणी रस्त्यावर उसाने भरलेल्या ट्रॅक्टरच्या वाहनांच्या रांगा लागले आहेत, ऊसाला ५ हजार दर जाहीर झाल्याशिवाय साखर कारखाने सुरू होऊ देणार नाही, असे इशारा स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेचे नेते संदीप राजोबा यांनी दिला आहे.
0
0
Report

भागलपुर के राघोपुर में गंगा का कहर: घर-तटबंध ध्वस्त, कई परिवार बेघर

Naya Chak, Bihar:एंकर – भागलपुर के राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप अब तबाही की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर लोग सदमे में हैं। छोटी अलालपुर में आधा दर्जन से अधिक पक्के मकान समेत दो दर्जन से ज्यादा घर गंगा में समा चुके हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर कराए गए कटावरोधी कार्य भी गंगा की धारा के सामने टिक नहीं सके। हालात ऐसे हैं कि जो लोग कभी अपने पक्के मकानों में सुकून की जिंदगी जीते थे, आज वे बेघर होकर सड़क पर आ गए हैं। किसी के पास पहनने के कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा, तो किसी का पूरा गृहस्थी गंगा में समा गई। महिलाओं की आंखों में आंसू हैं, सामने उजड़ा आशियाना है और मन में एक ही सवाल है कि अब कहां जाएंगे, कहां रहेंगे। पीड़ितों का आरोप है कि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस इलाके में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र विधायक हैं और ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल का भी आवास है, वहां लोगों के घर और तटबंध आखिर क्यों नहीं बचाए जा सके? जब जनप्रतिनिधियों के अपने क्षेत्र में कटाव से ऐसी तबाही मच रही है, तो बाकी इलाकों के लोग सुरक्षा की उम्मीद किससे करें? यह सवाल इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि राघोपुर में पहले भी कटाव की समस्या आती रही है और पूर्व में तटबंधों को बचाने के प्रयास किए गए थे। लेकिन इस साल जुलाई से शुरू हुआ गंगा का कटाव लगातार विनाशकारी होता गया और अब तक मार्जिनल बांध, करीब 125 साल पुराना रेल लाइन बांध, दर्जनों घर, आधा दर्जन मंदिर और महादेवपुर गंगा घाट तक गंगा में समा चुके हैं। तबाही का सिलसिला यहीं नहीं थमा है। अब गंगा की तेज धारा का दबाव 14 नंबर सड़क पर बना हुआ है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। अगर यह सड़क भी कटाव की चपेट में आती है, तो इलाके में आवागमन का संकट और गहरा सकता है। दूसरी ओर, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता की ओर से दावा किया जा रहा है कि फिलहाल कटाव पर रोक लग गई है। लेकिन जमीन पर तबाही झेल चुके लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह राहत स्थायी है या खतरा अब भी बरकरार है? विभाग की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि गंगा यहां अंडरमाइनिंग कर रही है, यानी सतह के नीचे की मिट्टी कटने से जमीन की पकड़ कमजोर हो रही है। विशेषज्ञों के हवाले से विभाग की ओर से यह वजह भी बताई जा रही है कि भागलपुर क्षेत्र में गंगा में गाद जमा होने के कारण नवगछिया और राघोपुर की तरफ नदी की धारा का रुख बदल गया है, जिससे कटाव की रफ्तार तेज हुई है। लेकिन सवाल सिर्फ नदी की धारा बदलने का नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के कटावरोधी कार्यों की प्रभावशीलता और उनकी जवाबदेही का भी है। आखिर इतनी बड़ी तबाही के बाद भी लोगों के घर, मंदिर और ऐतिहासिक तटबंध क्यों नहीं बचाए जा सके? जिन परिवारों ने अपनी आंखों के सामने जीवनभर की कमाई गंगा में समाते देखी, उनके पुनर्वास और भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा? राघोपुर में आज गंगा सिर्फ जमीन नहीं काट रही, बल्कि सैकड़ों परिवारों की जिंदगी, उनकी यादें और उनके सुरक्षित भविष्य की उम्मीदें भी बहाकर ले जा रही है।
0
0
Report

माण्डलगढ़ त्रिवेणी में भीषण आग, प्रतिष्ठान भारी नुकसान, दमकल ने 8 घंटे बाद आग पर काबू पाया

Noida, Uttar Pradesh:माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ के त्रिवेणी में भीषण आग से व्यवसायिक प्रतिष्ठान तबाह हो गया, इस आगजनी की घटना में कारोबारी को 2 से 3 करोड़ रुपए का नुक्सान होने का अनुमान हैं, 3 दमकल वाहन, क्रेन ओर जेसीबी मशीन की मदद से 8 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हैं, आगजनी की घटना होने पर दमकल वाहन 55 किलोमीटर दूर भीलवाड़ा से बुलाना पड़ता हैं, माण्डलगढ़ मुख्यालय पर फ़ायर ब्रिगेड वाहन नहीं होने से आमजन में भारी आक्रोश, आग की घटना के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौक़े पर पहुँचे, व्यापारी का आरोप हैं कि प्रतिष्ठान से सटी 11 केवी की विधुत लाइन से निकली चिंगारी से आग लगने की घटना हुई हैं
0
0
Report
Advertisement

शारदीय नवरात्र में नैना देवी मंदिर में चंद्रघंटा पूजा और भजन संध्या

Bilaspur, Chhattisgarh:शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ी. माता रानी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. भक्तों के लिए मंदिर परिसर में कतारों से दर्शन की व्यवस्था, सुरक्षा के निर्देश, और सदाव्रत लंगर में भोजन की स्पष्ट व्यवस्था की गई. मंदिर न्यास के अध्यक्ष और मेला अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की. पुजारी उमेश गौतम ने भी मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा बताया. नवरात्र के उपलक्ष्य में प्रतिदिन शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया. गत रात पंजाब के मशहूर गायक रवि राघव ने मंदिर परिसर में भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भक्ति में डुबोया. गायक के साथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष ने भजनों की जुगलबंदी भी की. श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारों में व्यवस्थित थे और आने वाले दिनों में भी दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक प्रबंध जारी रहेंगे.
0
0
Report
Advertisement

डोंगरगढ़ में जादू-टोना के शक पर परिवार ने मां-बेटे की हत्या

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना में 9 अक्टूबर की देर रात जादू-टोना करने के शक पर मां-बेटे की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला शामिल है और वे मृतकों के सगे रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. पुराने रंजिश और जादू-टोना के संदेह के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया. हमले में मां कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेंद्र सोनकर की मौत हो गई, जबकि बेटी ममता घायल हो गई. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत सोनकर, सोनू सोनकर और केसर सोनकर शामिल हैं. तीनों मृतकों के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. घटना के बाद केसर सोनकर ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया. मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. जिला प्रशासन और पुलिस ने अंधविश्वास के कारण होने वाले इस प्रकार के खतरनाक मिलन-घटनों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है.
0
0
Report

बंदर के अचानक सामने आ जाने से ई-रिक्शा पलटा, बच्चे समेत चालक सुरक्षित

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के लवकुशनगर में एक बंदर के सड़क पर दौड़ लगाने से ई रिक्शा पलट गया, जिससे रिक्शे मे बैठी सवारियाँ को मामूली चोटें आई, घटना का बीडीओ सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे बैठा एक बंदर अचानक ई-रिक्शा के सामने आ गया। बंदर को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शा में बैठा एक छोटा बच्चा और चालक रिक्शे के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर ई-रिक्शा को सीधा किया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, दोनों बाल-बाल बच गए। बायरल बीडीओ
0
0
Report

आगरा नगर निगम के ठेके घोटाले में 100 करोड़ से अधिक की धांधली की जांच शुरू

Agra, Uttar Pradesh:आगरा नगर निगम में टेंडरों के खेल का मामला पूरी तरह से निपट भी नहीं पाया था कि आगरा नगर निगम भी कानपुर नगर निगम की राह पर नजर आ रहा है, विकास के नाम पर ठेकेदार और कर्मचारियों के खेल का भांडा फोड़ होने के बाद अब नगर आयुक्त ने जांच कमेटी बनाकर पिछले दो साल में हुए सभी निर्माणकार्यों की जांच के आदेश दिए है, और आरोपी बाबू को सस्पेंड किया गया है जबकि आउटसोर्स बाबू का पटल बदल दिया है। यों तो नगर निगम भ्रष्टाचार और धांधली को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहता है, लेकिन इस बार बड़े खेल का खुलासा हुआ है जिससे इस बार नगर निगम में कथित तौर पर 100 करोड़ से ज्यादा की धांधली से मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल हाल में ही लोहामंडी जोन के खटीक पड़ा में विकास होने था जिसकी फाइल बनी, बस इसी के बाद खेल शुरू हो गया, बताया जाता है कि ठेकेदार ने अनुचित लाभ लेने के लिए बाबू के साथ मिलकर ब्लो टेंडर के प्रिंटआउट में छेड़छाड़ कर ब्लो प्रतिशत घटाकर ठेकेदार को अनुचित लाभ देने की कोशिश की, फाइल चल ही रही थी कि नगर आयुक्त संतोष वैश्य को फाइल में कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ जांच हुई तो पूरा खेल उजागर हो गया मामला खुलने के साथ ही नगर निगम में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, नगर निगम में चर्चा है कि अगर बीते कुछ सालों की निर्माणकार्यों की फाइलों की जांच हुई तो आंकड़ा 100 करोड़ से ज्यादा का निकलेगा, जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारियों की गर्दन फंस सकती है मामला पर नगर आयुक्त का कहना था कि मामले की जानकारी होने के साथ ही जांच कमेटी बना दी गई है, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार के नेतृत्व में जांच कमेटी जांच करेगी, इस जांच के साथ हो पिछले दो सालों में हुए समस्त निर्माणकार्यों की भी जांच के आदेश दिए गए है, जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी, जिस डी के कंस्ट्रक्शन का नाम आया है उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है साथ ही जो बाबू इस खेल में लिप्त था उसे सस्पेंड किया गया है जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर का पटल बदला गया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top