Back
ब्रजभूषण शरण सिंह: 2029 में चुनाव लड़ेंगे, 2027 नहीं
AKAtul Kumar Yadav
Nov 22, 2025 06:32:15
Gonda, Uttar Pradesh
खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा लोकसभा टिकट नहीं दिया गया था। ऐसे में अब ब्रजभूषण शरण सिंह ने अपने आगे के चुनाव लड़ने को लेकर के बाद बयान दिया है उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा है कि 2027 में मैं कोई भी चुनाव किसी भी जगह से नहीं लडूंगा ना ही मेरा लड़ने का कोई इरादा है नहीं हमने कोई तैयारी की है। लेकिन 2029 में हम चुनाव जरूर लड़ेंगे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है 2029 में चुनाव हम जरूर लड़ेंगे। वही जब पूछा गया कि आप बीजेपी से लड़ेंगे या अन्य दल से तो उन्होंने इसका जवाब ना देते हुए कहा कि 2029 में हम चुनाव जरूर लड़ेंगे। दअरसल यह बयान ब्रजभूषण शरण सिंह ने 9 नवंबर को अपने निजी आवास पर बातचीत के दौरान दिया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोगों द्वारा लगाई जा रही अटकलें कि चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में ब्रजभूषण शरण सिंह चले जाएंगे। इसको लेकर के ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए भारतीय जनता पार्टी से मेरा एक बेटा विधायक है एक बेटा मेरा सांसद है भतीजा मेरा ब्लॉक प्रमुख है मेरी पत्नी भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं हमारी पूरी टीम और हमारी जो विचारधारा है वह भारतीय जनता पार्टी की है हमारे जो सहयोगी हैं वह भी सब भारतीय जनता पार्टी के है। तो यह अटकलें लगाई जाती है क्योंकि कभी-कभी मैं सत्य बोल देता हूँ मैं जब सत्य बोल देता हूँ तो लगता है कि मैं सपाई हो गए है। तो किसी सोते को गफलत से जगा देना बगावत है किसी कमजोर के हक को दिला देना बगावत है अगर सच्चाइयों का गीत गाना ही बगावत है तो हम भी एक बागी है मेरा मजहब बगावत है। तो सत्य बोलना कोई अपराध नहीं है मैं भारतीय जनता पार्टी में हूं अभी आगे किसी अन्य पार्टी में जाने का प्लान नहीं है। बाइट- ब्रजभूषण शरण सिंह- पूर्व सांसद कैसरगंज (एक निजी यूट्यूब चैनल को दिया गया इंटरव्यू।)
83
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNaynee Jain
FollowNov 22, 2025 07:04:58Noida, Uttar Pradesh:Men can communicate with every living creature
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 22, 2025 07:04:150
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowNov 22, 2025 07:04:010
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 22, 2025 07:03:380
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 22, 2025 07:03:170
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 22, 2025 07:03:030
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 22, 2025 07:02:530
Report
KMKuldeep Malwar
FollowNov 22, 2025 07:02:370
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 22, 2025 07:02:280
Report
विवादित स्थल में बनाई गई अस्थाई चौकी, सुमित नारायण तिवारी को सौंपी जिम्मेदारी, आबूनगर रेडईया मोहल्ला
0
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 22, 2025 07:01:540
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 22, 2025 07:00:590
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 22, 2025 07:00:430
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 22, 2025 07:00:150
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 22, 2025 06:52:360
Report